1 HGLT और अख़मीरी रोटी का पर्व, जो फसह कहलाता है, निकट था। BSB BSB: Now the Feast of Unleavened Bread, called the Passover, was approaching,
2 HGLT और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि वे उसको कैसे मार डालें, क्योंकि वे लोगों से डरते थे। BSB BSB: and the chief priests and scribes were looking for a way to put Jesus to death, for they feared the people.
3 HGLT तब शैतान उस यहूदा में समा गया, जो इस्करियोती कहलाता था और उन बारहों में गिना जाता था। BSB BSB: Then Satan entered Judas Iscariot, who was one of the Twelve.
4 HGLT और उसने जाकर प्रधान याजकों और सरदारों के साथ इस विषय में बात की कि वह उसको किस प्रकार से उनके हाथ में पकड़वाए। BSB BSB: And Judas went to discuss with the chief priests and temple officers how he might betray Jesus to them.
5 HGLT और वे आनन्दित हुए, और वे उसे चाँदी देने के लिए सहमत हो गए। BSB BSB: They were delighted and agreed to give him money.
6 HGLT और वह मान गया और वह भीड़ से दूर उसे उनके हाथ पकड़वा देने का अवसर ढूँढ़ने लगा। BSB BSB: Judas consented, and began to look for an opportunity to betray Jesus to them in the absence of a crowd.
7 HGLT फिर अख़मीरी रोटी का दिन आया, जिसमें फसह का बलिदान करना आवश्यक था। BSB BSB: Then came the day of Unleavened Bread on which the Passover lamb was to be sacrificed.
8 HGLT और उसने पतरस और यूहन्ना को, यह कहकर भेजा,“जाकर हमारे लिये फसह तैयार करो, ताकि हम उसे खाएँ।” BSB BSB: Jesus sent Peter and John, saying, “Go and make preparations for us to eat the Passover.”
9 HGLT और उन्होंने उससे पूछा,“तू कहाँ चाहता है कि उसे हम तैयार करें?” BSB BSB: “Where do You want us to prepare it?” they asked.
10 HGLT और उसने उनको उत्तर दिया,“देखो, जब तुम नगर में प्रवेश कर लोगे, तो पानी का घड़ा उठाए हुए एक मनुष्य तुम्हें मिलेगा। जिस घर में वह प्रवेश करे उसके पीछे- पीछे उसमें चले जाना। BSB BSB: He answered, “When you enter the city, a man carrying a jug of water will meet you. Follow him to the house he enters,
11 HGLT और उस घर के स्वामी से कहना,‘गुरु तुझ से पूछता है;“वह अतिथि कक्ष कहाँ है जहाँ मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊँ?”’ BSB BSB: and say to the owner of that house, ‘The Teacher asks: Where is the guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’
12 HGLT और वह तुम को एक सजा- सजाया ऊपरी कक्ष दिखा देगा। वहीं इसकी तैयारी करना।” BSB BSB: And he will show you a large upper room, already furnished. Make preparations there.”
13 HGLT और वे चले गए और इसे वैसा ही पाया जैसा उसने उनसे कहा था, और उन्होंने फसह को तैयार किया। BSB BSB: So they went and found it just as Jesus had told them. And they prepared the Passover.
14 HGLT और जब वह घड़ी आ गई, तो वह भोजन करने को बैठा, और प्रेरित उसके साथ थे। BSB BSB: When the hour had come, Jesus reclined at the table with His apostles.
16 HGLT क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ कि जब तक वह परमेश्वर के राज्य में पूरा न हो तब तक निश्चय ही मैं इसे न खाऊँगा।” BSB BSB: For I tell you that I will not eat it again until it is fulfilled in the kingdom of God.”
17 HGLT और उसने एक प्याला लिया और धन्यवाद देकर, उसने कहा,“इसे लो, और आपस में बाँट लो। BSB BSB: After taking the cup, He gave thanks and said, “Take this and divide it among yourselves.
18 HGLT क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि अब से मैं तब तक दाखलता का फल निश्चय ही न पीऊँगा, जब तक कि परमेश्वर का राज्य न आए।” BSB BSB: For I tell you that I will not drink of the fruit of the vine from now on until the kingdom of God comes.”
19 HGLT और उसने रोटी ली, और धन्यवाद देकर, उसने वह तोड़ी, और यह कहते हुए, उनको दी,“यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये दी जाती है। मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” BSB BSB: And He took the bread, gave thanks and broke it, and gave it to them, saying, “This is My body, given for you; do this in remembrance of Me.”
20 HGLT और उसी रीति से भोजन के बाद प्याला भी, यह कहते हुए,“यह प्याला मेरे उस लहू में नई वाचा है, जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है। BSB BSB: In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood, which is poured out for you.
21 HGLT परन्तु देखो, मेरे साथ विश्वासघात करनेवाले का हाथ मेज पर मेरे साथ ही है। BSB BSB: Look! The hand of My betrayer is with Mine on the table.
22 HGLT क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो निश्चय ही उसके अनुसार चलता है जैसा निर्धारित किया गया है। परन्तु उस मनुष्य पर हाय, जिसके द्वारा उसके साथ विश्वासघात किया जाता है!” BSB BSB: Indeed, the Son of Man will go as it has been determined, but woe to that man who betrays Him.”
23 HGLT और वे आपस में इस विषय पर चर्चा करने लगे कि उनमें से ऐसा कौन हो सकता है जो ऐसा करने वाला था। BSB BSB: Then they began to question among themselves which of them was going to do this.
24 HGLT फिर उनके मध्य में इस बात को लेकर भी झगड़ा हो गया कि उनमें से कौन बड़ा समझा जाता है। BSB BSB: A dispute also arose among the disciples as to which of them should be considered the greatest.
25 HGLT परन्तु उसने उनसे कहा,“जातियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं, और जो उन पर अधिकार रखते हैं वे संरक्षक कहलाते हैं। BSB BSB: So Jesus declared, “The kings of the Gentiles lord it over them, and those in authority over them call themselves benefactors.
26 HGLT परन्तु तुम ऐसे न होना। बजाए इसके, जो तुम में बड़ा है वह छोटे के समान हो जाए। और जो अगुवाई करता है वह उसके समान जो सेवा करता है। BSB BSB: But you shall not be like them. Instead, the greatest among you should be like the youngest, and the one who leads like the one who serves.
27 HGLT क्योंकि बड़ा कौन है, वह जो भोजन करने बैठा है या वह जो सेवा करता है? क्या यह वह नहीं जो भोजन करने बैठा है? परन्तु मैं तुम्हारे मध्य में उसके समान हूँ जो सेवा करता है। BSB BSB: For who is greater, the one who reclines at the table or the one who serves? Is it not the one who reclines? But I am among you as one who serves.
28 HGLT परन्तु वह तुम ही हो जो मेरी परीक्षाओं में लगातार मेरे साथ रहे हो। BSB BSB: You are the ones who have stood by Me in My trials.
29 HGLT और जिस प्रकार से मेरे पिता ने मेरे लिये एक राज्य ठहराया है, वैसे ही मैं भी तुम्हारे लिये ठहराता हूँ। BSB BSB: And I bestow on you a kingdom, just as My Father has bestowed one on Me,
30 HGLT ताकि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज पर खाओ और पीओ और सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के 12 गोत्रों का न्याय करो। BSB BSB: so that you may eat and drink at My table in My kingdom and sit on thrones, judging the twelve tribes of Israel.
31 HGLT शमौन, हे शमौन, देखो, शैतान ने तुम लोगों को गेहूँ के समान फटकने के लिए माँग लिया है। BSB BSB: Simon, Simon, Satan has asked to sift all of you like wheat.
32 HGLT परन्तु मैंने तेरे विषय में विनती की है कि तेरा विश्वास टल न जाए। और तू, जब तू वापस लौट आए, तो अपने भाइयों को दृढ़ करना।” BSB BSB: But I have prayed for you, Simon, that your faith will not fail. And when you have turned back, strengthen your brothers.”
33 HGLT परन्तु उसने उससे कहा,“हे प्रभु, मैं तेरे साथ बन्दीगृह जाने और मरने दोनों के लिए तैयार हूँ।” BSB BSB: “Lord,” said Peter, “I am ready to go with You even to prison and to death.”
34 HGLT परन्तु उसने कहा,“हे पतरस, मैं तुझ से कहता हूँ, कि जब तक तू तीन बार इन्कार न कर लेगा कि तू मुझे जानता है उससे पहले आज मुर्गा बाँग नहीं देगा।” BSB BSB: But Jesus replied, “I tell you, Peter, the rooster will not crow today until you have denied three times that you know Me.”
37 HGLT क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि यह जो लिखा है वह अवश्य ही मुझ में पूरा होगा,‘और वह अधर्मियों के साथ गिना गया।’ क्योंकि मेरे विषय की बातें सच में पूरी होने पर हैं।” BSB BSB: For I tell you that this Scripture must be fulfilled in Me: ‘And He was numbered with the transgressors.’ For what is written about Me is reaching its fulfillment.”
38 HGLT तब उन्होंने कहा,“हे प्रभु, देख! यहाँ दो तलवारें हैं।” और उसने उनसे कहा,“यह पर्याप्त हैं।” BSB BSB: So they said, “Look, Lord, here are two swords.” “That is enough,” He answered.
39 HGLT और बाहर निकलकर, वह अपनी रीति के अनुसार जैतून के पहाड़ पर गया, और चेले भी उसके पीछे- पीछे गए। BSB BSB: Jesus went out as usual to the Mount of Olives, and the disciples followed Him.
40 HGLT और उस जगह पहुँचकर, उसने उनसे कहा,“प्रार्थना करो कि परीक्षा में न पड़ो।” BSB BSB: When He came to the place, He told them, “Pray that you will not enter into temptation.”
41 HGLT और वह उनसे अलग एक पत्थर फेंकने की दूरी पर गया, और अपने घुटनों को टिकाकर, वह प्रार्थना करने लगा, BSB BSB: And He withdrew about a stone’s throw beyond them, where He knelt down and prayed,
43 HGLT [और स्वर्ग से एक स्वर्गदूत उस पर प्रकट हुआ, जो उसे सामर्थ्य देता था। BSB BSB: Then an angel from heaven appeared to Him and strengthened Him.
44 HGLT और व्याकुल होकर, वह हार्दिक वेदना से प्रार्थना कर रहा था, और उसका पसीना लहू की बूँदों के समान भूमि पर गिर रहा था।] BSB BSB: And in His anguish, He prayed more earnestly, and His sweat became like drops of blood falling to the ground.
45 HGLT और प्रार्थना से उठकर, वह चेलों के पास आया और संताप के मारे उन्हें सोता पाया। BSB BSB: When Jesus rose from prayer and returned to the disciples, He found them asleep, exhausted from sorrow.
46 HGLT और उसने उनसे कहा,“तुम क्यों सो रहे हो? उठो और प्रार्थना करो, ताकि तुम परीक्षा में न पड़ो।” BSB BSB: “Why are you sleeping?” He asked. “Get up and pray so that you will not enter into temptation.”
47 HGLT जबकि वह अभी बोल ही रहा था, कि देखो, एक भीड़ आई, और वह जिसका नाम यहूदा था, जो उन बारहों में से एक था, उनकी अगुवाई कर रहा था। और वह उसे चूमने के लिए यीशु के पास आया। BSB BSB: While He was still speaking, a crowd arrived, led by the man called Judas, one of the Twelve. He approached Jesus to kiss Him.
48 HGLT परन्तु यीशु ने उससे कहा,“हे यहूदा, क्या तू चूमने से मनुष्य के पुत्र के साथ विश्वासघात कर रहा है?” BSB BSB: But Jesus asked him, “Judas, are you betraying the Son of Man with a kiss?”
49 HGLT और जब उसके चारों ओर के लोगों ने देखा कि क्या होनेवाला है, तो उन्होंने कहा,“हे प्रभु, क्या हम तलवार से प्रहार करें?” BSB BSB: Those around Jesus saw what was about to happen and said, “Lord, should we strike with our swords?”
50 HGLT और उनमें से एक ने महायाजक के दास पर तलवार से प्रहार किया और उसका दाहिना कान काट दिया। BSB BSB: And one of them struck the servant of the high priest, cutting off his right ear.
51 HGLT परन्तु उत्तर देते हुए, यीशु ने कहा,“यहीं तक रहने दो!” और उसके कान को छूकर, उसने उसे चंगा कर दिया। BSB BSB: But Jesus answered, “No more of this!” And He touched the man’s ear and healed him.
52 HGLT तब यीशु ने उनसे— प्रधान याजकों और मन्दिर के सरदारों और प्राचीनों से— जो उसके विरोध में आए थे कहा,“क्या तुम तलवारें और लाठियाँ लिए हुए ऐसे निकले हो जैसे किसी डाकू के विरोध में? BSB BSB: Then Jesus said to the chief priests, temple officers, and elders who had come for Him, “Have you come out with swords and clubs as you would against an outlaw?
53 HGLT जब मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तब तुम ने मुझ पर अपने हाथ नहीं डाले। परन्तु यह तुम्हारा समय है, और अंधकार का अधिकार है।” BSB BSB: Every day I was with you in the temple courts, and you did not lay a hand on Me. But this hour belongs to you and to the power of darkness.”
54 HGLT फिर उसे पकड़कर, वे उसे ले चले और महायाजक के घर में उसे लाए। और पतरस दूर ही दूर से पीछे- पीछे चल रहा था। BSB BSB: Then they seized Jesus, led Him away, and took Him into the house of the high priest. And Peter followed at a distance.
55 HGLT और उन्होंने आँगन के मध्य में आग जलाई और इकट्ठे बैठ गए, तो पतरस भी उनके बीच में बैठ गया था। BSB BSB: When those present had kindled a fire in the middle of the courtyard and sat down together, Peter sat down among them.
56 HGLT तब एक दासी, उसे आग के उजियाले में बैठे देखकर और उसकी ओर ताक कर कहने लगी,“यह भी तो उसके साथ था।” BSB BSB: A servant girl saw him seated in the firelight and looked intently at him. “This man also was with Him,” she said.
57 HGLT परन्तु उसने यह कहकर, इन्कार कर दिया,“हे स्त्री, मैं उसे नहीं जानता।” BSB BSB: But Peter denied it. “Woman, I do not know Him,” he said.
58 HGLT और थोड़ी ही देर के बाद किसी अन्य ने उसे देखकर कहा,“तू भी तो उन्हीं में से है।” परन्तु पतरस ने कहा,“हे मनुष्य, मैं नहीं हूँ।” BSB BSB: A short time later, someone else saw him and said, “You also are one of them.” But Peter said, “Man, I am not.”
59 HGLT और लगभग एक घंटा बीतने पर, किसी एक और मनुष्य ने दृढ़ता से कहा,“निश्चय ही, यह भी उसके साथ था, क्योंकि यह भी तो गलीलवासी है।” BSB BSB: About an hour later, another man insisted, “Certainly this man was with Him, for he too is a Galilean.”
60 HGLT परन्तु पतरस ने कहा,“हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तू क्या कह रहा है।” और जबकि वह कह ही रहा था, तुरन्त ही, एक मुर्गे ने बाँग दी। BSB BSB: “Man, I do not know what you are talking about,” Peter replied. And immediately, while he was still speaking, the rooster crowed.
61 HGLT और प्रभु घूमा और पतरस की ओर देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात स्मरण आई, कि उसने उससे किस प्रकार से कहा था,“आज मुर्गे के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” BSB BSB: And the Lord turned and looked at Peter. Then Peter remembered the word that the Lord had spoken to him: “Before the rooster crows today, you will deny Me three times.”
62 HGLT और वह बाहर निकलकर फूट- फूटकर रोने लगा। BSB BSB: And he went outside and wept bitterly.
63 HGLT और जो मनुष्य उसे पकड़े हुए थे वे उसका उपहास करने और उसे पीटने लगे। BSB BSB: The men who were holding Jesus began to mock Him and beat Him.
64 HGLT और उसकी आँखों को ढाँपकर, वे उससे प्रश्न कर रहे थे,“भविष्यद्वाणी कर! वह कौन है जिसने तुझे मारा?” BSB BSB: They blindfolded Him and kept demanding, “Prophesy! Who hit You?”
65 HGLT और वे उसकी निन्दा करते हुए, बहुत सी और भी बातें उससे कह रहे थे। BSB BSB: And they said many other blasphemous things against Him.
66 HGLT और जब दिन हुआ, तो लोगों के पुरनिए, और प्रधान याजक और शास्त्री दोनों इकट्ठे हुए, और वे उसे उनकी महासभा में ले गए, BSB BSB: At daybreak the council of the elders of the people, both the chief priests and scribes, met together. They led Jesus into their Sanhedrin and said,
67 HGLT और कहने लगे,“यदि तू ही मसीह है, तो हमें बता दे!” परन्तु उसने उनसे कहा,“यदि मैं तुम से कहूँ, तो निश्चय ही तुम विश्वास न करोगे; BSB BSB: “If You are the Christ, tell us.” Jesus answered, “If I tell you, you will not believe.
68 HGLT और यदि मैं तुम से प्रश्न करूँ, तो निश्चय ही तुम उत्तर न दोगे। BSB BSB: And if I ask you a question, you will not answer.
69 HGLT परन्तु अब से, मनुष्य का पुत्र परमेश्वर की सामर्थ्य के दाहिने हाथ पर विराजमान होगा।” BSB BSB: But from now on the Son of Man will be seated at the right hand of the power of God.”
70 HGLT तब उन सब ने कहा,“तो क्या तू परमेश्वर का पुत्र है?” और उसने उनसे कहा,“तुम स्वयं ही कह रहे हो कि मैं हूँ।” BSB BSB: So they all asked, “Are You then the Son of God?” He replied, “You say that I am.”
71 HGLT और उन्होंने कहा,“अब हमें गवाही की क्या आवश्यकता है? क्योंकि हम ने आप ही उसके मुँह से सुन लिया है।” BSB BSB: “Why do we need any more testimony?” they declared. “We have heard it for ourselves from His own lips.”