1 HGST इफिसुस नगर के विश्वासियों के समूह के स्वर्गदूत को{ यह संदेश} लिख:‘मैं वही हूँ जो अपने दाहिने हाथ में सात तारे पकड़े हुए है और जो सोने के सात दीवटों के बीच चलता- फिरता है। मैं तुझ से यही कहता हूँ: BSB BSB: “To the angel of the church in Ephesus write: These are the words of Him who holds the seven stars in His right hand and walks among the seven golden lampstands.
2 HGST “मुझे उन सब बातों की जानकारी है जो तूने की हैं।{ मुझे जानकारी है कि तूने मेरे लिये कितना} कठिन परिश्रम किया था।{ मुझे जानकारी है कि तूने कितने} धीरज के साथ{ कठिन समयों को} सहा था।{ मुझे इस बात की जानकारी भी है कि} तू दुष्ट लोगों को स्वीकार नहीं करता। जब लोग झूठ बोलकर असली अगुवे होने का दावा करते हैं, तो तू साबित कर देता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। BSB BSB: I know your deeds, your labor, and your perseverance. I know that you cannot tolerate those who are evil, and you have tested and exposed as liars those who falsely claim to be apostles.
3 HGST { मुझे जानकारी है कि} तूने कितने धीरज के साथ सहा था।{ मुझे इस बात की जानकारी भी है कि} तूने मेरे निमित्त दु: ख उठाया था।{ मुझे इस बात की जानकारी भी है कि भले ही तूने दु: ख उठाया, परन्तु} तूने मुझ पर अपना विश्वास नहीं त्यागा। BSB BSB: Without growing weary, you have persevered and endured many things for the sake of My name.
4 HGST फिर भी, मुझे एक बात के बारे में तेरी आलोचना करनी होगी: तू अब मुझसे वैसा प्रेम नहीं करता जैसा तूने तब किया था जब पहली बार मुझ पर विश्वास किया था। BSB BSB: But I have this against you: You have abandoned your first love.
5 HGST इस कारण, याद कर कि तू मुझसे कैसे प्रेम किया करता था। मुझसे फिर से उसी रीति से प्रेम कर जैसा तूने पहली बार किया था। अब यदि तू मुझसे उस रीति से प्रेम नहीं करेगा, तो मैं तेरा न्याय करूँगा और मैं तुझे विश्वासियों का समूह बने रहने की अनुमति नहीं दूँगा। BSB BSB: Therefore, keep in mind how far you have fallen. Repent and perform the deeds you did at first. But if you do not repent, I will come to you and remove your lampstand from its place.
6 HGST हालाँकि, मैं उस काम के लिये तेरी प्रशंसा करता हूँ जिसे तू अच्छे से कर रहा है। तू उन बातों को स्वीकार करने से इन्कार करता है जिसे निकुलस के चेले करते हैं।{ वे चेले उस भोजन को खाते हैं जिसे लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया हो और वे यौन पाप करते हैं।} मैं स्वयं उन बातों को पूरी तरह से अस्वीकार करता हूँ जो वे करते हैं। BSB BSB: But you have this to your credit: You hate the works of the Nicolaitans, which I also hate.
7 HGST जो कोई भी आत्मिक रूप से समझदार है, उसे उस पर ध्यान देना चाहिए जो पवित्र आत्मा विश्वासियों के समूहों से कह रहा है। मैं किसी भी जयवन्त व्यक्ति को जीवन देने वाले पेड़ से{ फल} खाने की अनुमति दूँगा। वह पेड़ परमेश्वर की वाटिका में है।’ BSB BSB: He who has an ear, let him hear what the Spirit says to the churches. To the one who overcomes, I will grant the right to eat from the tree of life in the Paradise of God.
8 HGST इसके बाद, स्मुरना नगर के विश्वासियों के समूह के स्वर्गदूत को{ यह संदेश} लिख:‘मैं वही हूँ जिसने सब बातों का आरम्भ किया और जो सब बातों का अंत करेगा। मैं वह भी हूँ जो मर गया और फिर से जीवित हो गया। मैं तुझ से यही कहता हूँ: BSB BSB: To the angel of the church in Smyrna write: These are the words of the First and the Last, who died and returned to life.
9 HGST “मुझे जानकारी है कि लोगों ने तुझे सताया है।{ मुझे जानकारी है कि} तू दरिद्र है, यद्यपि आत्मिक रूप तुझे जो आवश्यक है वह सब कुछ तेरे पास है।{ मुझे जानकारी है कि} लोग तेरा अपमान करते हैं। वे लोग यहूदी होने का दावा करते तो हैं, परन्तु वे ऐसा व्यवहार नहीं करते कि मानो वे वास्तव में परमेश्वर से सम्बन्धित हैं। जब वे एक साथ इकट्ठा होते हैं, तो वे{ परमेश्वर की सेवा करने के बजाय} शैतान की सहायता करते हैं। BSB BSB: I know your affliction and your poverty—though you are rich! And I am aware of the slander of those who falsely claim to be Jews, but are in fact a synagogue of Satan.
10 HGST वे लोग तुझे दु: ख देने वाले हैं। मत डर, परन्तु सावधान रह! शैतान शीघ्र ही तुम में से कुछ को जेलखाने में डालने के लिये उनकी अगुवाई करेगा। शैतान यह दिखाना चाहता है कि यदि तुम दु: ख उठाते हो तो तुम मुझ पर अपना विश्वास त्याग दोगे। तुम्हें दस दिनों तक दु: ख उठाना होगा। परन्तु भले ही तुझे मरना पड़े, तौभी मेरे प्रति विश्वासयोग्य बना रह। यदि तू ऐसा करो, तो मैं तुझे प्रतिफल के रूप में{ अनन्त} जीवन दूँगा। BSB BSB: Do not fear what you are about to suffer. Behold, the devil is about to throw some of you into prison to test you, and you will suffer tribulation for ten days. Be faithful even unto death, and I will give you the crown of life.
11 HGST जो कोई भी आत्मिक रूप से समझदार है, उसे उस पर ध्यान देना चाहिए जो पवित्र आत्मा विश्वासियों के समूहों से कह रहा है। जो कोई भी जयवन्त हो वह कभी दूसरी बार नहीं मरेगा।’ BSB BSB: He who has an ear, let him hear what the Spirit says to the churches. The one who overcomes will not be harmed by the second death.
12 HGST इसके बाद, पिरगमुन नगर के विश्वासियों के समूह के स्वर्गदूत को{ यह संदेश} लिख:‘मैं वही हूँ जिसके पास दोनों तरफ धार लगी हुई तलवार है। मैं तुझ से यही कहता हूँ: BSB BSB: To the angel of the church in Pergamum write: These are the words of the One who holds the sharp, double-edged sword.
13 HGST “मुझे जानकारी है कि तू कहाँ रहता है।{ वह ऐसा स्थान है} जहाँ शैतान लोगों पर नियंत्रण करता है।{ मुझे इस बात की जानकारी भी है कि} कि तू मेरे प्रति बहुत वफादार है। तूने मुझ पर अपना विश्वास तब भी नहीं त्यागा जब लोगों ने{ तेरे संगी विश्वासी} अंतिपास पर आक्रमण किया था। उसने दूसरों को मेरे बारे में बताया था, और वह मेरे प्रति वफादार बना रहा। लोगों ने उसे तेरे सामने ही मार डाला, क्योंकि तेरे नगर में शैतान का ऐसा प्रभाव है। BSB BSB: I know where you live, where the throne of Satan sits, yet you hold fast to My name. You did not deny your faith in Me, even in the days of My faithful witness Antipas, who was killed among you where Satan dwells.
14 HGST फिर भी, मुझे कुछ बातों के बारे में तेरी आलोचना करनी होगी। तेरे समूह के कुछ लोग दृढ़ता से यह विश्वास करते हैं कि उन्हें वही करना चाहिए जो{ प्राचीन भविष्यद्वक्ता} बिलाम ने सिखाया था। वह बिलाम ही था जिसने{ मोआबी राजा} बालाक पर यह प्रकट किया था कि इस्राएली लोगों को पाप करने की परीक्षा में कैसे डाला जाए। बालाक ने इस्राएलियों की वह मांस खाने की ओर अगुवाई की जिसे लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया था। बालाक ने इस्राएलियों की यौन पाप करने की ओर भी अगुवाई की। BSB BSB: But I have a few things against you, because some of you hold to the teaching of Balaam, who taught Balak to place a stumbling block before the Israelites so they would eat food sacrificed to idols and commit sexual immorality.
15 HGST जैसे बालाक ने बिलाम की सलाह मानी, वैसे ही तेरे समूह के कुछ लोग दृढ़ता से यह विश्वास करते हैं कि वे उसी के समान कर सकते हैं जो निकुलस के चेलों की शिक्षा है।{ वे ऐसा भोजन खाते हैं जिसे लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया है और वे यौन पाप करते हैं।} BSB BSB: In the same way, some of you also hold to the teaching of the Nicolaitans.
16 HGST परन्तु निकुलस के चेले जो सिखाते हैं वह गलत है। अत: तेरे समूह के सब लोगों को उन कामों को करना बंद कर देना चाहिए! अब यदि तुम में से कुछ लोग नहीं रुकते, तो मैं तुरन्त उन लोगों का न्याय करूँगा। मैं उनके विरुद्ध न्याय का निर्णय सुनाऊँगा और उन्हें दण्ड दूँगा। BSB BSB: Therefore repent! Otherwise I will come to you shortly and wage war against them with the sword of My mouth.
17 HGST जो कोई भी आत्मिक रूप से समझदार है, उसे उस पर ध्यान देना चाहिए जो पवित्र आत्मा विश्वासियों के समूहों से कह रहा है। जो जयवन्त हो, मैं उसे किसी विशेष रोटी का पुरस्कार दूँगा जो मैंने उसके लिये छिपा रखी है। मैं उसे एक सफेद कंकड़ भी दूँगा, जिस पर मैंने उसके लिये एक नया नाम लिखा है। BSB BSB: He who has an ear, let him hear what the Spirit says to the churches. To the one who overcomes, I will give the hidden manna. I will also give him a white stone inscribed with a new name, known only to the one who receives it.
18 HGST इसके बाद, थुआतीरा नगर के विश्वासियों के समूह के स्वर्गदूत को{ यह संदेश} लिख:‘मैं परमेश्वर का पुत्र हूँ, जिसकी आँखें आग की लौ के समान चमकती हैं और जिसके पाँव पीतल के समान चमकते हैं। मैं तुझ से यही कहता हूँ: BSB BSB: To the angel of the church in Thyatira write: These are the words of the Son of God, whose eyes are like a blazing fire and whose feet are like polished bronze.
19 HGST “मुझे उन सब बातों की जानकारी है जो तू कर रहा है।{ मुझे जानकारी है कि} तू एक दूसरे से इसलिए प्रेम रखता है क्योंकि तू मुझसे प्रेम रखता है।{ मुझे जानकारी है कि} तू मेरे प्रति बहुत वफादार है।{ मुझे जानकारी है कि कैसे} तू मेरी सेवा कर रहा है।{ मुझे जानकारी है कि} तू धीरज के साथ सह लेता है।{ अंत में, मुझे जानकारी है कि} तू अब उससे बढ़कर कर रहा है जो तूने तब किया था जब पहली बार मुझ पर विश्वास किया था। BSB BSB: I know your deeds—your love, your faith, your service, your perseverance—and your latest deeds are greater than your first.
20 HGST फिर भी, मुझे एक बात के बारे में तेरी आलोचना करनी होगी। तू अपनी सभा में उस स्त्री को सहन करता है{ जो पुराने नियम की उस दुष्ट रानी के समान है जिसका नाम था} ईज़ेबेल। वह{ झूठा} दावा करती है कि वह परमेश्वर की ओर से सत्य सिखाती है। परन्तु वास्तव में, वह जो सिखाती है, उसके द्वारा वह उन लोगों को पथभ्रष्ट कर रही है जो मुझ पर विश्वास करते हैं। वह उन्हें यौन पाप करना और वह मांस खाना सिखा रही है जिसे अन्य लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया है। BSB BSB: But I have this against you: You tolerate that woman Jezebel, who calls herself a prophetess. By her teaching she misleads My servants to be sexually immoral and to eat food sacrificed to idols.
21 HGST यद्यपि मैंने उसे इन बातों को सिखाना बंद करने के लिये{ पर्याप्त} समय दिया है, परन्तु वह रुकने से इन्कार करती है। वह अनैतिक रूप से काम करना जारी रखती है। BSB BSB: Even though I have given her time to repent of her immorality, she is unwilling.
22 HGST ध्यान दो! मैं उसे एक भयंकर बीमारी से दण्डित करने जा रहा हूँ। मैं उन लोगों को भी बड़ा कष्ट दूँगा जो उसके जैसे अनैतिक कार्य करते हैं यदि वे उन कामों को करना बंद नहीं करते जो वह करती है BSB BSB: Behold, I will cast her onto a bed of sickness, and those who commit adultery with her will suffer great tribulation unless they repent of her deeds.
23 HGST और{ उसके विरुद्ध न्याय के रूप में,} मैं उन बच्चों को मार डालूँगा{ जो उसके व्यभिचार के परिणामस्वरूप उससे उत्पन्न हुए थे}। तब विश्वासियों के सब समूह यह पहचान लेंगे कि मैं उन बातों को जाँचता हूँ जो सब लोग सोचते हैं और इच्छा करते हैं। मैं तुम में से हर एक को उसके योग्य दण्ड या प्रतिफल दूँगा। BSB BSB: Then I will strike her children dead, and all the churches will know that I am the One who searches minds and hearts, and I will repay each of you according to your deeds.
24 HGST परन्तु थुआतीरा नगर के तुम शेष विश्वासियों ने इस स्त्री की शिक्षाओं का पालन नहीं किया। तुम ने उन बातों में भाग नहीं लिया जिन्हें वह गुप्त अभ्यास कहती है जो उसे शैतान ने सिखाए थे। मेरे पास भी तुम से कहने के लिये कुछ है। मैं तुमसे केवल एक काम करने के लिये कहने जा रहा हूँ। BSB BSB: But I say to the rest of you in Thyatira, who do not hold to her teaching and have not learned the so-called deep things of Satan: I will place no further burden upon you
25 HGST जब तक मैं वापस न आऊँ तब तक तुम उस सच्ची शिक्षा का पालन करते रहो जो तुम्हें प्राप्त हुई है। BSB BSB: than to hold fast to what you have until I come.
26 HGST जो जयवन्त हो, जो अपने मरने तक मेरी आज्ञाओं का पालन करता रहे, मैं उसे पृथ्वी पर लोगों के समूहों पर शासन करने की सामर्थ्य दूँगा। BSB BSB: And to the one who overcomes and continues in My work until the end, I will give authority over the nations.
27 HGST जिन्हें मैं यह अधिकार देता हूँ, वे लोगों के समूहों पर ऐसी सामर्थ्य से शासन करेंगे जिसे कोई नहीं रोक सकता। वे दुष्ट काम करने वालों को ऐसे नष्ट कर देंगे कि मानो वे मिट्टी के बर्तनों को तोड़ रहे हों। BSB BSB: He will rule them with an iron scepter and shatter them like pottery—just as I have received authority from My Father.
28 HGST { वे इतनी सामर्थ्य से शासन इसलिए करेंगे क्योंकि} मैं उनके साथ वह अधिकार साझा करूँगा, जो मैंने स्वयं परमेश्वर अपने पिता से प्राप्त किया है। मैं उन्हें यह आश्वासन भी दूँगा कि परमेश्वर एक अद्भुत नये युग का आरम्भ कर रहा है। BSB BSB: And I will give him the morning star.
29 HGST जो कोई भी आत्मिक रूप से समझदार है, उसे उस पर ध्यान देना चाहिए जो पवित्र आत्मा विश्वासियों के समूहों से कह रहा है।” BSB BSB: He who has an ear, let him hear what the Spirit says to the churches.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.