2 HGST सदैव विनम्र और दीन रहो। एक- दूसरे के साथ धैर्य रखो, परेशान करने वाले कामों को सहन करते हुए जो दूसरे करते हैं क्योंकि तुम एक- दूसरे से प्रेम करते हो। BSB BSB: with all humility and gentleness, with patience, bearing with one another in love,
5 HGST केवल एक ही प्रभु, यीशु, मसीह है, उस पर विश्वास करने का केवल एक ही तरीका है, और उन्होंने हमें यह दिखाने के लिए बपतिस्मा दिया कि हम केवल उसी ही से संबंधित हैं। BSB BSB: one Lord, one faith, one baptism;
6 HGST एक परमेश्वर है, जो हम सभी का पिता है, चाहे वह यहूदी हो या गैर- यहूदी हो। वह हम सभी पर शासन करता है, हम सभी के माध्यम से काम करता है, और हम सभी में वास करता है। BSB BSB: one God and Father of all, who is over all and through all and in all.
7 HGST हम में से हर एक को परमेश्वर ने आत्मिक उपहार दिए हैं जिस तरह से मसीह ने निर्धारित किया है कि ये हमारे पास होने चाहिए। BSB BSB: Now to each one of us grace has been given according to the measure of the gift of Christ.
8 HGST इसीलिए पवित्रशास्त्र कहता है, जैसा कि वह ऊंँचे स्थान पर गया, वह अपने साथ कई लोगों को लाया जिन्हें उसने पकड़ लिया था, और अपने लोगों को उपहार दिए। BSB BSB: This is why it says: “When He ascended on high, He led captives away, and gave gifts to men.”
9 HGST शब्द" वह ऊँचे स्थान पर गया" निश्चित रूप से हमें बताता है कि मसीह भी पहले पृथ्वी के निचले हिस्सों में गया था। BSB BSB: What does “He ascended” mean, except that He also descended to the lower parts of the earth?
10 HGST मसीह, जो स्वर्ग से पृथ्वी पर आया था, वह भी स्वर्ग में सबसे अधिक ऊंँचे पद पर लौट आया है ताकि वह सम्पूर्ण दुनिया को भर सके। BSB BSB: He who descended is the very One who ascended above all the heavens, in order to fill all things.
11 HGST अपने लोगों को उपहार के रूप में, उसने उनमें से कुछ को प्रेरित होने के लिए, कुछ को भविष्यद्वक्ता होने के लिए, कुछ को लोगों को ढूढंने के लिए कि उन्हें यीशु के शुभ संदेश को बताया जाए और कुछ को देखभाल करने के लिए और कुछ को विश्वासियों के समूहों को सिखाने के लिए नियुक्त किया। BSB BSB: And it was He who gave some to be apostles, some to be prophets, some to be evangelists, and some to be pastors and teachers,
12 HGST परमेश्वर ने उन सभी को नियुक्त किया कि वे परमेश्वर के लोगों को दूसरों की सेवा करने का काम करने के लिए तैयार करें ताकि सभी लोग जो मसीह के हैं, वे आत्मिक रूप से मजबूत बन सकें। BSB BSB: to equip the saints for works of ministry and to build up the body of Christ,
13 HGST यह कार्य तब तक चलता रहेगा जब तक हम सब एक साथ वह नहीं बन जाते जिसे परमेश्वर हमसे चाहता है: एक होकर हम परमेश्वर के पुत्र पर पूर्ण रूप से विश्वास करते हैं और हम में उसके कार्य का अनुभव करते हैं, और पूरी तरह से विश्वासियों के एक समूह के रूप में परिपक्व होते हैं- जैसे कि परमेश्वर पर भरोसा करने और स्वयं को मसीह के रूप में जानने में पूरी तरह परिपक्व। BSB BSB: until we all reach unity in the faith and in the knowledge of the Son of God, as we mature to the full measure of the stature of Christ.
14 HGST तब हम आगे के लिए आत्मिक रूप से अपरिपक्व नहीं रहेंगे, क्योंकि छोटे बच्चे अपरिपक्व होते हैं। हम आगे के लिए हर नई शिक्षा का पालन नहीं करेंगे, जो एक नाव की तरह सदैव बदलते रहते हैं जो हवा के बहाव से इधर या उधर चलती है और लहरें इसकी दिशा को बदल देती हैं। हम चतुर लोगों को अनुमति नहीं देंगे जो सिखाते हैं कि झूठ क्या है ताकि वे हमें अपने झूठ के साथ धोखा दें। BSB BSB: Then we will no longer be infants, tossed about by the waves and carried around by every wind of teaching and by the clever cunning of men in their deceitful scheming.
15 HGST इसके बदले, जैसे हम एक- दूसरे से प्रेम में होकर बात करते हैं कि सच क्या है, इसलिए आओ हम हर तरह से मसीह के जैसे बनते चले जाएंँ, जैसा कि वह हमें निर्देशित करता है, ठीक वैसे ही जैसे एक व्यक्ति का सिर उस व्यक्ति के शरीर को निर्देशित करता है। BSB BSB: Instead, speaking the truth in love, we will in all things grow up into Christ Himself, who is the head.
16 HGST यह वही है जो हम सभी को एक साथ जोड़ता है और हमें एक- दूसरे से जोड़े रखता है। वह हमें सिखाता है कि एक दूसरे की सहायता कैसे करें और एक समन्वित तरीके से कैसे काम करें जब वह उस क्षमता को देता है जो हममें से हर एक के लिए उचित है, ठीक वैसे ही जैसे कि एक व्यक्ति का सिर उसके शरीर के कुछ अंगों के लिए करता है। इस तरह से, जैसे हम एक- दूसरे से प्रेम करते हैं, तो हम एक साथ आगे बढ़ेंगे और एक- दूसरे को और अधिक मज़बूत बनाएंगे। BSB BSB: From Him the whole body, fitted and held together by every supporting ligament, grows and builds itself up in love through the work of each individual part.
17 HGST इस कारण, और प्रभु यीशु के अधिकार के साथ, मैं तुम्हें यह बताता हूंँ: अब से आगे तुम्हें वैसा जीवन व्यतीत न करना चाहिए जैसा गैर- यहूदियों करते हैं। जिस तरह से वे जीवन यापन करते है वह सोच के व्यर्थ तरीके से आता है। BSB BSB: So I tell you this, and insist on it in the Lord, that you must no longer walk as the Gentiles do, in the futility of their thinking.
18 HGST वे इस बारे में स्पष्ट रूप से सोचने में असमर्थ हैं कि सही या गलत क्या है क्योंकि वे परमेश्वर से पूरी तरह से अलग रहने का प्रयास करते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे नहीं जानते कि वे क्या खो रहे हैं और क्योंकि वे अपने हठ में परमेश्वर को मानने से इंकार करते हैं। BSB BSB: They are darkened in their understanding and alienated from the life of God because of the ignorance that is in them due to the hardness of their hearts.
19 HGST यदि कुछ अच्छा या बुरा है तो इसे समझने में असमर्थ हो गए हैं, और इसलिए जो कुछ उनके शरीर इच्छा करते हैं उसके अनुसार शर्मनाक कामों को करने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया है। वे सभी प्रकार के अनैतिक कामों को करते हैं और उन्हें अधिक से अधिक करना चाहते हैं। BSB BSB: Having lost all sense of shame, they have given themselves over to sensuality for the practice of every kind of impurity, with a craving for more.
20 HGST परन्तु यह वह तरीका नहीं है जिसे तुमने जीवन जीने के लिए सीखा है जब तुमने मसीह के बारे में सीखा था BSB BSB: But this is not the way you came to know Christ.
21 HGST उस सीमा तक कि तुमने यीशु के बारे में संदेश को सुना और समझा और उससे सीखा है, क्योंकि उसका तरीका ही जीवन जीने का सच्चा तरीका है। BSB BSB: Surely you heard of Him and were taught in Him—in keeping with the truth that is in Jesus—
22 HGST तुम्हारे शिक्षकों ने तुम्हें उस तरीके से जीवन जीने को रोकने की शिक्षा दी थी जिस जिस तरह तुम जीना चाहते थे। क्योंकि तुमने बुरे कामों को करने की इच्छा की, इसलिए तुमने अपने आप को यह सोचकर धोखा दिया कि वे काम अच्छे थे। उस तरह से जीना अपने आप को आत्मिक रूप से नष्ट करना था। BSB BSB: to put off your former way of life, your old self, which is being corrupted by its deceitful desires;
23 HGST इसलिए तुम्हें अपने आप को परमेश्वर को एक नई आत्मा और एक नए तरीके से सोचने के लिए दे देना चाहिए, BSB BSB: to be renewed in the spirit of your minds;
24 HGST और तुम्हें नए व्यक्ति की तरह रहना आरम्भ करना चाहिए जिसे परमेश्वर ने अपने स्वरूप में बनाने के लिए रचा है। उसने तुम्हें एक- दूसरे के साथ सही तरीके से रहने के लिए और यीशु के साथ सच्चे तरीके से जीने के लिए बनाया है। BSB BSB: and to put on the new self, created to be like God in true righteousness and holiness.
25 HGST इसलिए एक दूसरे से झूठ बोलना बंद करो। एक- दूसरे से सच्चाई से बात करें क्योंकि हम एक- दूसरे के साथ परमेश्वर के परिवार के सदस्य के रूप में हैं। BSB BSB: Therefore each of you must put off falsehood and speak truthfully to his neighbor, for we are all members of one another.
26 HGST पापी व्यवहार के बारे में क्रोध तो करो, परन्तु पाप मत करो क्योंकि तुम क्रोधित हो। प्रत्येक दिन के अंत से पहले, जो कुछ भी तुम्हें क्रोध दिलाता है, उस से निपटारा कर लो BSB BSB: “Be angry, yet do not sin.” Do not let the sun set upon your anger,
27 HGST ताकि तुम शैतान को तुम्हारे साथ बुरे काम करने की अनुमति न दो। BSB BSB: and do not give the devil a foothold.
28 HGST चोरी करने वालों को अब आगे चोरी नहीं करनी चाहिए। इसके बदले, उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए, अपने प्रयासों से अच्छा काम करना चाहिए ताकि उनके पास जरूरतमंद लोगों को देने के लिए कुछ हो सके। BSB BSB: He who has been stealing must steal no longer, but must work, doing good with his own hands, that he may have something to share with the one in need.
29 HGST हानिकारक बातें न कहो। इसके बदले, अच्छी बातें कहो जो लोगों को प्रोत्साहित करें जब उन्हें सहायता की आवश्यकता हो ताकि परमेश्वर तुम्हारे शब्दों के माध्यम से सुनने वालों को लाभ पहुँचा सके। BSB BSB: Let no unwholesome talk come out of your mouths, but only what is helpful for building up the one in need and bringing grace to those who listen.
30 HGST परमेश्वर ने तुम्हें पवित्र आत्मा देकर अपने लोगों के रूप में चिह्नित किया है, जो उस दिन तक तुम्हारे साथ रहेगा जब तक कि मसीह तुम्हें इस संसार से नहीं बचा नहीं लेता। इसलिए आपने जीवन जीने के तरीके से परमेश्वर के पवित्र आत्मा को उदास न करो। BSB BSB: And do not grieve the Holy Spirit of God, in whom you were sealed for the day of redemption.
31 HGST इन तरीकों से व्यवहार करने को पूरी तरह से बंद करने का पूरा प्रयास करो: दूसरों के प्रति रोषपूर्ण या उग्र न हों और यहांँ तक कि दूसरों के ऊपर क्रोधित भी न हों। दूसरों पर अपशब्दों के साथ न चिल्लाएंँ और न ही दूसरों की निंदा करें। कभी भी किसी तरह की दुर्भावना से काम न करें। BSB BSB: Get rid of all bitterness, rage and anger, outcry and slander, along with every form of malice.
32 HGST ऐसा व्यवहार करने के बदले, एक दूसरे के प्रति दयालु रहें। एक दूसरे के प्रति कृपालुता के साथ कार्य करें। एक दूसरे को उसी तरह से क्षमा करें जिस तरह से परमेश्वर ने मसीह के द्वारा तुम्हारे लिए किए गए सब कुछ के द्वारा तुम्हें क्षमा किया है। BSB BSB: Be kind and tenderhearted to one another, forgiving each other just as in Christ God forgave you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.