1 IEV यह मेरा दूसरा पत्र है, जो मैंने तुम्हें लिखा है, जिन्हें मैं प्रेम करता हूँ। मैंने तुम्हें ये दोनों पत्र इसलिए लिखे हैं कि तुम्हें उन बातों के बारे में याद दिलाऊँ जो तुम पहले से जानते हो, और मैं तुम्हें उन बातों के बारे में मन की सच्चाई से सोचने के लिए प्रोत्साहित कर सकता हूँ। BSB BSB: Beloved, this is now my second letter to you. Both of them are reminders to stir you to wholesome thinking
2 IEV मैं चाहता हूँ कि तुम उन वचनों को याद करो जो पवित्र भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत पहले कहे थे, और यह भी याद रखना कि हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता ने क्या आज्ञा दी है, जो हम, प्रेरितों ने तुम्हें बताई है। BSB BSB: by recalling what was foretold by the holy prophets and commanded by our Lord and Savior through your apostles.
3 IEV तम्हारे लिए यह समझना आवश्यक है कि मसीह के आने से ठीक पहले, लोग तुम्हारा ठट्ठा करेंगे जब तुम कहोगे कि मसीह वापस आने वाले हैं। वे लोग ऐसे बुरे काम करेंगे जिन्हें वे करना चाहते हैं। वे यह कहेंगे," मसीह ने प्रतिज्ञा की थी कि वह वापस आएँगे, परन्तु वह नहीं आए, जब से पूर्वजों की मृत्यु हुई है, तब से सब कुछ वैसा ही है। सारी बातें वैसे ही हैं जैसी तब से हैं जब से परमेश्वर ने इस संसार को बनाया है। BSB BSB: Most importantly, you must understand that in the last days scoffers will come, scoffing and following their own evil desires.
4 IEV वे यह कहेंगे,“मसीह ने प्रतिज्ञा की थी कि वह वापस आएँगे, परन्तु वह नहीं आए, जब से पूर्वजों की मृत्यु हुई है, तब से सब कुछ वैसा ही है। सारी बातें वैसे ही हैं जैसी तब से हैं जब से परमेश्वर ने इस संसार को बनाया है। BSB BSB: “Where is the promise of His coming?” they will ask. “Ever since our fathers fell asleep, everything continues as it has from the beginning of creation.”
5 IEV वे ऐसा कहेंगे क्योंकि वे जानबूझकर परमेश्वर की सच्चाई को अनदेखा करते हैं, कि परमेश्वर ने बहुत समय पहले आदेश दिया था कि ऐसा हो और वह स्वर्ग को अस्तित्व में लाए, और उन्होंने पृथ्वी को पानी से बाहर निकाला और पानी से अलग किया। BSB BSB: But they deliberately overlook the fact that long ago by God’s word the heavens existed and the earth was formed out of water and by water,
6 IEV और परमेश्वर ने यह आज्ञा देकर कि ऐसा हो, बाढ़ के पानी से उस संसार को नाश कर दिया, जो उस समय अस्तित्व में था। BSB BSB: through which the world of that time perished in the flood.
7 IEV इसके अतिरिक्त, परमेश्वर ने यह आदेश देकर कि ऐसा हो, स्वर्ग और पृथ्वी को अलग कर दिया है जो अब हैं, और ये उस समय तक रहेंगे जब वे अधर्मी लोगों का न्याय करेंगे। और वह उस समय आकाश और पृथ्वी को जलाकर नाश कर देंगे। BSB BSB: And by that same word, the present heavens and earth are reserved for fire, being kept for the day of judgment and destruction of ungodly men.
10 IEV परन्तु परमेश्वर का आगमन एक दिन अचानक ही हो जाएगा। वह चोर के समान बिना चेतावनी के आ जाएँगे। उस समय एक बड़ी गड़गड़ाहट की आवाज होगी। स्वर्ग अस्तित्व में न रहेगा। तत्वों को आग से नष्ट किया जाएगा, और पृथ्वी और उस में रहने वाले सब लोगों के काम, न्याय करने के लिए परमेश्वर के सामने प्रकट किए जाएँगे। BSB BSB: But the Day of the Lord will come like a thief. The heavens will disappear with a roar, the elements will be destroyed by fire, and the earth and its works will be laid bare.
11 IEV क्योंकि परमेश्वर निश्चय ही इन सब वस्तुओं को नष्ट कर देंगे जैसा कि मैंने अभी कहा था, इसलिए तुम्हें अवश्य यह जानना चाहिए कि तुम्हें किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। तुम ऐसा व्यवहार करो जिससे परमेश्वर को आदर मिले, BSB BSB: Since everything will be destroyed in this way, what kind of people ought you to be? You ought to conduct yourselves in holiness and godliness
12 IEV जब कि तुम उत्सुकता से मसीह की वापसी के दिन की प्रतीक्षा करते हो जिसे उन्होंने नियुक्त किया है, तुम्हें उस दिन के शीघ्र आने के लिए यत्न करना चाहिए। परमेश्वर उस दिन जो करेंगे उसके कारण, आकाश नाश होगा। तत्व पिघल जाएँगे और जल जाएँगे। BSB BSB: as you anticipate and hasten the coming of the day of God, when the heavens will be destroyed by fire and the elements will melt in the heat.
13 IEV यह सभी घटनाएँ तो होंगी, परन्तु हम आनन्दित होंगे क्योंकि हम नए आकाश और नई पृथ्वी की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसकी परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की है। केवल वही लोग नए आकाश और नई पृथ्वी पर होंगे जो लोग धर्मी हैं। BSB BSB: But in keeping with God’s promise, we are looking forward to a new heaven and a new earth, where righteousness dwells.
14 IEV इसलिए, प्रिय मित्रों, क्योंकि जब तुम इन बातों के होने की प्रतीक्षा कर रहे हो, ऐसे करने का प्रयास करो जिससे परमेश्वर का सम्मान हो, और मसीह यह देख सकें कि तुम पाप नहीं करते हो और तुम एक दूसरे के साथ शान्ति से रह रहे हो। BSB BSB: Therefore, beloved, as you anticipate these things, make every effort to be found at peace—spotless and blameless in His sight.
16 IEV पौलुस ने अपनी पत्री में कुछ ऐसी बातें लिखीं हैं जिसे समझना लोगों के लिए कठिन है। जो लोग परमेश्वर के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और जो अंधाधुंध बाते करते हैं, वे इन बातों का गलत अर्थ निकालते हैं, जैसे वे धर्मशास्त्र की अन्य बातों का भी गलत अर्थ निकालते हैं। परिणामस्वरूप वे अपने आप को परमेश्वर के दंड के भागी होने का कारण बनाते हैं। BSB BSB: He writes this way in all his letters, speaking in them about such matters. Some parts of his letters are hard to understand, which ignorant and unstable people distort, as they do the rest of the Scriptures, to their own destruction.
17 IEV इसलिए, प्रिय मित्रों, क्योंकि तुम पहले से ही इन झूठे शिक्षकों के बारे में जानते हो, उनसे चौकस रहो। इन दुष्ट लोगों को अवसर मत दो कि वे तुम्हें गलत बातें सिखाकर धोखा दें। जिन बातों पर तुम अब दृढ़ता से विश्वास करते हो, उन बातों पर सन्देह करने के लिए उन्हें समझाने का अवसर मत दो। BSB BSB: Therefore, beloved, since you already know these things, be on your guard so that you will not be carried away by the error of the lawless and fall from your secure standing.
18 IEV इसकी अपेक्षा, ऐसा जीवन जीओ कि तुम हमारे उद्धारकर्ता यीशु मसीह की दया का अनुभव अधिक से अधिक कर सको, और तुम उसे और अधिक उत्तम रीति से समझ सको। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हर कोई यीशु मसीह को अब और सदा के लिए सम्मान दे! सच में ऐसा ही हो! BSB BSB: But grow in the grace and knowledge of our Lord and Savior Jesus Christ. To Him be the glory both now and to the day of eternity. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.