1 IEV हम एक साथ कार्य करते हैं, और हम तुमसे अनुरोध करते हैं कि परमेश्वर का अनुग्रह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो। BSB BSB: As God’s fellow workers, then, we urge you not to receive God’s grace in vain.
2 IEV परमेश्वर ने कहा,“उस समय जब मैंने अपनी प्रेमपूर्ण दया दिखाई, तब मैंने तुम्हारी बात सुनी, और जब मैंने अपने उद्धार का कार्य पूरा किया तब मैंने तुम्हारी सहायता की।” देखो, यह वह दिन है जब परमेश्वर तुम पर दया कर रहे हैं; यह उद्धार का दिन है। BSB BSB: For He says: “In the time of favor I heard you, and in the day of salvation I helped you.” Behold, now is the time of favor; now is the day of salvation!
3 IEV हम निश्चय ही किसी को भी गलत करने का कारण नहीं देना चाहते, क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि कोई हम पर आरोप लगाए कि हम बुराई को प्रोत्साहित करने के लिए सुसमाचार का प्रचार करते हैं। BSB BSB: We put no obstacle in anyone’s way, so that no one can discredit our ministry.
4 IEV हमने बार- बार सिद्ध किया है कि हम परमेश्वर के सेवक हैं। हम बहुत दुख सहन करते हैं, हम साहस के साथ उनका सामना करते हैं जो हमें चोट पहुँचाते हैं, और हम कठिन समयों में जीवन जीते हैं। BSB BSB: Rather, as servants of God we commend ourselves in every way: in great endurance; in troubles, hardships, and calamities;
5 IEV लोगों ने हमें पीटा; दूसरों ने हमें बन्दीगृह में बन्द कर दिया; हम लोगों के लिए उपद्रव करने का कारण बने थे; हमने कठिन शारीरिक परिश्रम किया है; हमने नींद के बिना कई लम्बी रातें काटी हैं, और हम भोजन के बिना भी रहे हैं। BSB BSB: in beatings, imprisonments, and riots; in labor, sleepless nights, and hunger;
6 IEV परन्तु इन सब में, हमारा जीवन पवित्र है, हमारा ज्ञान गहरा है, और जब तक परमेश्वर हमारी पीड़ा को समाप्त नहीं करते, तब तक हम प्रतीक्षा करने में सक्षम हैं। हम जानते हैं कि मसीह हमारे लिए कितने दयालु हैं; हम पवित्र- आत्मा से भरे हैं, और हम मनुष्यों से प्रेम करते हैं। BSB BSB: in purity, knowledge, patience, and kindness; in the Holy Spirit and in sincere love;
7 IEV हम परमेश्वर के सच्चे वचन के अनुसार जीते हैं। और हमारे पास परमेश्वर की शक्ति है। मसीह के द्वारा, परमेश्वर ने अपने साथ हमारा मेल- मिलाप कर लिया है। यह वह सच है जिस पर हम निरन्तर विश्वास करते हैं; यह कवच के समान है जिसे एक सैनिक पहनता है, और यह उसके दोनों हाथों के लिए हथियारों के जैसा है। BSB BSB: in truthful speech and in the power of God; with the weapons of righteousness in the right hand and in the left;
8 IEV कभी- कभी लोग हमें सम्मान देते हैं; अन्य समय में, वे हमारा अपमान करते हैं। कभी वे हमारे विषय में बहुत बुरी बातें कहते हैं; तो कभी वे हमारी प्रशंसा करते हैं। वे हम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं, भले ही हम सच ही बोलते हैं। BSB BSB: through glory and dishonor, slander and praise; viewed as imposters, yet genuine;
9 IEV हम ऐसे लोगों के समान रहते हैं जिनके विषय में कोई नहीं जानता, परन्तु कुछ लोग हमें भली भाँति जानते हैं। मसीह के विषय में सन्देश सुनाने पर कुछ लोग हमारी हत्या करने का प्रयास करते हैं, भले ही किसी ने कानूनी रूप से कभी हमें मृत्यु दण्ड नहीं दिया। BSB BSB: unknown, yet well-known; dying, and yet we live on; punished, yet not killed;
10 IEV हम दुख के साथ रहते हैं परन्तु हम सदा आनन्दित रहते हैं। हम बहुत गरीब लोगों के समान रहते हैं, परन्तु हमारे पास सुसमाचार का खजाना है, जो बहुतों को धनवान बनाता है। तुम देख सकते हो कि हमारे पास कुछ भी नहीं है, परन्तु सच्चाई यह है कि सब कुछ हमारा है। BSB BSB: sorrowful, yet always rejoicing; poor, yet making many rich; having nothing, and yet possessing everything.
11 IEV हे साथी विश्वासियों, हमने कुरिन्थ में तुमसे बहुत खुल कर और निष्कपट बातें की हैं। हमने तुमको खुल कर दिखाया है कि हम तुमसे प्रेम करते हैं। BSB BSB: We have spoken freely to you, Corinthians. Our hearts are open wide.
12 IEV हम वह नहीं जो कुछ छिपाते हैं, परन्तु तुम यह दिखाने के लिए संकोच करते हो कि तुम हमसे प्रेम करते हो। BSB BSB: It is not our affection, but yours, that is restrained.
13 IEV यह एक निष्पक्ष लेन- देन होगा- मैं तुमसे ऐसे बात कर रहा हूँ जैसे बच्चों से- कि तुम बदले में हमसे प्रेम करो। BSB BSB: As a fair exchange—I speak as to my children—open wide your hearts also.
14 IEV जो लोग मसीह पर भरोसा नहीं रखते हैं, उन लोगों के साथ अनुचित विधि से कार्य न करो। जो लोग परमेश्वर के मानकों और नियमों के आधार पर जीते हैं, उनका उन लोगों के साथ क्या कार्य, जो परमेश्वर के कानूनों को तोड़ते हैं और अपनी इच्छा से कार्य करते है? अन्धकार और प्रकाश एक साथ नहीं हो सकते। BSB BSB: Do not be unequally yoked with unbelievers. For what partnership can righteousness have with wickedness? Or what fellowship does light have with darkness?
15 IEV दुष्ट- आत्मा बलियाल के साथ किसी भी तरह से मसीह कैसे सहमत हो सकते हैं? जो व्यक्ति परमेश्वर पर भरोसा रखता है, उसकी किसी अन्य व्यक्ति के साथ जो परमेश्वर पर भरोसा नहीं रखता है; क्या समानता है? BSB BSB: What harmony is there between Christ and Belial? Or what does a believer have in common with an unbeliever?
16 IEV अन्य जातियों की मूर्तियों को परमेश्वर के भवन में लाना कितना सही होगा? क्योंकि हम जीविते परमेश्वर का भवन हैं, जैसे परमेश्वर ने कहा:“मेरा घर अपने लोगों के बीच होगा मैं उनके बीच अपना जीवन जीऊँगा। मैं उनका परमेश्वर रहूँगा और वे मेरी प्रजा होंगे।” BSB BSB: What agreement can exist between the temple of God and idols? For we are the temple of the living God. As God has said: “I will dwell with them and walk among them, and I will be their God, and they will be My people.”
17 IEV शास्त्र इसलिए कहता हैं:“अविश्वासियों के बीच से बाहर आओ और उनसे अलग हो जाओ,” परमेश्वर कहते हैं,“उन वस्तुओं को न लो, जो तुमको अशुद्ध बनाती हैं और मेरी आराधना करने में असमर्थ बनाती हैं; तो मैं तुम्हें ग्रहण करूँगा; BSB BSB: “Therefore come out from among them and be separate, says the Lord. Touch no unclean thing, and I will receive you.”
18 IEV और मैं तुम्हारा पिता होऊँगा, और तुम मेरे पुत्र और पुत्रियाँ होंगे।” सर्वशक्तिमान- प्रभु परमेश्वर यह कहते हैं। BSB BSB: And: “I will be a Father to you, and you will be My sons and daughters, says the Lord Almighty.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.