1 HGST फिर, रोमी सैनिकों के पौलुस को कैसरिया लेकर आने के पाँच दिनों के बाद, यहूदी महायाजक हनन्याह ने यरूशलेम से वहाँ की यात्रा की। वह अपने साथ कुछ अन्य यहूदी पुरनियों को लेकर आया। वे एक ऐसे व्यक्ति को भी लेकर आए जो अच्छा बोलता था और रोमी व्यवस्था को अच्छी तरह जानता था। उसका नाम तिरतुल्लुस था। यहूदी अगुवे चाहते थे कि वह राज्यपाल को मना ले कि उसे पौलुस को दण्डित करना चाहिए। BSB BSB: Five days later the high priest Ananias came down with some elders and a lawyer named Tertullus, who presented to the governor their case against Paul.
2 HGST अत: राज्यपाल ने अपने सैनिकों को पौलुस को भीतर लाने की आज्ञा दी। जब पौलुस पहुँचा, तो तिरतुल्लुस ने बहस करना आरम्भ कर दिया कि फेलिक्स को उसे दण्डित करना चाहिए। उसने राज्यपाल से कहा,“जब से तूने हम पर शासन किया है, हम अच्छे से रहते हैं। बुद्धिमानी से योजना बनाकर, तूने हमारे यहूदी लोगों के लिए कई बातों को बेहतर बनाया है। BSB BSB: When Paul had been called in, Tertullus opened the prosecution: “Because of you, we have enjoyed a lasting peace, and your foresight has brought improvements to this nation.
3 HGST इस कारण, हे माननीय राज्यपाल फेलिक्स, उन सब बातों के लिए हम लगातार तेरा धन्यवाद करते हैं, जो तूने हमारे लिए की हैं। BSB BSB: In every way and everywhere, most excellent Felix, we acknowledge this with all gratitude.
4 HGST तो इसलिए मैं तेरा अधिक समय न लेते हुए संक्षेप में बोलूँगा। जो मुझे कहना है कृपा करके वह सुन। मुझे मालूम है कि तू इस मामले के बारे में सही निर्णय लेगा। BSB BSB: But in order not to delay you any further, I beg your indulgence to hear us briefly.
5 HGST अब हम तुझे आश्वस्त कर सकते हैं कि यह मनुष्य जहाँ कहीं भी जाता है, परेशानी उत्पन्न करता है। वह सभी यहूदियों को तुम रोमियों के विरुद्ध बलवा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। वह यहूदी धर्म के भीतर एक कट्टरपंथी समूह की अगुवाई करता है। उस समूह के सदस्य स्वयं को नासरी कहते हैं। BSB BSB: We have found this man to be a pestilence, stirring up dissension among the Jews all over the world. He is a ringleader of the sect of the Nazarenes,
6 HGST यहाँ तक कि उसने प्रयत्न किया कि यरूशलेम में हमारा मन्दिर आगे को पवित्र न रहे। और इसी कारण से हमने उसे पकड़ लिया।[और हम अपनी व्यवस्था के अनुसार उसका न्याय करना चाहते थे। BSB BSB: and he even tried to desecrate the temple; so we seized him.
7 HGST परन्तु रोमी गढ़ का सेनापति लूसियास अपने सैनिकों के साथ आकर उसे हमारे पास से ले गया, BSB BSB: Not in the BSB
8 HGST और हमें तेरे पास भेज दिया।] यदि तू स्वयं उससे इन सब मामलों के बारे में पूछे, तो तू यह जान पाएगा कि जो कुछ मैं उसके विषय में कह रहा हूँ, वह सब सच है।” BSB BSB: By examining him yourself, you will be able to learn the truth about all our charges against him.”
9 HGST तब कैसरिया आए हुए यहूदी अगुवों ने भी पौलुस पर आरोप लगाया। उन्होंने जोर दिया कि उसके विषय में तिरतुल्लुस ने जो कहा, वह सच था। BSB BSB: The Jews concurred, asserting that these charges were true.
10 HGST तब राज्यपाल ने अपने हाथ से संकेत किया कि वह चाहता है कि पौलुस बोले। अत: पौलुस ने अपना बचाव करने के लिए बोला। उसने कहा,“हे राज्यपाल फेलिक्स, मैं जानता हूँ कि तूने कई वर्षों तक इस यहूदी क्षेत्र पर शासन किया है। इस कारण मैं तेरे सामने अपना बचाव करने के लिए उत्सुक हूँ{ क्योंकि मैं जानता हूँ कि तू मेरी बात सुनेगा और निष्पक्ष रूप से मेरा न्याय करेगा}। BSB BSB: When the governor motioned for Paul to speak, he began his response: “Knowing that you have been a judge over this nation for many years, I gladly make my defense.
11 HGST तू आसानी से पुष्टि कर सकता है कि मैं केवल 12 दिन पहले ही परमेश्वर की आराधना करने के लिए यरूशलेम गया था। BSB BSB: You can verify for yourself that no more than twelve days ago I went up to Jerusalem to worship.
12 HGST कोई भी सच्चाई के साथ यह नहीं कह सकता कि उन्होंने मुझे मन्दिर के आँगन में किसी से बहस करते देखा, क्योंकि मैंने ऐसा किया ही नहीं। और उन्होंने मुझे किसी यहूदी आराधनालय में लोगों को दंगा करने के लिए उकसाते या यरूशलेम में किसी भी जगह परेशानी उत्पन्न करने के लिए उकसाते भी नहीं देखा क्योंकि मैंने ऐसा भी नहीं किया। BSB BSB: Yet my accusers did not find me debating with anyone in the temple or riling up a crowd in the synagogues or in the city.
13 HGST अत: वे तेरे सामने उन बातों को प्रमाणित नहीं कर सकते जिनका वे अब मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। BSB BSB: Nor can they prove to you any of their charges against me.
14 HGST परन्तु मैं तेरे सामने यह मानता हूँ कि यह सच है कि: मैं वैसे ही जीवन बिताता हूँ जैसा यीशु ने हमें जीवन बिताना सिखाया। वे दावा करते हैं कि यह मुझे अन्य यहूदियों से अलग बनाता है, परन्तु इसी तरह मैं उस परमेश्वर की आज्ञा मानता हूँ जिसकी हमारे यहूदी पूर्वज आराधना करते थे। मैं उन सब बातों पर भी विश्वास करता हूँ जो मूसा ने उस व्यवस्था में लिखी थीं जो परमेश्वर ने उसे दी थी और उन सब बातों पर भी जो भविष्यद्वक्ताओं ने अपनी पुस्तकों में लिखी थीं। BSB BSB: I do confess to you, however, that I worship the God of our fathers according to the Way, which they call a sect. I believe everything that is laid down by the Law and written in the Prophets,
15 HGST मैं विश्वास करता हूँ जैसे ये लोग भी विश्वास करते हैं कि किसी दिन परमेश्वर उन सभी को जो मर चुके हैं, फिर से जीवित करेगा। परमेश्वर उन दोनों के लिए ऐसा करेगा जो भले थे और जो दुष्ट थे। BSB BSB: and I have the same hope in God that they themselves cherish, that there will be a resurrection of both the righteous and the wicked.
16 HGST क्योंकि मैं विश्वास करता हूँ कि वह दिन आएगा, और मैं हमेशा वही करने का प्रयत्न करता हूँ जो परमेश्वर को प्रसन्न करता है और जो दूसरे लोगों के विचार से सही है। BSB BSB: In this hope, I strive always to maintain a clear conscience before God and man.
17 HGST मैं तुझे बताता हूँ कि मैं यरूशलेम में क्यों था। कई वर्षों तक अन्य जगहों पर रहने के बाद, मैं अपने साथी यहूदियों की सहायता करने के लिए, जो निर्धन थे, कुछ रुपये लाने के लिए वहाँ लौटकर गया। जब मैं वहाँ गया, तो मैंने मन्दिर के आँगन में बलिदान भी चढ़ाया। BSB BSB: After several years, then, I returned to Jerusalem to bring alms to my people and to present offerings.
18 HGST आसिया में रहने वाले कुछ यहूदियों ने मुझे मन्दिर के आँगन में वे बलिदान चढ़ाते हुए देखा। मैंने वह अनुष्ठान पूरा कर लिया था जिसने मुझे वहाँ परमेश्वर की आराधना करने की अनुमति थी। मेरे साथ वहाँ कोई भीड़ नहीं थी। मैं किसी को दंगा करने के लिए प्रेरित नहीं कर रहा था। BSB BSB: At the time they found me in the temple, I was ceremonially clean and was not inciting a crowd or an uproar. But there are some Jews from the province of Asia
19 HGST नहीं, यह आसिया क्षेत्र में रहने वाले वे यहूदी ही थे जिन्होंने लोगों को दंगा करने के लिए प्रेरित किया! और यदि उनके विचार से मैंने कुछ गलत किया है, तो उन्हें वास्तव में मुझ पर आरोप लगाने के लिए यहाँ तेरे न्यायालय में होना चाहिए। BSB BSB: who ought to appear before you and bring charges, if they have anything against me.
20 HGST परन्तु यदि वे ऐसा नहीं करना चाहते, तो इन यहूदी लोगों को जो यहाँ हैं, तुझे बताना चाहिए कि जब मैंने उनकी महासभा में अपना बचाव किया था तो उनके विचार से मैंने क्या गलत किया। BSB BSB: Otherwise, let these men state for themselves any crime they found in me when I stood before the Sanhedrin,
21 HGST वे कह सकते हैं कि मैंने यह एक काम गलत किया: जब मैं उनकी महासभा में था, तो मैं चिल्लाया था,‘तुम आज मेरा न्याय इसलिए कर रहे हो क्योंकि मैं विश्वास करता हूँ कि परमेश्वर उन सभी लोगों को फिर से जीवित करेगा जो मर गए हैं।’” BSB BSB: unless it was this one thing I called out as I stood in their presence: ‘It is concerning the resurrection of the dead that I am on trial before you today.’”
22 HGST अब फेलिक्स पहले से ही उस समूह के बारे में बहुत कुछ जानता था जिसे" पंथ" कहा जाता था, और इसलिए उसने वह मुकदमा रोक दिया। उसने यहूदी अगुवों से कहा,“बाद में, जब सेनापति लूसियास यहाँ आएगा, तो मैं इस मामले का निर्णय करूँगा।” BSB BSB: Then Felix, who was well informed about the Way, adjourned the hearing and said, “When Lysias the commander comes, I will decide your case.”
23 HGST तब राज्यपाल फेलिक्स ने पौलुस की पहरेदारी करने वाले अधिकारी से कहा कि वह पौलुस को वापस बन्दीगृह में ले जाए। परन्तु उसने उससे कहा कि वह पौलुस को बन्दीगृह में स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति दे। उसने यह भी कहा उस अधिकारी को कि यदि पौलुस के मित्र उससे मिलने आएँ, तो उन्हें पौलुस की जैसे वे चाहें वैसे सहायता करने की अनुमति देनी चाहिए। BSB BSB: He ordered the centurion to keep Paul under guard, but to allow him some freedom and permit his friends to minister to his needs.
24 HGST परन्तु कुछ दिनों के बाद फेलिक्स अपनी पत्नी द्रुसिल्ला के साथ वापस आया। वह एक यहूदिनी थी। फेलिक्स ने पौलुस को बुलाया कि उससे बात करे। उसने{ और द्रुसिल्ला ने} पौलुस की यीशु मसीह पर भरोसा करने के बारे में कही गई बातें सुनीं। BSB BSB: After several days, Felix returned with his wife Drusilla, who was a Jewess. He sent for Paul and listened to him speak about faith in Christ Jesus.
25 HGST पौलुस ने इस बारे में बात की कि परमेश्वर लोगों से क्या चाहता है जो वे उसे प्रसन्न करने के लिए करें। पौलुस ने यह भी बताया कि लोगों को इस पर कैसे नियंत्रण रखना चाहिए कि वे कैसे व्यवहार करें। पौलुस ने कहा कि एक समय आएगा जब परमेश्वर सभी लोगों का न्याय करेगा। उन बातों को सुनने के बाद फेलिक्स भयभीत हो गया। अत: उसने पौलुस से कहा,“अभी मैं बस यही सुनना चाहता हूँ। परन्तु जब मेरे पास समय होगा, तो मैं तुझे फिर से मेरे पास आने के लिए कहूँगा।” BSB BSB: As Paul expounded on righteousness, self-control, and the coming judgment, Felix became frightened and said, “You may go for now. When I find the time, I will call for you.”
26 HGST फेलिक्स यह आशा भी कर रहा था कि पौलुस उसे कुछ धन देगा। अत: उसने पौलुस के पास कई बार लोगों को भेजकर कहा कि वह उसके पास आए। पौलुस ने हर बार फेलिक्स से बात की{, परन्तु उसने उसे कोई धन नहीं दिया, इसलिए फेलिक्स ने अपने सैनिकों से पौलुस को बन्दीगृह से रिहा करने के लिए नहीं कहा}। BSB BSB: At the same time, he was hoping that Paul would offer him a bribe. So he sent for Paul frequently and talked with him.
27 HGST यह लगभग दो वर्षों तक चलता रहा। फिर राज्यपाल के रूप में फेलिक्स की जगह पुरकियुस फेस्तुस नाम के एक व्यक्ति ने ले ली। और चूँकि फेलिक्स यहूदी अगुवों को प्रसन्न करना चाहता था, इसलिए उसने पौलुस को बन्दीगृह में ही छोड़ दिया। BSB BSB: After two years had passed, Felix was succeeded by Porcius Festus. And wishing to do the Jews a favor, Felix left Paul in prison.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.