1 HGST उन सातों स्वर्गदूतों में से एक जिनके पास कटोरे थे मेरे पास आया। उसने कहा,“मेरे साथ आ। मैं तुझे दिखाना चाहता हूँ कि परमेश्वर उस दुष्ट वेश्या को कैसे दण्ड देगा जिसे तूने एक बड़ी नदी के पास बैठे देखा था। BSB BSB: Then one of the seven angels with the seven bowls came and said to me, “Come, I will show you the punishment of the great prostitute, who sits on many waters.
2 HGST पृथ्वी के राजाओं ने उन मूर्तियों की पूजा की है जिनकी पूजा वह उनसे करवाना चाहती थी। जिन लोगों पर वे शासन करते हैं, उन्होंने भी उन मूर्तियों की पूजा की है। यह ऐसा था कि मानो वे उस दाखरस से मतवाले हो गए थे जो उसने उन्हें दिया था।” BSB BSB: The kings of the earth were immoral with her, and those who dwell on the earth were intoxicated with the wine of her immorality.”
3 HGST फिर पवित्र आत्मा ने मुझे प्रेरित किया ताकि मैं एक दर्शन में उन बातों को देख और सुन सकूँ। वह स्वर्गदूत मुझे एक उजाड़ क्षेत्र में ले गया। वहाँ मैंने एक स्त्री को देखा जो एक लाल पशु पर सवार थी। उस पशु ने अपने पूरे शरीर पर नाम लिखे हुए थे। वे ऐसे नाम थे जो परमेश्वर का अपमान करते थे। उस पशु के सात सिर और दस सींग थे। BSB BSB: And the angel carried me away in the Spirit into a wilderness, where I saw a woman sitting on a scarlet beast that was covered with blasphemous names and had seven heads and ten horns.
4 HGST अब वह स्त्री बैंगनी और लाल कपड़े पहने हुए थी। उसके पास बहुमूल्य मणियों और मोतियों के साथ सोने के गहने थे। वह अपने हाथ में एक सोने का कटोरा पकड़े हुए थी। वह कटोरा किसी पीने की वस्तु से भरा हुआ था, जो उन घृणित कामों को दर्शाता है जो वह यौन अनैतिकता करते समय करती है। BSB BSB: The woman was dressed in purple and scarlet, and adorned with gold and precious stones and pearls. She held in her hand a golden cup full of abominations and the impurities of her sexual immorality.
5 HGST और उसके माथे पर एक नाम लिखा हुआ था। उस नाम का एक गुप्त अर्थ था। वह नाम था: बड़ा बाबेल, वेश्याओं की माता और संसार की अनैतिक बातों की माता। BSB BSB: And on her forehead a mysterious name was written: BABYLON THE GREAT, THE MOTHER OF PROSTITUTES AND OF THE ABOMINATIONS OF THE EARTH.
6 HGST मैंने देखा कि वह स्त्री मतवाली हो गई थी क्योंकि उसने परमेश्वर के लोगों का लहू पी लिया था। उन लोगों ने यीशु के बारे में सच्चाई की घोषणा करने के निमित्त दु: ख उठाया था। जब मैंने उसे देखा, तो इसने मुझे पूरी तरह से चकित कर दिया। BSB BSB: I could see that the woman was drunk with the blood of the saints and witnesses for Jesus. And I was utterly amazed at the sight of her.
7 HGST उस स्वर्गदूत ने मुझसे कहा,“इससे तुझे चकित नहीं होना चाहिए। मैं तुझे उस स्त्री के और उस पशु के जिस पर वह सवार है छिपे हुए अर्थ को समझाऊँगा। उस पशु के सात सिर और दस सींग हैं। BSB BSB: “Why are you so amazed?” said the angel. “I will tell you the mystery of the woman and of the beast that carries her, which has the seven heads and ten horns.
8 HGST जिस पशु को तूने देखा वह पहले जीवित था। अब वह जीवित नहीं रहा। परन्तु वह गहरे, अंधियारे गड्ढे से वापस आने वाला है। अंत में परमेश्वर उसे नष्ट कर देगा। परन्तु यह पशु पहले जीवित रहने और फिर मरने के बाद पुन: प्रकट होगा। उसे देखकर पृथ्वी के वे लोग चकित हो जाएँगे जिनके नाम परमेश्वर ने संसार की सृष्टि से पहले जीवन की पुस्तक में नहीं लिखे थे। BSB BSB: The beast that you saw—it was, and now is no more, but is about to come up out of the Abyss and go to its destruction. And those who dwell on the earth whose names were not written in the Book of Life from the foundation of the world will marvel when they see the beast that was, and is not, and yet will be.
9 HGST लोगों को इसे समझने के लिये बुद्धिमानी से सोचने की आवश्यकता है: जिस पशु पर वह स्त्री सवार है उसके सात सिर सात पहाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे उस नगर की सात पहाड़ियाँ हैं जिनका प्रतिनिधित्व वह स्त्री करती है। वे सिर सात शासकों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। BSB BSB: This calls for a mind with wisdom. The seven heads are seven mountains on which the woman sits.
10 HGST उनमें से पाँच शासक मर चुके हैं। एक अभी भी जीवित है। सातवाँ शासक अभी तक नहीं आया है। और जब वह आएगा, तो वह थोड़े समय के लिये ही शासन करेगा। BSB BSB: There are also seven kings. Five have fallen, one is, and the other has not yet come. But when he does come, he must remain for only a little while.
11 HGST वह पशु जो पहले जीवित था और फिर जीवित नहीं रहा, वह आठवाँ शासक होगा। वह वास्तव में उन सात शासकों में से एक है। परमेश्वर निश्चित रूप से उसे नष्ट कर देगा। BSB BSB: The beast that was, and now is not, is an eighth king, who belongs to the other seven and is going into destruction.
12 HGST अब जो दस सींग तूने देखे, वे उन दस शासकों का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने अभी तक शासन करना आरम्भ नहीं किया है। यद्यपि केवल थोड़े समय के लिये ही, परन्तु वे उस पशु के साथ मिलकर लोगों पर शासन करेंगे। BSB BSB: The ten horns you saw are ten kings who have not yet received a kingdom, but will receive one hour of authority as kings along with the beast.
13 HGST वे सभी शासक एक ही काम करने के लिये सहमत होंगे। इसके परिणामस्वरूप, वे पशु को शासन करने की अपनी शक्ति देंगे। BSB BSB: These kings have one purpose: to yield their power and authority to the beast.
14 HGST वे शासक और वह पशु मेम्ने के विरुद्ध लड़ेंगे। वह उन्हें पराजित कर देगा क्योंकि वह ऐसा प्रभु है जो अन्य सभी प्रभुओं पर शासन करता है और ऐसा राजा है जो अन्य सभी राजाओं पर शासन करता है। जो लोग उसके साथ हैं वे वही हैं जिन्हें परमेश्वर ने चुना है और अपने पास बुलाया है और जो विश्वासयोग्यता के साथ उसकी सेवा करते रहते हैं।” BSB BSB: They will make war against the Lamb, and the Lamb will triumph over them, because He is Lord of lords and King of kings; and He will be accompanied by His called and chosen and faithful ones.”
15 HGST फिर उस स्वर्गदूत ने मुझसे कहा,“जो पानी तूने उस नगर में देखे जहाँ वेश्या बैठी है वह कई अलग- अलग पृष्ठभूमियों वाले लोगों की एक बड़ी संख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। BSB BSB: Then the angel said to me, “The waters you saw, where the prostitute was seated, are peoples and multitudes and nations and tongues.
16 HGST और जो दस सींग तूने देखे वे शासकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे और वह पशु उस वेश्या से घृणा करेंगे। अत: वे उस नगर को लूट लेंगे और उसमें कुछ भी नहीं छोड़ेंगे। फिर वे उस नगर को उसी तरह नष्ट कर देंगे जैसे एक वनपशु दूसरे पशु को खा जाता है। वे उस नगर को पूरी तरह से जला देंगे। BSB BSB: And the ten horns and the beast that you saw will hate the prostitute. They will leave her desolate and naked, and they will eat her flesh and burn her with fire.
17 HGST वे ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें वही करने का निर्णय लेने के लिये प्रेरित किया है जो वह उनसे करवाना चाहता है। इसके परिणामस्वरूप, वे सब एक साथ सहमत होंगे कि जब तक वह पूरा न हो जाए जो परमेश्वर ने कहा है तब तक पशु उनकी शासन करने की शक्ति अपने पास रखे। BSB BSB: For God has put it into their hearts to carry out His purpose by uniting to give their kingdom to the beast, until the words of God are fulfilled.
18 HGST और वह वेश्या जिसे तूने देखा वह उस बहुत ही बुरे नगर का प्रतिनिधित्व करती है जिसके अगुवे संसार के अन्य शासकों पर शासन करते हैं।” BSB BSB: And the woman you saw is the great city that rules over the kings of the earth.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.