1 HGLT तब महायाजक ने कहा,“क्या ये बातें ऐसी ही हैं?” BSB BSB: Then the high priest asked Stephen, “Are these charges true?”
2 HGLT तब उसने कहा,“हे भाइयों और पूर्वजों, मेरी सुनो: महिमा का परमेश्वर हमारे पिता अब्राहम पर उस समय प्रकट हुआ जब वह हारान में रहने से पहले ही, मेसोपोटामिया में था; BSB BSB: And Stephen declared: “Brothers and fathers, listen to me! The God of glory appeared to our father Abraham while he was still in Mesopotamia, before he lived in Haran,
3 HGLT और उसने उससे कहा,‘अपने देश से और अपने कुटुम्बियों से निकल जा, और उस देश में आ जो मैं तुझे दिखाऊँगा।’ BSB BSB: and told him, ‘Leave your country and your kindred and go to the land I will show you.’
4 HGLT तब कसदियों के देश से निकलकर, वह हारान में रहने लगा। और वहाँ से, उसके पिता की मृत्यु के बाद, वह उसे इस देश में ले आया, जिसमें अब तुम रहते हो। BSB BSB: So Abraham left the land of the Chaldeans and settled in Haran. After his father died, God brought him out of that place and into this land where you are now living.
5 HGLT परन्तु उसने इसमें उसे कोई विरासत नहीं दी— यहाँ तक कि एक कदम भी नहीं। परन्तु उसने उसे और उसके बाद उसके वंश को इसे देने की प्रतिज्ञा की— यद्यपि उसके कोई सन्तान न थी। BSB BSB: He gave him no inheritance here, not even a foot of ground. But God promised to give possession of the land to Abraham and his descendants, even though he did not yet have a child.
6 HGLT परन्तु परमेश्वर ने उससे ऐसा कहा, कि उसका वंश पराए देश में परदेशी होगा, और वे उसे दास बना लेंगे और 400 वर्षों तक उसके साथ बुरा व्यवहार करेंगे। BSB BSB: God told him that his descendants would be foreigners in a strange land, and that they would be enslaved and mistreated four hundred years.
7 HGLT परमेश्वर ने कहा,‘परन्तु मैं उस जाति का न्याय करूँगा जो उसे दास बनाएगी, और उसके बाद वे बाहर निकल आएँगे और इस जगह पर मेरी सेवा करेंगे।’ BSB BSB: ‘But I will punish the nation that enslaves them,’ God said, ‘and afterward they will come forth and worship Me in this place.’
8 HGLT और उसने उसे खतने की वाचा दी, और इस प्रकार वह इसहाक का पिता बना और आठवें दिन उसका खतना किया; और इसहाक से याकूब; और याकूब से 12 कुलपति। BSB BSB: Then God gave Abraham the covenant of circumcision, and Abraham became the father of Isaac and circumcised him on the eighth day. And Isaac became the father of Jacob, and Jacob of the twelve patriarchs.
9 HGLT और उन कुलपतियों ने, यूसुफ से ईर्ष्या करके, उसे मिस्र में बेच दिया। परन्तु परमेश्वर उसके साथ था BSB BSB: Because the patriarchs were jealous of Joseph, they sold him as a slave into Egypt. But God was with him
10 HGLT और उसने उसे उसके सब क्लेशों से छुड़ाया, और मिस्र के राजा फ़िरौन के सामने उसे अनुग्रह और बुद्धि प्रदान की, और उसने उसे मिस्र और अपने समूचे घराने पर राज्यपाल नियुक्त किया। BSB BSB: and rescued him from all his troubles. He granted Joseph favor and wisdom in the sight of Pharaoh king of Egypt, who appointed him ruler over Egypt and all his household.
11 HGLT तब सारे मिस्र और कनान में अकाल पड़ा, और भारी क्लेश हुआ, और हमारे पूर्वजों को भोजन नहीं मिला। BSB BSB: Then famine and great suffering swept across Egypt and Canaan, and our fathers could not find food.
12 HGLT परन्तु यह सुनकर कि वहाँ मिस्र में अनाज है, याकूब ने हमारे पूर्वजों को पहली बार भेजा। BSB BSB: When Jacob heard that there was grain in Egypt, he sent our fathers on their first visit.
13 HGLT और दूसरी(बार में) यूसुफ अपने भाइयों पर प्रकट हुआ, और यूसुफ का परिवार फ़िरौन को मालूम हो गया। BSB BSB: On their second visit, Joseph revealed his identity to his brothers, and his family became known to Pharaoh.
14 HGLT तब, उन्हें वापस भेजकर, यूसुफ ने अपने पिता याकूब और{ अपने} सभी कुटुम्बियों को बुला लिया, जो 75 प्राणी थे। BSB BSB: Then Joseph sent for his father Jacob and all his relatives, seventy-five in all.
15 HGLT अत: याकूब मिस्र को चला गया, और वह और हमारे पूर्वज मर गए, BSB BSB: So Jacob went down to Egypt, where he and our fathers died.
16 HGLT और उन्हें शेकेम में ले जाया गया और उस कब्र में रखा गया जिसे अब्राहम ने शेकेम में हमोर के बेटों से चाँदी देकर मोल लिया था। BSB BSB: Their bones were carried back to Shechem and placed in the tomb that Abraham had bought from the sons of Hamor at Shechem for a price he paid in silver.
17 HGLT और परमेश्वर ने अब्राहम से जो प्रतिज्ञा की थी जब उसका समय आया, तो मिस्र में लोग बढ़ गए और बढ़ते गए, BSB BSB: As the time drew near for God to fulfill His promise to Abraham, our people in Egypt increased greatly in number.
18 HGLT जब तक कि मिस्र में दूसरा राजा न हुआ जो यूसुफ को नहीं जानता था। BSB BSB: Then another king, who knew nothing of Joseph, arose over Egypt.
19 HGLT उसने हमारे लोगों का शोषण करते हुए,{ हमारे} पूर्वजों के साथ बुरा व्यवहार किया, कि उनके शिशुओं को मरने के लिए त्याग दिया, ताकि उन्हें जीवित न रखा जाए। BSB BSB: He exploited our people and oppressed our fathers, forcing them to abandon their infants so they would die.
20 HGLT उसी समय पर मूसा ने जन्म लिया, और वह परमेश्वर को सुन्दर लगा।{ अपने} पिता के घर में वह तीन महीने तक पाला गया। BSB BSB: At that time Moses was born, and he was beautiful in the sight of God. For three months he was nurtured in his father’s house.
21 HGLT परन्तु जब उसे बाहर छोड़ना पड़ा, तो फ़िरौन की बेटी ने उसे उठा लिया, और अपने लिए एक पुत्र के जैसे उसे पाला। BSB BSB: When he was set outside, Pharaoh’s daughter took him and brought him up as her own son.
22 HGLT और मूसा मिस्रियों की सारी बुद्धि से शिक्षित किया गया था, और वह अपनी बातों और कामों में पराक्रमी था। BSB BSB: So Moses was educated in all the wisdom of the Egyptians and was powerful in speech and action.
23 HGLT परन्तु जब 40 वर्षों का समय उसके लिए पूरा हो गया, तो उसके हृदय में अपने भाइयों, अर्थात् इस्राएल की सन्तानों से भेंट करने का विचार आया। BSB BSB: When Moses was forty years old, he decided to visit his brothers, the children of Israel.
24 HGLT और जब उसने एक व्यक्ति पर अत्याचार होते देखा, तो उसने उसे बचाया और उस मिस्री को मारकर सताए हुए का पलटा लिया। BSB BSB: And when he saw one of them being mistreated, Moses went to his defense and avenged him by striking down the Egyptian who was oppressing him.
25 HGLT और वह सोच रहा था कि{ उसके} भाई समझ जाएँगे कि परमेश्वर उसके हाथों से उनका उद्धार कर रहा था, परन्तु वे न समझे। BSB BSB: He assumed his brothers would understand that God was using him to deliver them, but they did not.
26 HGLT और अगले दिन जब वे झगड़ रहे थे, तो वह उनके सामने प्रकट हुआ और उसने यह कहकर उनसे शान्ति बनाए रखने का आग्रह किया,‘हे पुरुषों, तुम तो भाई- भाई हो। तो ऐसा क्यों है कि तुम एक दूसरे को चोट पहुँचा रहे हो?’ BSB BSB: The next day he came upon two Israelites who were fighting, and he tried to reconcile them, saying, ‘Men, you are brothers. Why are you mistreating each other?’
27 HGLT परन्तु जो{ अपने} पड़ोसी को चोट पहुँचा रहा था, उसने उसे यह कहकर धक्का दिया,‘तुझे किसने हम पर शासक और न्यायी नियुक्त किया है? BSB BSB: But the man who was abusing his neighbor pushed Moses aside and said, ‘Who made you ruler and judge over us?
28 HGLT जैसे तूने कल उस मिस्री को मार डाला था, क्या तू मुझे भी तो वैसे ही मार डालना नहीं चाहता?’ BSB BSB: Do you want to kill me as you killed the Egyptian yesterday?’
29 HGLT तब इस बात पर मूसा भाग गया, और वह मिद्यान देश में एक परदेशी बनकर रहने लगा, जहाँ वह दो पुत्रों का पिता बना। BSB BSB: At this remark, Moses fled to the land of Midian, where he lived as a foreigner and had two sons.
30 HGLT और 40 वर्ष पूरे होने पर, सीनै पर्वत के जंगल में, एक झाड़ी में आग की लपटों में एक स्वर्गदूत उस पर प्रकट हुआ। BSB BSB: After forty years had passed, an angel appeared to Moses in the flames of a burning bush in the desert near Mount Sinai.
31 HGLT और यह देखकर, मूसा ने उस दृश्य की प्रशंसा की; और जब वह देखने के लिए निकट गया, तो प्रभु की आवाज आई, BSB BSB: When Moses saw it, he marveled at the sight. As he approached to look more closely, the voice of the Lord came to him:
32 HGLT ‘मैं तेरे पूर्वजों का परमेश्वर, अर्थात् अब्राहम का, और इसहाक का, और याकूब का परमेश्वर हूँ।’ और डर के मारे, मूसा ने देखने का साहस न किया। BSB BSB: ‘I am the God of your fathers, the God of Abraham, Isaac, and Jacob.’ Moses trembled with fear and did not dare to look.
33 HGLT और प्रभु ने उससे कहा,‘अपने पाँवों की जूती खोल दे, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है। BSB BSB: Then the Lord said to him, ‘Take off your sandals, for the place where you are standing is holy ground.
34 HGLT मैंने निश्चित रूप से अपने लोगों के उत्पीड़न को देखा है जो मिस्र में{ हैं}, और मैंने उनका कराहना सुना है, और मैं उन्हें बचाने के लिए नीचे आया हूँ। और अब आ, मैं तुझे मिस्र भेजूँ।’ BSB BSB: I have indeed seen the oppression of My people in Egypt. I have heard their groaning and have come down to deliver them. Now come, I will send you back to Egypt.’
35 HGLT इसी मूसा को, जिसे उन्होंने यह कहकर अस्वीकार कर दिया था,‘तुझे किसने शासक और न्यायी नियुक्त किया है?’— परमेश्वर ने इसी को शासक और छुड़ानेवाला नियुक्त करके उस स्वर्गदूत के हाथ से भेजा, जो झाड़ी में उसके सामने प्रकट हुआ था। BSB BSB: This Moses, whom they had rejected with the words, ‘Who made you ruler and judge?’ is the one whom God sent to be their ruler and redeemer through the angel who appeared to him in the bush.
36 HGLT यही व्यक्ति मिस्र की भूमि में और लाल समुद्र पर, और जंगल में 40 वर्षों के दौरान अद्भुत काम और चिन्ह करते हुए उन्हें बाहर निकाल लाया। BSB BSB: He led them out and performed wonders and signs in the land of Egypt, at the Red Sea, and for forty years in the wilderness.
38 HGLT यह वही है, जिसने जंगल में मण्डली के बीच उस स्वर्गदूत के साथ सीनै पहाड़ पर उससे बातें की, और हमारे पूर्वजों के साथ था, उसी को जीवित वचन मिले, कि हम तक पहुँचाए, BSB BSB: He was in the assembly in the wilderness with the angel who spoke to him on Mount Sinai, and with our fathers. And he received living words to pass on to us.
39 HGLT हमारे पूर्वज उसकी आज्ञा मानने को तैयार नहीं थे, इसके बजाय उन्होंने उसे दूर कर दिया और अपने मनों में मिस्र की ओर फिर गए, BSB BSB: But our fathers refused to obey him. Instead, they rejected him and in their hearts turned back to Egypt.
40 HGLT और हारून से कहा,‘हमारे लिए ऐसे देवता बना जो हमारे आगे- आगे चलें। क्योंकि यह मूसा, जो हमें मिस्र देश से लाया है, हम नहीं जानते कि उसके साथ क्या हुआ है।’ BSB BSB: They said to Aaron, ‘Make us gods who will go before us! As for this Moses who led us out of the land of Egypt, we do not know what has happened to him.’
41 HGLT अत: उन दिनों में उन्होंने एक बछड़े की मूरत बनाई और उस मूरत के लिए एक बलिदान लाए और अपने हाथों के कामों में आनन्दित हुए। BSB BSB: At that time they made a calf and offered a sacrifice to the idol, rejoicing in the works of their hands.
42 HGLT परन्तु परमेश्वर मुड़ गया और उन्हें आकाश के गणों को पूजने के लिए छोड़ दिया, जैसा यह भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक में लिखा है,‘हे इस्राएल के घराने, तुम ने जंगल में चालीस वर्षों तक, मेरे लिए पशु बलि और भेंटें नहीं चढ़ाईं, क्या तुम ने ऐसा किया? BSB BSB: But God turned away from them and gave them over to the worship of the host of heaven, as it is written in the book of the prophets: ‘Did you bring Me sacrifices and offerings forty years in the wilderness, O house of Israel?
43 HGLT और तुम ने मोलेक का तम्बू ले लिया और अपने देवता रिफान का तारा— जो मूर्तियाँ तुम ने उनकी उपासना करने के लिए बनाई थीं— और मैं तुम्हें बाबेल के आगे तक हटा दूँगा।’ BSB BSB: You have taken along the tabernacle of Molech and the star of your god Rephan, the idols you made to worship. Therefore I will send you into exile beyond Babylon.’
44 HGLT साक्षी का तम्बू जंगल में हमारे पूर्वजों के पास था, जैसी मूसा से बात करने वाले ने आज्ञा दी थी, कि उसे उस नमूने के अनुसार बनाए जो उसने देखा था, BSB BSB: Our fathers had the tabernacle of the Testimony with them in the wilderness. It was constructed exactly as God had directed Moses, according to the pattern he had seen.
45 HGLT जिसे हमारे पूर्वजों ने भी, बदले में उसे प्राप्त करके, यहोशू के साथ उन जातियों पर अधिकार करने के लिए लाए जिन्हें परमेश्वर ने दाऊद के दिनों तक, हमारे पूर्वजों के सामने से निकाल दिया था, BSB BSB: And our fathers who received it brought it in with Joshua when they dispossessed the nations God drove out before them. It remained until the time of David,
46 HGLT जिसे परमेश्वर के सम्मुख अनुग्रह मिला, और उसने याकूब के घराने के लिए एक निवास स्थान ढूँढ़ने के लिए कहा। BSB BSB: who found favor in the sight of God and asked to provide a dwelling place for the God of Jacob.
47 HGLT हालाँकि, सुलैमान ने उसके लिए घर बनाया। BSB BSB: But it was Solomon who built the house for Him.
48 HGLT परन्तु परमप्रधान हाथ से बनाए हुए{ घरों} में नहीं रहता, जैसा भविष्यद्वक्ता कहता है, BSB BSB: However, the Most High does not dwell in houses made by human hands. As the prophet says:
49 HGLT ‘स्वर्ग मेरा सिंहासन{ है}, और पृथ्वी मेरे पाँवों के लिए चौकी{ है}। तुम मेरे लिए कैसा घर बनाओगे?’ प्रभु कहता है,‘या मेरे विश्राम का स्थान क्या{ है}? BSB BSB: ‘Heaven is My throne and the earth is My footstool. What kind of house will you build for Me, says the Lord, or where will My place of repose be?
50 HGLT क्या ये सब वस्तुएँ मेरे हाथों ने नहीं बनाईं?’ BSB BSB: Has not My hand made all these things?’
51 HGLT हे हठीले और हृदय और कानों से खतनारहित लोगों! तुम हमेशा पवित्र आत्मा का विरोध करते हो! जैसे तुम्हारे पूर्वज थे, वैसे तुम भी हो। BSB BSB: You stiff-necked people with uncircumcised hearts and ears! You always resist the Holy Spirit, just as your fathers did.
52 HGLT भविष्यद्वक्ताओं में से किसे तुम्हारे पूर्वजों ने नहीं सताया? और उन्होंने उन लोगों को मार डाला, जो धर्मी के आने के बारे में पहले से ही बता रहे थे, जिनके पकड़वाने वाले और हत्यारे तुम अब बन गए हो, BSB BSB: Which of the prophets did your fathers fail to persecute? They even killed those who foretold the coming of the Righteous One. And now you are His betrayers and murderers—
53 HGLT जिन्होंने स्वर्गदूतों के द्वारा व्यवस्था प्राप्त की, परन्तु उसका पालन नहीं किया।” BSB BSB: you who received the law ordained by angels, yet have not kept it.”
54 HGLT अब ये बातें सुनकर, उनके हृदय छिद गए, और वे उस पर{ अपने} दाँत पीसने लगे। BSB BSB: On hearing this, the members of the Sanhedrin were enraged, and they gnashed their teeth at him.
55 HGLT परन्तु पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर, स्वर्ग की ओर ध्यानपूर्वक देखते हुए, उसने परमेश्वर की महिमा और यीशु को परमेश्वर के दाहिनी ओर खड़ा देखा। BSB BSB: But Stephen, full of the Holy Spirit, looked intently into heaven and saw the glory of God and Jesus standing at the right hand of God.
56 HGLT और उसने कहा,“देखो, मैं स्वर्ग को खुला हुआ और मनुष्य के पुत्र को परमेश्वर के दाहिनी ओर खड़ा हुआ देखता हूँ।” BSB BSB: “Look,” he said, “I see heaven open and the Son of Man standing at the right hand of God.”
57 HGLT परन्तु ऊँची आवाज से चिल्लाते हुए, उन्होंने अपने कान बन्द कर लिए और एक चित्त होकर उस पर झपटे। BSB BSB: At this they covered their ears, cried out in a loud voice, and rushed together at him.
58 HGLT और उसे नगर के बाहर फेंककर, उन्होंने उसे पत्थर मारे। और गवाहों ने शाऊल नाम के एक जवान पुरुष के पाँवों के पास में अपने बाहरी वस्त्र रख दिए। BSB BSB: They dragged him out of the city and began to stone him. Meanwhile the witnesses laid their garments at the feet of a young man named Saul.
59 HGLT और वे स्तिफनुस को पत्थर मार रहे थे, जब वह पुकार रहा था और कह रहा था,“हे प्रभु यीशु, मेरी आत्मा को ग्रहण कर।” BSB BSB: While they were stoning him, Stephen appealed, “Lord Jesus, receive my spirit.”
60 HGLT परन्तु{ अपने} घुटने टिकाकर, उसने ऊँची आवाज से पुकारा,“हे प्रभु, यह पाप उनके विरोध में मत रख।” और यह कहकर, वह सो गया। BSB BSB: Falling on his knees, he cried out in a loud voice, “Lord, do not hold this sin against them.” And when he had said this, he fell asleep.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.