1 IEV अमस्याह ने पच्चीस वर्ष की आयु में यहूदा पर शासन करना आरम्भ किया और यरूशलेम में उनतीस वर्ष शासन किया। उसकी माता यरूशलेम वासी यहोअद्दीन थी। BSB BSB: Amaziah was twenty-five years old when he became king, and he reigned in Jerusalem twenty-nine years. His mother’s name was Jehoaddan; she was from Jerusalem.
2 IEV उसने यहोवा की दृष्टि में उचित कार्य तो किए परन्तु मन की सच्चाई से नहीं किए। BSB BSB: And he did what was right in the eyes of the LORD, but not wholeheartedly.
3 IEV जैसे ही राज्य उसके पूर्ण नियंत्रण में आया वैसे ही उसने अपने पिता के हत्यारों को मृत्यु दण्ड दे दिया। BSB BSB: As soon as the kingdom was firmly in his grasp, Amaziah executed the servants who had murdered his father the king.
4 IEV परन्तु उसने उसके पुत्रों को दण्ड नहीं दिया। उसने मूसा द्वारा स्थापित नियमों का पालन किया। उन नियमों में यहोवा ने आज्ञा दी थी,“पुत्र के कारण पिता को मृत्यु दण्ड न दिया जाए और पिता के कारण पुत्र को मृत्यु दण्ड न दिया जाए। जिसने पाप किया हो उसी को मृत्यु दण्ड दिया जाए।” BSB BSB: Yet he did not put their sons to death, but acted according to what is written in the Law, in the Book of Moses, where the LORD commanded: “Fathers must not be put to death for their children, and children must not be put to death for their fathers; each is to die for his own sin.”
5 IEV अमस्याह ने यहूदा और बिन्यामीनियों के गोत्रों के सब लोगों को यरूशलेम में बुलवाया और उन्हें कुलों के अनुसार दलों में बाँट दिया और उन पर शतपति और सहस्त्रपति नियुक्त कर दिए और बीस वर्ष के ऊपर के जितने पुरुष थे उनकी संख्या तीन लाख थी। वे भाला चलाने वाले और ढाल कार्य में लेने वाले योद्धा थे। BSB BSB: Then Amaziah gathered the people of Judah and assigned them according to their families to commanders of thousands and of hundreds. And he numbered those twenty years of age or older throughout Judah and Benjamin and found 300,000 chosen men able to serve in the army, bearing the spear and shield.
6 IEV अमस्याह ने इस्राएल से भी एक लाख योद्धा भाड़े पर बुलाए और उन्हें लगभग 3. 5 टन चाँदी दी। BSB BSB: He also hired 100,000 mighty men of valor from Israel for a hundred talents of silver.
7 IEV परन्तु एक भविष्यद्वक्ता ने आकर उससे कहा,“हे महाराज, अपनी सेना के साथ इस्राएल के सैनिकों को मत रख क्योंकि यहोवा एप्रैम के गोत्र या किसी भी इस्राएली की सहायता नहीं करेंगे। BSB BSB: But a man of God came to him and said, “O king, do not let the army of Israel go with you, for the LORD is not with Israel—not with any of the Ephraimites.
8 IEV तेरे सैनिक युद्ध में साहस दिखाएँ फिर भी यहोवा तेरे शत्रुओं को तुझ पर विजयी करेंगे। स्मरण रख कि जय विजय या पराजय यहोवा की ओर ही है क्योंकि वह ऐसे सामर्थी हैं।” BSB BSB: Even if you go and fight bravely in battle, God will overthrow you before the enemy, for God has power to help and power to overthrow.”
9 IEV अमस्याह ने उससे कहा,“मैंने इस्राएली योद्धाओं को बहुत चाँदी दे दी है। उसका क्या करूँ?” उस भविष्यद्वक्ता ने कहा,“तूने इस्राएली योद्धाओं को जो चाँदी दी है उससे कहीं अधिक वह तुझे देने की क्षमता रखते हैं।” BSB BSB: Amaziah asked the man of God, “What should I do about the hundred talents I have given to the troops of Israel?” And the man of God replied, “The LORD is able to give you much more than this.”
10 IEV इसलिए अमस्याह ने इस्राएली योद्धाओं को घर लौट जाने के आदेश दिए। उन्होंने अपने घर के लिए प्रस्थान तो किया परन्तु वे युद्ध में न ले जाए जाने के कारण यहूदा वासियों से अत्याधिक क्रोधित थे। BSB BSB: So Amaziah dismissed the troops who had come to him from Ephraim and sent them home. And they were furious with Judah and returned home in great anger.
11 IEV तब अमस्याह हियाव बाँध कर अपनी सेना को ले कर नमक की घाटी में पहुँचा और दस हजार सेईरियों; एदोमियों के लोगों को मार डाला। BSB BSB: Amaziah, however, summoned his strength and led his troops to the Valley of Salt, where he struck down 10,000 men of Seir,
12 IEV यहूदा की सेना ने दस हजार सैनिकों को बन्दी बनाया और उन्हें एक ऊँची चट्टान पर ले जा कर वहाँ से गिरा दिया और उनके शरीर फट कर बिखर गए। BSB BSB: and the army of Judah also captured 10,000 men alive. They took them to the top of a cliff and threw them down so that all were dashed to pieces.
13 IEV इधर वे इस्राएली सैनिक जिन्हें अमस्याह ने लौटा दिया था, उन्होंने सामरिया से बेथोरोन तक यहूदा के सब नगरों के तीन हजार निवासी मार डाले तथा उन को लूट लिया। BSB BSB: Meanwhile the troops that Amaziah had dismissed from battle raided the cities of Judah, from Samaria to Beth-horon. They struck down 3,000 people and carried off a great deal of plunder.
14 IEV एदोमियों का संहार करके उनकी मूर्तियों को ले आया और उन को दण्डवत् करने तथा उनके सामने बलि चढ़ाने लगा। BSB BSB: When Amaziah returned from the slaughter of the Edomites, he brought back the gods of the Seirites, set them up as his own gods, bowed before them, and burned sacrifices to them.
15 IEV इस कारण यहोवा क्रोधित हुए और एक भविष्यद्वक्ता को उसके पास भेजा। उस भविष्यद्वक्ता ने उससे कहा,“तू इन मूर्तियों की पूजा क्यों करता है? वे तो उसके लोगों को तुझ से बचा नहीं पाई थीं।” BSB BSB: Therefore the anger of the LORD burned against Amaziah, and He sent him a prophet, who said, “Why have you sought this people’s gods, which could not deliver them from your hand?”
16 IEV राजा ने उससे कहा,“क्या हमने तुझे अपना परामर्शदाता नियुक्त किया है? चुप हो जा नहीं तो मैं सैनिकों को आज्ञा दे कर तेरा सिर कटवा दूँगा।” उस भविष्यद्वक्ता ने उससे कहा,“तेरी मूर्तिपूजा के कारण यहोवा ने तेरा अन्त करने की ठान ली है।” और वह चुप होकर चला गया। BSB BSB: While he was still speaking, the king asked, “Have we made you the counselor to the king? Stop! Why be struck down?” So the prophet stopped, but he said, “I know that God has determined to destroy you, because you have done this and have not heeded my advice.”
17 IEV कुछ समय बाद यहूदा के राजा अमस्याह ने अपने मंत्रियों के साथ विचार विमर्श करके इस्राएल के राजा योआश के पास सन्देश भेजा जिसमें उसने लिखा,“आकर मेरा सामना कर।” BSB BSB: Then Amaziah king of Judah took counsel and sent word to the king of Israel Jehoash son of Jehoahaz, the son of Jehu. “Come, let us meet face to face,” he said.
18 IEV इस्राएल के राजा ने अमस्याह को अपना उत्तर लिख कर भेजा,“एक बार लबानोन के पर्वतों में उगने वाली कंटीली झाड़ी ने देवदार के वृक्ष से कहा,‘तेरी पुत्री का विवाह मेरे पुत्र से करा दे।’ परन्तु लबानोन में एक वन पशु ने वहाँ से निकलते हुए उस झाड़ी को अपने पैरों तले कुचल दिया। BSB BSB: But Jehoash king of Israel replied to Amaziah king of Judah: “A thistle in Lebanon sent a message to a cedar in Lebanon, saying, ‘Give your daughter to my son in marriage.’ Then a wild beast in Lebanon came along and trampled the thistle.
19 IEV मेरे कहने का अर्थ है कि एदोमियों को पराजित करके तू घमण्ड से भर गया है। तू अपनी विजय पर घमण्ड कर परन्तु मुझसे लड़ने का साहस मत कर। ऐसा करके तू अपना ही विनाश लाएगा। तू और यहूदा दोनों ही मिट्टी चाटेंगे।” BSB BSB: You have said, ‘Look, I have defeated Edom,’ and your heart has become proud and boastful. Now stay at home. Why should you stir up trouble so that you fall—you and Judah with you?”
20 IEV परन्तु अमस्याह ने यहोआश की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। यह यहोवा का प्रबन्ध था कि अमस्याह शत्रु के हाथ में पड़े क्योंकि उसने एदोमियों की मूर्तियों की पूजा की थी। BSB BSB: But Amaziah would not listen, for this had come from God in order to deliver them into the hand of Jehoash, because they had sought the gods of Edom.
21 IEV इसलिए योआश अपनी सेना ले कर आया और इस्राएल तथा यहूदा की सेनाओं ने यहूदा के बेतशेमेश में एक दूसरे का सामना किया। BSB BSB: So Jehoash king of Israel advanced, and he and Amaziah king of Judah faced each other at Beth-shemesh in Judah.
22 IEV युद्ध का परिणाम यह हुआ कि यहूदा की सेना इस्राएली सेना से हार गई और यहूदा के सैनिक अपने- अपने घर को भागे। BSB BSB: And Judah was routed before Israel, and every man fled to his own home.
23 IEV योआश के सैनिकों ने अमस्याह को बन्दी बना लिया और उसे ले कर यरूशलेम आए। इस्राएली सैनिकों ने यरूशलेम की शहरपनाह को एप्रैमी फाटक से कोने वाले फाटक तक ढा दिया जिसकी लम्बाई 180 मीटर थी। BSB BSB: There at Beth-shemesh, Jehoash king of Israel captured Amaziah king of Judah, the son of Joash, the son of Jehoahaz. Then Jehoash brought him to Jerusalem and broke down the wall of Jerusalem from the Ephraim Gate to the Corner Gate—a section of four hundred cubits.
24 IEV तब उसकी सेना ने ओबेदेदोम की देख- रेख में जितनी भी सोने- चाँदी के पात्र और बहुमूल्य वस्तुएँ थीं सब लूट लीं और जितने भी बन्दी उन्होंने बनाए थे, सबको ले कर वे सामरिया चले गए। BSB BSB: He took all the gold and silver and all the articles found in the house of God with Obed-edom and in the treasuries of the royal palace, as well as some hostages. Then he returned to Samaria.
25 IEV इस्राएल के राजा योआश के मरने के बाद यहूदा का राजा अमस्याह पन्द्रह वर्ष और जीवित रहा। BSB BSB: Amaziah son of Joash king of Judah lived for fifteen years after the death of Jehoash son of Jehoahaz king of Israel.
26 IEV अमस्याह ने अपने शासनकाल में जो कार्य किए वे सब“यहूदा और इस्राएल के राजाओं की पुस्तक” में लिखे है। BSB BSB: As for the rest of the acts of Amaziah, from beginning to end, are they not written in the Book of the Kings of Judah and Israel?
27 IEV जब अमस्याह ने यहोवा की आज्ञाओं नहीं मानना आरम्भ किया तब ही से यरूशलेम में उसके विरुद्ध हत्या का षड्यन्त्र रचा जाने लगा था। इसलिए वह लाकीश भाग गया था परन्तु उसके षड्यन्त्रकारियों ने वहाँ भी अपने लोग भेज कर उसकी हत्या करवा दी। BSB BSB: From the time that Amaziah turned from following the LORD, a conspiracy was formed against him in Jerusalem, and he fled to Lachish. But men were sent after him to Lachish, and they killed him there.
28 IEV उसका शव एक घोड़े पर लाद कर यरूशलेम लाया गया और यरूशलेम के दाऊदपुर में उसे राजाओं के कब्रिस्तान में दफन किया गया। BSB BSB: They carried him back on horses and buried him with his fathers in the City of Judah.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.