1 HGST तब राजा दारा ने किसी को आज्ञा दी कि वह उस स्थान में खोज करे जहाँ उसने बाबेल के महत्वपूर्ण अभिलेख रखे हुए थे। BSB BSB: Thus King Darius ordered a search of the archives stored in the treasury of Babylon.
2 HGST उन्हें मादै नामक प्रान्त के गढ़ वाले नगर अहमता में एक कुण्डलपत्र मिला{ जिसमें वह जानकारी थी जिसे वे जानना चाहते थे}। इस कुण्डलपत्र में ऐसा कहा गया था: BSB BSB: And a scroll was found in the fortress of Ecbatana, in the province of Media, with the following written on it: Memorandum:
3 HGST “जब कुस्रू ने अपने साम्राज्य पर शासन किया, तब उसने परमेश्वर के मन्दिर के विषय में जो यरूशलेम में था, एक राजाज्ञा निकाली थी। उसने कहा कि यहूदियों को उसी स्थान पर एक नया मन्दिर बनाना चाहिए जहाँ वे बलिदानों को पहले चढ़ाया करते थे। यह मन्दिर 27 मीटर ऊँचा और 27 मीटर चौड़ा बनाया जाना चाहिए। BSB BSB: In the first year of King Cyrus, he issued a decree concerning the house of God in Jerusalem: Let the house be rebuilt as a place for offering sacrifices, and let its foundations be firmly laid. It is to be sixty cubits high and sixty cubits wide,
4 HGST उसने उन्हें बड़े पत्थरों से मन्दिर का निर्माण करने के लिए कहा था। पत्थरों की तीन परतें{ नीचे डालने के बाद},{ मजदूरों को} नई लकड़ी की एक परत{ उनके ऊपर} रखनी चाहिए। इस पर आने वाली लागत के लिए राजकोष से पैसा दिया जाएगा। BSB BSB: with three layers of cut stones and one of timbers. The costs are to be paid from the royal treasury.
5 HGST उसने सोने और चाँदी की वस्तुओं के बारे में भी आदेश दिया जो परमेश्वर के मन्दिर से संबंधित थीं। नबूकदनेस्सर ने इन्हें यरूशलेम के मन्दिर से ले लिया था और बाबेल ले आया था। कुस्रू ने यहूदियों से कहा कि वे इन्हें ले जाएँ और वापस यरूशलेम के मन्दिर में रख दें। उसने उनसे कहा कि वे प्रत्येक को मन्दिर में उसके मूल स्थान पर वापस रख दें।” BSB BSB: Furthermore, the gold and silver articles of the house of God, which Nebuchadnezzar took from the temple in Jerusalem and carried to Babylon, must also be returned to the temple in Jerusalem and deposited in the house of God.
6 HGST { इसे पढ़ने के बाद, राजा दारा ने यरूशलेम में यहूदियों के शत्रुओं के अगुवों के पास यह सन्देश भेजा:}" यह सन्देश तुम्हारे लिए है, तत्तनै, फ़रात नदी के पश्चिम वाले प्रान्त का राज्यपाल, तेरे लिए, शतर्बोजनै, और तेरे सभी साथियों, उस प्रान्त के अधिकारियों के लिए: इस काम से अपने को अलग रखो! BSB BSB: Therefore Darius decreed: To Tattenai governor of the region west of the Euphrates, Shethar-bozenai, and your associates and officials in the region: You must stay away from that place!
7 HGST उन्हें परमेश्वर के उस मन्दिर के पुनर्निर्माण का कार्य करते रहने दिया जाए। यहूदियों के राज्यपाल और उनके अगुवों को इस नए मन्दिर के निर्माण में अपने लोगों की अगुवाई उसी स्थान पर बनाने के लिए करने दी जाए जहाँ पहले वाला मन्दिर था। BSB BSB: Leave this work on the house of God alone. Let the governor and elders of the Jews rebuild this house of God on its original site.
8 HGST इसके अतिरिक्त, मैं तुम्हें परमेश्वर के इस मन्दिर का पुनर्निर्माण करते समय यहूदियों के इन अगुवों की मदद करने की आज्ञा देता हूँ। तुझे इन लोगों को धन देना सुनिश्चित करना होगा ताकि वे निर्माण कार्य करते रहें। इसके लिए जो कर तू फ़रात नदी के पश्चिम वाले प्रान्त में इकट्ठा करता है, उसे मेरे राजकोष में से ले सकता है। BSB BSB: I hereby decree what you must do for these elders of the Jews who are rebuilding this house of God: The cost is to be paid in full to these men from the royal treasury out of the taxes of the provinces west of the Euphrates, so that the work will not be hindered.
9 HGST यरूशलेम के याजक तुझे बताएँगे कि उन्हें किन वस्तुओं की आवश्यकता है। इसमें बछड़े और मेढ़े और मेम्ने शामिल हो सकते हैं जो स्वर्ग में रहने वाले परमेश्वर को होमबलि के रूप में चढ़ाए जाते हैं। इसमें गेहूँ, नमक, दाखमधु और जैतून का तेल भी{ उन बलिदानों को चढ़ाएँ जाने के लिए} शामिल हो सकता है। उन्हें ये वस्तुएँ प्रतिदिन दे। BSB BSB: Whatever is needed—young bulls, rams, and lambs for burnt offerings to the God of heaven, as well as wheat, salt, wine, and oil, as requested by the priests in Jerusalem—must be given to them daily without fail.
10 HGST यदि तू ऐसा करेगा, तो वे ऐसे बलिदानों को चढ़ा सकेंगे जो स्वर्ग में रहने वाले परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं, और वे प्रार्थना करेंगे कि परमेश्वर मुझे और मेरे पुत्रों को आशीष दे। BSB BSB: Then they will be able to offer sacrifices of a sweet aroma to the God of heaven and to pray for the lives of the king and his sons.
11 HGST इस राजाज्ञा का पालन न करने वाले हर किसी को मैं यह आदेश देता हूँ। मेरे सैनिक उसके घर से एक कड़ी निकालेंगे{ और उसके एक छोर को नुकीला करेंगे}। फिर वे उस व्यक्ति को उसके ऊपर टांग देंगे{ और उसके शरीर में इसके नुकीले सिरे को आरपार कर देंगे} और उस कड़ी को हवा में लटका देंगे। तब वे उस व्यक्ति के घर को तब तक नष्ट करते रहेंगे जब तक कि वह एक कूढ़े का ढेर मात्र नहीं रह जाता, क्योंकि उसने आज्ञा नहीं मानी। BSB BSB: I also decree that if any man interferes with this directive, a beam is to be torn from his house and raised up, and he is to be impaled on it. And his own house shall be made a pile of rubble for this offense.
12 HGST परमेश्वर ने स्वयं यरूशलेम को उस स्थान के रूप में चुना है जहाँ पर लोग उसका आदर करेंगे। वह किसी भी राजा या किसी भी जाति से बचा रहे जो इस राजाज्ञा को बदलने या यरूशलेम में उस मन्दिर को नष्ट करने का प्रयास करता है! मैं, दारा, ने इस राजाज्ञा को दिया है। तुझे इसका पूरी तरह से पालन करना चाहिए।" BSB BSB: May God, who has caused His Name to dwell there, overthrow any king or people who lifts a hand to alter this decree or to destroy this house of God in Jerusalem. I, Darius, have issued the decree. Let it be carried out with diligence.
13 HGST फ़रात नदी के पश्चिम वाले प्रांत का राज्यपाल तत्तनै, और शतर्बोजनै और उनके साथियों ने राजा दारा के सन्देश को पढ़ा और तुरन्त उसकी आज्ञा का पालन किया। BSB BSB: In response, Tattenai the governor of the region west of the Euphrates, Shethar-bozenai, and their associates diligently carried out what King Darius had decreed.
14 HGST इसलिए यहूदी अगुवे मन्दिर के पुनर्निर्माण के काम को करते रहे। भविष्यद्वक्ता हाग्गै और इद्दो के पुत्र जकर्याह द्वारा सुनाए सन्देश ने उन्हें बहुत ज्यादा उत्साहित किया। लोग मन्दिर को बनाते रहे, ठीक वैसे ही जैसा कि उनके परमेश्वर ने उन्हें बनाने की आज्ञा दी थी, और जैसा कि फारसी राजाओं कुस्रू, दारा और अर्तक्षत्र ने आदेश दिया था। BSB BSB: So the Jewish elders built and prospered through the prophesying of Haggai the prophet and Zechariah son of Iddo. They finished building according to the command of the God of Israel and the decrees of Cyrus, Darius, and Artaxerxes, kings of Persia.
15 HGST राजा दारा के शासन के छठे वर्ष के अदार महीने के तीसरे दिन उन्होंने इस भवन का निर्माण पूरा कर लिया। BSB BSB: And this temple was completed on the third day of the month of Adar, in the sixth year of the reign of King Darius.
16 HGST तब इस्राएल के लोग, याजक, लेवीय, और बाबेल से लौटे हुए सब लोगों ने इस भवन के समर्पण के उत्सव को आनन्दपूर्वक मनाया। BSB BSB: Then the people of Israel—the priests, the Levites, and the rest of the exiles—celebrated the dedication of the house of God with joy.
17 HGST इस मन्दिर को समर्पित करने के समारोह के समय, उन्होंने 100 बछड़ों, 200 मेढ़ों और 400 मेम्नों का बलिदान चढ़ाया। उन्होंने 12 बकरों को भी भेंट के रूप में बलिदान में चढ़ाया ताकि परमेश्वर सब लोगों के पापों को क्षमा करे, क्योंकि इस्राएल में इतने ही गोत्र थे। BSB BSB: For the dedication of the house of God they offered a hundred bulls, two hundred rams, four hundred lambs, and a sin offering for all Israel of twelve male goats, one for each tribe of Israel.
18 HGST तब यहूदी अगुवों ने याजकों और लेवियों को समूहों में बांट दिया जो बारी- बारी से यरूशलेम में परमेश्वर के भवन में सेवा करते थे। उन्होंने यह उसी अनुसार किया जिसे मूसा ने व्यवस्था में{ कई वर्षों पहले} लिखा था। BSB BSB: They also appointed the priests by their divisions and the Levites by their groups to the service of God in Jerusalem, according to what is written in the Book of Moses.
19 HGST पहले महीने के चौदहवें दिन, बाबेल से लौटने वाले यहूदियों ने फसह का पर्व मनाया। BSB BSB: On the fourteenth day of the first month, the exiles kept the Passover.
20 HGST { बलिदानों को चढ़ाने के लिए योग्य होने के लिए,} सभी याजकों और लेवियों ने पहले से ही उचित अनुष्ठान करके अपने आप को शुद्ध कर लिया था। तब उन्होंने अन्य याजकों के लिए, और अपने लिए और उन सभी के लाभ के लिए मेम्नों को बलिदान में चढ़ाया जो बाबेल से लौटे थे। BSB BSB: All the priests and Levites had purified themselves and were ceremonially clean. And the Levites slaughtered the Passover lamb for all the exiles, for their priestly brothers, and for themselves.
21 HGST बाबेल से लौटेने वाले इस्राएलियों ने अपने आप को अपने चारों ओर के अशुद्ध लोगों से अलग कर लिया था{ जिनकी संस्कृति, भाषा और आराधना भिन्न थी। और इसलिए वे अब सक्षम थे} इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आराधना कर सकते थे{, और फसह का भोजन खा सकते थे}। BSB BSB: The Israelites who had returned from exile ate it, together with all who had separated themselves from the uncleanness of the peoples of the land to seek the LORD, the God of Israel.
22 HGST उन्होंने अख़मीरी रोटी के पर्व को सात दिनों तक आनन्द से मनाया। वे आनन्दित हुए क्योंकि यहोवा ने उनके प्रति अश्शूर के राजा के रवैये को बदल दिया था। परिणामस्वरूप, राजा ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के मन्दिर के पुनर्निर्माण में उनकी सहायता की। BSB BSB: For seven days they kept the Feast of Unleavened Bread with joy, because the LORD had made them joyful and turned the heart of the king of Assyria toward them to strengthen their hands in the work on the house of the God of Israel.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.