2 HGLT इसलिए जब तू दान करे, तो अपने आगे तुरही न बजवाना, जैसे कपटी लोग आराधनालयों और गलियों में करते हैं, ताकि मनुष्य उनकी बड़ाई करें। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। BSB BSB: So when you give to the needy, do not sound a trumpet before you, as the hypocrites do in the synagogues and on the streets, to be honored by men. Truly I tell you, they already have their full reward.
3 HGLT परन्तु जब तू दान करे, तो जो तेरा दायाँ हाथ करता है, उसे तेरा बायाँ हाथ न जानने पाए। BSB BSB: But when you give to the needy, do not let your left hand know what your right hand is doing,
4 HGLT ताकि तेरा दान गुप्त रहे, और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। BSB BSB: so that your giving may be in secret. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you.
5 HGLT और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न होना, क्योंकि उनको आराधनालयों में और सड़कों के चौराहों पर खड़े होकर प्रार्थना करना अच्छा लगता है, ताकि लोग उन्हें देखने पाएँ। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। BSB BSB: And when you pray, do not be like the hypocrites. For they love to pray standing in the synagogues and on the street corners to be seen by men. Truly I tell you, they already have their full reward.
6 HGLT परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी भीतरी कोठरी में जाकर, और अपना द्वार बन्द करके, अपने पिता से गुप्त में प्रार्थना कर, और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। BSB BSB: But when you pray, go into your inner room, shut your door, and pray to your Father, who is unseen. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you.
7 HGLT अब प्रार्थना करते समय अन्यजातियों के जैसे बेकार की बातें न दोहराना, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके बार बार बोलने से उनकी सुनी जाएगी। BSB BSB: And when you pray, do not babble on like pagans, for they think that by their many words they will be heard.
8 HGLT इसलिए, तुम उनके समान न बनो, क्योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे माँगने से पहले ही जानता है, कि तुम्हारी क्या- क्या आवश्यकता है। BSB BSB: Do not be like them, for your Father knows what you need before you ask Him.
9 HGLT इसलिए, तुम्हें इस रीति से प्रार्थना करनी चाहिए:‘स्वर्ग में हमारे पिता, तेरे नाम को आदर मिले। BSB BSB: So then, this is how you should pray: ‘Our Father in heaven, hallowed be Your name.
10 HGLT तेरा राज्य आए, तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी{ होती है}, वैसे ही पृथ्वी पर भी हो। BSB BSB: Your kingdom come, Your will be done, on earth as it is in heaven.
11 HGLT हमारे प्रतिदिन की रोटी आज हमें दे; BSB BSB: Give us this day our daily bread.
12 HGLT और जिस प्रकार हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर; BSB BSB: And forgive us our debts, as we also have forgiven our debtors.
13 HGLT और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु हमें उस दुष्ट से बचा।’ BSB BSB: And lead us not into temptation, but deliver us from the evil one.’
14 HGLT क्योंकि यदि तुम मनुष्यों के अपराधों को क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा। BSB BSB: For if you forgive men their trespasses, your heavenly Father will also forgive you.
15 HGLT परन्तु यदि तुम मनुष्यों को क्षमा नहीं करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराधों को क्षमा नहीं करेगा। BSB BSB: But if you do not forgive men their trespasses, neither will your Father forgive yours.
16 HGLT अब जब तुम उपवास करो, तो शोक करते हुए कपटियों के समान मत करना, क्योंकि वे अपना मुँह इसलिए बनाए रहते हैं, ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। BSB BSB: When you fast, do not be somber like the hypocrites, for they disfigure their faces to show men they are fasting. Truly I tell you, they already have their full reward.
17 HGLT परन्तु{ जब} तू उपवास करे, तो अपने सिर पर तेल मल और अपना मुँह धो। BSB BSB: But when you fast, anoint your head and wash your face,
18 HGLT ताकि मनुष्य नहीं परन्तु केवल तेरा पिता जो गुप्त में है, तुझे उपवासी जाने; और तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। BSB BSB: so that your fasting will not be obvious to men, but only to your Father, who is unseen. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you.
19 HGLT अपने लिये पृथ्वी पर खज़ाना इकट्ठा न करो, जहाँ कीड़ा और काई नष्ट करते हैं, और जहाँ चोर सेंध लगाते और चुराते हैं। BSB BSB: Do not store up for yourselves treasures on earth, where moth and rust destroy, and where thieves break in and steal.
20 HGLT इसके बजाय, अपने लिये स्वर्ग में खज़ाना इकट्ठा करो, जहाँ न तो कीड़ा, और न ही काई बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर न तो सेंध लगाते और न ही चुराते हैं। BSB BSB: But store up for yourselves treasures in heaven, where moth and rust do not destroy, and where thieves do not break in and steal.
21 HGLT क्योंकि जहाँ तेरा खज़ाना है, वहीं तेरा हृदय भी होगा। BSB BSB: For where your treasure is, there your heart will be also.
22 HGLT शरीर का दीया तो आँख है। इसलिए, यदि तेरी आँख भली- चंगी हो, तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला होगा। BSB BSB: The eye is the lamp of the body. If your eyes are good, your whole body will be full of light.
23 HGLT परन्तु यदि तेरी आँख बुरी हो, तो तेरा सारा शरीर भी अंधियारा होगा। इसलिए, जो उजियाला तुझमें है यदि वह अंधकार हो जाए, तो वह अंधकार कैसा बड़ा{ होगा}! BSB BSB: But if your eyes are bad, your whole body will be full of darkness. If then the light within you is darkness, how great is that darkness!
24 HGLT कोई मनुष्य दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि या तो वह एक से बैर रखेगा और दूसरे से प्रेम रखेगा, या एक से निष्ठावान रहेगा और दूसरे का तिरस्कार करेगा। तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा करने में सक्षम नहीं हो। BSB BSB: No one can serve two masters: Either he will hate the one and love the other, or he will be devoted to the one and despise the other. You cannot serve both God and money.
25 HGLT इस कारण मैं तुम से कहता हूँ, कि अपने प्राण के लिये यह चिन्ता न करना, कि तुम क्या खाओगे, और तुम क्या पीओगे, और न ही अपने शरीर के विषय में यह चिन्ता करना, कि तुम क्या पहनोगे। क्या प्राण भोजन से, और शरीर वस्त्र से{ बढ़कर} नहीं है? BSB BSB: Therefore I tell you, do not worry about your life, what you will eat or drink; or about your body, what you will wear. Is not life more than food, and the body more than clothes?
27 HGLT परन्तु तुम में से ऐसा कौन है, जो चिन्ता करके अपने जीवनकाल में एक घड़ी भी बढ़ा सकता है? BSB BSB: Who of you by worrying can add a single hour to his life?
28 HGLT और तुम वस्त्र के लिये क्यों चिन्ता करते हो? मैदान के सोसनों के फूलों पर ध्यान करो, कि वे कैसे बढ़ते हैं। वे न तो परिश्रम करते हैं, और न ही{ वस्त्र को} कातते हैं। BSB BSB: And why do you worry about clothes? Consider how the lilies of the field grow: They do not labor or spin.
29 HGLT परन्तु मैं तुम से कहता हूँ कि सुलैमान भी अपने सारे वैभव में उनमें से किसी के समान वस्त्र पहने हुए न था। BSB BSB: Yet I tell you that not even Solomon in all his glory was adorned like one of these.
30 HGLT परन्तु यदि परमेश्वर मैदान की उस घास को, जो आज है, और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्त्र पहनाता है, तो अल्पविश्वासियों,{ वह} तुमको उससे बढ़कर क्यों न पहनाएगा? BSB BSB: If that is how God clothes the grass of the field, which is here today and tomorrow is thrown into the furnace, will He not much more clothe you, O you of little faith?
32 HGLT क्योंकि अन्यजाति लोग तो इन सब वस्तुओं की खोज में ही रहते हैं; इसलिए तुम्हारा स्वर्गीय पिता जानता है कि तुम्हें इन सब वस्तुओं की आवश्यकता है। BSB BSB: For the Gentiles strive after all these things, and your heavenly Father knows that you need them.
33 HGLT परन्तु पहले तुम उसके राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज करो, और ये सब वस्तुएँ तुम्हें मिल जाएँगी। BSB BSB: But seek first the kingdom of God and His righteousness, and all these things will be added unto you.
34 HGLT इसलिए, तुम आने वाले कल के लिये चिन्ता न करो, क्योंकि कल का दिन अपनी चिन्ता आप कर लेगा। आज के दिन के लिये इसकी बुराई ही पर्याप्त{ है}। BSB BSB: Therefore do not worry about tomorrow, for tomorrow will worry about itself. Today has enough trouble of its own.