1 HGST एक और यहूदी विश्रामदिन में, यीशु फिर से एक यहूदी सभास्थल में गया। वहाँ पर एक मनुष्य था जिसका हाथ सूखा हुआ था। BSB BSB: Once again Jesus entered the synagogue, and a man with a withered hand was there.
2 HGST फरीसी सम्प्रदाय के कुछ लोग उसे बड़े ध्यान से देख रहे थे कि क्या वह उस मनुष्य को विश्रामदिन में चंगा करेगा, क्योंकि वह उसे कुछ गलत काम करने का दोषी ठहराना चाहते थे। BSB BSB: In order to accuse Jesus, they were watching to see if He would heal on the Sabbath.
3 HGST यीशु ने उस सूखे हाथ वाले मनुष्य से कहा,“यहाँ सबके सामने खड़ा हो जा!”{ अतः वह मनुष्य खड़ा हो गया।} BSB BSB: Then Jesus said to the man with the withered hand, “Stand up among us.”
4 HGST तब यीशु ने लोगों से कहा,“जो व्यवस्था परमेश्वर ने मूसा को दी थी, क्या वह विश्रामदिन में लोगों को भलाई करने की अनुमति प्रदान करती है, या बुराई करने की? क्या वह व्यवस्था हमें विश्रामदिन में लोगों का जीवन बचाने की अनुमति प्रदान करती है, या वह हमें किसी व्यक्ति की सहायता करने से इन्कार करने और उन्हें मरने देने की अनुमति प्रदान करती है?” परन्तु उन्होंने प्रतिउत्तर नहीं दिया। BSB BSB: And He asked them, “Which is lawful on the Sabbath: to do good or to do evil, to save life or to destroy it?” But they were silent.
5 HGST उसने क्रोध में भरकर चारों ओर उन पर दृष्टि की। वह इस कारण बड़ा निराश हो गया कि वे लोग हठीले थे{ और उस मनुष्य की सहायता नहीं करना चाहते थे}। इसलिए, उसने उस मनुष्य से कहा,“अपना हाथ बढ़ा!” जब उस मनुष्य ने अपना सूखा हाथ बढ़ाया, तो वह फिर से स्वस्थ हो गया! BSB BSB: Jesus looked around at them with anger and sorrow at their hardness of heart. Then He said to the man, “Stretch out your hand.” So he stretched it out, and it was restored.
6 HGST फरीसी उस सभास्थल से निकल गए। वे तुरन्त ही हेरोदेस अंतिपास, जो गलील प्रदेश पर शासन करता था, का समर्थन करने वाले कुछ यहूदियों से मिले। उन्होंने मिलकर योजना बनाई कि यीशु की हत्या कैसे करें। BSB BSB: At this, the Pharisees went out and began plotting with the Herodians how they might kill Jesus.
7 HGST यीशु और उसके अनुयायी नगर से निकलकर गलील की झील के पास वाले क्षेत्र में चले गए। लोगों की एक बड़ी भीड़ उसके पीछे- पीछे चली आती थी। जो लोग उसके पीछे- पीछे चले आते थे वे गलील और यहूदिया प्रदेशों से, BSB BSB: So Jesus withdrew with His disciples to the sea, accompanied by a large crowd from Galilee, Judea,
8 HGST यरूशलेम नगर से, इदूमिया प्रदेश से, यरदन के पूर्वी प्रदेश से, और सोर एवं सीदोन नगरों के आसपास के प्रदेश से आए थे। वे सब लोग यीशु के पास इसलिए आए थे क्योंकि जो काम वह कर रहा था उन्होंने उसके विषय में सुना था। BSB BSB: Jerusalem, Idumea, the region beyond the Jordan, and the vicinity of Tyre and Sidon. The large crowd came to Him when they heard what great things He was doing.
9 HGST क्योंकि उसने बहुत से लोगों को चंगा किया था, इसलिए बहुत से अन्य लोग जिन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ थीं उसे छूने के लिए आगे झपटते थे। वे विश्वास करते थे कि यदि वे उसे केवल छू लें, तो वह छू लेना ही उनको स्वस्थ कर देगा। इसलिए उसने अपने चेलों से कहा कि वे उसके लिए एक छोटी नाव को तैयार रखें ताकि जब लोग उसे छूने के लिए आगे झपटें तो वे उसे कुचल न दें। BSB BSB: Jesus asked His disciples to have a boat ready for Him so that the crowd would not crush Him.
11 HGST जब भी दुष्टात्माओं ने यीशु को देखा, तो उन्होंने उन लोगों को यीशु के आगे पटक दिया जो उनके वश में थे और उसे पुकार कर कहा,“तू परमेश्वर का पुत्र है!” BSB BSB: And when the unclean spirits saw Him, they fell down before Him and cried out, “You are the Son of God!”
12 HGST यीशु ने दृढ़तापूर्वक दुष्टात्माओं को आज्ञा दी कि वे किसी से न कहें कि वह कौन है। BSB BSB: But He warned them sternly not to make Him known.
13 HGST यीशु पहाड़ों पर चला गया। वहाँ उसने उनको बुलाया जिनको वह अपने साथ ले जाना चाहता था और वे उसके पीछे- पीछे चले। BSB BSB: Then Jesus went up on the mountain and called for those He wanted, and they came to Him.
14 HGST उसने अपने साथ यात्रा करने के लिए बारह पुरुषों को नियुक्त किया, जिन्हें वह प्रचार करने के लिए भी भेजेगा। उसने उन्हें अपने विशेष प्रतिनिधि कहकर पुकारा। BSB BSB: He appointed twelve of them, whom He designated as apostles, to accompany Him, to be sent out to preach,
15 HGST उसने उन्हें लोगों में से दुष्टात्माओं को निकलने के लिए विवश करने की सामर्थ्य भी प्रदान की। BSB BSB: and to have authority to drive out demons.
16 HGST और यीशु ने 12 पुरुषों को नियुक्त किया। उसने शमौन को नियुक्त करके उसका एक नया नाम, पतरस रखा। BSB BSB: These are the twelve He appointed: Simon (whom He named Peter),
18 HGST और उसने अन्द्रियास, फिलिप्पुस, बरतुल्मै, मत्ती, थोमा, और हलफई के पुत्र याकूब को नियुक्त किया; और उसने तद्दै, शमौन जेलोतेस, BSB BSB: Andrew, Philip, Bartholomew, Matthew, Thomas, James son of Alphaeus, Thaddaeus, Simon the Zealot,
19 HGST और यहूदा इस्करियोती को नियुक्त किया(जिसने बाद में उसे पकड़वा दिया था)। BSB BSB: and Judas Iscariot, who betrayed Jesus.
20 HGST यीशु और उसके चेले एक घर में गए। जहाँ वह ठहरा हुआ था वहाँ फिर से भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके आसपास बहुत से लोगों ने भीड़ लगा ली। यहाँ तक कि उसे और उसके चेलों को भोजन करने का भी समय न मिला। BSB BSB: Then Jesus went home, and once again a crowd gathered, so that He and His disciples could not even eat.
21 HGST जब उसके सम्बन्धियों ने इस विषय में सुना, तो वे उसे अपने साथ घर ले जाने के लिए आए, क्योंकि कुछ लोग कह रहे थे कि वह पागल है। BSB BSB: When His family heard about this, they went out to take custody of Him, saying, “He is out of His mind.”
23 HGST इसलिए यीशु ने उन पुरुषों को अपने पास बुलाया। यीशु ने उनसे दृष्टांतों में बातें कीं और कहा,“शैतान ही शैतान को कैसे निकाल सकता है? BSB BSB: So Jesus called them together and began to speak to them in parables: “How can Satan drive out Satan?
24 HGST यदि एक ही देश में रहने वाले लोग एक दूसरे के विरुद्ध लड़ेंगे, तो उनका देश एक संयुक्त देश नहीं रहेगा। BSB BSB: If a kingdom is divided against itself, it cannot stand.
25 HGST और यदि एक ही घर में रहने वाले लोग आपस में लड़ेंगे, तो निश्चित रूप से वे एक परिवार के रूप में एक साथ नहीं रह पाएँगे। BSB BSB: If a house is divided against itself, it cannot stand.
26 HGST उसी प्रकार से, यदि शैतान और उसकी दुष्टात्माएँ आपस में लड़ रहे होते, तो शैतान बलवंत होने के बजाए, शक्तिहीन हो जाता। BSB BSB: And if Satan is divided and rises against himself, he cannot stand; his end has come.
27 HGST कोई भी जन किसी बलवंत के घर में घुसकर उसकी सम्पत्ति को तब तक नहीं ले सकता, जब तक कि वह पहले उस बलवंत को बांध न ले। केवल तब ही वह उस व्यक्ति के घर का सामान चुरा सकेगा।” BSB BSB: Indeed, no one can enter a strong man’s house to steal his possessions unless he first ties up the strong man. Then he can plunder his house.
28 HGST यीशु ने यह भी कहा,“इस बात पर ध्यानपूर्वक विचार करो! लोग शायद कई प्रकार से पाप करें, और शायद वे परमेश्वर के बारे में बुरा बोलें, तब पर भी परमेश्वर उन्हें क्षमा कर सकता है। BSB BSB: Truly I tell you, the sons of men will be forgiven all sins and blasphemies, as many as they utter.
29 HGST परन्तु यदि कोई जन पवित्र आत्मा के विषय में बुरी बातें बोलता है, तो परमेश्वर उन्हें कभी क्षमा न करेगा। वह व्यक्ति सदा के लिए पाप को दोषी ठहरेगा।” BSB BSB: But whoever blasphemes against the Holy Spirit will never be forgiven; he is guilty of eternal sin.”
30 HGST यीशु ने उनसे यह इसलिए कहा, क्योंकि वे कह रहे थे,“वह किसी दुष्टात्मा के वश में है!” BSB BSB: Jesus made this statement because they were saying, “He has an unclean spirit.”
31 HGST जहाँ यीशु शिक्षा दे रहा था वहाँ यीशु की माता और छोटे भाई- बहन आए। जिस समय पर वे बाहर खड़े थे, उन्होंने किसी को भीतर भेजा कि यीशु को उनके पास आने के लिए कहे। BSB BSB: Then Jesus’ mother and brothers came and stood outside. They sent someone in to summon Him,
32 HGST यीशु के चारों ओर एक भीड़ बैठी हुई थी। उनमें से कुछ ने उससे कहा,“सुन! तेरी माता और छोटे भाई- बहन बाहर हैं। वे तुझसे मिलना चाहते हैं।” BSB BSB: and a crowd was sitting around Him. “Look,” He was told, “Your mother and brothers are outside, asking for You.”
33 HGST यीशु ने उनसे पूछा,“मेरी माता कौन है? मेरे भाई- बहन कौन हैं?” BSB BSB: But Jesus replied, “Who are My mother and My brothers?”
34 HGST जो उसके साथ बैठे हुए थे उन पर चारों ओर दृष्टि करने के बाद, उसने कहा,“यहाँ देखो! तुम ही मेरी माता और मेरे भाई- बहन हो। BSB BSB: Looking at those seated in a circle around Him, He said, “Here are My mother and My brothers!
35 HGST क्योंकि जो लोग उस काम को करते हैं जो परमेश्वर चाहता है, वे ही मेरे भाई, मेरी बहन, और मेरी माता हैं!” BSB BSB: For whoever does the will of God is My brother and sister and mother.”