1 HGLT यहूदा, जो यीशु मसीह का दास और याकूब का भाई है, उसकी ओर से उनके नाम जो बुलाए हुए हैं, जो परमेश्वर पिता में प्रिय हैं और यीशु मसीह में सुरक्षित हैं: BSB BSB: Jude, a servant of Jesus Christ and a brother of James, To those who are called, loved by God the Father, and kept in Jesus Christ:
2 HGLT दया और शान्ति और प्रेम तुम पर बढ़ता रहे। BSB BSB: Mercy, peace, and love be multiplied to you.
4 HGLT क्योंकि कुछ ऐसे मनुष्य गुप्त रूप से घुस आए हैं, जो बहुत समय पहले इस दण्ड के लिए नियुक्त गए थे, ऐसे भक्तिहीन मनुष्य, जो हमारे परमेश्वर के अनुग्रह को दुराचार में बदल रहे हैं, और हमारे एकमात्र स्वामी और प्रभु, यीशु मसीह का इन्कार कर रहे हैं। BSB BSB: For certain men have crept in among you unnoticed—ungodly ones who were designated long ago for condemnation. They turn the grace of our God into a license for immorality, and they deny our only Master and Lord, Jesus Christ.
5 HGLT अब मैं तुम्हें स्मरण दिलाना चाहता हूँ, तुम सब बातों को एक ही बार में जानते हो, कि यीशु ने, लोगों को मिस्र देश से निकाल कर छुड़ाया, उसके पश्चात ऐसों का नाश कर दिया जिन्होंने विश्वास नहीं किया था। BSB BSB: Although you are fully aware of this, I want to remind you that after Jesus had delivered His people out of the land of Egypt, He destroyed those who did not believe.
6 HGLT और उन स्वर्गदूतों को जिन्होंने अपने अधिकार- क्षेत्र को सुरक्षित नहीं रखा, परन्तु अपने स्वयं के निवास स्थान को त्याग दिया, उसने उस महान दिन पर न्याय करने के लिए उनको अन्धकार में सनातन की जंजीरों में जकड़ रखा है— BSB BSB: And the angels who did not stay within their own domain but abandoned their proper dwelling—these He has kept in eternal chains under darkness, bound for judgment on that great day.
7 HGLT जैसे सदोम और अमोरा और उनके आस- पास के नगर, उनके समान व्यभिचार करके, और दूसरे शरीरों के पीछे चले जाने के कारण, एक उदाहरण के रूप में प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो अनन्त आग का दण्ड भुगत रहे हैं। BSB BSB: In like manner, Sodom and Gomorrah and the cities around them, who indulged in sexual immorality and pursued strange flesh, are on display as an example of those who sustain the punishment of eternal fire.
8 HGLT तौभी उसी प्रकार ये भी, जो स्वप्न देखते हैं एक ओर तो शरीर को अशुद्ध करते हैं और दूसरी ओर प्रभुता को ठुकराते हैं, और महिमाप्राप्त जनों की निन्दा करते हैं। BSB BSB: Yet in the same way these dreamers defile their bodies, reject authority, and slander glorious beings.
9 HGLT परन्तु प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल, जब वह मूसा के शव के विषय में शैतान से वाद- विवाद कर रहा था; तो उसने उसके विरुद्ध निन्दा करने का दोष लगाने का साहस नहीं किया। बजाए इसके, उसने कहा,“प्रभु तुझे डाँटे!” BSB BSB: But even the archangel Michael, when he disputed with the devil over the body of Moses, did not presume to bring a slanderous charge against him, but said, “The Lord rebuke you!”
10 HGLT परन्तु ये लोग जिन बातों को नहीं समझते एक ओर तो उनकी निन्दा करते हैं; दूसरी ओर जिन बातों को वे अविवेकी पशुओं के समान स्वाभाविक प्रवृत्ति से समझते हैं, उन बातों के द्वारा वे नाश हो रहे हैं। BSB BSB: These men, however, slander what they do not understand, and like irrational animals, they will be destroyed by the things they do instinctively.
11 HGLT उन पर हाय! क्योंकि वे कैन के मार्ग पर चले और मजदूरी के लिए बिलाम की भूल के लिए वे त्याग दिए गए हैं, और कोरह के बलवे में वे नाश हो गए हैं। BSB BSB: Woe to them! They have traveled the path of Cain; they have rushed for profit into the error of Balaam; they have perished in Korah’s rebellion.
12 HGLT ये ऐसे लोग हैं जो निडर होकर तुम्हारे साथ दावत करते हैं— ये तुम्हारे प्रीतिभोजों में छिपी हुई चट्टानें हैं, वे स्वयं की चरवाही करने वाले हैं; वे बिना पानी वाले बादल हैं, जो हवा के साथ बहे चले जाते हैं; वे फलरहित पतझड़ के पेड़ हैं— जो जड़ से उखड़ कर दो बार मर चुके हैं। BSB BSB: These men are hidden reefs in your love feasts, shamelessly feasting with you but shepherding only themselves. They are clouds without water, carried along by the wind; fruitless trees in autumn, twice dead after being uprooted.
13 HGLT वे समुद्र की हिंसक लहरें हैं, जो अपने लज्जाजनक कामों का झाग उगलती हैं; वे भटके हुए तारे हैं, जिनके लिए घने अंधकार की उदासी को सनातन के लिए रखा गया है। BSB BSB: They are wild waves of the sea, foaming up their own shame; wandering stars, for whom blackest darkness has been reserved forever.
15 HGLT कि हर एक जन का न्याय करे और हर एक आत्मा को डाँटे उनके सब अभक्ति के कामों के विषय में, जिनको उन्होंने भक्तिहीन रीति से किया था, और उन सब कठोर बातों के विषय में जो उन भक्तिहीन पापियों ने उसके विरुद्ध कही थीं।” BSB BSB: to execute judgment on everyone, and to convict all the ungodly of every ungodly act of wickedness and every harsh word spoken against Him by ungodly sinners.”
16 HGLT ये लोग कुड़कुड़ाने वाले, शिकायतें करने वाले हैं, जो अपनी अभिलाषाओं के अनुसार चलते हैं, और उनके मुँह घमण्ड की बातें बोलते हैं, जो लाभ की खातिर मुँह देखी बड़ाई करते हैं। BSB BSB: These men are discontented grumblers, following after their own lusts; their mouths spew arrogance; they flatter others for their own advantage.
17 HGLT परन्तु तुम, हे प्रिय जनों, उन बातों को स्मरण करो जो पहले से ही हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरितों के द्वारा कही गई हैं, BSB BSB: But you, beloved, remember what was foretold by the apostles of our Lord Jesus Christ
18 HGLT कि उन्होंने तुम से कहा था,“अन्त के समय में ऐसे ठठ्ठा करने वाले होंगे जो उनकी स्वयं की भक्तिहीन अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे।” BSB BSB: when they said to you, “In the last times there will be scoffers who will follow after their own ungodly desires.”
19 HGLT ये वही लोग हैं जो विभाजन का कारण होते हैं, वे ऐसे आत्मिक हैं जिनमें आत्मा नहीं है। BSB BSB: These are the ones who cause divisions, who are worldly and devoid of the Spirit.
20 HGLT परन्तु तुम, हे प्रिय जनों, अपने सबसे पवित्र विश्वास में अपना निर्माण करते हुए, पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हुए, BSB BSB: But you, beloved, by building yourselves up in your most holy faith and praying in the Holy Spirit,
21 HGLT अनन्त जीवन के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की प्रतीक्षा करते हुए, स्वयं को परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो। BSB BSB: keep yourselves in the love of God as you await the mercy of our Lord Jesus Christ to bring you eternal life.
22 HGLT तथा एक ओर, उन कुछ पर दया करो जो सन्देह करते हैं; BSB BSB: And indeed, have mercy on those who doubt;
23 HGLT परन्तु दूसरी ओर, आग में से झपट कर, दूसरों को बचाओ; और भय के साथ दूसरों के प्रति दया करो, यहाँ तक कि उस वस्त्र से भी घृणा करना जो शरीर के द्वारा अशुद्ध हो गया है। BSB BSB: save others by snatching them from the fire; and to still others show mercy tempered with fear, hating even the clothing stained by the flesh.
24 HGLT अब उसकी जो तुझे ठोकर खाए बिना रखने में, और तुझे उल्लास के साथ अपनी महिमा के सामने निर्दोष खड़ा करने में सक्षम है, BSB BSB: Now to Him who is able to keep you from stumbling and to present you unblemished in His glorious presence, with great joy—
25 HGLT हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमारे उद्धारकर्ता एकमात्र परमेश्वर की महिमा, प्रताप, सामर्थ्य, और अधिकार हो, जो सारे युग से पहले और अभी और अनन्तकाल के लिए है। आमीन! BSB BSB: to the only God our Savior be glory, majesty, dominion, and authority through Jesus Christ our Lord before all time, and now, and for all eternity. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.