1 HGST यीशु जैतून के पहाड़ पर गया{ और उस रात वहीं पास में रहा}। BSB BSB: But Jesus went to the Mount of Olives.
2 HGST अगली सुबह भोर में, यीशु मंदिर{ के आँगन} में लौटा और बहुत से लोग उसके पास आए। BSB BSB: Early in the morning He went back into the temple courts. All the people came to Him, and He sat down to teach them.
3 HGST व्यवस्था के कुछ शिक्षक और फरीसी उसके पास एक स्त्री को लेकर आए। उन्होंने उसे तब पकड़ा था जब वह व्यभिचार कर रही थी। उन्होंने उस समूह के बीच में उसे खड़ा कर दिया। BSB BSB: The scribes and Pharisees, however, brought to Him a woman caught in adultery. They made her stand before them
4 HGST याजक यीशु को परखना चाहते थे ताकि उस पर{ मूसा की व्यवस्था को तोड़ने के बारे में सर्वोच्च यहूदी प्रशासनिक परिषद के सम्मुख} दोष लगाने में सक्षम हों। इसलिए उन्होंने उससे कहा,“हे गुरु, हम ने इस स्त्री को तब पकड़ा जब वह व्यभिचार कर रही थी, जो अपने आप में एक घृणित कार्य है! BSB BSB: and said, “Teacher, this woman was caught in the act of adultery.
5 HGST अब मूसा ने तो व्यवस्था में हमें आदेश दिया है कि हमें इस प्रकार की स्त्रियों को पत्थरवाह करके मार देना चाहिए। फिर भी, तू क्या कहता है कि हमें क्या करना चाहिए?” BSB BSB: In the Law Moses commanded us to stone such a woman. So what do You say?”
6 HGST हालाँकि, यीशु नीचे की ओर झुका और अपनी उंगली से भूमि पर कुछ लिखने लगा। BSB BSB: They said this to test Him, in order to have a basis for accusing Him. But Jesus bent down and began to write on the ground with His finger.
7 HGST जब वे उससे लगातार प्रश्न करते ही रहे, तो वह उठा और उनसे बोला,“तुम में से वह व्यक्ति जिसने कभी पाप नहीं किया उस पर पहला पत्थर फेंके{ और उसकी हत्या करने में बाकियों की अगुवाई करे}!” BSB BSB: When they continued to question Him, He straightened up and said to them, “Let him who is without sin among you be the first to cast a stone at her.”
8 HGST तब यीशु फिर से नीचे झुका और अपनी उंगली से भूमि पर कुछ लिखने लगा। BSB BSB: And again He bent down and wrote on the ground.
9 HGST { उसके ऐसा करने के बाद,} उन यहूदी अगुवों ने{ जो उससे प्रश्न कर रहे थे} एक के बाद एक करके वहाँ से चले जाना आरम्भ कर दिया। बूढ़े लोग पहले चले गए और उसके बाद जवान लोग। फिर वहाँ लोगों के बीच में से उस स्त्री के साथ केवल यीशु रह गया। BSB BSB: When they heard this, they began to go away one by one, beginning with the older ones, until only Jesus was left, with the woman standing there.
10 HGST यीशु खड़ा हुआ और उससे पूछा,“वे लोग कहाँ हैं{ जो तुझ पर दोष लगा रहे थे}? क्या किसी ने भी तुझे{ दंडित करने के लिए} दंड नहीं दिया?” BSB BSB: Then Jesus straightened up and asked her, “Woman, where are your accusers? Has no one condemned you?”
11 HGST उस स्त्री ने प्रतिउत्तर दिया,“हे महोदय, ऐसा कोई नहीं है।” तब यीशु ने कहा,“मैं भी तुझे{ दंडित करने के लिए} दंड नहीं देता। चली जा, और अब से ऐसा पाप फिर मत करना!”] BSB BSB: “No one, Lord,” she answered. “Then neither do I condemn you,” Jesus declared. “Now go and sin no more.”
12 HGST यीशु ने फिर से लोगों से बात की। उसने कहा,“मैं वही हूँ जो संसार में रहने वाले लोगों को परमेश्वर की भली और सच्ची ज्योति प्रदान करता है। जो कोई भी मेरा चेला बन जाता है वह{ फिर} कभी{ पापमय} अंधकार में नहीं चलेगा। बजाए इसके, उस व्यक्ति को परमेश्वर की भली और सच्ची ज्योति प्राप्त होगी जो अनन्त जीवन प्रदान करती है। BSB BSB: Once again, Jesus spoke to the people and said, “I am the light of the world. Whoever follows Me will never walk in the darkness, but will have the light of life.”
13 HGST तब उन फरीसियों ने उससे कहा,“तेरे विषय में केवल तू ही गवाह है!{ चूँकि मूसा की व्यवस्था को कम से कम दो गवाहों की आवश्यकता होती है,} इसलिए जो तू कहता है वह सत्य नहीं हो सकता!” BSB BSB: So the Pharisees said to Him, “You are testifying about Yourself; Your testimony is not valid.”
14 HGST यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“यहाँ तक कि यदि अपने विषय में केवल मैं ही गवाह हूँ, तो जो मैं कहता हूँ वह अभी भी सत्य है क्योंकि मैं जानता हूँ कि मैं कहाँ से आया हूँ और{ मैं जानता हूँ कि} मैं कहाँ जा रहा हूँ। फिर भी तुम नहीं जानते कि मैं कहाँ से आया हूँ और{ तुम नहीं जानते कि} मैं कहाँ जा रहा हूँ। BSB BSB: Jesus replied, “Even if I testify about Myself, My testimony is valid, because I know where I came from and where I am going. But you do not know where I came from or where I am going.
15 HGST मानवीय मानकों के अनुसार तुम मनुष्यों का न्याय करते हो।{ हालाँकि,} मैं{ उस तरीके से} मैं किसी का न्याय करने के लिए नहीं आया हूँ। BSB BSB: You judge according to the flesh; I judge no one.
16 HGST यहाँ तक कि जब मैं लोगों का न्याय करूँगा, तो मैं उनका न्याय सच्चे मानकों के अनुसार करूँगा, क्योंकि मैं लोगों का न्याय अपने आप से नहीं करता। बजाए इसके, मैं और मेरा पिता जिसने मुझे भेजा है,{ एक साथ लोगों का न्याय करेंगे}। BSB BSB: But even if I do judge, My judgment is true, because I am not alone; I am with the Father who sent Me.
17 HGST मूसा ने भी तुम्हारी व्यवस्था में लिखा है कि जब कम से कम दो गवाह एक ही बात को कहें, तो जो वे कहते हैं वह सत्य है। BSB BSB: Even in your own Law it is written that the testimony of two men is valid.
18 HGST मैं अपना स्वयं का गवाह हूँ, परन्तु मेरा पिता जिसने मुझे भेजा है वह भी मेरा गवाह है।{ इसलिए, जो मैं कहता हूँ वह सत्य है}।” BSB BSB: I am One who testifies about Myself, and the Father, who sent Me, also testifies about Me.”
19 HGST क्योंकि{ यीशु ने कहा था कि उसका पिता उसके लिए गवाह है,} इसलिए फरीसियों ने उससे पूछा,“तेरा पिता कहाँ है?” यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“तुम मुझे नहीं जानते, और तुम मेरे पिता को भी नहीं जानते। यदि तुम मुझे जानते, तो तुम मेरे पिता को भी जानते,{ परन्तु तुम नहीं जानते हो}।” BSB BSB: “Where is Your Father?” they asked Him. “You do not know Me or My Father,” Jesus answered. “If you knew Me, you would know My Father as well.”
20 HGST अपने बारे में यह सब बातें उसने तब कहीं जब वह मंदिर{ के आँगन} में शिक्षा दे रहा था।{ उसने इन बातों को}{ मंदिर के आँगन में} उस स्थान में कहा जहाँ लोग धन की भेंट लेकर आया करते थे। किसी ने भी उसे नहीं पकड़ा, क्योंकि अभी यह उसके मर जाने के लिए सही समय नहीं था। BSB BSB: He spoke these words while teaching in the temple courts, near the treasury. Yet no one seized Him, because His hour had not yet come.
21 HGST तब यीशु ने फिर से लोगों से कहा,“मैं जा रहा हूँ, और तुम मेरी खोज करोगे, परन्तु चूँकि तुम ने पापपूर्ण रीति से मुझे अस्वीकार कर दिया, इसलिए परमेश्वर के द्वारा तुम को क्षमा किए बिना ही तुम मर जाओगे। जहाँ मैं जा रहा हूँ उस स्थान में तुम नहीं आ सकते।” BSB BSB: Again He said to them, “I am going away, and you will look for Me, but you will die in your sin. Where I am going, you cannot come.”
22 HGST तब उन यहूदी अगुवों ने{ आपस में} कहा,“सम्भवतः वह स्वयं को मार डालने की योजना बना रहा है, और इसलिए{ उसका अर्थ यही है} जब वह कहता है कि जहाँ वह जा रहा है उस स्थान में हम नहीं आ सकते।” BSB BSB: So the Jews began to ask, “Will He kill Himself, since He says, ‘Where I am going, you cannot come’?”
23 HGST यीशु उनसे बोला,“तुम नीचे इस पृथ्वी के हो, परन्तु मैं ऊपर स्वर्ग का हूँ। तुम इस पापी संसार से सम्बन्ध रखते हो। मैं इस पापी संसार से सम्बन्ध नहीं रखता हूँ। BSB BSB: Then He told them, “You are from below; I am from above. You are of this world; I am not of this world.
24 HGST इसी कारण से मैंने तुम को बोला था कि परमेश्वर के द्वारा उन सारे पापों के लिए जिनको तुम ने किया है तुम को क्षमा किए बिना ही तुम मर जाओगे। यह निश्चय ही घटित होगा जब तक कि तुम भरोसा नहीं करते कि मैं ही{ परमेश्वर हूँ, जैसा कि मैं कहता हूँ कि मैं हूँ}।” BSB BSB: That is why I told you that you would die in your sins. For unless you believe that I am He, you will die in your sins.”
25 HGST क्योंकि{ उसने ऐसा कहा था}, इसलिए उन्होंने उससे पूछा,“तू है कौन?” यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“यही तो मैं तुम से एकदम आरम्भ से ही बोल रहा हूँ! BSB BSB: “Who are You?” they asked. “Just what I have been telling you from the beginning,” Jesus replied.
26 HGST मैं तुम्हारे बारे में बहुत सारी बातें कह सकता हूँ और तुम्हारा न्याय कर सकता हूँ,{ परन्तु इस समय मैं उन कामों को नहीं करूँगा}। बजाए इसके, मैं संसार में रहने वाले लोगों को केवल वही बताऊँगा जो मैंने उससे सुना जिसने मुझे भेजा है। वह हमेशा सत्य ही बोलता है।” BSB BSB: “I have much to say about you and much to judge. But the One who sent Me is truthful, and what I have heard from Him, I tell the world.”
27 HGST (वे समझ नहीं पाए कि यीशु उनको{ स्वर्ग में विराजमान} अपने पिता के बारे में बता रहा था।) BSB BSB: They did not understand that He was telling them about the Father.
28 HGST इसलिए यीशु उनसे बोला,“जब मेरी हत्या करने के लिए तुम मुझे, अर्थात मनुष्य के पुत्र को, ऊँचे पर चढ़ाओगे, तो तुम जान लोगे कि मैं ही{ परमेश्वर} हूँ, और{ तुम जान लोगे} कि मैं अपने स्वयं के अधिकार से कुछ भी नहीं करता हूँ। बजाए इसके, मैं केवल वही कहता हूँ जो मेरे पिता ने मुझे कहने के लिए सिखाया है। BSB BSB: So Jesus said, “When you have lifted up the Son of Man, then you will know that I am He, and that I do nothing on My own, but speak exactly what the Father has taught Me.
29 HGST मेरा पिता, जिसने मुझे भेजा है, हमेशा मेरे साथ है। उसने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा, क्योंकि मैं हमेशा केवल उन कामों को करता हूँ जिससे वह प्रसन्न होता है।” BSB BSB: He who sent Me is with Me. He has not left Me alone, because I always do what pleases Him.”
30 HGST जब यीशु इन बातों को कह रहा था, तो बहुत सारे लोगों ने विश्वास किया कि वही मसीह है। BSB BSB: As Jesus spoke these things, many believed in Him.
31 HGST तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने विश्वास किया था कह दिया कि वही मसीह है,“यदि तुम उसका पालन करो जो मैं सिखाता हूँ, तो तुम मेरे सच्चे चेले हो। BSB BSB: So He said to the Jews who had believed Him, “If you continue in My word, you are truly My disciples.
32 HGST { इसके अलावा,} तुम परमेश्वर के सत्य को जानोगे, और उस सत्य पर{ विश्वास करना} तुम को उससे स्वतंत्र करेगा{ जिसने तुम को दास बना रखा है}।” BSB BSB: Then you will know the truth, and the truth will set you free.”
33 HGST उन्होंने उसे उत्तर दिया,“हम तो अब्राहम के वंशज हैं। हम तो कभी भी किसी के दास नहीं हुए हैं! तो तू क्यों कहता है कि हमें स्वतंत्र होने की आवश्यकता है? BSB BSB: “We are Abraham’s descendants,” they answered. “We have never been slaves to anyone. How can You say we will be set free?”
34 HGST यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“मैं तुम से सच कह रहा हूँ: हर कोई जो पाप करता है{ वह अपनी पापी इच्छाओं के द्वारा नियंत्रित होता है} जैसे कोई दास{ अपने स्वामी के द्वारा नियंत्रित किया जाता है}। BSB BSB: Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, everyone who sins is a slave to sin.
35 HGST दास{ अपने स्वामी के परिवार के सदस्यों} के जैसे सदा बना नहीं रहता,{ परन्तु शायद स्वतंत्र कर दिया जाए या बेच दिया जाए}।{ हालाँकि,} एक पुत्र ही सदा तक उस परिवार का सदस्य होता है। BSB BSB: A slave does not remain in the house forever, but a son remains forever.
36 HGST इसलिए यदि पुत्र तुम को{ पाप के दास होने से} स्वतंत्र करता है, तो तुम पूर्णरूप से{ पाप करने से} दूर होने में सक्षम हो पाओगे। BSB BSB: So if the Son sets you free, you will be free indeed.
37 HGST मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम के शारीरिक वंशज हो। हालाँकि, तुम मेरी हत्या करने का प्रयास इसलिए कर रहे हो क्योंकि तुम उस बात पर भरोसा करने से इन्कार करते हो जो मैं कहता हूँ। BSB BSB: I know you are Abraham’s descendants, but you are trying to kill Me because My word has no place within you.
38 HGST मैं तुम से उन बातों के बारे में कह रहा हूँ जो मुझे मेरे पिता ने दिखाई हैं। इसलिए,{ मैं कहता हूँ कि} तुम वही करो जो तुम्हारे पिता ने तुम से करने के लिए कहा है।” BSB BSB: I speak of what I have seen in the presence of the Father, and you do what you have heard from your father.”
39 HGST उन्होंने उसे उत्तर दिया,“हमारा पिता अब्राहम है।” यीशु ने उनसे कहा,“यदि तुम अब्राहम के वंशज होते, तो तुम उन्हीं कामों को कर रहे होते जिनको उसने किया था। BSB BSB: “Abraham is our father,” they replied. “If you were children of Abraham,” said Jesus, “you would do the works of Abraham.
40 HGST मैं तुम को वह सच्ची बातें बता रहा हूँ जो परमेश्वर ने मुझे बताई हैं, परन्तु तुम मेरी हत्या करने का प्रयास कर रहे हो। अब्राहम ने इस प्रकार का कुछ भी नहीं किया था। BSB BSB: But now you are trying to kill Me, a man who has told you the truth that I heard from God. Abraham never did such a thing.
41 HGST तुम बिलकुल वैसे ही कामों को कर रहे हो जैसे तुम्हारे असली पिता ने किए थे।” वे उससे बोले,“हम अवैध संतान नहीं हैं,{ जैसे कि तू है}! हमारा केवल एक ही पिता है, और वह परमेश्वर है।” BSB BSB: You are doing the works of your father.” “We are not illegitimate children,” they declared. “Our only Father is God Himself.”
42 HGST यीशु उनसे बोला,“यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता, जो कि है नहीं, तो तुम मुझ से प्रेम करते क्योंकि मैं उसी की ओर से आया हूँ और मैं इस संसार के पास आया हूँ।{ यह इसलिए सत्य है} क्योंकि मैं अपने स्वयं के अधिकार से नहीं आया। बजाए इसके, मैं इसलिए आया क्योंकि परमेश्वर ने मुझे भेजा है। BSB BSB: Jesus said to them, “If God were your Father, you would love Me, for I have come here from God. I have not come on My own, but He sent Me.
43 HGST क्या तुम जानते हो कि जो मैं कहता हूँ तुम उसे क्यों नहीं समझते? ऐसा इसलिए है क्योंकि जो मैंने तुम से कहा तुम उसे स्वीकार नहीं करते{ और उसका पालन नहीं करते}! BSB BSB: Why do you not understand what I am saying? It is because you are unable to accept My message.
44 HGST तुम तुम्हारे पिता, शैतान से सम्बन्धित हो और तुम वही करने की इच्छा करते हो जो वह इच्छा करता है। वह उस समय से लोगों की हत्या कर रहा है जब लोगों ने पहली बार{ पाप किया था}। जो सत्य है उसे उसने इसलिए अस्वीकार कर दिया, क्योंकि वह कभी भी उन सत्य बातों को नहीं बोलता। जब कभी भी वह झूठ बोलता है, तो वह वही कर रहा होता है जो उसके लिए स्वभाव के अनुसार है, क्योंकि वह तो झूठा है। यहाँ तक कि वह तो झूठ बोलने का मूल है। BSB BSB: You belong to your father, the devil, and you want to carry out his desires. He was a murderer from the beginning, refusing to uphold the truth, because there is no truth in him. When he lies, he speaks his native language, because he is a liar and the father of lies. 45 HGST अभी भी तुम मुझ पर इसलिए विश्वास नहीं करते, क्योंकि मैंने तुम को वह बता दिया जो सत्य है! BSB BSB: But because I speak the truth, you do not believe Me!
46 HGST { चूँकि मैंने कभी पाप नहीं किया,} इसलिए तुम में से कोई भी साबित नहीं कर सकता कि मैंने किया है। चूँकि जो सत्य है मैं तुम को वही बताता हूँ, इसलिए ऐसा कोई भी भला कारण तुम्हारे पास नहीं है कि उस पर विश्वास न करो जो मैं कहता हूँ! BSB BSB: Which of you can prove Me guilty of sin? If I speak the truth, why do you not believe Me?
47 HGST जो परमेश्वर से सम्बन्धित हैं वे उसे स्वीकार करते हैं{ और उसका पालन करते हैं} जो उसने कहा है। चूँकि{ यह सत्य है,} इसलिए तुम स्वीकार नहीं करते{ और पालन नहीं करते} जो परमेश्वर ने कहा है, क्योंकि तुम परमेश्वर से सम्बन्धित नहीं हो।” BSB BSB: Whoever belongs to God hears the words of God. The reason you do not hear is that you do not belong to God.”
48 HGST यीशु का विरोध करने वाले यहूदियों ने उसे प्रतिउत्तर दिया,“हम निश्चित रूप से सही हैं जब हम कहते हैं कि तू सामरियों में से एक है,{ जिनसे हम घृणा करते हैं,} और यह कि कोई दुष्टात्मा तुझे नियंत्रित कर रही है!” BSB BSB: The Jews answered Him, “Are we not right to say that You are a Samaritan and You have a demon?”
49 HGST यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“मुझे कोई दुष्टात्मा नियंत्रित नहीं कर रही है! इसके विपरीत, मैं{ स्वर्ग में विराजमान} अपने पिता का सम्मान करता हूँ, और तुम मेरा अपमान करते हो! BSB BSB: “I do not have a demon,” Jesus replied, “but I honor My Father, and you dishonor Me.
50 HGST मैं लोगों के पीछे पड़ने की इच्छा नहीं करता कि वे मेरी बड़ाई करें। कोई और है जो ऐसा करने की इच्छा करता है और न्याय करता है{ चाहे तुम या फिर मैं सच बोल रहे हों}। BSB BSB: I do not seek My own glory. There is One who seeks it, and He is the Judge.
51 HGST मैं तुम से सच कह रहा हूँ: जो कोई मेरी शिक्षा का पालन करता है वह निश्चय ही कभी न मरेगा!” BSB BSB: Truly, truly, I tell you, if anyone keeps My word, he will never see death.”
52 HGST यीशु का विरोध करने वाले यहूदियों ने उससे कहा,“अब हमें निश्चय है कि कोई दुष्टात्मा तुझे नियंत्रित कर रहा है! अब्राहम और भविष्यद्वक्ता तो बहुत पहले मर गए! तौभी तू कहता है कि जो कोई तेरी शिक्षा का पालन करता है वह निश्चय ही कभी न मरेगा! BSB BSB: “Now we know that You have a demon!” declared the Jews. “Abraham died, and so did the prophets, yet You say that anyone who keeps Your word will never taste death.
53 HGST तू निश्चय ही हमारे पिता अब्राहम से बढ़कर नहीं है! वह मर गया और सारे भविष्यद्वक्ता भी मर गए।{ इसलिए} तू क्या सोचता है कि तू कौन है?” BSB BSB: Are You greater than our father Abraham? He died, as did the prophets. Who do You claim to be?”
54 HGST यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“यदि मैं लोगों के पीछे पड़ूँ कि वे मेरी बड़ाई करें, तो वह बड़ाई बेकार होगी। वह मेरा पिता ही है जो मेरी बड़ाई करता है। वही है जिसे तुम कहते हो कि वह तुम्हारा परमेश्वर है। BSB BSB: Jesus answered, “If I glorify Myself, My glory means nothing. The One who glorifies Me is My Father, of whom you say, ‘He is our God.’
55 HGST यद्यपि तुम परमेश्वर को जानते नहीं, मैं उसे जानता हूँ। यदि मैंने कहा कि मैं उसे नहीं जानता, तो तुम में से हर एक के समान मैं भी झूठा ठहरता। तुम्हारे विपरीत, मैं उसे जानता हूँ, और जो वह कहता है मैं हमेशा उस बात का पालन करता हूँ। BSB BSB: You do not know Him, but I know Him. If I said I did not know Him, I would be a liar like you. But I do know Him, and I keep His word.
57 HGST क्योंकि{ यीशु ने ऐसा कहा}, इसलिए उसका विरोध करने वाले यहूदियों ने उससे कहा,“{ अब्राहम तो बहुत समय पहले ही मर गया, और} तू तो पचास वर्ष की आयु का भी नहीं है! तो तूने अब्राहम को कैसे देख लिया?” BSB BSB: Then the Jews said to Him, “You are not yet fifty years old, and You have seen Abraham?”
59 HGST क्योंकि{ वह परमेश्वर होने का दावा कर रहा था,} इसलिए यीशु का विरोध करने वाले यहूदियों ने{ उसकी हत्या करने के लिए} उस पर फेंकने के लिए पत्थर उठा लिए। परन्तु यीशु{ भीड़ में} छिपकर मंदिर{ के आँगन} में से निकल गया। BSB BSB: At this, they picked up stones to throw at Him. But Jesus was hidden and went out of the temple area.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.