1 HGST उसके बाद जो मैंने सुना वह स्वर्ग में एक बड़ी भीड़ के जैसा सुनाई देता था। वे चिल्ला रहे थे,“हाल्लेलुयाह! परमेश्वर ने हमारा उद्धार किया है! हमारा परमेश्वर महिमामयी और पराक्रमी है! BSB BSB: After this I heard a sound like the roar of a great multitude in heaven, shouting: “Hallelujah! Salvation and glory and power belong to our God!
2 HGST उसकी स्तुति करो क्योंकि वह पूरी तरह से निष्पक्ष न्याय करता है! उसने उस दुष्ट नगर को दण्ड दिया है जो एक वेश्या के समान था, क्योंकि उस नगर के लोगों ने बहुत से अन्य लोगों को उनके समान अनैतिक रूप से कार्य करने के लिये उकसाया था। उसकी स्तुति करो क्योंकि उसने अपने दासों की हत्या के लिये उन्हें दण्ड दिया है!” BSB BSB: For His judgments are true and just. He has judged the great prostitute who corrupted the earth with her immorality. He has avenged the blood of His servants that was poured out by her hand.”
3 HGST भीड़ फिर से यह कहते हुए चिल्लाई,“हाल्लेलुयाह! उस नगर को जलाने वाली आग का धुआँ हमेशा तक उठता रहेगा!” BSB BSB: And a second time they called out: “Hallelujah! Her smoke rises forever and ever.”
4 HGST तब 24 प्राचीनों और चारों जीवित प्राणियों ने स्वयं को झुकाकर सिंहासन पर बैठे परमेश्वर को दण्डवत् किया। उन्होंने कहा:“यह सच है! हाल्लेलुयाह!” BSB BSB: And the twenty-four elders and the four living creatures fell down and worshiped God who sits on the throne, saying: “Amen, Hallelujah!”
5 HGST तब सिंहासन से कोई बोला और कहा,“तुम सब जो उसके दास हो, हमारे परमेश्वर की स्तुति करो! तुम सब जो उसका आदर करते हो, तुम में से हर एक उसकी स्तुति करो!” BSB BSB: Then a voice came from the throne, saying: “Praise our God, all you who serve Him, and those who fear Him, small and great alike!”
6 HGST फिर मैंने लोगों की एक बड़ी भीड़ के शोर जैसा कुछ सुना। वे एक विशाल झरने की आवाज या गड़गड़ाहट की ऊँची गर्जनों जैसी ऊँची आवाज कर रहे थे। वे चिल्ला रहे थे,“हाल्लेलुयाह! हमारा प्रभु परमेश्वर, जो सब पर शासन करता है, राज्य करता है! BSB BSB: And I heard a sound like the roar of a great multitude, like the rushing of many waters, and like a mighty rumbling of thunder, crying out: “Hallelujah! For the Lord our God the Almighty reigns.
8 HGST परमेश्वर ने उसे पहनने के लिये साफ सफेद वस्त्र दिए हैं। वे उत्तम- मलमल के वस्त्र हैं।”(वह कपड़ा उन सही कामों का प्रतिनिधित्व करता है जो परमेश्वर के लोग करते हैं।) BSB BSB: She was given clothing of fine linen, bright and pure.” For the fine linen she wears is the righteous acts of the saints.
9 HGST तब उस स्वर्गदूत ने मुझसे कहा,“लिख कि वे लोग कितने भाग्यवान हैं जिन्हें परमेश्वर उस भोज में आमंत्रित करता है जब मेम्ना अपनी पत्नी से विवाह करता है!” उसने मुझसे यह भी कहा,“परमेश्वर ने यह कहा है, और यह सच है!” BSB BSB: Then the angel told me to write, “Blessed are those who are invited to the marriage supper of the Lamb.” And he said to me, “These are the true words of God.”
10 HGST तुरन्त मैंने उस स्वर्गदूत को दण्डवत् करने के लिये स्वयं को उसके सामने झुकाया। परन्तु उसने मुझसे कहा,“मुझे दण्डवत् मत कर! मैं तो बस तेरा संगी दास हूँ और उन अन्य विश्वासियों का संगी दास हूँ जो यीशु के बारे में सच बोलते हैं। परमेश्वर ने मुझे यहाँ तेरी सेवा करने के लिये भेजा है ताकि उस भविष्यसूचक दर्शन को समझने में तेरी सहायता करूँ जो उसने तुझे इसलिए दिया है क्योंकि तू यीशु के बारे में सच बोलना चाहता है। वह परमेश्वर ही है जिसे तुझे दण्डवत् करना चाहिए!” BSB BSB: So I fell at his feet to worship him. But he told me, “Do not do that! I am a fellow servant with you and your brothers who rely on the testimony of Jesus. Worship God! For the testimony of Jesus is the spirit of prophecy.”
11 HGST फिर मैंने स्वर्ग को खुला देखा, और मैंने कुछ अद्भुत देखा: यीशु एक सफेद घोड़े पर सवार था! जो लोग यीशु को वास्तव में जानते हैं, वे उसे हमेशा विश्वसनीय कहते हैं। वह सब लोगों का न्याय उसी के अनुसार करता है जो सही है, और वह उन लोगों के विरुद्ध लड़ता है जो गलत काम करते हैं। BSB BSB: Then I saw heaven standing open, and there before me was a white horse. And its rider is called Faithful and True. With righteousness He judges and wages war.
12 HGST अब उसकी आँखें जलती हुई ज्वाला के समान चमक रही थीं। उसने अपने सिर पर कई राजसी मुकुट पहने हुए थे। उसके कपड़ों पर एक नाम लिखा था। केवल वही जानता था कि उस नाम का क्या अर्थ था। BSB BSB: He has eyes like blazing fire, and many royal crowns on His head. He has a name written on Him that only He Himself knows.
13 HGST लहू ने उस वस्त्र को ढक दिया जो उसने पहना हुआ था। उसका दूसरा नाम परमेश्वर का वचन है। BSB BSB: He is dressed in a robe dipped in blood, and His name is The Word of God.
14 HGST स्वर्गीय सेनाएँ उसका पीछा कर रही थीं। वे सफेद घोड़ों पर सवार थीं। उन्होंने साफ, सफेद मलमल के कपड़े पहने हुए थे। BSB BSB: The armies of heaven, dressed in fine linen, white and pure, follow Him on white horses.
15 HGST यीशु के मुँह से एक धारदार तलवार निकल रही थी। वह इसका उपयोग विद्रोही लोगों के समूहों को पराजित करने के लिये करेगा। वह स्वयं उन पर इतने शक्तिशाली तरीके से शासन करेगा कि कोई भी उसका विरोध करने में सक्षम नहीं होगा। वह अपने शत्रुओं को ऐसे नष्ट कर देगा कि मानो वे ऐसे अंगूर हों जिन्हें वह रसकुण्ड में कुचल रहा हो। वह यह परमेश्वर के लिये करेगा, जो सब बातों पर शासन करता है और अपने शत्रुओं को उनके पापों के कारण पूरी तरह से दण्ड देगा। BSB BSB: And from His mouth proceeds a sharp sword with which to strike down the nations, and He will rule them with an iron scepter. He treads the winepress of the fury of the wrath of God the Almighty.
16 HGST उसकी जाँघ पर के उसके वस्त्र पर एक शीर्षक दिखाई दिया:“यह ऐसा राजा है जो अन्य सभी राजाओं पर शासन करता है और ऐसा प्रभु है जो अन्य सभी प्रभुओं पर शासन करता है।” BSB BSB: And He has a name written on His robe and on His thigh: KING OF KINGS AND LORD OF LORDS.
17 HGST फिर मैंने एक स्वर्गदूत को सूर्य के प्रकाश में खड़े देखा। उसने आकाश में उड़ते हुए सभी मांस खाने वाले पक्षियों को ऊँचे स्वर से पुकारा,“आओ और उस बड़े भोज के लिये इकट्ठे हो जाओ जो परमेश्वर तुम्हारे लिये दे रहा है! BSB BSB: Then I saw an angel standing in the sun, and he cried out in a loud voice to all the birds flying overhead, “Come, gather together for the great supper of God,
18 HGST आकर परमेश्वर के उन शत्रुओं का मांस खाओ जो इस लड़ाई में मरेंगे! राजाओं का, सेनापतियों का, उन लोगों का जो शक्तिशाली रूप से लड़े, घोड़ों का और उनके सवारों का मांस खाओ, और कई अन्य प्रकार के लोगों का मांस खाओ।” BSB BSB: so that you may eat the flesh of kings and commanders and mighty men, of horses and riders, of everyone slave and free, small and great.”
19 HGST फिर मैंने उस पशु को और पृथ्वी के राजाओं को उनकी सेनाओं के साथ देखा। वे घोड़े पर सवार व्यक्ति और उसकी सेना के विरुद्ध लड़ने के लिये एक साथ इकट्ठे हुए थे। BSB BSB: Then I saw the beast and the kings of the earth with their armies assembled to wage war against the One seated on the horse, and against His army.
20 HGST परन्तु सफेद घोड़े पर उस सवार ने उस पशु और उस झूठे भविष्यद्वक्ता को पकड़ लिया। वह झूठा भविष्यद्वक्ता वही है जिसने उस पशु की उपस्थिति में आश्चर्यकर्म किए थे। ऐसा करके उसने उन लोगों को धोखा दिया था जिन्होंने अपने माथों पर उस पशु की छाप लगवाई थी और जिन्होंने उसकी मूर्ति की पूजा की थी। तब परमेश्वर ने उस पशु और उस झूठे भविष्यद्वक्ता को जीवित ही जलती हुई गंधक की झील में फेंक दिया। BSB BSB: But the beast was captured along with the false prophet, who on its behalf had performed signs deceiving those who had the mark of the beast and worshiped its image. Both the beast and the false prophet were thrown alive into the fiery lake of burning sulfur.
21 HGST और घोड़े पर उस सवार ने अपनी तलवार से, जो उसके मुँह से निकलती थी, उनकी बाकी सेनाओं को मार डाला। पक्षियों ने आकर उन लोगों और घोड़ों के मांस में से जिन्हें उसने मार डाला था जितना वे चाहते थे, उतना खाया। BSB BSB: And the rest were killed with the sword that proceeded from the mouth of the One seated on the horse. And all the birds gorged themselves on their flesh.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.