1 IEV तब सुलैमान ने प्रार्थना कीः“हे यहोवा, आपने कहा था मैं घोर अन्धकार में रहता हूँ। BSB BSB: Then Solomon declared: “The LORD has said that He would dwell in the thick cloud.
2 IEV परन्तु अब मैंने आपके सदाकालिन निवास के लिए एक वैभवशाली भवन बनवाया है। BSB BSB: But I have built You an exalted house, a place for You to dwell forever.”
3 IEV तब सुलैमान ने इस्राएली मण्डली की ओर मुख करके उन को आशीष देते हुए कहाः BSB BSB: And as the whole assembly of Israel stood there, the king turned around and blessed them all
4 IEV “हम अपने परमेश्वर यहोवा की स्तुति करें। उन्होंने मेरे पिता दाऊद को दी गई अपनी प्रतिज्ञा आज पूरी की है। उन्होंने कहा थाः BSB BSB: and said: “Blessed be the LORD, the God of Israel, who has fulfilled with His own hand what He spoke with His mouth to my father David, saying,
5 IEV ‘जिस दिन से मैं इस्राएल को मिस्र से निकाल कर लाया हूँ, मैंने इस्राएल देश में किसी नगर को नहीं चुना कि वहाँ मेरी आराधना के लिए एक भवन बनाया जाए, न ही मैंने किसी मनुष्य को चुना कि मेरी प्रजा इस्राएल पर शासन करे। BSB BSB: ‘Since the day I brought My people out of the land of Egypt, I have not chosen a city from any tribe of Israel in which to build a house so that My Name would be there, nor have I chosen anyone to be ruler over My people Israel.
6 IEV परन्तु अब मैंने मेरी आराधना के लिए यरूशलेम को चुना है और दाऊद तुझे मेरी प्रजा इस्राएल पर राजा नियुक्त किया है।’” BSB BSB: But now I have chosen Jerusalem for My Name to be there, and I have chosen David to be over My people Israel.’
7 IEV तब सुलैमान ने कहा, मेरा पिता, राजा दाऊद हमारे परमेश्वर यहोवा के लिए भवन बनवाना चाहता था। BSB BSB: Now it was in the heart of my father David to build a house for the Name of the LORD, the God of Israel.
8 IEV परन्तु यहोवा ने उससे कहा,‘यह अच्छा है, कि तू मेरे लिए भवन बनाना चाहता है। BSB BSB: But the LORD said to my father David, ‘Since it was in your heart to build a house for My Name, you have done well to have this in your heart.
9 IEV परन्तु तू नहीं, मैं चाहता हूँ कि तेरे पुत्रों में से एक मेरा भवन बनवाए।’ BSB BSB: Nevertheless, you are not the one to build it; but your son, your own offspring, will build the house for My Name.’
10 IEV आज यहोवा की प्रतिज्ञा पूरी हुई है। यहोवा की प्रतिज्ञा के अनुसार मैं अपने पिता के स्थान पर इस्राएल का राजा नियुक्त किया गया हूँ और अपने परमेश्वर यहोवा के लिए यह मन्दिर बनवाने योग्य हुआ हूँ। वह परमेश्वर जिनके हम इस्राएली हैं। BSB BSB: Now the LORD has fulfilled the word that He spoke. I have succeeded my father David, and I sit on the throne of Israel, as the LORD promised. I have built the house for the Name of the LORD, the God of Israel.
11 IEV मैंने यहोवा का पवित्र सन्दूक इस भवन में रखा है जिसमें पत्थर की पटियाएँ है जो यहोवा द्वारा हमारे साथ बाँधी गई वाचा का प्रतीक है। BSB BSB: And there I have placed the ark, which contains the covenant of the LORD that He made with the children of Israel.”
12 IEV तब सुलैमान इस्राएली मण्डली की उपस्थिति में वेदी के सामने खड़ा हुआ और हाथ उठा कर यहोवा से प्रार्थना की। BSB BSB: Then Solomon stood before the altar of the LORD in front of the whole assembly of Israel and spread out his hands.
13 IEV उसके कारीगरों ने उसके खड़े होने के लिए पीतल का एक मंच बनवाया था। उसकी लम्बाई और चौड़ाई 2. 3 मीटर तथा ऊँचाई 1. 5 मीटर थी। यह मंच बाहरी आँगन में रखा गया था। सुलैमान उस मंच पर चढ़ गया और इस्राएली मण्डली के सामने घुटने टेक कर हाथ स्वर्ग की ओर उठाए, BSB BSB: Now Solomon had made a bronze platform five cubits long, five cubits wide, and three cubits high and had placed it in the middle of the courtyard. He stood on it, knelt down before the whole assembly of Israel, spread out his hands toward heaven,
14 IEV फिर उसने प्रार्थना की“हे हमारे परमेश्वर यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर, स्वर्ग और पृथ्वी में आपको छोड़ कोई परमेश्वर नहीं हैं। आपने अपनी प्रतिज्ञा में शपथ खाई है कि आप हमसे सच्चा प्रेम रखोगे और आपने अपनी आज्ञा का पालन करने वालों के साथ ऐसा ही किया है। BSB BSB: and said: “O LORD, God of Israel, there is no God like You in heaven or on earth, keeping Your covenant of loving devotion with Your servants who walk before You with all their hearts.
15 IEV आपने मेरे पिता दाऊद, अपने दास, से की गई प्रतिज्ञा को पूरा किया है। आपने सच में उससे जो प्रतिज्ञा की थी, आज हम उसे पूरा होते देख रहे है। BSB BSB: You have kept Your promise to Your servant, my father David. What You spoke with Your mouth You have fulfilled with Your hand this day.
16 IEV तो अब, हे यहोवा, परमेश्वर जिनकी हम इस्राएली लोग आराधना करते हैं, अपने दास दाऊद से की गई प्रतिज्ञा के अनुसार कृपया सुनिश्चित करें कि इस्राएल की राजगद्दी पर बैठने के लिए सदा उसका एक वंशज हो। आपने प्रतिज्ञा की थी कि यदि उसके वंशज आपके निष्ठावान रहे तो ऐसा ही होगा। BSB BSB: Therefore now, O LORD, God of Israel, keep for Your servant, my father David, what You promised when You said: ‘You will never fail to have a man to sit before Me on the throne of Israel, if only your descendants guard their way to walk in My law as you have walked before Me.’
17 IEV इसलिए हमारे परमेश्वर यहोवा, अपने दास दाऊद से की गई प्रतिज्ञा को पूरा करें। BSB BSB: And now, O LORD, God of Israel, please confirm what You promised to Your servant David.
18 IEV परन्तु मेरे परमेश्वर, क्या आप वास्तव में इस पृथ्वी पर हमारे बीच रहेंगे? यह भवन जो मैंने बनवाया है आपके निवास के लिए कैसे पूरा पड़ेगा जबकि आप स्वर्ग और पृथ्वी में नहीं समाते हैं। BSB BSB: But will God indeed dwell with man upon the earth? The heavens, even the highest heavens, cannot contain You, much less this temple I have built.
19 IEV परन्तु हे यहोवा, हे मेरे परमेश्वर, कृपया मेरी प्रार्थना सुनो, कृपया मेरी प्रार्थना सुनो जब मैं आज के दिन अनुरोध कर रहा हूँ और जो भी मैं अनुरोध कर रहा हूँ वह करो। BSB BSB: Yet regard the prayer and plea of Your servant, O LORD my God, so that You may hear the cry and the prayer that Your servant is praying before You.
20 IEV सदा इस भवन की रक्षा करना यह स्थान जिसमें रहने का वचन आपने दिया है, कि जब भी मैं, आपका दास, प्रार्थना करूँ, आप सुन लें। BSB BSB: May Your eyes be open toward this temple day and night, toward the place where You said You would put Your Name, so that You may hear the prayer that Your servant prays toward this place.
21 IEV मेरी और अपनी प्रजा इस्राएल की प्रार्थना सुन लेना। चाहे हम यहाँ आकर प्रार्थना करें या यहाँ की ओर मुख करके प्रार्थना करें। अपने स्वर्ग से हमारी प्रार्थना सुन लेना जहाँ आप रहते हैं और हमें क्षमा कर देना। BSB BSB: Hear the plea of Your servant and of Your people Israel when they pray toward this place. May You hear from heaven, Your dwelling place. May You hear and forgive.
22 IEV यदि किसी पर किसी से बुराई का दोष लगा कर आपकी वेदी के सामने उसे उपस्थित किया जाए और वह याचना करे,“मैंने यह अपराध नहीं किया है। यदि मैं झूठ बोलूँ तो यहोवा मुझे दण्ड दें।” BSB BSB: When a man sins against his neighbor and is required to take an oath, and he comes to take an oath before Your altar in this temple,
23 IEV तो स्वर्ग से सुन कर, निर्णय देना कि कौन सच कह रहा है। तब दोषी को उसके योग्य दण्ड देना और निर्दोष को उसके योग्य प्रतिफल देना। BSB BSB: then may You hear from heaven and act. May You judge Your servants, condemning the wicked man by bringing down on his own head what he has done, and justifying the righteous man by rewarding him according to his righteousness.
24 IEV और यदि आपकी प्रजा इस्राएल के लोग आपके विरुद्ध पाप करने के कारण शत्रुओं से पराजित हो और बन्दी बना कर विदेश ले जाएँ और वे अपने पापों से मन फिरा कर इस भवन की ओर मुख करके और स्वीकार करते हैं कि आपने उन्हें दण्डित किया है और वे क्षमा माँगे। BSB BSB: When Your people Israel are defeated before an enemy because they have sinned against You, and they return to You and confess Your name, praying and pleading before You in this temple,
25 IEV तब स्वर्ग से उनकी प्रार्थना सुन कर उन्हें क्षमा कर देना और उन्हें लौटाकर इस देश में ले आना जो आपने उनके पूर्वजों को दिया है। BSB BSB: then may You hear from heaven and forgive the sin of Your people Israel. May You restore them to the land You gave to them and their fathers.
26 IEV क्योंकि लोगों ने आपके विरुद्ध पाप किया है इस कारण यदि आप वर्षा न होने दें, तब वे अपने पापों से मुड़ कर पाप करना बन्द कर देते हैं और नम्रता से आप से प्रार्थना करते हैं, आप जो इस स्थान में उपस्थित हैं। BSB BSB: When the skies are shut and there is no rain because Your people have sinned against You, and they pray toward this place and confess Your name, and they turn from their sins because You have afflicted them,
27 IEV तो आप उनकी प्रार्थना सुन कर अपने लोगों के पापों को क्षमा करें और उन्हें अच्छे से जीवन जीने का उचित मार्ग सिखाएँ। फिर इस देश में वर्षा भेजें, जो आपने उन्हें सदा के लिए दिया है। BSB BSB: then may You hear from heaven and forgive the sin of Your servants, Your people Israel, so that You may teach them the good way in which they should walk. May You send rain on the land that You gave Your people as an inheritance.
28 IEV और जब इस देश के लोग अकाल, महामारी, झुलस या मकड़ी या टिड्डियाँ या कीड़े लगें या उनके शत्रु उन पर आक्रमण करने के लिए उन्हें घेर लें, BSB BSB: When famine or plague comes upon the land, or blight or mildew or locusts or grasshoppers, or when their enemies besiege them in their cities, whatever plague or sickness may come,
29 IEV तब वे सच्चे हृदय से आप से प्रार्थना करें या उनमें से एक ही मनुष्य प्रार्थना करें, वे इस भवन की ओर हाथ उठा कर प्रार्थना करें- उनके मन में दुर्बलता का बोध हो और उनके मन खेदित हों BSB BSB: then may whatever prayer or plea Your people Israel make—each knowing his own afflictions and spreading out his hands toward this temple—
30 IEV तो स्वर्ग से उनकी प्रार्थना सुन कर उन्हें क्षमा कर दें। आप तो हर एक मनुष्य के मन के विचार जानते हैं, इसलिए हर एक के कार्यों के अनुसार उन्हें बदला देना। BSB BSB: be heard by You from heaven, Your dwelling place. And may You forgive and repay each man according to all his ways, since You know his heart—for You alone know the hearts of men—
31 IEV यह इसलिए कि वे आपका सम्मान करें और हमारे पूर्वजों को दिए गए इस देश में वे जब तक रहें आपकी इच्छा के अनुसार जीवन जीएँ। BSB BSB: so that they may fear You and walk in Your ways all the days they live in the land that You gave to our fathers.
32 IEV कुछ विदेशी भी यहाँ होंगे जो इस्राएली नहीं है जो आपकी महानता और प्रताप की गाथा सुन कर यहाँ आएँ और वे इस भवन को देख कर प्रार्थना करें, BSB BSB: And as for the foreigner who is not of Your people Israel but has come from a distant land because of Your great name and Your mighty hand and outstretched arm—when he comes and prays toward this temple,
33 IEV तो स्वर्ग से जहाँ आप रहते हैं वहाँ से प्रार्थना सुन कर उनकी मनोकामना पूरी करें कि सम्पूर्ण पृथ्वी पर की सब जातियाँ इस्राएल के समान आपका सम्मान करे और आपकी आज्ञा मानें और निश्चय जान ले कि आप मेरे द्वारा निर्मित इस भवन में रहते हैं। BSB BSB: then may You hear from heaven, Your dwelling place, and do according to all for which the foreigner calls to You. Then all the peoples of the earth will know Your name and fear You, as do Your people Israel, and they will know that this house I have built is called by Your Name.
34 IEV जब आपकी प्रजा के लोग अपने शत्रुओं से युद्ध करने जाएँ, और आप से प्रार्थना करें, चाहे वे कहीं से भी इस नगर की ओर जिसे आपने चुना है और इस भवन की ओर जिसे मैंने आपके सम्मान में बनवाया है, मुख करके प्रार्थना करें, BSB BSB: When Your people go to war against their enemies, wherever You send them, and when they pray to You in the direction of this city You have chosen and the house I have built for Your Name,
35 IEV तो आप कृपया स्वर्ग से उनकी प्रार्थनाओं को सुन कर उनकी याचनाओं पर कान लगाना और उनकी सहायता करना। BSB BSB: then may You hear from heaven their prayer and their plea, and may You uphold their cause.
36 IEV यह सच है कि सब पाप करते है। इसलिए जब आपकी प्रजा आपके विरुद्ध पाप करे और आपको क्रोध दिलाए और आप उन्हें शत्रु के हाथ में कर दें कि उन्हें बन्दी बना कर अपने देश ले जाएँ, चाहे कितनी भी दूर क्यों न हो BSB BSB: When they sin against You—for there is no one who does not sin—and You become angry with them and deliver them to an enemy who takes them as captives to a land far or near,
37 IEV जब ऐसा हो और वे दूर किसी देश में हों, तब वे कहें,“हमने पाप किया है, हमने गलत कार्य किए हैं। हमने दुष्टता की है।” BSB BSB: and when they come to their senses in the land to which they were taken, and they repent and plead with You in the land of their captors, saying, ‘We have sinned and done wrong; we have acted wickedly,’
38 IEV और वे सच्चे मन से पश्चाताप करें और इस देश की ओर मुख करके जो आपने उनके पूर्वजों को दिया था, और यह भवन जो मैंने आपके निवास के लिए बनवाया है, प्रार्थना करें, BSB BSB: and when they return to You with all their heart and soul in the land of the enemies who took them captive, and when they pray in the direction of the land that You gave to their fathers, the city You have chosen, and the house I have built for Your Name,
39 IEV तो स्वर्ग में से जहाँ आप रहते हैं, उनकी प्रार्थना सुनें और उनकी सहायता की विनती स्वीकार करें और अपने लोगों के पापों को क्षमा करें जिन्होंने आपके विरुद्ध पाप किया है। BSB BSB: then may You hear from heaven, Your dwelling place, their prayer and pleas, and may You uphold their cause. May You forgive Your people who sinned against You.
40 IEV अब हे मेरे परमेश्वर, हम पर दृष्टि करें जब हम इस स्थान में प्रार्थना कर रहे हैं और हमारी प्रार्थना सुन लें। BSB BSB: Now, my God, may Your eyes be open and Your ears attentive to the prayer offered in this place.
41 IEV हे हमारे परमेश्वर यहोवा, पवित्र सन्दूक के साथ इस स्थान में निवास करें। यह पवित्र सन्दूक आपके सामर्थ्य को दर्शाता है। हमारे परमेश्वर यहोवा, अपने याजकों को समझने की बुद्धि दें कि आपने उन्हें बचाया है। आप जो उनके साथ अच्छा करते हैं, उसके कारण वे आनन्दित रहें। BSB BSB: Now therefore, arise, O LORD God, and enter Your resting place, You and the ark of Your might. May Your priests, O LORD God, be clothed with salvation, and may Your godly ones rejoice in goodness.
42 IEV हे हमारे परमेश्वर यहोवा, आपने मुझे इस्राएल का राजा नियुक्त किया है। इसलिए मुझे त्याग न देना। स्मरण करें कि अपनी वाचा के कारण आप अपने दास दाऊद के साथ कैसे करुणामय थे। BSB BSB: O LORD God, do not reject Your anointed one. Remember Your loving devotion to Your servant David.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.