1 IEV उन विश्वासियों के लिए जो दास हैं, उन्हें हर तरह से अपने स्वामी का सम्मान करना चाहिए ताकि कोई भी परमेश्वर का अपमान न करे और उसका भी जो हम सिखाते हैं। BSB BSB: All who are under the yoke of slavery should regard their masters as fully worthy of honor, so that God’s name and our teaching will not be discredited.
2 IEV वे दास जिनके स्वामी स्वयं विश्वासी हैं, उन्हें उनके सम्मान में कमी नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे भाई हैं। उन्हें उनकी सेवा और भी अधिक उत्तम रीति से करनी चाहिए, क्योंकि जिन स्वामियों की वे सेवा करते हैं वे उनके भाई हैं जिससे उन्हें प्रेम करना चाहिए। विश्वासियों को इन बातों की शिक्षा दे और घोषणा कर। BSB BSB: Those who have believing masters should not show disrespect because they are brothers, but should serve them all the more, since those receiving their good service are beloved believers. Teach and encourage these principles.
3 IEV यदि कोई भी गलत सिद्धांतों को सिखाता है जो हमारे प्रभु यीशु मसीह की विश्वसनीय और सच्ची शिक्षाओं से मेल नहीं खाते, BSB BSB: If anyone teaches another doctrine and disagrees with the sound words of our Lord Jesus Christ and with godly teaching,
4 IEV तो वह व्यक्ति बहुत घमंडी है और कुछ भी समझता नहीं है। वे महत्वहीन मामलों और कुछ खास शब्दों के बारे में विवाद करना चाहता है, और जो लोग उसे सुनते हैं वह दूसरों से ईर्ष्या करते हैं। वे दूसरों के साथ झगड़ा करते हैं और आपस में भी लडते हैं। वे दूसरों के बारे में बुरी बातें कहते हैं और शक करते हैं कि अन्य लोग बुरे इरादे रखते हैं। BSB BSB: he is conceited and understands nothing. Instead, he has an unhealthy interest in controversies and disputes about words, out of which come envy, strife, abusive talk, evil suspicions,
5 IEV उनकी सोच पूरी तरह से गलत हो गई है, क्योंकि उन्होंने सच्ची बातों को छोड़ दिया है। परिणामस्वरूप, वे यह सोचने की गलती करते हैं कि धर्म के काम करने से उन्हें बहुत पैसा मिलेगा। BSB BSB: and constant friction between men of depraved mind who are devoid of the truth. These men regard godliness as a means of gain.
6 IEV इसलिए, वास्तव में हमें बहुत लाभ मिलता है, जब हमारा व्यवहार इस तरह का हो जो परमेश्वर को आदर दे और जब हमारे पास जो है उसके साथ हम संतुष्ट होते हैं, BSB BSB: Of course, godliness with contentment is great gain.
7 IEV वास्तव में, जब हमारा जन्म हुआ था, तब हम संसार में कुछ भी नहीं लाए थे, और जब हम मरते हैं तब भी हम संसार से कुछ नहीं ले जा सकते। BSB BSB: For we brought nothing into the world, so we cannot carry anything out of it.
8 IEV इसलिए यदि हमारे पास भोजन और कपड़े हैं, तो हमें इनसे संतुष्ट होना चाहिए। BSB BSB: But if we have food and clothing, we will be content with these.
9 IEV परन्तु कुछ लोगों में धनवान होने की तीव्र इच्छा होती है। परिणामस्वरूप, वे पैसा पाने के लिए गलत काम करते हैं, और यह उन्हें ऐसा फँसा देता है जैसे कि पिंजरे में जानवर पकड़ में आ जाता है। वे मूर्खता में बहुत चीजों को पाने की इच्छा रखते हैं और फिर इसी कारण उन्हें चोट लगती है। परमेश्वर उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। BSB BSB: Those who want to be rich, however, fall into temptation and become ensnared by many foolish and harmful desires that plunge them into ruin and destruction.
10 IEV जब लोग अधिक पैसों का लालच करते हैं तब वे सब प्रकार के बुरे काम करते हैं। अब क्योंकि कुछ लोगों ने पैसों के लिए बड़ी लालसा की तो उन्होंने उस सच्चाई पर विश्वास करना त्याग दिया है जिस पर हम सब विश्वास करते हैं और इस तरह खुद के लिए दुःख उत्पन्न कर लिए। BSB BSB: For the love of money is the root of all kinds of evil. By craving it, some have wandered away from the faith and pierced themselves with many sorrows.
11 IEV परन्तु तू, जो परमेश्वर की सेवा करता है, इस तरह के पैसों से पूरी तरह दूर रह। यह निर्णय ले कि तू जो करेगा वह सही करेगा, और तू परमेश्वर की महिमा करेगा। परमेश्वर पर भरोसा रख, और दूसरों से प्रेम कर। मुश्किल परिस्थितियों को सह ले। लोगों के साथ हमेशा कोमल व्यवहार रख। BSB BSB: But you, O man of God, flee from these things and pursue righteousness, godliness, faith, love, perseverance, and gentleness.
12 IEV उस विश्वास के लिए एक अच्छी लड़ाई लड़ जो तुझको बचाता है। अनन्त जीवन के इस महान वरदान को पकड़े रह और उससे जो कुछ तू अनुभव करता है उसके माध्यम से उससे जुड़े रह, चाहे तू कहीं भी चले जाए। याद रख कि परमेश्वर ने तुझको सदा उनके साथ रहने के लिए चुना है। परमेश्वर के ये वरदान तेरे अन्दर हैं और तू ने इसको अच्छी तरह स्वीकार किया जब तू कई लोगों के सामने खड़ा हुआ था। BSB BSB: Fight the good fight of the faith. Take hold of the eternal life to which you were called when you made the good confession before many witnesses.
13 IEV परमेश्वर, जो सब वस्तुओं को जीवन देते हैं, वह तेरे सब कामों को जानते हैं। मसीह यीशु भी वह सब कुछ जानते हैं जो तू करता है। उन्होंने दृढ़ता से सत्य की घोषणा की, जब पुन्तियुस पिलातुस के सामने उन पर मुकदमा चलाया जा रहा था। BSB BSB: I charge you in the presence of God, who gives life to all things, and of Christ Jesus, who made the good confession in His testimony before Pontius Pilate:
14 IEV जैसे तू इन बातों को याद करता है, मैं तुझे आज्ञा देता हूँ कि जो कुछ मसीह यीशु ने हमें आज्ञा दी है उसे पकड़े रह। उन शिक्षाओं को इस तरह से पकड़े रह कि यीशु मसीह को किसी गलत बातों के लिए तेरी आलोचना न करनी पड़े जब तक वह फिर से नहीं आते। BSB BSB: Keep this commandment without stain or reproach until the appearance of our Lord Jesus Christ,
15 IEV याद रख कि परमेश्वर उचित समय पर यीशु को फिर से आने देंगे। परमेश्वर अद्भुत है! वह एकमात्र शासक है! वह अन्य सभी शासन करने वाले लोगों पर शासन करते हैं! BSB BSB: which the blessed and only Sovereign One—the King of kings and Lord of lords—will bring about in His own time.
16 IEV एक वही हैं जो कभी नहीं मरेंगे और वह ऐसी अगम्य ज्योति में रहते हैं जो इतनी उज्जवल है कि कोई भी वहाँ प्रवेश नहीं कर सकता! यह वही है जिनको किसी ने कभी नहीं देखा और जिनको कोई भी व्यक्ति नहीं देख सकता! मेरी यह इच्छा है कि सब लोग उनका आदर करें और वह सामर्थ के साथ सदा के लिए राज्य करें! आमीन! BSB BSB: He alone is immortal and dwells in unapproachable light. No one has ever seen Him, nor can anyone see Him. To Him be honor and eternal dominion! Amen.
17 IEV जो विश्वासी इस संसार में धनवान है उनसे कह कि वे घमंडी न हों, और अपनी अधिक धन संपत्ति पर भरोसा न करें, क्योंकि वे निश्चित रूप से नहीं जानते कि वह उनके पास कितने समय रहेगी। इसकी अपेक्षा उन्हें परमेश्वर पर भरोसा करना चाहिए। परमेश्वर ही हैं जो भरपूरी से हमें सब कुछ देते हैं और वह हमारे पास है कि हम उसका आनंद उठा सकें। BSB BSB: Instruct those who are rich in the present age not to be conceited and not to put their hope in the uncertainty of wealth, but in God, who richly provides all things for us to enjoy.
18 IEV इसके अलावा उनसे कह कि वे अच्छे काम करें। यही सच्चा धन है। सच में उन्हें बहुत कुछ जो उनके पास है वह दूसरों के साथ बाँटना चाहिए। BSB BSB: Instruct them to do good, to be rich in good works, and to be generous and ready to share,
19 IEV यदि वे ऐसा करते हैं, तो ऐसा होगा जैसे कि वे अपने लिए बहुत वस्तुएँ एकत्र कर रहे हैं जो परमेश्वर उन्हें देने वाले हैं। जब वे ऐसा करते हैं, तो उनके पास जो जीवन होगा वह एक खरा जीवन होगा। BSB BSB: treasuring up for themselves a firm foundation for the future, so that they may take hold of that which is truly life.
20 IEV हे तीमुथियुस, विश्वसनीय होकर सत्य के सन्देश का प्रचार कर जो यीशु ने तुझे दिया है। उन लोगों से दूर रह जो उन विषयों में बड़बड़ाना चाहते हैं, जो परमेश्वर के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। उन लोगों से दूर रह जो कहते हैं कि उनके पास सच्चा ज्ञान है, परन्तु वे वह बातें करते हैं जो हमारे द्वारा सिखाई गई सच्ची बातों के विरुद्ध हैं। BSB BSB: O Timothy, guard what has been entrusted to you. Avoid irreverent, empty chatter and the opposing arguments of so-called “knowledge,”
21 IEV कुछ लोग ऐसी बातें सिखाते हैं और इसलिए वे सत्य पर विश्वास करना त्याग देते हैं। परमेश्वर तुम सब पर दयावान हो। BSB BSB: which some have professed and thus swerved away from the faith. Grace be with you all.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.