1 IEV यद्यपि, यह अच्छा नहीं है, फिर भी मैं स्वयं का बचाव करूँगा, इसलिए मैं कुछ दर्शनों के विषय में घमण्ड करता रहूँगा जो परमेश्वर ने मुझे दिया था। BSB BSB: I must go on boasting. Although there is nothing to gain, I will go on to visions and revelations from the Lord.
2 IEV चौदह वर्ष पहले परमेश्वर मुझे, एक ऐसे व्यक्ति को जो मसीह से जुड़ गया है, ऊँचे स्वर्ग तक ले गए- हालाँकि, केवल परमेश्वर जानते हैं कि उन्होंने मुझे केवल मेरी आत्मा में उठाया था या मेरे शरीर को भी। BSB BSB: I know a man in Christ who fourteen years ago was caught up to the third heaven. Whether it was in the body or out of it I do not know, but God knows.
3 IEV और मैं- चाहे मेरी आत्मा में या मेरे शरीर में, केवल परमेश्वर ही जानते हैं- BSB BSB: And I know that this man—whether in the body or out of it I do not know, but God knows—
4 IEV स्वर्ग में एक जगह तक ले जाया गया, वहाँ मैंने ऐसी बातें सुनीं जो इतनी पवित्र थीं कि मैं उन्हें तुमको नहीं बता पा रहा हूँ। BSB BSB: was caught up to Paradise. The things he heard were inexpressible, things that man is not permitted to tell.
5 IEV मैं इसके विषय में घमण्ड कर सकता हूँ- परन्तु यह सब परमेश्वर ने किया, न कि मैंने। मैं केवल इस बात पर स्वयं पर गर्व कर सकता हूँ कि परमेश्वर मुझमें, जो एक दुर्बल व्यक्ति है, कैसे कार्य करते हैं। BSB BSB: I will boast about such a man, but I will not boast about myself, except in my weaknesses.
6 IEV यदि मैं अपने विषय में घमण्ड करता रहा, तो भी मैं मूर्ख नहीं ठहरूँगा, क्योंकि मैं केवल सच ही कह रहा हूँ। यद्यपि, मैं अब और घमण्ड नहीं करूँगा, कि तुम मुझसे जो कुछ सुन चुके हो, या तुम पहले से ही मेरे विषय में जानते थे, उसके द्वारा तुम मेरा न्याय करो। BSB BSB: Even if I wanted to boast, I would not be a fool, because I would be speaking the truth. But I refrain, so no one will credit me with more than he sees in me or hears from me,
8 IEV मैंने इस बात के विषय में परमेश्वर से तीन बार प्रार्थना की; हर बार मैंने उसे हटाने के लिए उनसे विनती की, BSB BSB: Three times I pleaded with the Lord to take it away from me.
9 IEV परन्तु उन्होंने मुझसे कहा,“मेरा अनुग्रह तेरे लिए बहुत है; क्योंकि जब तू निर्बल होता है तब मेरा सबसे शक्तिशाली कार्य तुझ में होता है।” यही कारण है कि मैं अपनी निर्बलता पर गर्व करता हूँ, कि मसीह की शक्ति मुझमें समा कर मुझे बल दे। BSB BSB: But He said to me, “My grace is sufficient for you, for My power is perfected in weakness.” Therefore I will boast all the more gladly in my weaknesses, so that the power of Christ may rest on me.
10 IEV मैं मसीह के लिए किसी भी बात का सामना कर सकता हूँ। ऐसा हो सकता है कि मुझे निर्बल होना पड़े, या अन्य लोग मेरी निन्दा करें, या यह कि मुझे बड़े क्लेश हों, या अन्य लोग मुझे मारने का प्रयास करें। मैं प्रसन्न हूँ; कि मुझे विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते रहना पड़े। किसी भी स्थिति में, जब मेरी शक्ति समाप्त हो जाती है, तब मैं सबसे अधिक शक्तिशाली होता हूँ। BSB BSB: That is why, for the sake of Christ, I delight in weaknesses, in insults, in hardships, in persecutions, in difficulties. For when I am weak, then I am strong.
11 IEV मैं मूर्ख तो बना, परन्तु तुम ही ने मुझसे यह बरबस करवाया, मैं इन“बड़े- प्रेरितों” की तुलना में उतना ही अच्छा हूँ, भले ही मैं वास्तव में कुछ नहीं हूँ। BSB BSB: I have become a fool, but you drove me to it. In fact, you should have commended me, since I am in no way inferior to those “super-apostles,” even though I am nothing.
12 IEV मैंने तुमको एक सच्चे प्रेरित होने का प्रमाण या सच्चा संकेत दिया है- चमत्कार जो मैंने तुम्हारे बीच में बहुत धीरज के साथ किए थे: वह सामर्थ्य के कार्य सिद्ध करते हैं कि मैं वास्तव में यीशु मसीह की सेवा करता हूँ। BSB BSB: The marks of a true apostle—signs, wonders, and miracles—were performed among you with great perseverance.
13 IEV तुम निश्चय ही अन्य सब कलीसियाओं के समान ही महत्वपूर्ण थे। केवल तुम इस तरह अलग थे, कि मैंने तुमसे पैसा नहीं लिया था, जैसा मैंने उनसे लिया था। मुझे क्षमा कर दो कि मैंने तुमसे यह नहीं माँगा। BSB BSB: In what way were you inferior to the other churches, except that I was not a burden to you? Forgive me this wrong!
14 IEV इसलिए यह बात सुनो। अब मैं तुम्हारे पास आने को तीसरी बार यात्रा करने के लिए तैयार हूँ, और अन्य सभी यात्राओं की तरह, इस यात्रा में भी, मैं तुम में से किसी से भी पैसे नहीं माँगूँगा। मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए। मैं केवल तुमको चाहता हूँ। बच्चों को अपने माता- पिता के खर्चों का भुगतान नहीं करना चाहिए, परन्तु माता- पिता बच्चों के खर्चों का भुगतान करने के लिए पैसा बचाते हैं। BSB BSB: See, I am ready to come to you a third time, and I will not be a burden, because I am not seeking your possessions, but you. For children should not have to save up for their parents, but parents for their children.
15 IEV मैं सम्पूर्ण आनन्द से तुम्हारी सहायता के लिए खर्च करूँगा, वरन् स्वयं भी खर्च हो जाऊँगा। यदि इसका मतलब है कि मैं तुमसे पहले से कहीं अधिक प्रेम करता हूँ, तो निश्चय ही तुमको भी पहले से कहीं अधिक मुझसे प्रेम करना चाहिए। BSB BSB: And for the sake of your souls, I will most gladly spend my money and myself. If I love you more, will you love me less?
16 IEV ऐसा हो सकता है, कि मैंने तुम पर बोझ नहीं डाला, परन्तु चतुराई से तुम्हें धोखा देकर फँसा लिया। BSB BSB: Be that as it may, I was not a burden to you; but crafty as I am, I caught you by trickery.
17 IEV क्या मैंने कभी तुमको किसी और को पैसों के लिए भेज कर धोखा दिया है? BSB BSB: Did I exploit you by anyone I sent you?
18 IEV उदाहरण के लिए, मैंने तीतुस और दूसरे भाई को तुम्हारे पास भेजा था, परन्तु उन्होंने उनकी देखभाल करने के लिए तुमसे कुछ नहीं माँगा, क्या उन्होंने माँगा? क्या तीतुस ने कभी तुमसे अपने खर्चों का भुगतान कराया? तीतुस और दूसरे भाई ने तुमसे मेरे जैसा ही व्यवहार किया, क्या ऐसा नहीं है? हम अपना जीवन एक ही तरह जीते हैं; तुमको हमारे लिए कुछ भी भुगतान नहीं करना पड़ा। BSB BSB: I urged Titus to visit you, and I sent our brother with him. Did Titus exploit you in any way? Did we not walk in the same Spirit and follow in the same footsteps?
19 IEV क्या तुमको सच में लगता है कि मैं इस पत्र में स्वयं का बचाव करने का प्रयास कर रहा हूँ? परमेश्वर जानते हैं कि मैं मसीह से जुड़ा हुआ हूँ, और मैंने यह सब इसलिए लिखा कि तुमको उन पर भरोसा रखने के लिए दृढ़ करूँ। BSB BSB: Have you been thinking all along that we were making a defense to you? We speak before God in Christ, and all of this, beloved, is to build you up.
20 IEV परन्तु जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा, तो मैं तुमको जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं पाऊँगा, तुम मेरी बात सुनना नहीं चाहोगे। मुझे डर है कि तुम अपने बीच में बहुत विवाद कर रहे हो और तुम में से कुछ लोग एक दूसरे से ईर्ष्या करते हैं, और तुम में से कुछ एक दूसरे से बहुत क्रोधित हो गए हैं। मुझे डर है कि तुम में से कुछ अपने को पहले स्थान पर रखते हैं, कि तुम एक दूसरे के विषय में चुगली करते हो, और तुम में से कुछ बहुत स्वार्थी हैं। BSB BSB: For I am afraid that when I come, I may not find you as I wish, and you may not find me as you wish. I fear that there may be quarreling, jealousy, rage, rivalry, slander, gossip, arrogance, and disorder.
21 IEV मुझे डर है कि जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा, तो परमेश्वर मुझे दीनता प्रदान करेंगे। मुझे डर है कि मुझे उन लोगों के लिए शोक करना होगा, जिन्होंने पहले पाप किया था, और उस गन्दे कार्य, और व्यभिचार, और लुचपन से, जो उन्होंने किया, मन नहीं फिराया। BSB BSB: I am afraid that when I come again, my God will humble me before you, and I will be grieved over many who have sinned earlier and have not repented of their acts of impurity, sexual immorality, and debauchery.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.