2 HGST मैंने यरूशलेम नगर को एक नये रूप में देखा, जो परमेश्वर के लिये विशेष है। यह स्वर्ग के परमेश्वर के पास से पृथ्वी पर उतर रहा था। यह नगर बहुत सुंदर दिख रहा था, जैसे अपने विवाह के दिन दुल्हन दिखती है। BSB BSB: I saw the holy city, the new Jerusalem, coming down out of heaven from God, prepared as a bride adorned for her husband.
5 HGST फिर परमेश्वर ने सिंहासन से कहा,“यह सुन! मैं अब सब कुछ नया कर रहा हूँ!” उसने मुझसे यह भी कहा,“ये बातें लिख ले जो मैंने तुझसे कही हैं। तू आश्वस्त हो सकता है कि मैं उन्हें निश्चय ही घटित होने दूँगा।” BSB BSB: And the One seated on the throne said, “Behold, I make all things new.” Then He said, “Write this down, for these words are faithful and true.”
6 HGST उसने मुझसे यह भी कहा,“मैंने ये सब काम पूरे कर लिये हैं! मैं वही हूँ जिसने सब बातों का आरम्भ किया और मैं वही हूँ जो सब बातों का अंत करेगा। जो कोई भी इसे चाहता है, मैं उसे सेंत- मेंत में अनन्त जीवन दूँगा, कि मानो मैं उन्हें ऐसे सोते से पानी पिला रहा होऊँ जिसका पानी लोगों को जीवित रखता है। BSB BSB: And He told me, “It is done! I am the Alpha and the Omega, the Beginning and the End. To the thirsty I will give freely from the spring of the water of life.
7 HGST मैं उन सभी को यह दूँगा जो शैतान पर जयवन्त हैं। और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरी सन्तान होंगे। BSB BSB: The one who overcomes will inherit all things, and I will be his God, and he will be My son.
8 HGST परन्तु बाकी सब लोग जलती हुई गंधक की झील में पीड़ित होंगे। दूसरी बार मरने का अर्थ यही है। जो डरपोक हैं वे इसी रीति से पीड़ित होंगे। वैसे ही वे भी होंगे जो मुझ पर विश्वास नहीं करते, जो घृणित काम करते हैं, जो लोगों की हत्या करते हैं, जो यौन पाप करते हैं, जो टोना करते हैं, जो मूर्तियों की पूजा करते हैं, और वे सब लोग जो झूठ बोलते हैं।” BSB BSB: But to the cowardly and unbelieving and abominable and murderers and sexually immoral and sorcerers and idolaters and all liars, their place will be in the lake that burns with fire and sulfur. This is the second death.”
9 HGST फिर एक स्वर्गदूत मेरे पास आया। वह उन सातों स्वर्गदूतों में से एक था जिनके पास दाखरस के वे सात कटोरे थे जिन्होंने दु: ख के सात अंतिम तरीकों को घटित किया था। उसने मुझसे कहा,“मेरे साथ आ। मैं तुझे वे लोग दिखाऊँगा जो मेम्ने के साथ हमेशा के लिये जीवित रहेंगे!” BSB BSB: Then one of the seven angels with the seven bowls full of the seven final plagues came and said to me, “Come, I will show you the bride, the wife of the Lamb.”
10 HGST फिर पवित्र आत्मा ने मुझे प्रेरित किया ताकि मैं एक दर्शन में बातों को देख और सुन सकूँ। वह स्वर्गदूत मुझे एक बहुत ऊँचे पहाड़ की चोटी पर ले गया। वहाँ उसने मुझे वह नगर, अर्थात् नया यरूशलेम दिखाया जो परमेश्वर के लिये विशेष है। वह परमेश्वर के पास से स्वर्ग से नीचे आया था। BSB BSB: And he carried me away in the Spirit to a mountain great and high, and showed me the holy city of Jerusalem coming down out of heaven from God,
11 HGST वह नगर उज्ज्वल प्रकाश से चमक रहा था जो स्वयं परमेश्वर की ओर से आया था। वह एक बहुमूल्य यशब मणि के समान चमक रहा था, और वह स्फटिक के समान साफ था। BSB BSB: shining with the glory of God. Its radiance was like a most precious jewel, like a jasper, as clear as crystal.
12 HGST एक बहुत ऊँची शहरपनाह ने उस नगर को घेर लिया। उस शहरपनाह में बारह फाटक थे। प्रत्येक फाटक पर एक स्वर्गदूत खड़ा था। उन फाटकों पर इस्राएल के बारह गोत्रों के नाम दिखाई दिए। प्रत्येक फाटक पर एक गोत्र का नाम लिखा था। BSB BSB: The city had a great and high wall with twelve gates inscribed with the names of the twelve tribes of Israel, and twelve angels at the gates.
13 HGST उस नगर के पूर्व की ओर तीन फाटक थे। उत्तर की ओर तीन फाटक थे। दक्षिण की ओर तीन फाटक थे। और पश्चिम की ओर तीन फाटक थे। BSB BSB: There were three gates on the east, three on the north, three on the south, and three on the west.
14 HGST उस नगर की शहरपनाह में बारह नींव के पत्थर थे। प्रत्येक नींव पर उन बारह प्रेरितों में से एक का नाम था जिन्हें मेम्ने ने नियुक्त किया था। BSB BSB: The wall of the city had twelve foundations bearing the names of the twelve apostles of the Lamb.
15 HGST जो स्वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, वह एक सोने की नापने वाली छड़ी लिये हुए था। उसने वह नगर, उसके फाटक और उसकी शहरपनाह को नापने के लिये उसका उपयोग किया। BSB BSB: The angel who spoke with me had a golden measuring rod to measure the city and its gates and walls.
16 HGST वह नगर आकार में चौकोर था, अर्थात् वह उतना ही लम्बा था जितनी उसकी चौड़ाई थी। उस स्वर्गदूत ने अपनी छड़ी से उस नगर को नापने के बाद बताया कि वह 2, 200 किलोमीटर लम्बा था और उसकी लम्बाई के बराबर ही उसकी चौड़ाई और ऊँचाई थी। BSB BSB: The city lies foursquare, with its width the same as its length. And he measured the city with the rod, and all its dimensions were equal—12,000 stadia in length and width and height.
17 HGST उसने उसकी शहरपनाह को नापकर बताया कि वह 66 मीटर ऊँची थी। स्वर्गदूत ने उसी नाप का उपयोग किया जिसका लोग आमतौर पर उपयोग करते हैं। BSB BSB: And he measured its wall to be 144 cubits, by the human measure the angel was using.
18 HGST उस नगर की शहरपनाह के पत्थर उस हरे पत्थर जैसे थे जिन्हें लोग यशब कहते हैं। उस नगर के भवन शुद्ध सोने के थे और उनमें स्पष्ट काँच के समान प्रतिबिम्ब दिखाई देते थे। BSB BSB: The wall was made of jasper, and the city itself of pure gold, as pure as glass.
19 HGST उस नगर की शहरपनाह की नींवें सुंदर बहुमूल्य मणियाँ थीं। प्रत्येक नींव एक अलग मणि की थी। पहली नींव यशब की थी। दूसरी नींव नीलमणि की थी। तीसरी नींव लालड़ी की थी। चौथी नींव मरकत की थी। BSB BSB: The foundations of the city walls were adorned with every kind of precious stone: The first foundation was jasper, the second sapphire, the third chalcedony, the fourth emerald,
20 HGST पाँचवीं नींव गोमेदक की थी। छठवीं नींव माणिक्य की थी। सातवीं नींव पीतमणि की थी। आठवीं नींव पेरोज की थी। नौवीं नींव पुखराज की थी। दसवीं नींव लहसनिए की थी। ग्यारहवीं नींव धूम्रकान्त की थी। और बारहवीं नींव याकूत की थी। BSB BSB: the fifth sardonyx, the sixth carnelian, the seventh chrysolite, the eighth beryl, the ninth topaz, the tenth chrysoprase, the eleventh jacinth, and the twelfth amethyst.
21 HGST उस नगर के बारह फाटक प्रत्येक बड़े- बड़े मोती थे। प्रत्येक द्वार एक ही मोती था। उस नगर की सड़कें शुद्ध सोने की थीं और उनमें स्पष्ट काँच के समान प्रतिबिम्ब दिखाई देते थे। BSB BSB: And the twelve gates were twelve pearls, with each gate consisting of a single pearl. The main street of the city was pure gold, as clear as glass.
22 HGST उस नगर में कोई मंदिर नहीं था। ऐसा इसलिए था क्योंकि स्वयं प्रभु परमेश्वर, जो सब पर शासन करता है, और मेम्ना वहाँ थे। अत: वहाँ किसी मंदिर की कोई आवश्यकता नहीं थी। BSB BSB: But I saw no temple in the city, because the Lord God Almighty and the Lamb are its temple.
23 HGST अब उस नगर को प्रकाश के लिये सूर्य या चाँद की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि परमेश्वर और मेम्ने से आने वाला प्रकाश ही वह सम्पूर्ण प्रकाश होगा जिसकी उसे आवश्यकता है। BSB BSB: And the city has no need of sun or moon to shine on it, because the glory of God illuminates the city, and the Lamb is its lamp.
24 HGST उस नगर में लोग जिस तरीके से जीवन बिताते हैं वह इस संसार के सब लोगों के समूहों के लिये एक उदाहरण होगा। पृथ्वी के शासक परमेश्वर और मेम्ने का आदर करने के लिये अपने- अपने खजाने उस नगर में लाएँगे। BSB BSB: By its light the nations will walk, and into it the kings of the earth will bring their glory.
25 HGST उस नगर में कभी रात नहीं होगी। अत: कोई भी व्यक्ति उस नगर के फाटकों को कभी बन्द नहीं करेगा जैसा कोई व्यक्ति आमतौर पर दिन के अंत में करता है। BSB BSB: Its gates will never be shut at the end of the day, because there will be no night there.
26 HGST संसार के लोग भी अपनी सम्पत्ति उस नगर में लाएँगे। BSB BSB: And into the city will be brought the glory and honor of the nations.
27 HGST परन्तु नैतिक रूप से अशुद्ध कोई भी वस्तु उस नगर में कभी प्रवेश नहीं करेगी। कोई भी व्यक्ति जो ऐसे काम करता है जो परमेश्वर की दृष्टि में घृणित हैं और कोई भी व्यक्ति जो झूठ बोलता है, वह कभी उसमें प्रवेश नहीं करेगा। केवल वे लोग ही वहाँ होंगे जिनके नाम परमेश्वर ने उस पुस्तक में लिखे हैं जो मेम्ने से सम्बन्धित है। यह वही पुस्तक है जिसमें उन लोगों के नामों की सूची है जिनके पास अनन्त जीवन है। BSB BSB: But nothing unclean will ever enter it, nor anyone who practices an abomination or a lie, but only those whose names are written in the Lamb’s Book of Life.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.