1 IEV जब योआश यहूदा का राजा बन गया तब येहू लगभग सात वर्ष तक इस्राएल पर शासन कर चुका था। उसने चालीस वर्ष तक यरूशलेम में शासन किया। उसकी माँ सिब्या, बेर्शेबा शहर से थी। BSB BSB: In the seventh year of Jehu, Joash became king, and he reigned in Jerusalem forty years. His mother’s name was Zibiah; she was from Beersheba.
2 IEV योआश जब तक जीवित रहा, उसने यहोवा को प्रसन्न किया, क्योंकि यहोयादा याजक ने उसे निर्देश दिए थे। BSB BSB: And Joash did what was right in the eyes of the LORD all the days he was instructed by Jehoiada the priest.
3 IEV परन्तु देश के अन्य स्थान जहाँ लोग यहोवा की उपासना करते थे, वे नष्ट नहीं किये गए। उन्होंने उन स्थानों पर बलि चढ़ाई और धूप जलाई, अपेक्षा उस स्थान के जिसे यहोवा ने यरूशलेम में उनके लिए चुना था। BSB BSB: Nevertheless, the high places were not removed; the people continued sacrificing and burning incense there.
4 IEV योआश ने याजकों से कहा,“तुम वह सब पैसा ले लो जो लोगों के लिए देना अनिवार्य है और वह पैसा भी ले लो जो वे अपनी इच्छा से देना चाहते हैं कि यहोवा के भवन के लिए सामान मोल लेने हेतु पवित्र भेंट ठहरें। BSB BSB: Then Joash said to the priests, “Collect all the money brought as sacred gifts into the house of the LORD—the census money, the money from vows, and the money brought voluntarily into the house of the LORD.
5 IEV प्रत्येक याजक उसके पास आने वाले उपासकों के पैसे ले, और उन्हें यहोवा के भवन की टूट- फूट सुधरने के लिए कार्य में लें।” BSB BSB: Let every priest receive it from his constituency, and let it be used to repair any damage found in the temple.”
6 IEV परन्तु योआश के शासन के तेइसवे वर्ष तक, याजकों ने यहोवा के भवन में कहीं कुछ भी टूट- फूट ठीक नहीं की थी। BSB BSB: By the twenty-third year of the reign of Joash, however, the priests had not yet repaired the damage to the temple.
7 IEV तब योआश ने यहोयादा और अन्य याजकों को बुलाया और उनसे कहा,“तुम यहोवा के भवन में टूट- फूट क्यों नहीं सुधार रहे हो? लोगों से और अधिक कर मत लो। यहोवा के भवन की देख- रेख के लिए जो पैसा लिया जा चुका है वह पैसा मजदूरों को दे दो कि वे सुधार का कार्य करें।” BSB BSB: So King Joash called Jehoiada and the other priests and said, “Why have you not repaired the damage to the temple? Now, therefore, take no more money from your constituency, but hand it over for the repair of the temple.”
8 IEV याजक ऐसा करने के लिए सहमत हुए, और वे इस पर भी सहमत हुए कि वे स्वयं मरम्मत कार्य नहीं करेंगे। BSB BSB: So the priests agreed that they would not receive money from the people and that they would not repair the temple themselves.
9 IEV तब यहोयादा ने एक सन्दूक ले कर उसमें एक छेद कर दिया। उसे उसने धूप जलाने की वेदी के पास रख दिया। वह मन्दिर में प्रवेश करने वालों की दाहिनी ओर होता था। यहोवा के भवन के प्रवेश द्वार की रक्षा करने वाले याजक उपासकों द्वारा लाए जाने वाले दान को उस सन्दूक में डाल देते थे। BSB BSB: Then Jehoiada the priest took a chest, bored a hole in its lid, and set it beside the altar on the right side as one enters the house of the LORD. There the priests who guarded the threshold put all the money brought into the house of the LORD.
10 IEV जब वे देखते कि उस सन्दूक में बहुत पैसा हो गया तब सचिव और महायाजक आकर पैसों को गिनते और उसे थैलों में भर कर मुहरबन्द कर देते। BSB BSB: Whenever they saw that there was a large amount of money in the chest, the royal scribe and the high priest would go up, count the money brought into the house of the LORD, and tie it up in bags.
11 IEV तब वह पैसा आराधनालय का सुधार करने वालों के सरदारों में बाँट दिया जाता और वे उस पैसे को लकड़ी का कार्य करने वालों और मिस्त्रियों को दे देते परन्तु उनसे लेखा नहीं लेते क्योंकि वे सच्चाई से कार्य करते थे, BSB BSB: Then they would put the counted money into the hands of those who supervised the work on the house of the LORD, who in turn would pay those doing the work—the carpenters, builders,
12 IEV उनमें राजमिस्त्री और पत्थर काटने वाले भी थे। इसके अतिरिक्त कुछ पैसा लकड़ी और पत्थरों को मोल लेने और सुधार कार्य के अन्य खर्चों में भी कार्य आता था। BSB BSB: masons, and stonecutters. They also purchased timber and dressed stone to repair the damage to the house of the LORD, and they paid the other expenses of the temple repairs.
13 IEV परन्तु उन्होंने चाँदी के कटोरों या दीपक की चिमटियों या तसले या तुरही या मन्दिर में कार्य आने वाली चाँदी या सोने से बने अन्य किसी भी सामान के लिए उस पैसे को कार्य में नहीं लिया। BSB BSB: However, the money brought into the house of the LORD was not used for making silver basins, wick trimmers, sprinkling bowls, trumpets, or any articles of gold or silver for the house of the LORD.
14 IEV वह सब पैसा उन लोगों को दिया गया जो यहोवा के भवन को सुधरने का कार्य कर रहे थे। BSB BSB: Instead, it was paid to those doing the work, and with it they repaired the house of the LORD.
15 IEV जो लोग कार्य की देख- रेख करते थे वे सदा सच्चाई से कार्य करते थे, इसलिए राजा के सचिव और महायाजक को देख- रेख करने वालों से कभी भी यह लेखा लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी कि उन्होंने पैसे कहाँ- कहाँ खर्च किए। BSB BSB: No accounting was required from the men who received the money to pay the workmen, because they acted with integrity.
16 IEV परन्तु जो पैसा लोग अपने पापों की बलि के लिए देते थे वह सन्दूक में नहीं डाला जाता था। वह पैसा याजकों का होता था। BSB BSB: The money from the guilt offerings and sin offerings was not brought into the house of the LORD; it belonged to the priests.
18 IEV तब यहूदा के राजा योआश ने पिछले राजा यहोशापात और यहोराम और अहज्याह द्वारा यहोवा को समर्पित किया गया सब पैसा तथा बढ़ता कुछ पैसा और बहुमूल्य वस्तुओं के भण्डारगृह से सब सोना ले कर राजा हजाएल को भिजवा दिया। कि उसे यरूशलेम पर आक्रमण करने से रोके। तो राजा हजाएल अपनी सेना ले कर यरूशलेम से चला गया। BSB BSB: So King Joash of Judah took all the sacred objects dedicated by his fathers—Jehoshaphat, Jehoram, and Ahaziah, the kings of Judah—along with his own consecrated items and all the gold found in the treasuries of the house of the LORD and the royal palace, and he sent them to Hazael king of Aram. So Hazael withdrew from Jerusalem.
19 IEV यदि तुम योआश के कार्यों के विषय में अधिक जानना चाहते हो, तो वह सब यहूदा के राजाओं का इतिहास नामक पुस्तक में लिखा गया है। BSB BSB: As for the rest of the acts of Joash, along with all his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah?
21 IEV योआश के अधिकारियों ने उसके विरुद्ध षड्यन्त्र रचा और उनमें से दो ने सिल्ला जाने वाले मार्ग पर योआश को मार डाला। ये दोनों, शिमात का पुत्र योजाकार और शोमेर का पुत्र यहोजाबाद था। योआश को उस स्थान पर दफनाया गया जहाँ उसके पूर्वजों को दफनाया गया था, यरूशलेम में दाऊद के शहर में। तब योआश का पुत्र अमस्याह यहूदा का राजा बन गया। BSB BSB: His servants Jozabad son of Shimeath and Jehozabad son of Shomer struck him down, and he died. And they buried him with his fathers in the City of David, and his son Amaziah reigned in his place.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.