1 HGLT और वह उनसे कहने लगा,“मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं उनमें से कई ऐसे हैं जो निश्चित रूप से मृत्यु का स्वाद न चखेंगे, इससे पहले कि वे परमेश्वर के राज्य को सामर्थ्य सहित आता हुआ न देख लें,।” BSB BSB: Then Jesus said to them, “Truly I tell you, there are some standing here who will not taste death before they see the kingdom of God arrive with power.”
2 HGLT और छः दिन बाद, यीशु अपने साथ पतरस और याकूब और यूहन्ना को लेकर अकेले किसी ऊँचे पहाड़ पर गया, और उनके सामने उसका रूप बदल गया। BSB BSB: After six days Jesus took with Him Peter, James, and John, and led them up a high mountain by themselves. There He was transfigured before them.
3 HGLT और उसका वस्त्र अति उज्ज्वल होकर ऐसे चमकने लगा, कि पृथ्वी पर कोई धोबी भी उन्हें वैसा उज्ज्वल नहीं कर सकता। BSB BSB: His clothes became radiantly white, brighter than any launderer on earth could bleach them.
4 HGLT और उन्हें मूसा के साथ एलिय्याह दिखाई दिया, और वे यीशु के साथ बातें करते थे। BSB BSB: And Elijah and Moses appeared before them, talking with Jesus.
5 HGLT और उत्तर देते हुए, पतरस ने यीशु से कहा,“हे रब्बी, हमारे लिए यहाँ रहना अच्छा है, और हमें तीन मंडप बनाने दे कि एक तेरे लिए, एक मूसा के लिए, और एक एलिय्याह के लिए हो।” BSB BSB: Peter said to Jesus, “Rabbi, it is good for us to be here. Let us put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.”
6 HGLT (क्योंकि वह न जानता था कि उसे क्या उत्तर देना चाहिए, क्योंकि वे डर गए थे।) BSB BSB: For they were all so terrified that Peter did not know what else to say.
7 HGLT और एक बादल ने आकर उन्हें ढाँप लिया, और उस बादल में से यह वाणी आई,“यह मेरा प्रिय पुत्र है। इसकी सुनो।” BSB BSB: Then a cloud appeared and enveloped them, and a voice came from the cloud: “This is My beloved Son. Listen to Him!”
8 HGLT और एकाएक, चारों ओर देखने पर, उन्होंने यीशु को छोड़ अपने साथ और किसी को न देखा। BSB BSB: Suddenly, when they looked around, they saw no one with them except Jesus.
9 HGLT और{ जब} वे पहाड़ से उतर रहे थे, तो उसने उन्हें आज्ञा दी ताकि जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से जी न उठे, तब तक जो कुछ उन्होंने देखा था वह किसी से न कहें। BSB BSB: As they were coming down the mountain, Jesus admonished them not to tell anyone what they had seen until the Son of Man had risen from the dead.
10 HGLT और उन्होंने इस बात को अपने तक ही रखा, और आपस में चर्चा करने लगे कि यह“मरे हुओं में से जी उठने” का क्या अर्थ है। BSB BSB: So they kept this matter to themselves, discussing what it meant to rise from the dead.
11 HGLT और वे उससे यह कहकर प्रश्न करने लगे,“शास्त्री क्यों कहते हैं कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?” BSB BSB: And they asked Jesus, “Why do the scribes say that Elijah must come first?”
12 HGLT परन्तु उसने उनसे कहा,“एलिय्याह सब{ कुछ} ठीक करने के लिए पहले ही आ गया है। और मनुष्य के पुत्र के विषय में यह कैसे लिखा गया है कि वह बहुत{ बातों में} दुःख उठाएगा, और तुच्छ गिना जाएगा? BSB BSB: He replied, “Elijah does indeed come first, and he restores all things. Why then is it written that the Son of Man must suffer many things and be rejected?
13 HGLT परन्तु मैं तुम से कहता हूँ कि एलिय्याह वास्तव में आ चुका है, और जैसा उसके विषय में लिखा है कि जो कुछ उन्होंने उसके साथ करना चाहा वह उसके साथ किया।” BSB BSB: But I tell you that Elijah has indeed come, and they have done to him whatever they wished, just as it is written about him.”
14 HGLT और चेलों के पास आकर, उन्होंने देखा कि उनके चारों ओर बड़ी भीड़ थी और शास्त्री उनके साथ वाद- विवाद कर रहे थे। BSB BSB: When they returned to the other disciples, they saw a large crowd around them, and scribes arguing with them.
15 HGLT और तुरन्त ही, उसे देखकर, सारी भीड़ अचम्भा करने लगी, और{ उसकी} ओर दौड़कर वे उसे नमस्कार करने लगे। BSB BSB: As soon as all the people saw Jesus, they were filled with awe and ran to greet Him.
16 HGLT और उसने उनसे पूछा,“तुम इनसे किस विषय में वाद- विवाद कर रहे हो?” BSB BSB: “What are you disputing with them?” He asked.
18 HGLT और जहाँ कहीं वह उसे पकड़ती है, वहीं उसे पटक देती है, और वह मुँह में झाग भर लाता, और{ अपने} दाँत पीसता, और कठोर हो जाता है, और मैंने तेरे चेलों से विनती की कि वे उसे निकाल दें, परन्तु वे उतने बलवंत नहीं थे।” BSB BSB: Whenever it seizes him, it throws him to the ground. He foams at the mouth, gnashes his teeth, and becomes rigid. I asked Your disciples to drive it out, but they were unable.”
19 HGLT परन्तु उन्हें उत्तर देते हुए, उसने कहा,“हे अविश्वासी पीढ़ी, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? मैं कब तक तुम्हारी सहूँगा? उसे मेरे पास लाओ।” BSB BSB: “O unbelieving generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you? How long must I put up with you? Bring the boy to Me.”
20 HGLT और वे उसे उसके पास लेकर आए, और उसे देखकर, उस आत्मा ने तुरन्त ही उसे मरोड़ा, और भूमि पर गिरकर, वह मुँह से झाग बहाते हुए यहाँ- वहाँ लोटने लगा। BSB BSB: So they brought him, and seeing Jesus, the spirit immediately threw the boy into a convulsion. He fell to the ground and rolled around, foaming at the mouth.
22 HGLT और इसे कभी आग और कभी पानी दोनों में गिराया गया ताकि वह इसे नाश कर सके, परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारी सहायता कर।” BSB BSB: “It often throws him into the fire or into the water, trying to kill him. But if You can do anything, have compassion on us and help us.”
23 HGLT परन्तु यीशु ने उससे कहा,“‘यदि तू कर सकता है’? विश्वास करने वाले के लिए सब{ बातें} सम्भव हैं।” BSB BSB: “If You can?” echoed Jesus. “All things are possible to him who believes!”
25 HGLT और यीशु ने यह देखकर कि एक भीड़ दौड़कर{ उनके} पास आ रही है, उस अशुद्ध आत्मा को यह कहकर डाँटा,“हे गूँगी और बहरी आत्मा, मैं तुझे आज्ञा देता हूँ, उसमें से निकल आ, और उसमें फिर कभी प्रवेश न करना।” BSB BSB: When Jesus saw that a crowd had come running, He rebuked the unclean spirit. “You deaf and mute spirit,” He said, “I command you to come out and never enter him again.”
26 HGLT और चिल्लाकर तथा उसे बहुत मरोड़कर, वह निकल गई, और वह मरा हुआ सा हो गया, कि कई लोग कहने लगे,“वह मर गया है।” BSB BSB: After shrieking and convulsing him violently, the spirit came out. The boy became like a corpse, so that many said, “He is dead.”
27 HGLT परन्तु यीशु ने, उसके हाथ से पकड़कर{ उसे} उठाया, और वह खड़ा हो गया। BSB BSB: But Jesus took him by the hand and helped him to his feet, and he stood up.
28 HGLT और{ जब} वह एक घर में गया, तो उसके चेलों ने अकेले में उससे पूछा,“हम उसे क्यों नहीं निकाल सके?” BSB BSB: After Jesus had gone into the house, His disciples asked Him privately, “Why couldn’t we drive it out?”
29 HGLT और उसने उनसे कहा,“यह जाति बिना प्रार्थना और उपवास के किसी और उपाय से निकल नहीं सकती।” BSB BSB: Jesus answered, “This kind cannot come out, except by prayer.”
30 HGLT और वहाँ से निकलकर, वे गलील में होकर गए, परन्तु वह नहीं चाहता था कि इस बात को कोई जाने, BSB BSB: Going on from there, they passed through Galilee. But Jesus did not want anyone to know,
31 HGLT क्योंकि वह अपने चेलों को शिक्षा देता और उनसे कहता था,“मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथों में सौंपा दिया जाएगा, और वे उसे मार डालेंगे। और मार डाले जाने के तीन दिन बाद वह जी उठेगा।” BSB BSB: because He was teaching His disciples. He told them, “The Son of Man will be delivered into the hands of men. They will kill Him, and after three days He will rise.”
32 HGLT परन्तु वे इस बात को नहीं समझ पाए, और वे उससे पूछने से डरते थे। BSB BSB: But they did not understand this statement, and they were afraid to ask Him about it.
33 HGLT और वे कफरनहूम में आए, और घर में आकर, उसने उनसे पूछा,“मार्ग में तुम किस बात पर वाद- विवाद कर रहे थे?” BSB BSB: Then they came to Capernaum. While Jesus was in the house, He asked them, “What were you discussing on the way?”
34 HGLT परन्तु वे चुप रहे, क्योंकि मार्ग में उन्होंने आपस में इस विषय पर वाद- विवाद किया था कि सबसे बड़ा कौन{ है}? BSB BSB: But they were silent, for on the way they had been arguing about which of them was the greatest.
35 HGLT और बैठ जाने के बाद, उसने बारहों को एक साथ बुलाया, और उनसे कहा,“यदि कोई बड़ा होना चाहता है, तो वह सबसे छोटा और सब का सेवक बने।” BSB BSB: Sitting down, Jesus called the Twelve and said, “If anyone wants to be first, he must be the last of all and the servant of all.”
36 HGLT और एक बालक को लेकर, उसने उसे उनके बीच में खड़ा किया, और उसे गोद में लेकर, उसने उनसे कहा, BSB BSB: Then He had a little child stand among them. Taking the child in His arms, He said to them,
37 HGLT “जो कोई मेरे नाम से ऐसे बालकों में से किसी एक को भी ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो कोई मुझे ग्रहण करता है, वह मुझे नहीं बल्कि मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।” BSB BSB: “Whoever welcomes one of these little children in My name welcomes Me, and whoever welcomes Me welcomes not only Me, but the One who sent Me.”
38 HGLT यूहन्ना ने उससे कहा,“हे गुरु, हमने किसी को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा, और हम उसे रोक रहे थे क्योंकि वह हमारा अनुसरण नहीं कर रहा था।” BSB BSB: John said to Him, “Teacher, we saw someone else driving out demons in Your name, and we tried to stop him, because he does not accompany us.”
39 HGLT परन्तु यीशु ने कहा,“उसे मत रोको, क्योंकि ऐसा कोई नहीं जो मेरे नाम से सामर्थ्य का काम करे, और उसके बाद शीघ्र ही मेरे विषय में बुरा बोले। BSB BSB: “Do not stop him,” Jesus replied. “For no one who performs a miracle in My name can turn around and speak evil of Me.
40 HGLT क्योंकि जो हमारे विरोध में नहीं, वह हमारी ओर है। BSB BSB: For whoever is not against us is for us.
41 HGLT क्योंकि जो कोई एक कटोरा पानी तुम्हें नाम में पिलाए कि तुम मसीह के हो, तो मैं तुम से सच कहता हूँ कि वह निश्चित रूप से अपना प्रतिफल न खोएगा। BSB BSB: Indeed, if anyone gives you even a cup of water because you bear the name of Christ, truly I tell you, he will never lose his reward.
42 HGLT और जो कोई मुझ पर विश्वास करने वाले इन छोटों में से किसी को ठोकर खिलाए, तो उसके लिए बेहतर यह है कि एक बड़ी चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाए और उसे समुद्र में फेंक दिया जाए। BSB BSB: But if anyone causes one of these little ones who believe in Me to stumble, it would be better for him to have a large millstone hung around his neck and to be thrown into the sea.
44 HGLT जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता, और आग नहीं बुझती। BSB BSB: Not in the BSB
45 HGLT और यदि तेरा पाँव तुझे ठोकर खिलाए, तो उसे काट डाल। तेरे लिए लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना, दो पाँव रहते हुए नरक में डाले जाने से बेहतर है। BSB BSB: If your foot causes you to sin, cut it off. It is better for you to enter life lame than to have two feet and be thrown into hell.
46 HGLT जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता, और आग नहीं बुझती। BSB BSB: Not in the BSB
47 HGLT और यदि तेरी आँख तुझे ठोकर खिलाए, तो उसे निकालकर फेंक दे। तेरे लिए काना होकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना, दो आँख रहते हुए नरक में डाले जाने से बेहतर है। BSB BSB: And if your eye causes you to sin, pluck it out. It is better for you to enter the kingdom of God with one eye than to have two eyes and be thrown into hell,
48 HGLT जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता, और आग नहीं बुझती। BSB BSB: where ‘their worm never dies, and the fire is never quenched.’
49 HGLT क्योंकि हर एक व्यक्ति आग से नमकीन किया जाएगा। BSB BSB: For everyone will be salted with fire.
50 HGLT नमक अच्छा है, परन्तु यदि वह नमकरहित हो जाए, तो तुम उसे किससे स्वादित करोगे? अपने में नमक रखो, और एक दूसरे के साथ मेल मिलाप रखो।” BSB BSB: Salt is good, but if the salt loses its saltiness, with what will you season it? Have salt among yourselves, and be at peace with one another.”