1 IEV तुम सब मुझे प्रमुख अगुवे के रूप में जानते हो। मैं तुम सभी विश्वासियों को यह पत्र लिख रहा हूँ, विशेषकर उस मण्डली को जिसे मैं बहुत प्रेम करता हूँ। परमेश्वर ने तुमको चुना है, न केवल मैं तुमसे प्रेम करता हूँ, बल्कि वे लोग जो यीशु के सिखाए गए सच्चे सन्देश को जानते और स्वीकार करते हैं, वे भी तुमसे प्रेम करते हैं। BSB BSB: The elder, To the chosen lady and her children, whom I love in the truth—and not I alone, but also all who know the truth—
2 IEV ऐसा इसलिए है क्योंकि हम सभी परमेश्वर के सच्चे सन्देश पर विश्वास करते हैं। यह सन्देश हमारे मन में है और हम इस पर सदा विश्वास करते रहेंगे। BSB BSB: because of the truth that abides in us and will be with us forever:
3 IEV परमेश्वर पिता, और यीशु मसीह जो उनके पुत्र हैं, हम पर अनुग्रह और दया सदा करते रहेंगे क्योंकि वे हमसे प्रेम करते हैं। वे हमें शान्ति देंगे, क्योंकि वे वास्तव में हमसे प्रेम करते हैं। BSB BSB: Grace, mercy, and peace from God the Father and from Jesus Christ, the Son of the Father, will be with us in truth and love.
4 IEV मैं बहुत आनन्दित हूँ क्योंकि मैंने यह जान लिया है कि तुम में से कुछ उस सच के अनुसार जी रहे हैं जो परमेश्वर ने हमें सिखाया है। यह वही है जो हमारे पिता ने हमें करने का आदेश दिया था। BSB BSB: I was overjoyed to find some of your children walking in the truth, just as the Father has commanded us.
5 IEV और अब, प्रिय मण्डली, मैं तुमसे उनकी आज्ञाओं का पालन करने के लिए विनती करता हूँ जो उन्होंने हमें दी हैं। यही कारण है कि मैं तुमको लिख रहा हूँ। उन्होंने जो आदेश दिया कि हमें एक- दूसरे से प्रेम करना चाहिए, इसमें कुछ नया नहीं है; जब हमने पहली बार मसीह में विश्वास किया तब ही हमने सीखा था कि हमें एक- दूसरे से प्रेम करना चाहिए। BSB BSB: And now I urge you, dear lady—not as a new commandment to you, but one we have had from the beginning—that we love one another.
6 IEV परमेश्वर से और एक- दूसरे से प्रेम करने का यही अर्थ है, कि हमें परमेश्वर के द्वारा दी गई आज्ञाओं का पालन करना चाहिए। परमेश्वर हमें यह करने की आज्ञा देते हैं कि हम उनसे और एक- दूसरे से प्रेम करते रहें। BSB BSB: And this is love, that we walk according to His commandments. This is the very commandment you have heard from the beginning, that you must walk in love.
7 IEV बहुत से लोग जो दूसरों को धोखा देते हैं, संसार में निकल आए हैं, और अब तुम्हारे क्षेत्र में अन्य लोगों के बीच चले गए हैं। ये उनमें से एक हैं जो यह विश्वास करने से मना करते हैं कि यीशु मसीह मनुष्य बने। ये वे लोग हैं जो दूसरों को धोखा देते हैं और स्वयं मसीह का विरोध करते हैं। BSB BSB: For many deceivers have gone out into the world, refusing to confess the coming of Jesus Christ in the flesh. Any such person is the deceiver and the antichrist.
8 IEV इसलिए सावधान रहो कि तुम ऐसे शिक्षकों से धोखा न खाओ। यदि तुम उनसे धोखा खाते हो, तो तुम उस इनाम को खो सकते हो, जिसके लिए हम तुम्हारे साथ मिलकर परिश्रम कर रहे हैं, और तुम्हें परमेश्वर के साथ सदा रहने का बड़ा इनाम नहीं मिलेगा। BSB BSB: Watch yourselves, so that you do not lose what we have worked for, but that you may be fully rewarded.
9 IEV जो लोग मसीह की सिखाई गई बातों को बदलते हैं और जो उन्होंने सिखाया उस पर विश्वास नहीं करते, वे परमेश्वर के साथ जुड़े नहीं हैं। परन्तु जो लोग मसीह की सिखाई गई बातों पर विश्वास करते है, वे परमेश्वर, हमारे पिता और उनके पुत्र दोनों के साथ जुड़ गए हैं। BSB BSB: Anyone who runs ahead without remaining in the teaching of Christ does not have God. Whoever remains in His teaching has both the Father and the Son.
10 IEV तो जब तुम्हारे पास कोई ऐसा आता है, जो मसीह की सिखाई शिक्षा से कुछ अलग सिखाता हो, तो उसका अपने घरों में स्वागत न करना। उसे अभिवादन या किसी भी प्रकार की शुभकामनाएँ दे कर प्रोत्साहित न करना। BSB BSB: If anyone comes to you but does not bring this teaching, do not receive him into your home or even greet him.
11 IEV मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ, क्योंकि यदि तुम ऐसे लोगों के साथ अपने साथी- विश्वासी के समान व्यवहार करते हो, तो तुम उनके बुरे कार्यों में उनकी सहायता कर रहे हो। BSB BSB: Whoever greets such a person shares in his evil deeds.
12 IEV भले ही मेरे पास बहुत कुछ है जो मैं तुमको बताना चाहता हूँ, पर मैंने निर्णय किया है कि इस पत्र में नहीं बताऊँगा। इसकी अपेक्षा, मैं शीघ्र ही तुम्हारे साथ होने और आमने- सामने तुमसे बात करने की आशा करता हूँ, और फिर हम एक साथ पूरी तरह से हर्षित हो सकेंगे। BSB BSB: I have many things to write to you, but I would prefer not to do so with paper and ink. Instead, I hope to come and speak with you face to face, so that our joy may be complete.
13 IEV यहाँ की मण्डली के तुम्हारे साथी- विश्वासी, जिन्हें भी परमेश्वर ने चुना है, सभी तुमको नमस्कार करते हैं। BSB BSB: The children of your elect sister send you greetings.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.