1 IEV कुछ समय बाद, दाऊद ने यहोवा से पूछा,“क्या मुझे यहूदा के एक नगर में जाना चाहिए?” यहोवा ने उत्तर दिया,“हाँ, वहाँ जा।” तब दाऊद ने पूछा,“मुझे किस शहर में जाना चाहिए?” यहोवा ने उत्तर दिया,“हेब्रोन में।” BSB BSB: Some time later, David inquired of the LORD, “Should I go up to one of the towns of Judah?” “Go up,” the LORD answered. Then David asked, “Where should I go?” “To Hebron,” replied the LORD.
2 IEV तब दाऊद वहाँ अपनी दोनों पत्नियों, अहीनोअम जो यिज्रेल शहर से थी, और कर्मेल शहर के नाबाल की विधवा अबीगैल को ले कर गया। BSB BSB: So David went there with his two wives, Ahinoam of Jezreel and Abigail the widow of Nabal of Carmel.
3 IEV उसने उन लोगों के साथ उनके परिवारों को भी लिया जो उसके साथ थे। वे सभी हेब्रोन और उसके आस- पास के गाँवों में रहने लगे। BSB BSB: David also took the men who were with him, each with his household, and they settled in the towns near Hebron.
4 IEV तब यहूदा के लोग हेब्रोन आए, और उनमें से एक ने दाऊद के सिर पर जैतून का तेल डाला कि वह दिखा सके कि वे उसे यहूदा के गोत्र के राजा के रूप में नियुक्त कर रहे थे। जब दाऊद को पता चला कि गिलाद के क्षेत्र में याबेश शहर के लोगों ने शाऊल के शरीर को मिट्टी दी थी, BSB BSB: Then the men of Judah came to Hebron, and there they anointed David king over the house of Judah. And they told David, “It was the men of Jabesh-gilead who buried Saul.”
5 IEV उसने याबेश के लोगों को यह कहने के लिए दूत भेजे,“मैं चाहता हूँ कि यहोवा तुम्हें शाऊल को मिट्टी देने के लिए आशीष दे। ऐसा करके, तुमने दिखाया है कि तुम उसके प्रति निष्ठावान थे। BSB BSB: So David sent messengers to the men of Jabesh-gilead to tell them, “The LORD bless you, because you showed this kindness to Saul your lord when you buried him.
6 IEV अब मैं यह भी चाहता हूँ कि यहोवा तुमसे निष्ठापूर्वक प्रेम करें और तुम्हारे प्रति निष्ठावान रहें। और जो कुछ तुम सब ने शाऊल के लिए किया है, उसके कारण मैं तुम्हारी भलाई करूँगा। BSB BSB: Now may the LORD show you loving devotion and faithfulness, and I will also show you the same favor because you have done this.
7 IEV अब, यद्यपि तुम्हारा राजा शाऊल नहीं रहा, यहूदा के लोगों के समान दृढ़ और साहसी बनो, जिन्होंने मुझे राजा बनने के लिए नियुक्त किया है।” BSB BSB: Now then, be strong and courageous, for though Saul your lord is dead, the house of Judah has anointed me as their king.”
8 IEV हालाँकि, शाऊल की सेना का सेनापति नेर का पुत्र अब्नेर शाऊल के पुत्र ईशबोशेत को ले कर यरदन नदी पार महनैम शहर गया। BSB BSB: Meanwhile, Abner son of Ner, the commander of Saul’s army, took Saul’s son Ish-bosheth, moved him to Mahanaim,
9 IEV वहाँ अब्नेर ने यह घोषणा की कि ईशबोशेत अब गिलाद और यिज्रेल के क्षेत्र और अशूरियों, एप्रैम और बिन्यामीन के गोत्रों पर राजा बन कर शासन करता है। इसका अर्थ था कि वह अधिकांश इस्राएल का राजा था। BSB BSB: and made him king over Gilead, Asher, Jezreel, Ephraim, and Benjamin—over all Israel.
10 IEV ईशबोशेत चालीस वर्ष का था जब उसने इस्राएलियों पर शासन करना आरम्भ किया। उसने दो वर्ष तक उन पर शासन किया। यहूदा का गोत्र दाऊद के प्रति निष्ठावान था। BSB BSB: Saul’s son Ish-bosheth was forty years old when he began to reign over Israel, and he reigned for two years. The house of Judah, however, followed David.
11 IEV दाऊद ने हेब्रोन में रहते हुए साढ़े सात वर्षों तक उन पर शासन किया। BSB BSB: And the length of time that David was king in Hebron over the house of Judah was seven years and six months.
12 IEV एक दिन अब्नेर और ईशबोशेत के अधिकारी महनैम से होकर यरदन नदी के पार गिबोन शहर में गए। BSB BSB: One day Abner son of Ner and the servants of Ish-bosheth son of Saul marched out from Mahanaim to Gibeon.
13 IEV योआब, जिसकी माँ सरूयाह थी, और दाऊद के कुछ अधिकारी हेब्रोन से गिबोन गए, और उनकी भेंट पानी के तालाब के पास हुई। वे सब बैठ गए, तालाब की एक ओर एक समूह और दूसरी ओर दूसरा समूह। BSB BSB: So Joab son of Zeruiah and the servants of David marched out and met them by the pool of Gibeon. And the two groups took up positions on opposite sides of the pool.
14 IEV अब्नेर ने योआब से कहा,“आ हम अपने कुछ युवाओं को एक दूसरे से लड़ने के लिए कहें!” योआब ने उत्तर दिया,“बहुत अच्छा!” BSB BSB: Then Abner said to Joab, “Let us have the young men get up and compete before us.” “Let them get up,” Joab replied.
15 IEV तब बिन्यामीन के गोत्र के बारह लोग ईशबोशेत के लिए, दाऊद के बारह सैनिकों के विरुद्ध लड़े। BSB BSB: So they got up and were counted off—twelve for Benjamin and Ish-bosheth son of Saul, and twelve for David.
16 IEV उनमें से प्रत्येक ने एक- दूसरे के सिर को पकड़ लिया जिसके विरुद्ध वे लड़ रहे थे, और अपनी तलवार को विरोधी की पसली में भोंक दिया। परिणामस्वरूप सभी चौबीस सैनिक मर गए। गिबोन में उस क्षेत्र को अब“तलवारों का क्षेत्र” कहा जाता है। BSB BSB: Then each man grabbed his opponent by the head and thrust his sword into his opponent’s side, and they all fell together. So this place, which is in Gibeon, is called Helkath-hazzurim.
17 IEV तब दूसरों ने भी लड़ना आरम्भ कर दिया। यह एक बहुत ही भयंकर लड़ाई थी। अब्नेर और इस्राएल के लोग दाऊद के सैनिकों द्वारा पराजित हुए। BSB BSB: The battle that day was intense, and Abner and the men of Israel were defeated by the servants of David.
18 IEV उस दिन सरूयाह के तीन पुत्र वहाँ थे: योआब, अबीशै और असाहेल। असाहेल तेज दौड़ने में सक्षम था। वह जंगली चीते के समान तेजी से दौड़ने वाला व्यक्ति था। BSB BSB: The three sons of Zeruiah were there: Joab, Abishai, and Asahel. Now Asahel was fleet of foot like a wild gazelle,
19 IEV असाहेल ने अब्नेर का पीछा करना आरम्भ कर दिया। वह बिना रुके अब्नेर की ओर दौड़ा। BSB BSB: and he chased Abner, not turning to the right or to the left in his pursuit.
20 IEV अब्नेर ने पीछे देखा, और कहा,“क्या तू, असाहेल है?” असाहेल ने उत्तर दिया,“हाँ!” BSB BSB: And Abner glanced back and said, “Is that you, Asahel?” “It is,” Asahel replied.
21 IEV अब्नेर चिल्लाया,“मेरा पीछा करना बन्द कर; किसी और के पीछे जा!” परन्तु असाहेल ने अब्नेर का पीछा करना बन्द नहीं किया। BSB BSB: So Abner told him, “Turn to your right or to your left, seize one of the young men, and take his equipment for yourself.” But Asahel would not stop chasing him.
22 IEV तब अब्नेर पुनः चिल्लाया,“मेरा पीछा करना बन्द कर! मैं तुझे क्यों मारूँ? मैं तेरे भाई योआब का सामना कैसे कर पाऊँगा और उसे तेरी मृत्यु के विषय कैसे समझा सकूँगा?” BSB BSB: Once again, Abner warned Asahel, “Stop chasing me. Why should I strike you to the ground? How could I show my face to your brother Joab?”
23 IEV परन्तु असाहेल ने अब्नेर का पीछा ना करने की बात नहीं मानी। अब्नेर ने अचानक मुड़ कर और अपने भाले के कुंडे को अन्त तक असाहेल के पेट में घोंप दिया। क्योंकि उसने इसे बहुत दृढ़ता से घोंपा, भाला का वह अन्त उसके शरीर के पार चला गया और असाहेल की पीठ से बाहर आया, और वह भूमि पर मृत गिर पड़ा। अन्य सभी सैनिक उस स्थान पर आए जहाँ उसका शरीर पड़ा हुआ था और असाहेल के शरीर के पास घबरा कर खड़े हो गए। BSB BSB: But Asahel refused to turn away. So Abner thrust the butt of his spear into his stomach, and it came out his back, and he fell dead on the spot. And every man paused when he came to the place where Asahel had fallen and died.
24 IEV परन्तु योआब और अबीशै अब्नेर का पीछा करते रहे सूर्यास्त में वे अम्मा की पहाड़ी पर आए, जो गिबोन के निकट जंगल में मार्ग के किनारे, गीह के पूर्व में है। BSB BSB: But Joab and Abishai pursued Abner. By sunset, they had gone as far as the hill of Ammah opposite Giah on the way to the wilderness of Gibeon.
25 IEV बिन्यामीन के गोत्र के लोग युद्ध की एक पंक्ति में अब्नेर के चारों ओर एकत्र हुए और एक पहाड़ी के शीर्ष पर खड़े हो गए। BSB BSB: The Benjamites rallied to Abner, formed a single unit, and took their stand atop a hill.
26 IEV तब अब्नेर ने योआब से कहा,“क्या हम सदैव लड़ते रहेंगे? क्या तुझे पता नहीं है कि यदि हम लड़ते रहे तो बहुत बुरा होगा? हम सभी याकूब के वंशज हैं, इसलिए हमें एक दूसरे से लड़ना नहीं चाहिए! तू कब तक अपने लोगों को आज्ञा नहीं देगा कि वे हमारा पीछा न करें? BSB BSB: Then Abner called out to Joab: “Must the sword devour forever? Do you not realize that this will only end in bitterness? How long before you tell the troops to stop pursuing their brothers?”
27 IEV योआब ने उत्तर दिया,“निश्चय ही परमेश्वर हैं, यदि तूने यह नहीं कहा होता, तो मेरे सैनिक कल सुबह तक तेरे पुरुषों का पीछा करते।” BSB BSB: “As surely as God lives,” Joab replied, “if you had not spoken up, the troops would have continued pursuing their brothers until morning.”
28 IEV तब योआब ने लड़ाई बन्द करने के लिए तुरही बजा कर संकेत दिया। तो उसके सभी पुरुषों ने इस्राएल के सैनिकों का पीछा करना बन्द कर दिया। BSB BSB: So Joab blew the ram’s horn, and all the troops stopped; they no longer pursued Israel or continued to fight.
29 IEV उस रात अब्नेर और उसके सैनिक यरदन नदी के किनारे मैदान के पार चले गए। उन्होंने यरदन पार किया और अगली सुबह सब आगे बढ़े, और अन्त में वे महनैम पहुँच गए। BSB BSB: And all that night Abner and his men marched through the Arabah. They crossed the Jordan, marched all morning, and arrived at Mahanaim.
30 IEV योआब और उसके सैनिक अब्नेर का पीछा करने के बाद एक साथ एकत्र हुए। तब योआब ने देखा कि असाहेल के अतिरिक्त, युद्ध में उन्नीस लोग मारे गए थे। BSB BSB: When Joab returned from pursuing Abner, he gathered all the troops. In addition to Asahel, nineteen of David’s servants were missing,
31 IEV परन्तु दाऊद के सैनिकों ने बिन्यामीन के गोत्र में से अब्नेर के 360 लोगों को मार डाला था। BSB BSB: but they had struck down 360 Benjamites who were with Abner.
32 IEV योआब के कुछ सैनिकों ने असाहेल के शरीर को बैतलहम में उस कब्र में रखा जहाँ उसके पिता को रखा गया था। तब वे रात भर चलते रहे, और सुबह वे हेब्रोन में घर लौट आए। BSB BSB: And they took Asahel and buried him in his father’s tomb in Bethlehem. Then Joab and his men marched all night and reached Hebron at daybreak.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.