1 HGLT इन बातों के बाद मैंने एक और स्वर्गदूत को बड़ा अधिकार लिये हुए स्वर्ग से उतरते देखा, और उसके तेज से पृथ्वी प्रकाशित हो गई। BSB BSB: After this I saw another angel descending from heaven with great authority, and the earth was illuminated by his glory.
2 HGLT और उसने पराक्रमी स्वर में यह कहते हुए पुकारा,“बड़ा बाबेल गिर गया है! और वह दुष्टात्माओं का निवास और हर अशुद्ध आत्मा का अड्डा और हर अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा बन गई है। BSB BSB: And he cried out in a mighty voice: “Fallen, fallen is Babylon the great! She has become a lair for demons and a haunt for every unclean spirit, every unclean bird, and every detestable beast.
3 HGLT क्योंकि सब जातियों ने उसके अनैतिक जुनून के दाखरस में से पी लिया है और पृथ्वी के राजाओं ने उसके साथ यौन अनैतिकता की है और पृथ्वी के व्यापारी उसकी विलासिता की शक्ति से धनवान हो गए हैं।” BSB BSB: All the nations have drunk the wine of the passion of her immorality. The kings of the earth were immoral with her, and the merchants of the earth have grown wealthy from the extravagance of her luxury.”
4 HGLT और मैंने स्वर्ग से एक और शब्द यह कहते सुना,“मेरे लोगों, उसमें से बाहर निकल आओ, ताकि तुम उसके पापों में भागी न हो और ताकि उसकी विपत्तियाँ तुम पर न आ पड़ें। BSB BSB: Then I heard another voice from heaven say: “Come out of her, My people, so that you will not share in her sins or contract any of her plagues.
5 HGLT क्योंकि उसके पापों का ढेर स्वर्ग तक पहुँच गया है, और परमेश्वर ने उसके अपराध स्मरण किए हैं। BSB BSB: For her sins are piled up to heaven, and God has remembered her iniquities.
6 HGLT जैसा उसने दिया है, वैसा ही उसे वापस दो, और उसके कर्मों के अनुसार दोगुने का दोगुना{ उसे दो}; जिस कटोरे में उसने मिलाया है, उसमें उसके लिये दोगुना मिलाओ। BSB BSB: Give back to her as she has done to others; pay her back double for what she has done; mix her a double portion in her own cup.
7 HGLT जितनी उसने स्वयं की महिमा की है और विलासिता में जीवन बिताया है, उसे बस उतनी ही यातना और दुःख दो। क्योंकि वह अपने मन में कहती है,‘मैं रानी{ के जैसे} बैठी हूँ और मैं विधवा नहीं हूँ और मैं निश्चय ही शोक न देखूँगी।’ BSB BSB: As much as she has glorified herself and lived in luxury, give her the same measure of torment and grief. In her heart she says, ‘I sit as queen; I am not a widow and will never see grief.’
8 HGLT इस कारण एक ही दिन में उसकी विपत्तियाँ आ पड़ेंगी: मृत्यु और शोक और अकाल, और वह आग से भस्म हो जाएगी, क्योंकि उसका न्याय करने वाला प्रभु परमेश्वर पराक्रमी{ है}।” BSB BSB: Therefore her plagues will come in one day—death and grief and famine—and she will be consumed by fire, for mighty is the Lord God who judges her.”
9 HGLT और पृथ्वी के राजा, जिन्होंने उसके साथ यौन अनैतिकता की है और उसके साथ विलासिता में जीवन बिताया है, जब वे उसके जलने का धुआँ देखेंगे तो उस पर रोएँगे और विलाप करेंगे, BSB BSB: Then the kings of the earth who committed sexual immorality and lived in luxury with her will weep and wail at the sight of the smoke rising from the fire that consumes her.
10 HGLT उसकी पीड़ा के डर का कारण दूर खड़े हुए यह कहेंगे,“हाय, हाय, बड़े नगर, बाबेल, पराक्रमी नगर! क्योंकि एक ही घण्टे में तेरा न्याय आ गया है।” BSB BSB: In fear of her torment, they will stand at a distance and cry out: “Woe, woe to the great city, the mighty city of Babylon! For in a single hour your judgment has come.”
11 HGLT और पृथ्वी के व्यापारी उसके लिये रोते और शोक करते हैं, क्योंकि अब कोई उनका माल नहीं खरीदता— BSB BSB: And the merchants of the earth will weep and mourn over her, because there is no one left to buy their cargo—
12 HGLT सोने का माल और चाँदी और बहुमूल्य पत्थर और मोती और मलमल और बैंगनी कपड़ा और रेशम और लाल कपड़ा और प्रत्येक नीबू की लकड़ी और प्रत्येक हाथीदांत का पात्र और प्रत्येक सबसे बहुमूल्य लकड़ी और पीतल और लोहे और संगमरमर से बने पात्र BSB BSB: cargo of gold, silver, precious stones, and pearls; of fine linen, purple, silk, and scarlet; of all kinds of citron wood and every article of ivory, precious wood, bronze, iron, and marble;
13 HGLT और दालचीनी और मसाले और धूप और लोबान और गंधरस और दाखरस और तेल और मैदा और गेहूँ और मवेशी और भेड़ और घोड़े और रथ और मनुष्यों के शरीर और प्राण। BSB BSB: of cinnamon, spice, incense, myrrh, and frankincense; of wine, olive oil, fine flour, and wheat; of cattle, sheep, horses, and carriages; of bodies and souls of slaves.
14 HGLT और{ तेरे} प्राण की अभिलाषा का पतझड़ का फल तुझसे दूर चला गया है, और तेरे पास से सब विलासितापूर्ण और वैभवशाली वस्तुएँ नष्ट हो गई हैं, और निश्चय ही वे अब और नहीं पाई जाएँगी। BSB BSB: And they will say: “The fruit of your soul’s desire has departed from you; all your luxury and splendor have vanished, never to be seen again.”
15 HGLT इन वस्तुओं के व्यापारी, धनी हो जाने पर, रोते और शोक करते हुए, उसकी पीड़ा के डर का कारण उससे दूर खड़े होंगे, BSB BSB: The merchants who sold these things and gained their wealth from her will stand at a distance, in fear of her torment. They will weep and mourn,
16 HGLT और कहेंगे,“हाय, हाय उस बड़े नगर पर जो मलमल और बैंगनी और लाल पहने था और सोने और बहुमूल्य मणियों और मोतियों से सजा था, BSB BSB: saying: “Woe, woe to the great city, clothed in fine linen and purple and scarlet, adorned with gold and precious stones and pearls!
17 HGLT क्योंकि एक ही घण्टे में इतनी सारी सम्पत्ति नाश हो गई।” और हर एक जहाज का कप्तान और किसी स्थान की यात्रा करने वाला हर एक व्यक्ति और नाविक और जितने समुद्र में काम करते हैं दूर खड़े हो गए BSB BSB: For in a single hour such fabulous wealth has been destroyed!” Every shipmaster, passenger, and sailor, and all who make their living from the sea, will stand at a distance
18 HGLT और उसके जलने का धुआँ देखकर यह कहते हुए चिल्लाने लगे,“इस बड़े नगर के समान क्या{ है}?” BSB BSB: and cry out at the sight of the smoke rising from the fire that consumes her. “What city was ever like this great city?” they will exclaim.
19 HGLT और उन्होंने अपने सिरों पर धूल डाली और रोते और शोक करते हुए, यह कहते हुए चिल्ला उठे,“हाय, हाय, बड़े नगर, जिसके द्वारा समुद्र में जहाज रखने वाले सब लोग उसकी सम्पत्ति से धनी हो गए, क्योंकि वह एक ही घण्टे में नाश हो गई।” BSB BSB: Then they will throw dust on their heads as they weep and mourn and cry out: “Woe, woe to the great city, where all who had ships on the sea were enriched by her wealth! For in a single hour she has been destroyed.”
20 HGLT (“स्वर्ग, उस पर आनन्द मना, पवित्र लोगों और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं तुम भी, क्योंकि परमेश्वर ने उसके विरुद्ध तुम्हारा न्याय किया है!”) BSB BSB: Rejoice over her, O heaven, and you saints and apostles and prophets, because God has pronounced for you His judgment against her.
21 HGLT और एक पराक्रमी स्वर्गदूत ने एक बड़े चक्की के पाट के जैसा एक पत्थर उठाया और{ उसे} समुद्र में यह कहते हुए फेंक दिया,“इस प्रकार बाबेल, बड़ा नगर, हिंसा के साथ नीचे गिराया जाएगा, और निश्चय ही वह फिर कभी दिखाई नहीं देगी, BSB BSB: Then a mighty angel picked up a stone the size of a great millstone and cast it into the sea, saying: “With such violence the great city of Babylon will be cast down, never to be seen again.
22 HGLT और वीणा बजाने वालों और संगीतकारों और बाँसुरी बजाने वालों और तुरही बजाने वालों का शब्द निश्चय ही फिर कभी तुझमें सुनाई न देगा, और हर एक कारीगर निश्चय ही फिर कभी तुझमें न पाया जाएगा, और चक्की का शब्द निश्चय ही फिर कभी तुझमें सुनाई न देगा। BSB BSB: And the sound of harpists and musicians, of flute players and trumpeters, will never ring out in you again. Nor will any craftsmen of any trade be found in you again, nor the sound of a millstone be heard in you again.
23 HGLT और दीये की ज्योति निश्चय ही फिर कभी तुझमें न चमकेगी, और दूल्हे और दुल्हन का स्वर निश्चय ही फिर कभी तुझमें सुनाई न देगा, क्योंकि तेरे व्यापारी पृथ्वी के बड़े- बड़े लोग थे क्योंकि तेरे टोने से सारी जातियाँ भरमाई गई थीं। BSB BSB: The light of a lamp will never shine in you again, and the voices of a bride and bridegroom will never call out in you again. For your merchants were the great ones of the earth, because all the nations were deceived by your sorcery.”
24 HGLT और उसमें भविष्यद्वक्ताओं और पवित्र लोगों का और पृथ्वी पर घात किए गए सब लोगों का लहू पाया गया।” BSB BSB: And there was found in her the blood of prophets and saints, and of all who had been slain on the earth.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.