1 HGLT और उत्तर देते हुए, यीशु फिर से उनसे दृष्टान्तों में बातें करने लगा, और कहा, BSB BSB: Once again, Jesus spoke to them in parables:
2 HGLT “स्वर्ग का राज्य उस मनुष्य के समान है, जो राजा है, और जिसने अपने पुत्र के लिये विवाह का भोज तैयार किया। BSB BSB: “The kingdom of heaven is like a king who prepared a wedding banquet for his son.
3 HGLT और जिन लोगों को विवाह के भोज में निमंत्रित किया गया था उनको बुलाने के लिये उसने अपने सेवकों को भेजा, परन्तु उन्होंने आना न चाहा। BSB BSB: He sent his servants to call those he had invited to the banquet, but they refused to come.
4 HGLT फिर से उसने अन्य सेवकों को यह कहकर भेजा,‘जिन लोगों को निमंत्रित किया गया है उनसे कहो,“देखो, मैं अपना भोज तैयार कर चुका हूँ। मेरे बैल और पले हुए बछड़े मारे गए हैं, और सब कुछ तैयार है। विवाह के भोज में आओ।”’ BSB BSB: Again, he sent other servants and said, ‘Tell those who have been invited that I have prepared my dinner. My oxen and fattened cattle have been killed, and everything is ready. Come to the wedding banquet.’
5 HGLT परन्तु वे, बिना ध्यान दिए ही, कोई अपने खेत को, और कोई अपने व्यापार को चले गए। BSB BSB: But they paid no attention and went away, one to his field, another to his business.
6 HGLT परन्तु अन्यों ने, उसके सेवकों को पकड़कर, उनका अनादर किया और{ उनको} मार डाला। BSB BSB: The rest seized his servants, mistreated them, and killed them.
7 HGLT परन्तु राजा क्रोधित हुआ, और अपने सैनिक भेजकर, उसने उन हत्यारों को मार डाला, और उनके नगर को जला दिया। BSB BSB: The king was enraged, and he sent his troops to destroy those murderers and burn their city.
8 HGLT तब उसने अपने दासों से कहा,‘विवाह का भोज तो तैयार है, परन्तु जिन लोगों को आमंत्रित किया गया था वे ही योग्य न ठहरे। BSB BSB: Then he said to his servants, ‘The wedding banquet is ready, but those I invited were not worthy.
9 HGLT इसलिए चौराहों में जाओ, और जितने लोग तुम्हें मिलें, उन सब को विवाह के भोज में आमंत्रित करो।’ BSB BSB: Go therefore to the crossroads and invite to the banquet as many as you can find.’
10 HGLT और उन दासों ने, सड़कों पर जाकर, बुरे और भले दोनों, जितने लोग उनको मिले, सब को इकट्ठा किया, और विवाह का घर भोजन करने को बैठे{ लोगों से} भर गया। BSB BSB: So the servants went out into the streets and gathered everyone they could find, both evil and good, and the wedding hall was filled with guests.
11 HGLT परन्तु जब राजा, भोजन करने को बैठे लोगों को देखने के लिये भीतर आया, तो उसने वहाँ एक मनुष्य को देखा जो विवाह का वस्त्र नहीं पहने था। BSB BSB: But when the king came in to see the guests, he spotted a man who was not dressed in wedding clothes.
12 HGLT और उसने उससे कहा,‘मित्र, विवाह के वस्त्र पहने बिना तू यहाँ भीतर कैसे आ गया?’ परन्तु उस मनुष्य के परन्तु वह अवाक रह गया। BSB BSB: ‘Friend,’ he asked, ‘how did you get in here without wedding clothes?’ But the man was speechless.
13 HGLT तब राजा ने सेवकों से कहा,‘इसके हाथ- पाँव बाँधकर, इसे बाहर अंधियारे में डाल दो, वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।’ BSB BSB: Then the king told the servants, ‘Tie him hand and foot, and throw him into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’
14 HGLT क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत हैं, परन्तु चुने हुए थोड़े हैं।” BSB BSB: For many are called, but few are chosen.”
15 HGLT तब फरीसियों ने जाकर, आपस में सम्मति की कि वे उसको बातों में कैसे फँसाएँ। BSB BSB: Then the Pharisees went out and conspired to trap Jesus in His words.
16 HGLT और अपने चेलों को हेरोदियों के साथ उसके पास भेजकर वे कहने लगे,“गुरु, हम जानते हैं कि तू सच्चा है, और तू परमेश्वर के मार्ग की शिक्षा सच्चाई से देता है, और तुझे किसी की चिन्ता नहीं रहती, क्योंकि तू मनुष्यों का मुँह नहीं देखता। BSB BSB: They sent their disciples to Him along with the Herodians. “Teacher,” they said, “we know that You are honest and that You teach the way of God in accordance with the truth. You seek favor from no one, because You pay no attention to external appearance.
17 HGLT इसलिए, हमें बता कि तू क्या सोचता है? क्या कैसर को व्यक्ति कर देना उचित है, या नहीं?” BSB BSB: So tell us what You think: Is it lawful to pay taxes to Caesar or not?”
18 HGLT परन्तु यीशु ने, उनकी दुष्टता को जानकर कहा,“हे कपटियों, तुम मुझे क्यों परखते हो? BSB BSB: But Jesus knew their evil intent and said, “You hypocrites, why are you testing Me?
19 HGLT कर का सिक्का मुझे दिखाओ।” और वे उसके पास एक दीनार ले आए। BSB BSB: Show Me the coin used for the tax.” And they brought Him a denarius.
20 HGLT और वह उनसे कहता है,“यह छवि और शिलालेख किसका{ है}?” BSB BSB: “Whose image is this,” He asked, “and whose inscription?”
21 HGLT वे कहते हैं,“कैसर का।” तब वह उनसे कहता है,“इसलिए, जो वस्तुएँ कैसर की हैं, वह कैसर को दो, और जो वस्तुएँ परमेश्वर की हैं, वह परमेश्वर को दो।” BSB BSB: “Caesar’s,” they answered. So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.”
22 HGLT और{ इस बात को} सुनकर, उन्होंने अचम्भा किया, और उसे छोड़कर वे चले गए। BSB BSB: And when they heard this, they were amazed. So they left Him and went away.
24 HGLT और कहा,“हे गुरु, मूसा ने कहा था कि‘यदि कोई बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह करेगा और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करेगा।’ BSB BSB: “Teacher,” they said, “Moses declared that if a man dies without having children, his brother is to marry the widow and raise up offspring for him.
25 HGLT परन्तु हमारे यहाँ सात भाई थे, और पहला विवाह करके मर गया। और सन्तान न होने के कारण वह अपनी पत्नी को अपने भाई के लिये छोड़ गया। BSB BSB: Now there were seven brothers among us. The first one married and died without having children. So he left his wife to his brother.
26 HGLT इसी प्रकार दूसरे और तीसरे ने भी किया, और सातों तक यही हुआ। BSB BSB: The same thing happened to the second and third brothers, down to the seventh.
27 HGLT और सब के बाद, वह स्त्री भी मर गई। BSB BSB: And last of all, the woman died.
28 HGLT इसलिए, पुनरुत्थान में, वह उन सातों में से किसकी पत्नी होगी? क्योंकि वह उन सभी के पास थी।” BSB BSB: In the resurrection, then, whose wife will she be of the seven? For all of them were married to her.”
29 HGLT परन्तु उत्तर देते हुए, यीशु ने उनसे कहा,“तुम पवित्रशास्त्र की या परमेश्वर की सामर्थ्य को नहीं जानते, इस कारण तुम भटक गए हो। BSB BSB: Jesus answered, “You are mistaken because you do not know the Scriptures or the power of God.
30 HGLT क्योंकि पुनरुत्थान में, ने न तो विवाह करते हैं, और न ही विवाह में दिए जाते हैं, परन्तु वे स्वर्ग में स्वर्गदूतों के समान हैं। BSB BSB: In the resurrection, people will neither marry nor be given in marriage. Instead, they will be like the angels in heaven.
31 HGLT परन्तु क्या तुम ने मरे हुओं के पुनरुत्थान के विषय में नहीं पढ़ा,{ जो} परमेश्वर के द्वारा तुम से यह कहते हुए कहा गया था, BSB BSB: But concerning the resurrection of the dead, have you not read what God said to you:
33 HGLT और यह सुनकर, भीड़ उसके उपदेश से चकित हुई। BSB BSB: When the crowds heard this, they were astonished at His teaching.
34 HGLT परन्तु जब फरीसियों ने सुना कि उसने सदूकियों का मुँह बन्द कर दिया, तो वे इकट्ठा हुए। BSB BSB: And when the Pharisees heard that Jesus had silenced the Sadducees, they themselves gathered together.
35 HGLT और उनमें से एक व्यवस्थापक ने उसे परखने के लिये,{ उससे} प्रश्न पूछा— BSB BSB: One of them, an expert in the law, tested Him with a question:
36 HGLT “हे गुरु, व्यवस्था में कौन सी आज्ञा सबसे महान्{ है}?” BSB BSB: “Teacher, which commandment is the greatest in the Law?”
37 HGLT परन्तु उसने उससे कहा,“‘तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे हृदय, और अपने सारे प्राण, और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख।’ BSB BSB: Jesus declared, “‘Love the Lord your God with all your heart and with all your soul and with all your mind.’
38 HGLT यह महान् और पहली आज्ञा है। BSB BSB: This is the first and greatest commandment.
39 HGLT फिर उसी के समान यह दूसरी भी{ है} कि—‘अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।’ BSB BSB: And the second is like it: ‘Love your neighbor as yourself.’
40 HGLT इन दो आज्ञाओं पर ही सम्पूर्ण व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं का आधार टिका हुआ है।” BSB BSB: All the Law and the Prophets hang on these two commandments.”
41 HGLT अब फरीसियों के एक साथ इकट्ठा होने पर, यीशु उनसे प्रश्न करते हुए, BSB BSB: While the Pharisees were assembled, Jesus questioned them:
42 HGLT कहने लगा,“मसीह के विषय में तुम क्या सोचते हो? वह किसका पुत्र है?” वे उससे कहते हैं,“दाऊद का।” BSB BSB: “What do you think about the Christ? Whose son is He?” “David’s,” they answered.
43 HGLT वह उनसे कहता है,“फिर दाऊद आत्मा में उसे प्रभु कहकर कैसे, कहने लगा, BSB BSB: Jesus said to them, “How then does David in the Spirit call Him ‘Lord’? For he says:
44 HGLT ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा कि“मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे न कर दूँ।”’ BSB BSB: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand until I put Your enemies under Your feet.”’
45 HGLT इसलिए यदि दाऊद उसे‘प्रभु’ कहता है, तो वह उसका पुत्र कैसे ठहरा?” BSB BSB: So if David calls Him ‘Lord,’ how can He be David’s son?”
46 HGLT और कोई भी उसे एक भी शब्द का उत्तर देने में सक्षम नहीं था, और उस दिन के बाद किसी ने आगे को उससे प्रश्न करने का साहस नहीं किया। BSB BSB: No one was able to answer a word, and from that day on no one dared to question Him any further.