1 IEV मैं शमौन पतरस तुम्हें यह पत्र लिख रहा हूँ। मैं यीशु मसीह की सेवा करता हूँ, और मैं एक प्रेरित हूँ जिसे मसीह ने नियुक्त किया है। मैं यह पत्र तुम्हें भेज रहा हूँ जिन्हें परमेश्वर ने मसीह में विश्वास करने के लिए सहायता की जैसे उन्होंने हम प्ररितों को मसीह में विश्वास करने के लिए सहायता की। तुम्हें और हमें यीशु मसीह पर विश्वास करने से एक जैसा सम्मान मिला है। वह परमेश्वर हैं, वह पूरी तरह से धर्मी हैं जिनकी हम आराधना करते हैं, और वह हमारे उद्धारकर्ता हैं। BSB BSB: Simon Peter, a servant and apostle of Jesus Christ, To those who through the righteousness of our God and Savior Jesus Christ have received a faith as precious as ours:
2 IEV मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुम्हारे प्रति बहुत दयालु बने रहे और तुम्हें असीम शान्ति दें क्योंकि तुम सचमुच परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु को जानते हो। BSB BSB: Grace and peace be multiplied to you through the knowledge of God and of Jesus our Lord.
3 IEV परमेश्वर ने हमें वह सब कुछ दिया है जिसकी हमें आवयश्कता है ताकि हम हमेशा के लिए जीवित रहें और उनका आदर करें। वह अपने परमेश्वर होने की शक्ति के द्वारा ऐसा करते हैं, और वह ऐसा इसलिए करते हैं कि हम उन्हें जानते हैं। और उन्हे जानने के कारण उन्होंने हमें यह दिया है। परमेश्वर ही ने हमें अपने लोग होने के लिए चुना है क्योंकि वे शक्तिशाली और भले हैं। BSB BSB: His divine power has given us everything we need for life and godliness through the knowledge of Him who called us by His own glory and excellence.
5 IEV क्योंकि परमेश्वर ने वह सब किया है, इसलिए सर्वोत्तम यत्न करो न केवल मसीह में विश्वास करने के लिए, वरन् अच्छा जीवन जीने के लिए भी। और सुनिश्चित करो कि न केवल तुम अच्छा जीवन जी रहे हो, परन्तु तुम परमेश्वर के बारे में अधिक से अधिक सीख भी रहे हो। BSB BSB: For this very reason, make every effort to add to your faith virtue; and to virtue, knowledge;
6 IEV इसके अतिरिक्त, अपने सर्वोत्तम प्रयास से परमेश्वर के बारे में अधिक से अधिक जानना ही नहीं वरन्, अपने कामों एवं मुँह की बातों में भी संयम रखो। सुनिश्चित करो कि तुम केवल अपने कामों और मुँह की बातों को ही संयम में न रखो परन्तु तुम मसीही के निष्ठावान भी हों और सुनिश्चित करो कि तुम मसीह के निष्ठावान ही नहीं; उसके सम्मान करनेवाले भी हो। BSB BSB: and to knowledge, self-control; and to self-control, perseverance; and to perseverance, godliness;
7 IEV और यह भी सुनिश्चित करो कि तुम केवल उनका सम्मान ही नहीं करते हो, तुम अपने विश्वासी भाई- बहनों के लिए चिन्ता भी करते हो, जैसे कि भाइयों और बहनों को एक दूसरे के लिए करना चाहिए। और यह भी सुनिश्चित करो कि न केवल तुम अपने साथी विश्वासियों के लिए चिन्ता करते हो, तुम सबसे प्रेम भी करते हो। BSB BSB: and to godliness, brotherly kindness; and to brotherly kindness, love.
8 IEV यदि तुम ये सब करते हो, और बहुतायत से करते हो, तो इससे प्रकट होता है कि हमारे प्रभु यीशु मसीह को जानने से तुम्हारे जीवन में बहुत अच्छे फल उत्पन्न होते हैं। BSB BSB: For if you possess these qualities and continue to grow in them, they will keep you from being ineffective and unproductive in your knowledge of our Lord Jesus Christ.
9 IEV परन्तु अगर ये बातें लोगों के जीवन में सच नहीं हैं, तो इसका अर्थ है कि उन्हें ये पता ही नहीं है कि ये बातें महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि एक अंधे व्यक्ति को नहीं पता होता की उसके आस- पास क्या है। वह केवल सांसारिक बातों के बारे में ही सोचता है, जैसे कि पास का दिखने वाले व्यक्ति को केवल अपने आस पास की वस्तुएँ ही दिखाई देती है। ऐसा प्रतीत होता है कि मनुष्य भूल गए हैं कि परमेश्वर ने उनके पुराने पापी जीवन को क्षमा कर दिया है। BSB BSB: But whoever lacks these traits is nearsighted to the point of blindness, having forgotten that he has been cleansed from his past sins.
10 IEV उन लोगों के समान काम करने की अपेक्षा, तुम्हें ऐसा जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए कि सबको ये पता चले कि परमेश्वर ने तुम्हें अपने लोग होने के लिए चुना है। यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम परमेश्वर से कभी अलग नहीं होगे, BSB BSB: Therefore, brothers, strive to make your calling and election sure. For if you practice these things you will never stumble,
11 IEV और परमेश्वर पूरे मन से तुम्हारा उस जगह में स्वागत करेंगे जहाँ हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह अपने लोगों पर हमेशा के लिए राज्य करेंगे। BSB BSB: and you will receive a lavish reception into the eternal kingdom of our Lord and Savior Jesus Christ.
12 IEV मैं बार- बार तुम्हें इन बातों को याद दिलाना चाहता हूँ, भले ही तुम उन्हें पहले से जानते हो और दृढ़ विश्वास भी रखते हो कि वे सही हैं। BSB BSB: Therefore I will always remind you of these things, even though you know them and are established in the truth you now have.
13 IEV मैं इसे सही मानता हूँ कि जब तक मैं जीवित हूँ, मैं तुम्हारी सहायता करता हूँ कि तुम्हे इन विषयों के बारे में लगातार सोचते रहने में सहायता करता रहूँ, BSB BSB: I think it is right to refresh your memory as long as I live in the tent of my body,
14 IEV क्योंकि मैं जानता हूँ कि मैं शीघ्र ही मर जाऊँगा, जैसे हमारे प्रभु यीशु मसीह ने स्पष्ट रूप से मुझ पर प्रकट कर दिया है। BSB BSB: because I know that this tent will soon be laid aside, as our Lord Jesus Christ has made clear to me.
15 IEV इसके अतिरिक्त, मैं पूरा प्रयास करूँगा कि इन बातों को लिखूँ कि मेरे मरने के बाद तुम इन बातों को सदा स्मरण करने योग्य हो जाओ। BSB BSB: And I will make every effort to ensure that after my departure, you will be able to recall these things at all times.
17 IEV हमारे पिता परमेश्वर ने, उनको बहुत सम्मान दिया, जब परमेश्वर के महान प्रकाश ने उन्हें घेर लिया और उन्होंने कहा," यह मेरे पुत्र है, जिनसे मैं बहुत प्रेम करता हूँ; मैं उनसे बहुत प्रसन्न हूँ।" BSB BSB: For He received honor and glory from God the Father when the voice came to Him from the Majestic Glory, saying, “This is My beloved Son, in whom I am well pleased.”
18 IEV हमने स्वयं परमेश्वर को स्वर्ग से यह कहते सुना था जब हम उस पवित्र पर्वत पर मसीह के साथ थे। BSB BSB: And we ourselves heard this voice from heaven when we were with Him on the holy mountain.
19 IEV हमें और भी विश्वास हैं कि जो भविष्यद्वक्ताओं ने मसीह के बारे में बहुत पहले लिखा था, वह पूरी तरह विश्वसनीय हैं। उन्होंने जो लिखा है उस पर ध्यान दो, क्योंकि यह एक दीपक की तरह है जो अंधेरे में चमक रहा है जिससे लोगों को यह देखने में सहायता मिलती है कि वे कहाँ जा रहे हैं। वह रोशनी उस समय तक चमकती रहेगी जब तक दिन का आरम्भ नहीं होती और सुबह का तारा तुम्हारे दिलों में उदय नहीं हो जाता। BSB BSB: We also have the word of the prophets as confirmed beyond doubt. And you will do well to pay attention to it, as to a lamp shining in a dark place, until the day dawns and the morning star rises in your hearts.
20 IEV तुम्हें यह समझना आवश्यक है कि कोई भविष्यद्वक्ता अपनी कल्पना के आधार पर लिख नहीं सकता। BSB BSB: Above all, you must understand that no prophecy of Scripture comes from one’s own interpretation.
21 IEV कोई भी भविष्यद्वाणी किसी व्यक्ति के निर्णय से नहीं होती। जो लोग परमेश्वर के संदेश को सुनाते थे, उन्होंने ऐसा तब किया जब पवित्र आत्मा ने उनकी सहायता की। इसलिए इनका अर्थ समझाने में भी आत्मा को हमारी सहायता करनी चाहिए। BSB BSB: For no such prophecy was ever brought forth by the will of man, but men spoke from God as they were carried along by the Holy Spirit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.