1 IEV यहोवा ने शाऊल और उसके अन्य शत्रुओं से दाऊद को बचा लिया था, तब दाऊद ने यहोवा के लिए एक गीत गाया। BSB BSB: And David sang this song to the LORD on the day the LORD had delivered him from the hand of all his enemies and from the hand of Saul.
2 IEV उसने यह गीत गाया:“हे यहोवा, आप शिखर पर एक विशाल चट्टान के समान हैं जिसमें मैं छिप सकता हूँ। आप एक किले के समान हैं, और आप मुझे बचाते हैं। BSB BSB: He said: “The LORD is my rock, my fortress, and my deliverer.
3 IEV हे यहोवा, आप मेरी रक्षा करें। आप ढाल के समान हैं, और आप शक्तिशाली हैं जो मुझे बचाते हैं। आप ऐसे स्थान के समान हैं जहाँ मुझे शरण मिलती है। आप मुझे उन लोगों से बचाते हैं जो मेरे प्रति हिंसक हैं। BSB BSB: My God is my rock, in whom I take refuge, my shield, and the horn of my salvation. My stronghold, my refuge, and my Savior, You save me from violence.
4 IEV हे यहोवा, मैं आप से कहता हूँ। आप प्रशंसा के योग्य हैं, और आप मुझे मेरे शत्रुओं से बचाते हैं। BSB BSB: I will call upon the LORD, who is worthy to be praised; so shall I be saved from my enemies.
5 IEV मैं लगभग मर गया था। ऐसा लगता था मानों मुझसे एक बड़ी लहर टकरा गई हो, और मुझे बाढ़ के समान लगभग नष्ट कर दिया। BSB BSB: For the waves of death engulfed me; the torrents of chaos overwhelmed me.
6 IEV मैंने सोचा कि मैं मर जाऊँगा। ऐसा लगता था मानों मृत्यु की रस्सियाँ मेरे चारों ओर लिपट गई हों, और ऐसा लगता था मानों मैं एक जाल में था जहाँ मैं निश्चय ही मर जाऊँगा। BSB BSB: The cords of Sheol entangled me; the snares of death confronted me.
7 IEV परन्तु जब मैं बहुत चिंतित था, तब मैंने आपको यहोवा कहकर पुकारा। मैंने आपको पुकारा, मेरे परमेश्वर। आपने मुझे अपने भवन से सुना। जब मैंने आपको अपनी सहायता करने के लिए बुलाया तो आपने सुना। BSB BSB: In my distress I called upon the LORD; I cried out to my God. And from His temple He heard my voice, and my cry for help reached His ears.
8 IEV तब ऐसा हुआ मानों पृथ्वी हिल गई और काँप उठी। ऐसा लगता था मानों आकाश को थामने वाली नींव थरथराने लगी, क्योंकि आप क्रोधित थे। BSB BSB: Then the earth shook and quaked; the foundations of the heavens trembled; they were shaken because He burned with anger.
9 IEV ऐसा लगता था मानों आपके नथनों से धुआँ निकल उठा और धधकता हुआ कोयला और आग जो सब कुछ भस्म करती है आपके मुँह से निकली। BSB BSB: Smoke rose from His nostrils, and consuming fire came from His mouth; glowing coals blazed forth.
10 IEV आपने आकाश खोल दिया और नीचे उतर आए। आपके पैरों के नीचे घोर अन्धकार छाया था। BSB BSB: He parted the heavens and came down with dark clouds beneath His feet.
11 IEV आप एक करूब पर सवार होकर आकाश में उड़े। हवा ने आपको पक्षी के समान तेजी से यात्रा करने में सक्षम बनाया। BSB BSB: He mounted a cherub and flew; He soared on the wings of the wind.
12 IEV अंधेरा आपके चारों ओर एक कंबल के समान था जल भरे मेघों का समूह आपको घेरे हुए था। BSB BSB: He made darkness a canopy around Him, a gathering of water and thick clouds.
13 IEV आपके सम्मुख के तेज से जलते अंगारे धधक उठे। BSB BSB: From the brightness of His presence coals of fire blazed forth.
14 IEV तब, हे यहोवा, आपने आकाश से गर्जन के समान बातें की। यह आपकी आवाज थी, परमेश्वर, आप जो अन्य सभी देवताओं में प्रमुख हैं, जिन्हें सुना गया था। BSB BSB: The LORD thundered from heaven; the voice of the Most High resounded.
15 IEV जब आपने बिजली की चमक भेजी, आपने ऐसा अपने तीरों को चला कर अपने शत्रुओं को तितर- बितर कर दिया। BSB BSB: He shot His arrows and scattered the foes; He hurled lightning and routed them.
16 IEV तब महासागर के तल दिखाई दिए। संसार की नींव उखाड़ दी गई जब आप हमारे शत्रुओं के विरुद्ध लड़ाई में जाते हुए चिल्लाए, और उन पर क्रोधित हुए। BSB BSB: The channels of the sea appeared, and the foundations of the world were exposed at the rebuke of the LORD, at the blast of the breath of His nostrils.
17 IEV हे यहोवा, आपने स्वर्ग से हाथ बढ़ाया और मुझे उठा लिया। आपने मुझे गहरे पानी से खींच लिया। BSB BSB: He reached down from on high and took hold of me; He drew me out of deep waters.
18 IEV आपने मुझे मेरे बलवन्त शत्रुओं से बचाया, उन लोगों से जो मुझसे घृणा करते हैं। मैं उन्हें पराजित नहीं कर सका क्योंकि वे बहुत सामर्थी थे। BSB BSB: He rescued me from my powerful enemy, from foes too mighty for me.
19 IEV मेरी विपत्ति के समय वे मुझ पर टूट पड़े, परन्तु परमेश्वर, आपने मुझे बचाया। BSB BSB: They confronted me in my day of calamity, but the LORD was my support.
20 IEV आप मुझे ऐसे स्थान पर ले आए जहाँ मैं सुरक्षित था। आपने मुझे बचाया क्योंकि आप मुझसे प्रसन्न थे। BSB BSB: He brought me out into the open; He rescued me because He delighted in me.
21 IEV हे यहोवा, आपने मुझे पुरस्कृत किया क्योंकि मैं सही करता हूँ। आपने मेरे लिए अच्छे कार्य किए हैं क्योंकि मैं निर्दोष था। BSB BSB: The LORD has rewarded me according to my righteousness; He has repaid me according to the cleanness of my hands.
22 IEV हे यहोवा, मैंने आपके नियमों का पालन किया है। मैंने आपकी आराधना करना बन्द नहीं किया है, मेरे परमेश्वर। BSB BSB: For I have kept the ways of the LORD and have not wickedly departed from my God.
23 IEV आपके सभी नियम मेरे मन में थे, और मैंने आपकी सभी विधियों का पालन करना बन्द नहीं किया। BSB BSB: For all His ordinances are before me; I have not disregarded His statutes.
24 IEV आप जानते हैं कि मैंने कुछ भी बुरा नहीं किया है। मैंने स्वयं को उन कार्यों को करने से दूर रखा जिनके लिए आप मुझे दण्ड देते। BSB BSB: And I have been blameless before Him and kept myself from iniquity.
25 IEV इसलिए आपने मुझे सही कार्य करने के बदले में पुरस्कृत किया है, क्योंकि आप जानते हैं कि मैं गलत कार्य न करने के कारण निर्दोष हूँ। BSB BSB: So the LORD has repaid me according to my righteousness, according to my cleanness in His sight.
26 IEV हे यहोवा, आप उन लोगों के प्रति विश्वासयोग्य हैं जो सदैव आप पर भरोसा करते हैं, और आप सदैव उन लोगों पर भलाई करते हैं जिनके व्यवहार सदैव अच्छे होते हैं। BSB BSB: To the faithful You show Yourself faithful, to the blameless You show Yourself blameless;
27 IEV आप उन लोगों के प्रति शुद्ध कार्य करते हैं जिनके मन शुद्ध हैं, परन्तु आप उन लोगों के विरोधी हैं जो दोषी हैं। BSB BSB: to the pure You show Yourself pure, but to the crooked You show Yourself shrewd.
28 IEV आप नम्र लोगों को बचाते हैं, परन्तु आप उन लोगों को देखते रहते हैं जो घमण्ड करते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं। BSB BSB: You save an afflicted people, but Your eyes are on the haughty to bring them down.
29 IEV हे यहोवा, आप दीपक के समान हैं आप उजियाला कर देते हैं जब मैं अँधेरे में होता हूँ। BSB BSB: For You, O LORD, are my lamp; the LORD lights up my darkness.
30 IEV आपकी सामर्थ्य से मैं अपने मार्ग को रोकने वाले सैनिकों की एक पंक्ति को तोड़ सकता हूँ; मैं उनके शहर के चारों ओर की दीवार लाँघ सकता हूँ। BSB BSB: For in You I can charge an army; with my God I can scale a wall.
31 IEV मेरे परमेश्वर जिनकी मैं आराधना करता हूँ, जो कुछ भी आप करते हैं वह सिद्ध है। आप सदैव अपने प्रतिज्ञा के अनुसार कार्य करते हैं। आप उन सभी के लिए ढाल के समान हैं जो बचने के लिए आप से अनुरोध करते हैं। BSB BSB: As for God, His way is perfect; the word of the LORD is flawless. He is a shield to all who take refuge in Him.
32 IEV हे यहोवा, आप ही अकेले हैं जो परमेश्वर हैं। सिर्फ आप शिखर पर विशाल चट्टान के समान हैं जिसमें हम छिप सकते हैं। BSB BSB: For who is God besides the LORD? And who is the Rock except our God?
33 IEV परमेश्वर, जिनकी मैं आराधना करता हूँ वह मेरे लिए एक दृढ़ गढ़ है। आप ऐसे व्यक्ति का जो निर्दोष है उस मार्ग पर नेतृत्व करते हैं जिस पर उसे चलना चाहिए। BSB BSB: God is my strong fortress, and He makes my way clear.
34 IEV जब मैं पर्वतों पर चलता हूँ, आप मुझे सुरक्षित चलने में सक्षम करते हैं जैसे एक हिरन बिना लड़खड़ाए दौड़ता है। BSB BSB: He makes my feet like those of a deer and stations me upon the heights.
35 IEV आप मुझे युद्ध में लड़ना सिखाते हैं कि मैं तीर को मजबूत धनुष से कुशलता से चला सकूँ। BSB BSB: He trains my hands for battle; my arms can bend a bow of bronze.
36 IEV ऐसा लगता है मानों आपने मुझे ढाल दी है जिसके द्वारा आपने मुझे छुड़ाया है, और आपने मेरी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया है और मेरे प्रसिद्ध बनने का कारण हैं। BSB BSB: You have given me Your shield of salvation, and Your gentleness exalts me.
37 IEV आपने मेरे शत्रुओं को मुझे पकड़ने की अनुमति नहीं दी है, और मैं युद्ध के समय गिरा नहीं हूँ। BSB BSB: You broaden the path beneath me so that my ankles do not give way.
38 IEV मैंने अपने शत्रुओं का पीछा किया और उन्हें पराजित किया। जब तक वे सभी मारे नहीं गए तब तक मैंने उनसे लड़ना बन्द नहीं किया। BSB BSB: I pursued my enemies and destroyed them; I did not turn back until they were consumed.
39 IEV मैंने उन्हें मार गिराया। मैंने उन्हें अपनी तलवार से मारा, और वे मेरे पैरों पर गिर गए और फिर उठ न पाए। BSB BSB: I devoured and crushed them so they could not rise; they have fallen under my feet.
40 IEV आपने मुझे लड़ाई लड़ने के लिए सामर्थ्य दी है और जो मुझ पर आक्रमण कर रहे थे उनके विनाश का कारण बने; मैंने उन्हें कुचल डाला। BSB BSB: You have armed me with strength for battle; You have subdued my foes beneath me.
41 IEV आपने मेरे शत्रुओं को मुझसे मुड़ कर भागने के लिए विवश किया। मैंने उन लोगों को नष्ट कर दिया जो मुझसे घृणा करते थे। BSB BSB: You have made my enemies retreat before me; I destroyed those who hated me.
42 IEV उन्होंने स्वयं को बचाने के लिए किसी को खोजा, परन्तु किसी ने उन्हें नहीं बचाया। उन्होंने आपको सहायता के लिए पुकारा, यहोवा, परन्तु आपने उन्हें उत्तर नहीं दिया। BSB BSB: They looked, but there was no one to save them—to the LORD, but He did not answer.
43 IEV मैंने उन्हें कुचल दिया, और वे धूल के छोटे कणों के समान बन गए। मैंने उन्हें रौंद डाला, और वे सड़कों पर कीचड़ के समान बन गए। BSB BSB: I ground them as the dust of the earth; I crushed and trampled them like mud in the streets.
44 IEV आपने मुझे उन लोगों से बचाया जिन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह करने का प्रयास किया, और आपने मुझे कई देशों पर शासन करने के लिए नियुक्त किया है। जिन लोगों को मैं पहले नहीं जानता था वे अब मेरे अधिकार में हैं। BSB BSB: You have delivered me from the strife of my people; You have preserved me as the head of nations; a people I had not known shall serve me.
45 IEV विदेशी नम्रता से मेरे सामने झुक गए। जैसे ही उन्होंने मेरे विषय में सुना, उन्होंने मेरी आज्ञा मानी। BSB BSB: Foreigners cower before me; when they hear me, they obey me.
46 IEV वे भयभीत हो गए, और वे मेरे पास अपने छिपने के स्थानों से काँपते हुए आए। BSB BSB: Foreigners lose heart and come trembling from their strongholds.
47 IEV हे यहोवा, आप जीवित हैं! मैं आपकी स्तुति करता हूँ! आप शिखर पर विशाल चट्टान के समान हैं जिसमें मैं सुरक्षित हूँ! आप ही हैं जो मुझे छुड़ाते हैं। हर किसी को आपकी प्रशंसा करनी चाहिए। BSB BSB: The LORD lives, and blessed be my Rock! And may God, the Rock of my salvation, be exalted—
48 IEV आप मुझे शत्रुओं से जीतने में सक्षम करते हैं, और आप अन्य देशों के लोगों को मेरे अधिकार में रहने का कारण बनते हैं। BSB BSB: the God who avenges me and brings down nations beneath me,
49 IEV आपने मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ाया, और आपने मुझे उनसे अधिक सम्मानित किया। आपने मुझे उन पुरुषों से बचाया जिन्होंने सदैव हिंसक रीति से कार्य किया। BSB BSB: who frees me from my enemies. You exalt me above my foes; You rescue me from violent men.
50 IEV इस सबके कारण, मैं कई समूहों में आपकी स्तुति करता हूँ, और मैं आपकी स्तुति करने के लिए गाता हूँ। BSB BSB: Therefore I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing praises to Your name.
51 IEV आप मेरे शत्रुओं से जीतने के लिए मुझे, जिसे आपने राजा बनने के लिए नियुक्त किया, सक्षम करते हैं। आप मुझ दाऊद से विश्वासयोग्यता से प्रेम करते हैं, और आप मेरे वंशजों को युगानुयुग प्रेम करते रहेंगे।” BSB BSB: Great salvation He brings to His king. He shows loving devotion to His anointed, to David and his descendants forever.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.