2 IEV यह सुसमाचार तुमको बचाता है यदि तुम उसे दृढ़ता से थामे रहते हो, अन्यथा तुमने वास्तव में इस पर विश्वास नहीं किया। BSB BSB: By this gospel you are saved, if you hold firmly to the word I preached to you. Otherwise, you have believed in vain.
4 IEV और यह भी कि उन्होंने उन्हें कब्र में रखा, और परमेश्वर ने तीसरे दिन, उन्हें जीवित कर दिया, वे सब बातें शास्त्रों के अनुसार हुईं। BSB BSB: that He was buried, that He was raised on the third day according to the Scriptures,
5 IEV फिर कैफा(जिसे पतरस के नाम से जाना जाता है) को मसीह दिखाई दिये, और फिर वे अन्य सब प्रेरितों के सामने प्रकट हुए। BSB BSB: and that He appeared to Cephas and then to the Twelve.
7 IEV फिर वे याकूब को दिखाई दिये, और फिर सब प्रेरितों के पास गये। BSB BSB: Then He appeared to James, then to all the apostles.
8 IEV अन्त में, वे मुझे भी दिखाई दिये, हालाँकि मैं अन्य प्रेरितों से बहुत अलग हूँ। BSB BSB: And last of all He appeared to me also, as to one of untimely birth.
9 IEV क्योंकि मैं प्रेरितों में सबसे छोटा हूँ। मैंने मसीह की कलीसिया को बहुत सताया है, इसलिए मैं एक प्रेरित होने के योग्य नहीं हूँ। BSB BSB: For I am the least of the apostles and am unworthy to be called an apostle, because I persecuted the church of God.
10 IEV परन्तु परमेश्वर ने मुझ पर बहुत दया की है, इसलिए मैं एक प्रेरित हूँ, और उन्होंने मेरे द्वारा बहुत अच्छे काम किए हैं। वास्तव में, मैंने अन्य सब प्रेरितों की तुलना में अधिक कठिन परिश्रम किया है। परन्तु, यह वास्तव में मैंने नहीं किया, परन्तु परमेश्वर ने मुझे सामर्थ दी है। BSB BSB: But by the grace of God I am what I am, and His grace to me was not in vain. No, I worked harder than all of them—yet not I, but the grace of God that was with me.
13 IEV अगर कोई भी मरे हुओं में से नहीं जी उठता है, तो निश्चय ही परमेश्वर ने मसीह को नहीं जिलाया है। BSB BSB: If there is no resurrection of the dead, then not even Christ has been raised.
15 IEV इसके अतिरिक्त, लोग जान जाएँगे कि हमने परमेश्वर के बारे में झूठ बोला है, यदि मरे हुए वास्तव में फिर से नहीं जी उठते। BSB BSB: In that case, we are also exposed as false witnesses about God. For we have testified about God that He raised Christ from the dead, but He did not raise Him if in fact the dead are not raised.
16 IEV मैं फिर से कहता हूँ, अगर कोई भी मरे हुओं में से जी नहीं उठता है, तो परमेश्वर ने मसीह को भी नहीं जिलाया है। BSB BSB: For if the dead are not raised, then not even Christ has been raised.
17 IEV और अगर उन्होंने मसीह को नहीं जिलाया है, तो तुम जो विश्वास रखते हो वह बेकार है, और परमेश्वर अभी भी तुमको दोषी मानते हैं क्योंकि तुमने पाप किया है। BSB BSB: And if Christ has not been raised, your faith is futile; you are still in your sins.
18 IEV यदि यह बात है, तो जो लोग मसीह पर विश्वास करके मर गए हैं, वे भी पुनरुत्थान की आशा के बिना ही मर गए हैं। BSB BSB: Then those also who have fallen asleep in Christ have perished.
19 IEV अगर केवल इस जीवन में ही हमें मसीह में आशा है, और हम अपेक्षा नहीं करते हैं कि हमारे मरने के बाद वह हमारे लिए कुछ भी करेंगे, तो सब लोगों में से हम सबसे अधिक अभागे हैं, क्योंकि हमने एक झूठ पर विश्वास किया है। BSB BSB: If our hope in Christ is for this life alone, we are to be pitied more than all men.
22 IEV क्योंकि, जैसे सब आदम के पाप के कारण मर जाते हैं, उसी प्रकार सब मसीह के काम के कारण फिर से जीएँगे। BSB BSB: For as in Adam all die, so in Christ all will be made alive.
23 IEV परन्तु वे एक निश्चित क्रम में मरे हुओं में से जी उठेंगे: मसीह मरे हुओं में से जी उठनेवालों में पहले व्यक्ति हैं; और फिर जब वह पृथ्वी पर लौट आएँगे, तो मसीह से जुड़े हुए लोग फिर से जीवित होंगे। BSB BSB: But each in his own turn: Christ the firstfruits; then at His coming, those who belong to Him.
24 IEV तब संसार का अन्त आ जाएगा, जब मसीह सारे संसार को पिता परमेश्वर के सामने उपस्थित करेंगे, कि वह उस पर शासन करें। तब मसीह हर एक शासक की उपाधि को, और इस संसार के सब अधिकारों और शक्ति के सिंहासनों को जो सब पर राज्य करते हैं, समाप्त कर देंगे। BSB BSB: Then the end will come, when He hands over the kingdom to God the Father after He has destroyed all dominion, authority, and power.
25 IEV क्योंकि मसीह को तब तक शासन करना होगा जब तक कि परमेश्वर उनके हर एक शत्रु पर विजयी नहीं होते हैं, और उन्हें मसीह के पैरों के नीचे नहीं कर देते हैं ताकि यह दिखा सके कि उनके पास अब कोई शक्ति नहीं है। BSB BSB: For He must reign until He has put all His enemies under His feet.
26 IEV अंतिम शत्रु जिसे परमेश्वर नष्ट करेंगे वह मृत्यु ही है। BSB BSB: The last enemy to be destroyed is death.
27 IEV क्योंकि शास्त्रों में कहा गया हैं," परमेश्वर ने सब कुछ उनके पैरों के नीचे कर दिया है," अर्थात मसीह के पैरों के नीचे। परन्तु यह स्पष्ट है कि इसमें परमेश्वर उनके पैरों की नीचे नहीं होंगे। BSB BSB: For “God has put everything under His feet.” Now when it says that everything has been put under Him, this clearly does not include the One who put everything under Him.
28 IEV और जब परमेश्वर सब कुछ मसीह की शक्ति के अधीन कर देंगे तब, पुत्र स्वयं को परमेश्वर पिता की शक्ति के अधीन करेंगे, जिससे कि परमेश्वर हर एक जन और हर एक वस्तु के सम्बंध में एक ही हो। BSB BSB: And when all things have been subjected to Him, then the Son Himself will be made subject to Him who put all things under Him, so that God may be all in all.
29 IEV यदि मरे हुओं का पुनरूत्थान नहीं होता है, जैसा कि कुछ कहते हैं, तो लोगों को मरे हुओं के लिए बपतिस्मा लेने का कोई कारण नहीं है, जैसा कि कुछ करते भी हैं। यदि परमेश्वर किसी मरे हुए व्यक्ति को वापस जीवित नहीं करते हैं, तो जीवित लोगों को मरे हुए लोगों के लिए बपतिस्मा लेने का कोई कारण नहीं है। BSB BSB: If these things are not so, what will those do who are baptized for the dead? If the dead are not raised at all, why are people baptized for them?
30 IEV यदि मृतकों का पुनरुत्थान नहीं होता है, तो सुसमाचार का प्रचार करने के लिए हम प्रेरितों को हर दिन अपने जीवन को खतरे में डालने का कोई कारण नहीं होगा, जैसा कि हम करते हैं BSB BSB: And why do we endanger ourselves every hour?
31 IEV मेरे भाइयों और बहनों, मुझे तुम पर गर्व है; तुम मेरी संपत्ति के समान हो जो मैं अपने प्रभु यीशु मसीह को दिखाता हूँ। हर दिन मैं मरने के संकट में रहता हूँ! BSB BSB: I face death every day, brothers, as surely as I boast about you in Christ Jesus our Lord.
32 IEV यदि परमेश्वर मरे हुओं को जीवित नहीं करते हैं, तो मेरा इफिसुस में उन जंगली जानवरों के साथ लड़ना व्यर्थ है। भजनकारों ने जो लिखा था, वह सच होगा:" आओ, हम आज खाते और आज दाखमधु पीते हैं, क्योंकि हम कल मरेंगे।" BSB BSB: If I fought wild beasts in Ephesus for human motives, what did I gain? If the dead are not raised, “Let us eat and drink, for tomorrow we die.”
33 IEV धोखा न खाओ:" यदि तुम्हारे पास बुरे मित्र हैं, तो तुम किसी भी प्रकार सही तरीके से जीने की परवाह नहीं करोगे।" BSB BSB: Do not be deceived: “Bad company corrupts good character.”
34 IEV सचेत हो जाओ! सही तरीके से जीवन बिताओ और पाप करते न रहो। तुम में से कुछ लोग परमेश्वर को बिल्कुल नहीं जानते हैं। मैं यह तुमको लज्जित करने के लिए कहता हूँ। BSB BSB: Sober up as you ought, and stop sinning; for some of you are ignorant of God. I say this to your shame.
36 IEV तुम कुछ नहीं जानते हो! तुम इस तथ्य के बारे में नहीं सोचते हो कि जो भी बीज तुम जमीन में लगाते हो वह तब तक नहीं बढ़ेगा जब तक कि वह मर न जाए। BSB BSB: You fool! What you sow does not come to life unless it dies.
37 IEV और किसान जैसा बोता है, पौधा वैसा नहीं दिखता है। यह केवल बीज है; और यह पूर्ण रूप से किसी अन्य रूप में बदल जाएगा। BSB BSB: And what you sow is not the body that will be, but just a seed, perhaps of wheat or something else.
38 IEV परमेश्वर अपनी इच्छा के अनुसार उसे एक नया शरीर देंगे, और प्रत्येक बीज को जो भूमि में डाला गया है, उसे एक अलग शरीर देंगे। BSB BSB: But God gives it a body as He has designed, and to each kind of seed He gives its own body.
39 IEV सब जीवित प्राणी एक समान नहीं हैं। यहाँ मनुष्य होते हैं, कई प्रकार के जानवर भी होते हैं, और पक्षी और मछली भी होती हैं। सब अलग- अलग हैं। BSB BSB: Not all flesh is the same: Men have one kind of flesh, animals have another, birds another, and fish another.
40 IEV स्वर्ग में भी विभिन्न प्रकार की चीजें हैं। आकाश में की वस्तुओं की प्रकृति, इस संसार की वस्तुओं की प्रकृति से अलग है। BSB BSB: There are also heavenly bodies and earthly bodies. But the splendor of the heavenly bodies is of one degree, and the splendor of the earthly bodies is of another.
41 IEV उज्जवल सूरज के लिए एक प्रकार की प्रकृति है, और नरम चंद्रमा के लिए एक अन्य प्रकार की प्रकृति है। तारों की भी एक अन्य प्रकार की प्रकृति है, लेकिन सभी तारे एक दूसरे से कई प्रकार से भिन्न होते हैं। BSB BSB: The sun has one degree of splendor, the moon another, and the stars another; and star differs from star in splendor.
43 IEV जब वह भूमि में जाता है, तो वह मिट्टी में होता है, परन्तु जब परमेश्वर उसे फिर से जीवित करके उठाते हैं, तो वह सम्मान और शक्ति के साथ बढ़ता है। BSB BSB: It is sown in dishonor; it is raised in glory. It is sown in weakness; it is raised in power.
44 IEV जो भूमि में जाता है, वह इस धरती का होता है, परन्तु जो मरे हुओं में से जी उठता है उसमें परमेश्वर की शक्ति है। इसलिए, ऐसी चीजें भी हैं जो इस पृथ्वी की हैं, और ऐसी चीजें भी हैं जिनमें परमेश्वर की शक्ति है, जो हमेशा तक बनी रहती हैं। BSB BSB: It is sown a natural body; it is raised a spiritual body. If there is a natural body, there is also a spiritual body.
45 IEV इसलिए शास्त्रों में कहा गया है," पहला पुरुष, आदम, एक जीवित प्राणी था, जिसने अपनी सन्तान और वंश को जीवन दिया।" परन्तु मसीह ने, जो दूसरे आदम हैं, लोगों को हमेशा के लिए जीने की शक्ति दी है। BSB BSB: So it is written: “The first man Adam became a living being”; the last Adam a life-giving spirit.
46 IEV पहले इस धरती की चीजें अर्थात् प्राकृतिक चीजें आईं, और फिर जो परमेश्वर का है, अर्थात् आत्मिक चीजें आईं। BSB BSB: The spiritual, however, was not first, but the natural, and then the spiritual.
47 IEV पहला पुरुष, आदम, धरती का था, क्योंकि वह मिट्टी से बनाया गया था। लेकिन दूसरे आदम, मसीह स्वर्ग के हैं। BSB BSB: The first man was of the dust of the earth, the second man from heaven.
48 IEV जैसे आदम मिट्टी से बना था, ओर वे सब भी जो उससे आये हैं, मिट्टी से बने हैं। स्वर्ग से सम्बंधित सब लोग मसीह के समान हैं, जो स्वर्ग के हैं। BSB BSB: As was the earthly man, so also are those who are of the earth; and as is the heavenly man, so also are those who are of heaven.
49 IEV जैसे परमेश्वर ने हमें उस पुरुष के समान बनाया, जो मिट्टी से बनाया गया था, वैसे ही वह हमें स्वर्ग के मनुष्य के समान भी बना देंगे। BSB BSB: And just as we have borne the likeness of the earthly man, so also shall we bear the likeness of the heavenly man.
50 IEV अब भाइयों और बहनों, मैं यह कहता हूँ, जो मरते हैं, वे उन चीजों को प्राप्त नहीं कर सकते हैं जो परमेश्वर ने उन सब को देने की प्रतिज्ञा की है जिन पर वे शासन करेंगे। यह ऐसा ही है जैसे कि मरने वाली चीजें कभी भी न मरने वाली चीजों के समान नहीं हो सकती हैं। BSB BSB: Now I declare to you, brothers, that flesh and blood cannot inherit the kingdom of God, nor does the perishable inherit the imperishable.
51 IEV देखो! मैं तुमको कुछ बताता हूँ जो परमेश्वर ने हम से छिपा रखा है। सभी विश्वासी नहीं मरेंगे, लेकिन परमेश्वर हम सब को बदल देंगे। BSB BSB: Listen, I tell you a mystery: We will not all sleep, but we will all be changed—
52 IEV पलक झपकने की तेज़ी से, वे हमें एक पल में बदल देंगे, जब परमेश्वर के स्वर्गदूत अंतिम तुरही फूँकेंगे। क्योंकि वे तुरही फूँकेंगे, और फिर परमेश्वर मरे हुओं को जीवित करेंगे जिससे कि वे फिर कभी न मरें। BSB BSB: in an instant, in the twinkling of an eye, at the last trumpet. For the trumpet will sound, the dead will be raised imperishable, and we will be changed.
53 IEV क्योंकि यह देह तो मर जाएगी, परन्तु परमेश्वर उन्हें हमेशा के लिए जीवित कर देंगे, ताकि वे फिर कभी न मरें, और यह शरीर नष्ट किया जा सकता है, परन्तु परमेश्वर उन्हें नया बना देंगे, कि वे फिर कभी न मरें। BSB BSB: For the perishable must be clothed with the imperishable, and the mortal with immortality.
54 IEV जब ऐसा होगा, तो यह सच हो जाएगा, जो शास्त्रों में कहा गया है: परमेश्वर ने पूर्ण रूप से मृत्यु को हरा दिया है।" BSB BSB: When the perishable has been clothed with the imperishable and the mortal with immortality, then the saying that is written will come to pass: “Death has been swallowed up in victory.”
55 IEV " मृत्यु फिर कभी नहीं जीतेगी! मरने का दर्द दूर किया जा चुका है!" BSB BSB: “Where, O Death, is your victory? Where, O Death, is your sting?”
56 IEV पाप ही ऐसा दर्द लाता है जब हम मरते हैं। और व्यवस्था के कारण पाप की शक्ति हमारे जीवन में आती है। BSB BSB: The sting of death is sin, and the power of sin is the law.
57 IEV लेकिन अब हम परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं क्योंकि उन्होंने हमें हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा मृत्यु पर विजय दी है! BSB BSB: But thanks be to God, who gives us the victory through our Lord Jesus Christ!
58 IEV इसलिए, मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, अपने विश्वास में दृढ़ रहो, अपने जीवन में अटल बनो और प्रभु के काम में अधिक से अधिक बढ़ते जाओ। तुम जानते हो कि जो भी तुम उनके लिए करते हो वह हमेशा के लिए स्थिर रहेगा। BSB BSB: Therefore, my beloved brothers, be steadfast and immovable. Always excel in the work of the Lord, because you know that your labor in the Lord is not in vain.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.