1 HGLT अब मैं कहता हूँ, कि जिस समय तक वारिस बालक है, तब तक वह सबका स्वामी होने पर भी, दास से भिन्न नहीं है। BSB BSB: What I am saying is that as long as the heir is a child, he is no different from a slave, although he is the owner of everything.
2 HGLT परन्तु वह अपने पिता के ठहराए हुए दिन तक संरक्षकों और भण्डारियों के अधीन रहता है। BSB BSB: He is subject to guardians and trustees until the date set by his father.
3 HGLT इसी प्रकार, जब हम बालक थे, तब हम संसार के मूल सिद्धांतों के अधीन दास बने हुए थे। BSB BSB: So also, when we were children, we were enslaved under the basic principles of the world.
5 HGLT ताकि वह उन लोगों को छुड़ा सके जो व्यवस्था के अधीन हैं, ताकि हमें पुत्र के रूप में गोद लिये जाने का अधिकार प्राप्त हो सके। BSB BSB: to redeem those under the law, that we might receive our adoption as sons.
6 HGLT और क्योंकि तुम पुत्र हो, परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को हमारे हृदयों में भेजा, जो“हे अब्बा, हे पिता” कहकर पुकारता है। BSB BSB: And because you are sons, God sent the Spirit of His Son into our hearts, crying out, “Abba, Father!”
7 HGLT इसलिये अब तुम दास नहीं रहे, बल्कि पुत्र हो, और यदि पुत्र हो, तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी हो। BSB BSB: So you are no longer a slave, but a son; and since you are a son, you are also an heir through God.
8 HGLT परन्तु उस समय, तुम परमेश्वर को न जानकर, उन लोगों के दास हो गए जो स्वभाव से ही देवता नहीं थे। BSB BSB: Formerly, when you did not know God, you were slaves to those who by nature are not gods.
9 HGLT परन्तु अब, परमेश्वर को जान लेने के बाद, या यों कहें कि, परमेश्वर के द्वारा तुमको जान लेने के बाद, तुम दोबारा से निर्बल और निकम्मे मौलिक सिद्धांतों की ओर कैसे फिर रहे हो जिनके तुम एक बार फिर से दास बनना चाहते हो? BSB BSB: But now that you know God, or rather are known by God, how is it that you are turning back to those weak and worthless principles? Do you wish to be enslaved by them all over again?
10 HGLT तुम दिनों और महीनों और ऋतुओं और वर्षों को मानते हो! BSB BSB: You are observing special days and months and seasons and years!
11 HGLT मैं तुम्हारे लिये डरता हूँ कि कहीं ऐसा न हो कि मैंने तुम्हारे बीच में व्यर्थ परिश्रम किया। BSB BSB: I fear for you, that my efforts for you may have been in vain.
12 HGLT हे भाइयों, मैं तुमसे विनती करता हूँ कि जैसा मैं हूँ वैसे ही बन जाओ, क्योंकि मैं भी तुम्हारे जैसा ही{ बन गया हूँ}। तुमने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। BSB BSB: I beg you, brothers, become like me, for I became like you. You have done me no wrong.
13 HGLT अब तुम जानते हो कि मैंने पहले शरीर की निर्बलता के कारण तुम्हें सुसमाचार सुनाया। BSB BSB: You know that it was because of an illness that I first preached the gospel to you.
14 HGLT और तुमने मेरे शरीर में तुम्हारी परीक्षा को तुच्छ न जाना, और न ही मुझे ठुकराया, परन्तु परमेश्वर के दूत, अर्थात् मसीह यीशु के समान मेरा स्वागत किया। BSB BSB: And although my illness was a trial to you, you did not despise or reject me. Instead, you welcomed me as if I were an angel of God, as if I were Christ Jesus Himself.
15 HGLT तो फिर तुम्हारी आशीष कहाँ{ है}? क्योंकि मैं तुम्हारा गवाह हूँ कि यदि हो सकता, तो तुम अपनी आँखें निकालकर भी{ उन्हें} मुझे दे देते। BSB BSB: What then has become of your blessing? For I can testify that, if it were possible, you would have torn out your eyes and given them to me.
16 HGLT तो फिर, तुम से सच कहता हूँ, क्या मैं तुम्हारा बैरी हो गया हूँ? BSB BSB: Have I now become your enemy by telling you the truth?
17 HGLT वे तुम्हारे लिये जलन रखते हैं, परन्तु भली रीति से नहीं, वे तुम्हें अलग करना चाहते हैं, कि तुम उनके लिये जलन रखो। BSB BSB: Those people are zealous for you, but not in a good way. Instead, they want to isolate you from us, so that you may be zealous for them.
18 HGLT परन्तु भलाई के लिये हर समय उत्साही रहना अच्छा{ है}, और न कि केवल उस समय जब मैं तुम्हारे साथ उपस्थित हूँ। BSB BSB: Nevertheless, it is good to be zealous if it serves a noble purpose—at any time, and not only when I am with you.
19 HGLT हे मेरे बालकों, जब तक तुममें मसीह का रूप न बन जाए, तब तक मैं तुम्हारे साथ फिर से प्रसवपीड़ा में रहूँगा— BSB BSB: My children, for whom I am again in the pains of childbirth until Christ is formed in you,
20 HGLT परन्तु मैं चाहता हूँ, कि अब तुम्हारे बीच उपस्थित रहूँ, और अपना स्वर बदलूँ, क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में उलझन में हूँ। BSB BSB: how I wish I could be with you now and change my tone, because I am perplexed about you.
21 HGLT तुम जो व्यवस्था के अधीन रहना चाहते हो, मुझसे कह दो, कि क्या तुम व्यवस्था की नहीं सुनते? BSB BSB: Tell me, you who want to be under the law, do you not understand what the law says?
22 HGLT क्योंकि ऐसा लिखा है कि अब्राहम के दो पुत्र थे, एक दासी से और एक स्वतंत्र स्त्री से। BSB BSB: For it is written that Abraham had two sons, one by the slave woman and the other by the free woman.
23 HGLT और एक तो शरीर के अनुसार दासी से उत्पन्न हुआ, परन्तु{ दूसरा}, प्रतिज्ञा के द्वारा, स्वतंत्र स्त्री से उत्पन्न हुआ। BSB BSB: His son by the slave woman was born according to the flesh, but his son by the free woman was born through the promise.
24 HGLT ये बातें दृष्टान्त के रूप में इसलिये कही जा रही हैं, क्योंकि वे स्त्रियाँ दो वाचाएँ हैं। एक सीनै पर्वत की{ है}, जो दासत्व को जन्म देती है; और वह हागार है। BSB BSB: These things serve as illustrations, for the women represent two covenants. One covenant is from Mount Sinai and bears children into slavery: This is Hagar.
25 HGLT अब हागार तो अरब का सीनै पर्वत है, और वर्तमान यरूशलेम से मेल खाती है, क्योंकि वह अपने बालकों समेत दासत्व में है। BSB BSB: Now Hagar stands for Mount Sinai in Arabia and corresponds to the present-day Jerusalem, because she is in slavery with her children.
26 HGLT परन्तु ऊपर का यरूशलेम स्वतंत्र है, जो हमारी माता है। BSB BSB: But the Jerusalem above is free, and she is our mother.
27 HGLT क्योंकि यह लिखा है,“हे बाँझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर, तू{ जिसे} जच्चा की पीड़ाएँ नहीं उठती; गला खोलकर जयजयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान उसकी तुलना में बहुत अधिक{ है} जिसके पास पति है। BSB BSB: For it is written: “Rejoice, O barren woman, who bears no children; break forth and cry aloud, you who have never travailed; because more are the children of the desolate woman than of her who has a husband.”
28 HGLT अब हे भाइयों, तुम इसहाक के समान, प्रतिज्ञा की सन्तान हो। BSB BSB: Now you, brothers, like Isaac, are children of promise.
29 HGLT परन्तु जैसे उस समय, जो शरीर के अनुसार उत्पन्न हुआ था, वह आत्मा के अनुसार एक को सताता था, वैसा ही अब भी{ है}। BSB BSB: At that time, however, the son born by the flesh persecuted the son born by the Spirit. It is the same now.
30 HGLT परन्तु पवित्रशास्त्र क्या कहता है?“दासी और उसके पुत्र को बाहर निकाल दे। क्योंकि दासी का पुत्र स्वतंत्र स्त्री के पुत्र के साथ उत्तराधिकारी नहीं होगा।” BSB BSB: But what does the Scripture say? “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with the free woman’s son.”
31 HGLT इसलिये हे भाइयों, हम दासी की नहीं, परन्तु स्वतंत्र स्त्री की सन्तान हैं। BSB BSB: Therefore, brothers, we are not children of the slave woman, but of the free woman.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.