1 HGLT हे धनवानों, अब आओ, और रोओ, और अपने आनेवाले क्लेशों के कारण तुम विलाप करो। BSB BSB: Come now, you who are rich, weep and wail over the misery to come upon you.
2 HGLT तुम्हारी सम्पत्ति सड़ गई है और तुम्हारे कपड़ों को कीड़ों ने खा लिया है। BSB BSB: Your riches have rotted and moths have eaten your clothes.
3 HGLT तुम्हारे सोने और चाँदी में काई लग गई है, और उन की जंग तुम्हारे विरोध में गवाही के लिए होगी और वह आग के समान तुम्हारा माँस खा जाएगी। तुम ने अन्तिम दिनों में जमा किया है। BSB BSB: Your gold and silver are corroded. Their corrosion will testify against you and consume your flesh like fire. You have hoarded treasure in the last days.
4 HGLT देखो, जिन मजदूरों ने तुम्हारे खेतों की कटाई की, उनकी मजदूरी जो तुम ने रोक ली है, चिल्ला रही है, और फसल काटनेवालों की दोहाई ने सेनाओं के प्रभु के कानों में प्रवेश कर गई है। BSB BSB: Look, the wages you withheld from the workmen who mowed your fields are crying out against you. The cries of the harvesters have reached the ears of the Lord of Hosts.
5 HGLT तुम पृथ्वी पर विलासिता से रहे हो और आत्मसंतुष्टि से जीवन बिताया है। तुम ने अपने हृदयों को वध के दिन के लिये मोटा कर लिया है। BSB BSB: You have lived on earth in luxury and self-indulgence. You have fattened your hearts in the day of slaughter.
6 HGLT तुम ने धर्मी को दोषी ठहराया है और उसे मार डाला है। वह तुम्हारा विरोध नहीं करता है। BSB BSB: You have condemned and murdered the righteous, who did not resist you.
7 HGLT इसलिए, हे भाइयों, प्रभु के आगमन तक धीरज सहित प्रतीक्षा करो। देखो, जैसे किसान पृथ्वी के बहुमूल्य फल की आशा में, उसके लिए उस समय तक धीरज सहित प्रतीक्षा कर रहा होता है जब तक कि समय से पहले या देर से ही उसे प्राप्त न करे। BSB BSB: Be patient, then, brothers, until the Lord’s coming. See how the farmer awaits the precious fruit of the soil—how patient he is for the fall and spring rains.
8 HGLT तुम को भी धीरज धरकर प्रतीक्षा करनी है। अपने हृदयों को दृढ़ करो, क्योंकि प्रभु का आगमन निकट आ गया है। BSB BSB: You, too, be patient and strengthen your hearts, because the Lord’s coming is near.
9 HGLT हे भाइयों, एक दूसरे के विरोध में शिकायत न करो, ताकि तुम पर भी दोष न लगाया जाए। देखो, न्यायाधीश द्वार पर खड़ा है। BSB BSB: Do not complain about one another, brothers, so that you will not be judged. Look, the Judge is standing at the door!
10 HGLT हे भाइयों, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें कीं, उनके दुःख सहने और धीरज धरने को एक आदर्श समझो। BSB BSB: Brothers, as an example of patience in affliction, take the prophets who spoke in the name of the Lord.
11 HGLT देखो, जिन्होंने सह लिया है हम उनको धन्य कहते हैं। तुम ने अय्यूब की सहनशीलता के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु का जो प्रयोजन हुआ उसे देखा है, कि प्रभु अत्यन्त करुणामयी और दयावान है। BSB BSB: See how blessed we consider those who have persevered. You have heard of Job’s perseverance and have seen the outcome from the Lord. The Lord is full of compassion and mercy.
12 HGLT परन्तु सबसे पहले, हे मेरे भाइयों, शपथ न खाना, न तो स्वर्ग की न ही पृथ्वी की, न ही कोई और प्रण करना। परन्तु तुम्हारा“हाँ”“हाँ” ही हो, और“न,”“न” ही हो, ताकि तुम न्याय के अधीन न आओ। BSB BSB: Above all, my brothers, do not swear, not by heaven or earth or by any other oath. Simply let your “Yes” be yes, and your “No,” no, so that you will not fall under judgment.
13 HGLT क्या तुम्हारे मध्य में से कोई जन क्लेशों को भोग रहा है? तो वह प्रार्थना करे। क्या कोई जन आनन्दित है? तो वह स्तुति के भजन गाए। BSB BSB: Is any one of you suffering? He should pray. Is anyone cheerful? He should sing praises.
15 HGLT और विश्वास की प्रार्थना रोगी को बचा लेगी और प्रभु उसे उठाकर खड़ा करेगा। यदि उसने पाप भी किए हों, तो वे भी उसके लिए क्षमा किए जाएँगे। BSB BSB: And the prayer offered in faith will restore the one who is sick. The Lord will raise him up. If he has sinned, he will be forgiven.
16 HGLT इसलिए, एक दूसरे के सम्मुख अपने पापों का अंगीकार कर लो और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो जिससे कि तुम चंगे हो जाओ। धर्मी जन की कार्यकारी प्रार्थना अत्यन्त सामर्थी होती है। BSB BSB: Therefore confess your sins to each other and pray for each other so that you may be healed. The prayer of a righteous man has great power to prevail.
17 HGLT एलिय्याह भी हमारे समान ही आवेशी मनुष्य था, और उसने वर्षा न होने के लिए प्रार्थना की, और तीन वर्ष और छः महीने तक भूमि पर वर्षा नहीं हुई। BSB BSB: Elijah was a man just like us. He prayed earnestly that it would not rain, and it did not rain on the land for three and a half years.
18 HGLT और उसने फिर से प्रार्थना की, और आकाश से वर्षा गिरी और भूमि ने अपने फल उत्पन्न किए। BSB BSB: Again he prayed, and the heavens gave rain, and the earth yielded its crops.
19 HGLT हे मेरे भाइयों, यदि तुम में कोई सत्य के मार्ग से भटक जाए और कोई उसको वापस फेर लाए, BSB BSB: My brothers, if one of you should wander from the truth and someone should bring him back,
20 HGLT तो वह यह जान ले कि जो कोई किसी पापी को उसके मार्ग में भटकने से वापस फेर लाता है, तो वह उसके प्राण को मृत्यु से बचाएगा और अनेक पापों को ढाँप देगा। BSB BSB: consider this: Whoever turns a sinner from the error of his way will save his soul from death and cover over a multitude of sins.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.