1 HGST यीशु ने भीड़ से और अपने चेलों से यह भी कहा,“ध्यान लगाकर सुनो! अब तुममें से कुछ जो यहाँ उपस्थित हैं इससे पहले कि परमेश्वर को सामर्थी रूप से शासन करते हुए न देख लें तब तक न मरेंगे!” BSB BSB: Then Jesus said to them, “Truly I tell you, there are some standing here who will not taste death before they see the kingdom of God arrive with power.”
2 HGST छः दिन बाद यीशु अपने साथ पतरस, याकूब, और याकूब के भाई, यूहन्ना को लेकर एक ऊँचे पहाड़ पर चढ़ गया। जिस समय वे वहाँ ऊपर अकेले थे तो वह उन्हें बहुत अलग रूप में दिखाई दिया। BSB BSB: After six days Jesus took with Him Peter, James, and John, and led them up a high mountain by themselves. There He was transfigured before them.
3 HGST उसके वस्त्र चमकीले सफेद हो गए। वह पृथ्वी की किसी भी वस्तु से इतने अधिक सफेद थे कि कोई विरंजन भी वैसा सफेद न कर पाए। BSB BSB: His clothes became radiantly white, brighter than any launderer on earth could bleach them.
4 HGST मूसा और एलिय्याह, ये दो भविष्यद्वक्ता जो बहुत समय पूर्व रहते थे, उनके सामने प्रकट हुए। फिर वे यीशु से बातें करने लगे। BSB BSB: And Elijah and Moses appeared before them, talking with Jesus.
5 HGST थोड़े समय के बाद पतरस ने कहा,“हे गुरु, यहाँ होना बड़ा अद्भुत है! इसलिए हमें तीन मंडप बनाने की अनुमति प्रदान कर। जिसमें से एक तेरे लिए होगा, एक मूसा के लिए होगा, और एक एलिय्याह के लिए होगा!” BSB BSB: Peter said to Jesus, “Rabbi, it is good for us to be here. Let us put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.”
6 HGST उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह कुछ कहना चाहता था, परन्तु नहीं जानता था कि क्या कहे, क्योंकि वह और बाकी के दो चेले बहुत डर गए थे। BSB BSB: For they were all so terrified that Peter did not know what else to say.
7 HGST तब एक बादल ने प्रकट होकर उन्हें ढांप लिया। परमेश्वर ने उस बादल में से यह कहकर उनसे बात की,“यह मेरा पुत्र है। यही है जिससे मैं प्रेम करता हूँ। इसलिए, जो वह कहता है तुम्हें उस पर ध्यान देना चाहिए!” BSB BSB: Then a cloud appeared and enveloped them, and a voice came from the cloud: “This is My beloved Son. Listen to Him!”
8 HGST जब उन तीनों चेलों ने चारों ओर दृष्टि की, तो एकाएक उन्होंने देखा कि केवल यीशु ही उनके साथ है, और एलिय्याह एवं मूसा अब वहाँ नहीं हैं। BSB BSB: Suddenly, when they looked around, they saw no one with them except Jesus.
9 HGST जिस समय वे पहाड़ से नीचे उतर रहे थे, तब यीशु ने उनसे कहा कि जो अभी- अभी उसके साथ घटित हुआ है वह बात किसी से न कहना। उसने कहा,“जब मैं, अर्थात मनुष्य का पुत्र, मेरे मरने के बाद फिर से जीवित हो जाऊँ, तब तुम उनसे यह बात कह सकते हो।” BSB BSB: As they were coming down the mountain, Jesus admonished them not to tell anyone what they had seen until the Son of Man had risen from the dead.
10 HGST अतः उन्होंने बहुत समय तक दूसरों को यह बात नहीं बताई। परन्तु उन्होंने आपस में चर्चा की कि इस बात का क्या अर्थ है जब उसने कहा कि वह मरे हुओं में से जी उठेगा। BSB BSB: So they kept this matter to themselves, discussing what it meant to rise from the dead.
11 HGST उन तीन चेलों ने यीशु से पूछा,“यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले मनुष्य कहते हैं कि मसीह के पृथ्वी पर आने से पहले एलिय्याह का पृथ्वी पर वापस आना आवश्यक है,{ परन्तु हमने अभी- अभी एलिय्याह को देखा है,} तो जो वे सिखा रहे हैं क्या वह गलत है?” BSB BSB: And they asked Jesus, “Why do the scribes say that Elijah must come first?”
12 HGST यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“यह सच है कि परमेश्वर ने एलिय्याह को पहले आकर सबकुछ जैसा होना चाहिए वैसा करने के लिए भेजने की प्रतिज्ञा की थी। परन्तु एलिय्याह पहले ही आ चुका है, और हमारे अगुवों ने उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, जैसा कि वे करना चाहते थे जैसा बहुत समय पहले भविष्यद्वक्ताओं ने कहा था कि वे करेंगे। परन्तु पवित्रशास्त्र में मेरे, अर्थात मनुष्य के पुत्र के विषय में बहुत कुछ लिखा हुआ है। पवित्रशास्त्र कहता है कि मैं बहुत दुःख उठाऊँगा और लोग मुझे अस्वीकार कर देंगे।” BSB BSB: He replied, “Elijah does indeed come first, and he restores all things. Why then is it written that the Son of Man must suffer many things and be rejected?
14 HGST उसके बाद यीशु और उसके तीनों चेले वहाँ पहुँच गए जहाँ दूसरे चेले उपस्थित थे। उन्होंने दूसरे चेलों के आसपास एक बड़ी भीड़ को देखा और यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले कुछ मनुष्य उनसे वाद- विवाद कर रहे थे। BSB BSB: When they returned to the other disciples, they saw a large crowd around them, and scribes arguing with them.
15 HGST यीशु को आते देखकर भीड़ बहुत चकित हो गई। इसलिए वे दौड़कर उसके पास गए और उसे नमस्कार किया। BSB BSB: As soon as all the people saw Jesus, they were filled with awe and ran to greet Him.
16 HGST यीशु ने उनसे पूछा,“तुम किस विषय पर वाद- विवाद कर रहे हो?” BSB BSB: “What are you disputing with them?” He asked.
18 HGST जब भी वह दुष्टात्मा उसे वश में करता है तो उसे नीचे गिरा देता है। वह मुँह से झाग निकालता है, और दाँत पीसता है, और अकड़ जाता है। मैंने तेरे चेलों से उस दुष्टात्मा को निकालने की विनती की थी, परन्तु वे ऐसा नहीं कर पाए।” BSB BSB: Whenever it seizes him, it throws him to the ground. He foams at the mouth, gnashes his teeth, and becomes rigid. I asked Your disciples to drive it out, but they were unable.”
19 HGST यीशु ने यह कहकर उन्हें प्रतिउत्तर दिया,“हे अविश्वासी लोगों! मैं तुम्हारी विश्वासहीनता से बहुत थक गया हूँ! उस लड़के को मेरे पास लेकर आओ।” BSB BSB: “O unbelieving generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you? How long must I put up with you? Bring the boy to Me.”
20 HGST अतः वे उस लड़के को यीशु पास लेकर आए। जैसे ही उस दुष्टात्मा ने यीशु को देखा, उसने उस लड़के को जोर से झटका, और वह लड़का भूमि पर गिर पड़ा। वह इधर- उधर लुढ़कने और मुँह से झाग निकालने लगा। BSB BSB: So they brought him, and seeing Jesus, the spirit immediately threw the boy into a convulsion. He fell to the ground and rolled around, foaming at the mouth.
22 HGST वह दुष्टात्मा केवल ऐसा ही नहीं करता, बल्कि वह उसे मार डालने के लिए बहुत बार उसे आग में या पानी में फेंक देता है। यदि तू कर सके, तो हम पर दया करके हमारी सहायता कर!” BSB BSB: “It often throws him into the fire or into the water, trying to kill him. But if You can do anything, have compassion on us and help us.”
23 HGST यीशु ने उससे कहा,“निःसंदेह मैं कर सकता हूँ! परमेश्वर उन लोगों के लिए कुछ भी कर सकता है जो यह विश्वास करते हैं कि वह ऐसा करने में सक्षम है!” BSB BSB: “If You can?” echoed Jesus. “All things are possible to him who believes!”
25 HGST यीशु ने देखा कि भीड़ बढ़ रही है। उसने उस दुष्टात्मा को झिड़का:“हे दुष्टात्मा, तू इस लड़के को बहरा और बोलने में असमर्थ कर रहा है! मैं तुझे इसमें से निकल जाने की और फिर कभी इसमें प्रवेश न करने की आज्ञा देता हूँ!” BSB BSB: When Jesus saw that a crowd had come running, He rebuked the unclean spirit. “You deaf and mute spirit,” He said, “I command you to come out and never enter him again.”
26 HGST उस दुष्टात्मा ने चिल्लाकर उस लड़के को हिंसक रूप से हिलाया, और फिर वह उस लड़के में से निकल गया। वह लड़का एक मृत देह के समान हो गया। इसलिए वहाँ पर उपस्थित अधिकांश लोगों ने कहा,“वह मर गया है!” BSB BSB: After shrieking and convulsing him violently, the spirit came out. The boy became like a corpse, so that many said, “He is dead.”
27 HGST हालाँकि, यीशु ने उस लड़के को हाथ से पकड़कर खड़े होने में उसकी सहायता की। फिर वह लड़का खड़ा हो गया। BSB BSB: But Jesus took him by the hand and helped him to his feet, and he stood up.
28 HGST बाद में, जब यीशु और उसके चेले एक घर में अकेले थे, तो उन्होंने उससे पूछा,“हम उस दुष्टात्मा को निकालने में सक्षम क्यों नहीं हुए?” BSB BSB: After Jesus had gone into the house, His disciples asked Him privately, “Why couldn’t we drive it out?”
29 HGST यीशु ने उनसे कहा,“तुम इस प्रकार की दुष्टात्मा को केवल भोजन से परहेज करने और परमेश्वर से प्रार्थना करने के द्वारा ही निकाल सकते हो। इसके अलावा और कोई उपाय नहीं है जिससे तुम उन्हें निकाल सको।” BSB BSB: Jesus answered, “This kind cannot come out, except by prayer.”
30 HGST यीशु और उसके चेलों ने उस देश से निकलकर, गलील देश से होते हुए यात्रा की। यीशु नहीं चाहता था कि किसी को यह बात मालूम हो कि वह कहाँ है। BSB BSB: Going on from there, they passed through Galilee. But Jesus did not want anyone to know,
31 HGST यीशु अपने चेलों को शिक्षा देने के लिए समय चाहता था। वह उनसे कहने लगा,“किसी दिन मेरे शत्रु मुझे बंदी बना लेंगे, और मैं दूसरे मनुष्यों के हाथों में सौंप दिया जाऊँगा। वे मनुष्य मेरी हत्या कर देंगे। परन्तु मेरे मरने के बाद तीसरे दिन, मैं फिर से जीवित हो जाऊँगा!” BSB BSB: because He was teaching His disciples. He told them, “The Son of Man will be delivered into the hands of men. They will kill Him, and after three days He will rise.”
32 HGST चेले समझ नहीं पाए कि यीशु उनसे क्या कह रहा था, और वे उससे पूछने से डरते थे कि उसके कहने का क्या अर्थ है। BSB BSB: But they did not understand this statement, and they were afraid to ask Him about it.
33 HGST उसके बाद यीशु और उसके चेले लौटकर कफरनहूम नगर में आए। जिस समय वे घर में थे, तब यीशु ने उनसे पूछा,“जब हम सड़क पर यात्रा कर रहे थे तब तुम क्या बातें कर रहे थे?” BSB BSB: Then they came to Capernaum. While Jesus was in the house, He asked them, “What were you discussing on the way?”
34 HGST परन्तु चेलों ने प्रतिउत्तर नहीं दिया। वे प्रतिउत्तर देने में लज्जा महसूस कर रहे थे क्योंकि यात्रा करते समय, वे आपस में इस बात पर वाद- विवाद कर रहे थे कि उनमें से सबसे महत्वपूर्ण कौन है। BSB BSB: But they were silent, for on the way they had been arguing about which of them was the greatest.
35 HGST यीशु बैठ गया। उसने अपने 12 चेलों को अपने पास बुलाया, और फिर उनसे कहा,“यदि कोई जन चाहता है कि परमेश्वर उसे सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति समझे, तो उसे स्वयं को सबसे कम महत्वपूर्ण मानना चाहिए, और उसे बाकी सब लोगों की सेवा करनी चाहिए।” BSB BSB: Sitting down, Jesus called the Twelve and said, “If anyone wants to be first, he must be the last of all and the servant of all.”
36 HGST फिर यीशु ने एक बालक को लेकर उनके बीच में खड़ा कर दिया। उसने उस बालक को गोद में लिया, और फिर उनसे कहा, BSB BSB: Then He had a little child stand among them. Taking the child in His arms, He said to them,
37 HGST “जो कोई इस प्रकार के बालक का इसलिए स्वागत करता है, क्योंकि वे मुझसे प्रेम करते हैं, तो परमेश्वर मानता है कि वे मेरा स्वागत कर रहे हैं। जो कोई मेरा स्वागत करता है, तो वह मानो परमेश्वर का स्वागत कर रहा है, जिसने मुझे उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है।” BSB BSB: “Whoever welcomes one of these little children in My name welcomes Me, and whoever welcomes Me welcomes not only Me, but the One who sent Me.”
38 HGST यूहन्ना ने यीशु से कहा,“हे गुरु, हमने किसी व्यक्ति को लोगों में से दुष्टात्माएँ निकालते देखा है। वह दावा करता है कि उसे ऐसा करने का अधिकार तुझसे मिला है। इसलिए हमने उसे ऐसा करने से रोका, क्योंकि वह हम चेलों में से एक नहीं था।” BSB BSB: John said to Him, “Teacher, we saw someone else driving out demons in Your name, and we tried to stop him, because he does not accompany us.”
39 HGST यीशु ने कहा,“उसे ऐसा करने से मत रोको। क्योंकि कोई भी व्यक्ति मेरे अधिकार से कोई सामर्थी काम करने के तुरन्त बाद मेरे विषय में बुरी बातें नहीं बोलेगा। BSB BSB: “Do not stop him,” Jesus replied. “For no one who performs a miracle in My name can turn around and speak evil of Me.
40 HGST जो हमारा विरोध नहीं करते वे उन्हीं लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं जो हम कर रहे हैं। BSB BSB: For whoever is not against us is for us.
41 HGST परमेश्वर निश्चय ही उन लोगों को प्रतिफल देगा जो किसी भी प्रकार से तुम्हारी सहायता करते हैं, यहाँ तक कि यदि वे साधारण रूप से तुम्हें एक कटोरा पानी इसलिए पिलाएँ क्योंकि तुम मेरा, अर्थात मसीह का अनुसरण करते हो!” BSB BSB: Indeed, if anyone gives you even a cup of water because you bear the name of Christ, truly I tell you, he will never lose his reward.
42 HGST यीशु ने यह भी कहा,“परन्तु यदि तुम मुझ पर विश्वास करने वाले जन के सामने पाप करने का कारण रखोगे{, तो परमेश्वर तुम्हें कठोर दंड देगा}। यदि कोई व्यक्ति तुम्हारे गले में एक बहुत भारी पत्थर बांधकर तुम्हें समुद्र में फेंक दे, तो यह तुम्हारे लिए उससे बेहतर होगा, जब परमेश्वर तुम्हें मुझ पर विश्वास करने वाले जन के सामने पाप करने का कारण रखने के लिए दंड देगा। BSB BSB: But if anyone causes one of these little ones who believe in Me to stumble, it would be better for him to have a large millstone hung around his neck and to be thrown into the sea.
44 HGST वह एक ऐसा स्थान है जहाँ कीड़े उन्हें खाना बंद नहीं करते, और उन्हें जलाने वाली आग कभी नहीं बुझती। BSB BSB: Not in the BSB
45 HGST यदि तुम पाप करने के लिए अपने एक पाँव का उपयोग करना चाहो तो अपने पाँव का उपयोग करने से रुक जाना! यहाँ तक कि यदि तुम्हें पाप करने से बचने के लिए अपना पाँव काटकर फेंकना भी पड़े, तो ऐसा कर देना! यह अच्छा है कि तुम{ पाप न करो और} अनंतकाल तक जीवित रहो, भले ही पृथ्वी पर रहते हुए तुम्हारे पास एक पाँव न हो। परन्तु यह अच्छा नहीं होगा{ कि तुम पाप करो और उसके परिणामस्वरूप} परमेश्वर तुम्हारी समूची देह को नरक में फेंक दे। BSB BSB: If your foot causes you to sin, cut it off. It is better for you to enter life lame than to have two feet and be thrown into hell.
46 HGST जहाँ कीड़े उन्हें खाना बंद नहीं करते, और उन्हें जलाने वाली आग कभी नहीं बुझती। BSB BSB: Not in the BSB
47 HGST यदि जो तुम देखते हो उसके कारण तुम पाप की परीक्षा में पड़ो, तो उन वस्तुओं की ओर देखने से रुक जाओ! रुक जाओ यहाँ तक कि यदि तुम्हें पाप करने से बचने के लिए अपनी आँख को निकालकर फेंकना पड़े, तो ऐसा कर देना! केवल एक आँँख लेकर उस राज्य में प्रवेश करना बेहतर है जिस पर परमेश्वर शासन करता है, बजाए इसके कि दो आँखें हों और वह तुम्हें नरक में फेंक दे। BSB BSB: And if your eye causes you to sin, pluck it out. It is better for you to enter the kingdom of God with one eye than to have two eyes and be thrown into hell,
48 HGST उस स्थान में वहाँ कीड़े लोगों को हमेशा खाते रहते हैं और वहाँ आग कभी नहीं बुझती। BSB BSB: where ‘their worm never dies, and the fire is never quenched.’
49 HGST तुम्हें कठिनाइयों को सहन करना होगा ताकि परमेश्वर तुमसे प्रसन्न हो जाए। तुम्हारी कठिनाइयाँ वस्तुओं को शु्द्ध करने वाली आग के समान है। तुम्हारा धीरज वैसा ही है जैसे लोग अपने बलिदानों पर नमक डालकर उन्हें शुद्ध करते हैं। BSB BSB: For everyone will be salted with fire.
50 HGST नमक भोजन में डालने के लिए उपयोग होता है, परन्तु यदि वह स्वादहीन हो जाए तो तुम फिर से उसे नमकीन नहीं कर सकते। उसी रीति से, तुम्हें परमेश्वर के लिए उपयोगी बने रहना है, क्योंकि यदि तुम बेकार हो गए तो फिर से परमेश्वर के लिए उपयोगी कैसे बनोगे। तुम्हें एक दूसरे के साथ शांति से भी जीवन व्यतीत करना चाहिए।” BSB BSB: Salt is good, but if the salt loses its saltiness, with what will you season it? Have salt among yourselves, and be at peace with one another.”