1 IEV अराम के राजा बेन्हदद ने अपनी सारी सेना इकट्ठी की, और वह अपनी सेना, घोड़ों और रथों के साथ बत्तीस राजाओं को ले आया। वे इस्राएल की राजधानी सामरिया शहर गए, और उसे घेर लिया और आक्रमण करने के लिए तैयार हो गए। BSB BSB: Now Ben-hadad king of Aram assembled his entire army. Accompanied by thirty-two kings with their horses and chariots, he marched up, besieged Samaria, and waged war against it.
2 IEV बेन्हदद ने नगर में राजा अहाब के पास दूत भेजे, और उसने उससे कहा:“राजा बेन्हदद यही कहता हैं: BSB BSB: Then he sent messengers into the city to Ahab king of Israel,
3 IEV ‘तुझको मुझे अपना सब सोना और चाँदी, अपनी सुन्दर पत्नियों और सबसे तंदरुस्त बच्चों को देना होगा।’” BSB BSB: saying, “This is what Ben-hadad says: ‘Your silver and gold are mine, and your best wives and children are mine!’”
4 IEV इस्राएल के राजा ने उनसे कहा,“राजा बेन्हदद से यह कह,‘जो कुछ तूने अनुरोध किया है, मैं उससे सहमत हूँ। मैं तेरे अधीन हूँ और जो कुछ मेरा है वह तेरा है।’” BSB BSB: And the king of Israel replied, “Just as you say, my lord the king: I am yours, along with all that I have.”
5 IEV दूतों ने बेन्हदद से कहा, और उसने उन्हें एक और सन्देश के साथ वापस भेज दिया:“मैंने तुझको यह सन्देश भेजा कि तुझे मुझको अपना सारा सोना, चाँदी और अपनी पत्नियों और अपने बच्चों को देना होगा। BSB BSB: The messengers came back and said, “This is what Ben-hadad says: ‘I have sent to you to demand your silver, your gold, your wives, and your children.
6 IEV परन्तु इसके अतिरिक्त, कल इसी समय, मैं अपने कुछ अधिकारियों को तेरे महल और तेरे अधिकारियों के घरों में ढूँढ़ने के लिए भेजूँगा और जो कुछ भी उन्हें मूल्यवान दिखेगा, उसे वे ले आएँगे।” BSB BSB: But about this time tomorrow I will send my servants to search your palace and the houses of your servants. They will seize and carry away all that is precious to you.’”
7 IEV राजा अहाब ने इस्राएल के सभी अगुओं को बुलाया, और उनसे कहा,“तुम स्वयं देख सकते हो कि यह व्यक्ति बहुत संकट का कारण बन रहा है। उसने मुझे एक सन्देश भेजा कि मुझे उसे मेरी पत्नियाँ और मेरे बच्चे देने होंगे, मेरी चाँदी और मेरा सोना भी, और मैं ऐसा करने के लिए तैयार हो गया।” BSB BSB: Then the king of Israel summoned all the elders of the land and said, “Please take note and see that this man is looking for trouble, for when he demanded my wives, my children, my silver, and my gold, I did not deny him.”
8 IEV अगुओं और अन्य सभी लोगों ने उससे कहा,“उस पर कोई ध्यान न दें! वह जो भी माँग रहा है उसे मत दे!” BSB BSB: And the elders and the people all said, “Do not listen to him or consent to his terms.”
9 IEV तब अहाब ने बेन्हदद के दूतों से कहा,“राजा से कहो कि मैं उन वस्तुओं को देने के लिए सहमत हूँ जिनका उसने पहले अनुरोध किया था, परन्तु मैं उसके अधिकारियों को मेरे महल से और मेरे अधिकारियों के घरों से जो कुछ भी वे लेना चाहते है लेने की अनुमति नहीं देता हूँ।” दूतों ने राजा बेन्हदद को बताया, और वे बेन्हदद से एक और सन्देश ले कर लौट आए। BSB BSB: So Ahab answered the messengers of Ben-hadad, “Tell my lord the king, ‘All that you demanded of your servant the first time I will do, but this thing I cannot do.’” So the messengers departed and relayed the message to Ben-hadad.
10 IEV उस सन्देश में उसने कहा,“हम तेरे शहर को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे, फलस्वरूप मेरे प्रत्येक सैनिक के लिए एक मुट्ठी राख पर्याप्त नहीं रहेगी! मुझे आशा है कि यदि मैं ऐसा नहीं करता तो परमेश्वर मुझे मार डालें।” BSB BSB: Then Ben-hadad sent another message to Ahab: “May the gods deal with me, and ever so severely, if enough dust remains of Samaria for each of my men to have a handful.”
11 IEV राजा अहाब ने दूतों से कहा,“राजा बेन्हदद को यह कहो: कोई भी लड़ने के पहले ही युद्ध नहीं जीतता है, इसलिए तुझको पहले से घमण्ड नहीं करना चाहिए।” BSB BSB: And the king of Israel replied, “Tell him: ‘The one putting on his armor should not boast like one taking it off.’”
12 IEV बेन्हदद ने उस सन्देश को सुना, जब वह और अन्य शासक अपने अस्थाई आश्रय में दाखमधु पी रहे थे। उसने अपने लोगों से शहर पर आक्रमण के लिए तैयार होने को कहा। उसके पुरुषों ने वही किया। BSB BSB: Ben-hadad received this message while he and the kings were drinking in their tents, and he said to his servants, “Take your positions.” So they stationed themselves against the city.
13 IEV उस पल में, एक भविष्यद्वक्ता राजा अहाब के पास आया और उससे कहा,“यहोवा यही कहते हैं: तू जो बड़ी शत्रु सेना देखता है उससे मत डर। मैं आज तेरी सेना को शत्रु की सेना को हराने में समर्थ बनाऊँगा और तू जानेगा कि मैं, यहोवा हूँ, जिन्होंने यह किया है।’” BSB BSB: Meanwhile a prophet approached Ahab king of Israel and declared, “This is what the LORD says: ‘Do you see this entire great army? Behold, I will deliver it into your hand this very day, and you will know that I am the LORD.’”
15 IEV तब अहाब ने उन युवा सैनिकों को एकत्र किया जिन्हें जिला अधिकारी आदेश देते थे। वे 232 पुरुष थे। तब उसने सारी इस्राएली सेना को भी बुलाया। जिसमें केवल सात हजार सैनिक थे। BSB BSB: So Ahab assembled the young officers of the district governors, and there were 232 men. And after them, he assembled the rest of the Israelite troops, 7,000 in all.
16 IEV उन्होंने दोपहर में आक्रमण करना आरम्भ किया, जब बेन्हदद और अन्य शासक अपने अस्थाई आश्रय में नशे में थे। BSB BSB: They marched out at noon while Ben-hadad and the 32 kings allied with him were in their tents getting drunk.
17 IEV युवा सैनिक पहले आगे बढ़े। बेन्हदद द्वारा भेजे गए कुछ दूतों ने उसे सूचना दी,“सामरिया से कुछ पुरुष आ रहे हैं।” BSB BSB: And the young officers of the district governors marched out first. Now Ben-hadad had sent out scouts, who reported to him, “Men are marching out of Samaria.”
18 IEV उन्होंने कहा,“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे हमारे विरुद्ध लड़ने या शान्ति का अनुरोध करने के लिए आ रहे हैं। उन्हें पकड़ो, परन्तु उन्हें मत मारो!” BSB BSB: “If they have marched out in peace,” he said, “take them alive. Even if they have marched out for war, take them alive.”
19 IEV युवा इस्राएली सैनिक अरामी सेना पर आक्रमण के लिए शहर से बाहर चले गए, और इस्राएलियों की सेना के अन्य सैनिकों ने उनका पीछा किया। BSB BSB: Meanwhile, these young officers of the district governors marched out of the city, with the army behind them,
20 IEV प्रत्येक इस्राएली सैनिक ने अरामियों के सैनिक को मार डाला। तब अरामियों की शेष सेना भाग गई, और इस्राएली सैनिकों ने उनका पीछा किया। परन्तु राजा बेन्हदद घोड़े की सवारी करने वाले कुछ अन्य पुरुषों के साथ अपने घोड़े पर चढ़कर बच निकला। BSB BSB: and each one struck down his opponent. So the Arameans fled, with the Israelites in pursuit. But Ben-hadad king of Aram escaped on horseback with the cavalry.
21 IEV इस्राएल का राजा नगर से निकल गया; उसने और उसके सैनिकों ने अन्य सभी अरामी घोड़ों और रथों पर अधिकार कर लिया, और बड़ी संख्या में अरामी सैनिकों को भी मार डाला। BSB BSB: Then the king of Israel marched out and attacked the horses and chariots, inflicting a great slaughter on the Arameans.
22 IEV तब वह भविष्यद्वक्ता राजा अहाब के पास गया और उससे कहा,“वापस जा और अपने सैनिकों को तैयार कर और सावधान रह कि तुझे क्या करना है, क्योंकि अराम का राजा अगले वर्ष वसन्त ऋतु में फिर से अपनी सेना के साथ आक्रमण करेगा।” BSB BSB: Afterward, the prophet approached the king of Israel and said, “Go and strengthen your position, and take note what you must do, for in the spring the king of Aram will come up against you.”
23 IEV अरामियों की सेना को पराजित करने के बाद, बेन्हदद के अधिकारियों ने उससे कहा,“परमेश्वर जिसकी आराधना इस्राएली लोग करते हैं जो पहाड़ियों में रहते हैं। सामरिया एक पहाड़ी पर बनाया गया है, और यही कारण है कि उनके सैनिक हमें पराजित करने में सक्षम हुए परन्तु यदि हम मैदानी क्षेत्रों में उनके विरुद्ध लड़ते तो हम निश्चय ही उन्हें पराजित करने में सक्षम होते। BSB BSB: Meanwhile, the servants of the king of Aram said to him, “Their gods are gods of the hills. That is why they prevailed over us. Instead, we should fight them on the plains; surely then we will prevail.
24 IEV तो, तुझको यह करना चाहिए: तुझको उन बत्तीस राजाओं को हटाना होगा जो तेरे सैनिकों का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें सेना के प्रधानों के साथ बदल दे। BSB BSB: So do this: Dismiss all the kings from their positions and replace them with other officers.
25 IEV पराजित सेना के समान एक और सेना एकत्र कर। पहली सेना के समान ही कई घोड़ों और रथों वाली सेना को एकत्र कर। तब हम मैदानी क्षेत्रों में इस्राएलियों से लड़ेंगे और हम निश्चय ही उन्हें पराजित करेंगे।” बेन्हदद उनके साथ सहमत हुआ, और उन्होंने जो सुझाव दिया वह उसने किया। BSB BSB: And you must raise an army like the one you have lost—horse for horse and chariot for chariot—so we can fight the Israelites on the plain, where we will surely prevail.” And the king approved their plan and acted accordingly.
26 IEV अगले वर्ष वसन्त में, उसने अपने सैनिकों को एकत्र किया और इस्राएलियों की सेना से युद्ध के लिए गलील सागर के पूर्व में अपेक शहर में उनके साथ चढ़ाई की। BSB BSB: In the spring, Ben-hadad mobilized the Arameans and went up to Aphek to fight against Israel.
27 IEV इस्राएली सेना भी इकट्ठी हुई थी, और उन्हें वे वस्तुएँ दी गई जो युद्ध के लिए आवश्यक थीं। फिर वे बाहर निकले और उन्होंने अरामियों की सेना का सामना कर रहे दो समूहों का गठन किया। उनकी सेना बहुत छोटी थी। वे बकरियों के दो छोटे झुण्ड जैसे दिखते थे, जबकि अरामियों की सेना बहुत बड़ी थी और पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में फैली थी। BSB BSB: The Israelites also mobilized, gathered supplies, and marched out to meet them. The Israelites camped before them like two small flocks of goats, while the Arameans covered the countryside.
28 IEV एक भविष्यद्वक्ता राजा अहाब के पास आया और उससे कहा,“यहोवा यही कहते हैं:‘अरामियों का कहना है कि मैं एक परमेश्वर हूँ जो पहाड़ियों में रहता है, और मैं घाटियों में रहने वाला परमेश्वर नहीं हूँ। मैं दिखाऊँगा कि वे गलत हैं, घाटी में इस विशाल सेना को पराजित करने के लिए मैं अपने लोगों को सक्षम करूँगा और वे स्वयं जान लेंगे कि मैं, यहोवा ने यह किया है।” BSB BSB: Then the man of God approached the king of Israel and said, “This is what the LORD says: ‘Because the Arameans have said that the LORD is a god of the hills and not of the valleys, I will deliver all this great army into your hand. Then you will know that I am the LORD.’”
29 IEV दो सेनाएँ एक- दूसरे के सामने सात दिनों तक डेरा डाले रही। फिर, सातवें दिन, उन्होंने लड़ना आरम्भ कर दिया। इस्राएलियों की सेना ने 1, 00, 000 अरामी सैनिकों की हत्या कर दी। BSB BSB: For seven days the armies camped opposite each other, and on the seventh day the battle ensued, and the Israelites struck down the Arameans—a hundred thousand foot soldiers in one day.
30 IEV अन्य अरामी सैनिक अपेक में भाग गए। तब शहर की दीवार गिर गई और अरामियों के सत्ताईस हजार सैनिक मारे गए। बेन्हदद भी शहर में भाग गया और एक घर के पीछे के कमरे में छिप गया। BSB BSB: The rest of them fled into the city of Aphek, where the wall fell on twenty-seven thousand of the remaining men. Ben-hadad also fled to the city and hid in an inner room.
31 IEV उसके अधिकारी उसके पास गए और कहा,“हमने सुना है कि इस्राएली दया से कार्य करते हैं। इसलिए हमें इस्राएल के राजा के पास जाने की अनुमति दे, हमारे कमर के चारों ओर बोरे लपेट हुए हैं और सिर पर रस्सियाँ बाँधी हैं यह संकेत देते हुए कि हम उनके दास बन गए हैं। यदि हम ऐसा करते हैं, तो वह तुझको जीवित रहने देगा।” BSB BSB: Then the servants of Ben-hadad said to him, “Look now, we have heard that the kings of the house of Israel are merciful. Let us go out to the king of Israel with sackcloth around our waists and ropes around our heads. Perhaps he will spare your life.”
32 IEV राजा ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी, इसलिए उन्होंने अपने कमर के चारों ओर मोटे बोरे लपेटे और रस्सी अपने सिर पर बाँधी, और वे इस्राएल के राजा के पास गए और उससे कहा,“बेन्हदद जो तेरा बहुत सम्मान करता है, कहता है,‘कृपया मुझे मत मार।’“अहाब ने उत्तर दिया,” क्या वह अभी भी जीवित है? वह मेरे भाई के समान है।” BSB BSB: So with sackcloth around their waists and ropes around their heads, they went to the king of Israel and said, “Your servant Ben-hadad says, ‘Please spare my life.’” And the king answered, “Is he still alive? He is my brother.”
33 IEV बेन्हदद के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे थे कि क्या अहाब दया से कार्य करेगा, और जब अहाब ने कहा,“भाई,” वे आशावादी थे। तो उन्होंने उत्तर दिया,“हाँ, वह तेरे भाई के समान है।” अहाब ने कहा,“जा और उसे मेरे पास ला।” वे गए और बेन्हदद को उसके पास लाए। जब बेन्हदद पहुँचा तो अहाब ने उसे रथ में जाने और उसके साथ बैठने के लिए कहा। BSB BSB: Now the men were looking for a sign of hope, and they quickly grasped at this word and replied, “Yes, your brother Ben-hadad.” “Go and get him!” said the king. Then Ben-hadad came out, and Ahab had him come up into his chariot.
34 IEV बेन्हदद ने उससे कहा,“मैं उन नगरों को वापस दूँगा जो मेरे पिता की सेना ने तेरे पिता से ली थी। और मैं तुझको अपने व्यापारियों के लिए दमिश्क में अपने व्यापारियों के लिए बाजार क्षेत्रों की स्थापना करने की अनुमति दूँगा, जैसा कि मेरे पिता ने किया था सामरिया में जो तेरी राजधानी है।” अहाब ने उत्तर दिया,“क्योंकि तू ऐसा करने के लिए सहमत है, मैं तुझको मृत्यु दण्ड नहीं दूँगा।” इसलिए अहाब ने बेन्हदद के साथ एक समझौता किया, और उसे घर जाने की अनुमति दी। BSB BSB: Ben-hadad said to him, “I will restore the cities my father took from your father; you may set up your own marketplaces in Damascus, as my father did in Samaria.” “By this treaty I release you,” Ahab replied. So he made a treaty with him and sent him away.
35 IEV तब यहोवा ने भविष्यद्वक्ताओं के समूह में से एक सदस्य से बातें की और उसे एक साथी भविष्यद्वक्ता को उसे मारने का अनुरोध करने के लिए कहा। परन्तु उस व्यक्ति ने ऐसा करने से मना कर दिया। BSB BSB: Meanwhile, by the word of the LORD, one of the sons of the prophets said to his companion, “Strike me, please!” But the man refused to strike him.
36 IEV तब भविष्यद्वक्ता ने उससे कहा,“क्योंकि तुझ से जो कुछ मैंने करने के लिए कहा था, उसका पालन करने से मना कर दिया, अत: मेरे पास से जाते ही एक शेर तुझे मार देगा।” और जैसे ही उसने उस भविष्यद्वक्ता को छोड़ दिया, एक शेर अचानक आया और उसे मार डाला। BSB BSB: Then the prophet said to him, “Because you have not obeyed the voice of the LORD, as soon as you depart from me a lion will kill you.” And when he left, a lion found him and killed him.
37 IEV तब भविष्यद्वक्ता को एक और भविष्यद्वक्ता मिला, और उससे कहा,“मुझे मारो!” तो उस व्यक्ति ने उसे बहुत मारा और उसे घायल कर दिया। BSB BSB: Then the prophet found another man and said, “Strike me, please!” So the man struck him and wounded him,
38 IEV तब भविष्यद्वक्ता ने अपने चेहरे पर एक बड़ी पट्टी बाँधी कि कोई भी उसे पहचान न सके। वह गया और सड़क के किनारे खड़े होकर राजा के आने की प्रतीक्षा करने लगा। BSB BSB: and the prophet went and waited on the road for the king, disguising himself with a bandage over his eyes.
39 IEV जब राजा आया, तो भविष्यद्वक्ता ने उससे कहा,“हे महामहिम, जब मैं युद्ध में लड़ रहा था, तब मैं घायल हो गया हमारे शत्रुओं में से एक सैनिक ने मुझे बचाया, जिसे उसने पकड़ा था, और कहा,‘इस व्यक्ति की रक्षा कर! यदि वह भाग निकलता है, तो तुझको मुझे तैंतीस किलो चाँदी का भुगतान करना होगा; यदि तू इसका भुगतान नहीं करता है, तो तुझको मार डाला जाएगा।’ BSB BSB: As the king passed by, he cried out to the king: “Your servant had marched out into the middle of the battle, when suddenly a man came over with a captive and told me, ‘Guard this man! If he goes missing for any reason, your life will be exchanged for his life, or you will weigh out a talent of silver.’
40 IEV परन्तु जब मैं अन्य कार्य करने में व्यस्त था, तो वह व्यक्ति बच निकला।” इस्राएल के राजा ने उससे कहा,” यह तेरी समस्या है! तुमने स्वयं कहा है कि तुम दण्डित होने के योग्य हो।” BSB BSB: But while your servant was busy here and there, the man disappeared.” And the king of Israel said to him, “So shall your judgment be; you have pronounced it on yourself.”
41 IEV भविष्यद्वक्ता ने तुरन्त पट्टी को हटा दिया, और इस्राएल के राजा ने पहचान लिया कि वह भविष्यद्वक्ताओं में से एक था। BSB BSB: Then the prophet quickly removed the bandage from his eyes, and the king of Israel recognized him as one of the prophets.
42 IEV भविष्यद्वक्ता ने उससे कहा,“यहोवा यही कहते हैं:‘तूने उस व्यक्ति बेन्हदद को बचने की अनुमति दी है जब मैंने तुझे उसे मार देने की आज्ञा दी थी! यदि तूने ऐसा नहीं किया, तो तुम उसके बदले मारा जाएगा और तेरी सेना नष्ट हो जाएगी क्योंकि तूने उसकी कुछ सेना को बच निकलने दिया।’” BSB BSB: And the prophet said to the king, “This is what the LORD says: ‘Because you have let slip from your hand the man I had devoted to destruction, your life will be exchanged for his life, and your people for his people.’”
43 IEV राजा सामरिया में अपने घर वापस चला गया, बहुत क्रोधित और उदास होकर। BSB BSB: Sullen and angry, the king of Israel went home to Samaria.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.