1 IEV हे मेरे पुत्र, इसलिए मैं तुझ से यह आग्रह भी करता हूँ कि मसीह के तुम्हारे प्रति दयालु होने के कारण, परमेश्वर को तुझको सशक्त बनाने देना। BSB BSB: You therefore, my child, be strong in the grace that is in Christ Jesus.
2 IEV विश्वसनीय विश्वासियों को आदेश दे और उन पर भरोसा कर कि वे दूसरों को भी वह बातें सिखाएँ जो उन्होंने मुझसे और कई अन्य लोगों से सुनी हैं जिन्होंने दूसरों को भी वैसे ही गवाही दी है। BSB BSB: And the things that you have heard me say among many witnesses, entrust these to faithful men who will be qualified to teach others as well.
3 IEV जो हम प्रभु यीशु के लिए सहते हैं उसे मेरी तरह सह ले, जैसे एक अच्छा योद्धा दुख सहता है। BSB BSB: Join me in suffering, like a good soldier of Christ Jesus.
4 IEV तू जानता है कि योद्धा, अपने प्रधान को प्रसन्न करने के लिए, सामान्य नागरिक के मामलों में नहीं पड़ जाते। BSB BSB: A soldier refrains from entangling himself in civilian affairs, in order to please the one who enlisted him.
5 IEV इसी प्रकार, खेल में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ी भी खेलों में तब तक नहीं जीत सकते, जब तक कि वे नियमों का पालन नहीं करते हैं। BSB BSB: Likewise, a competitor does not receive the crown unless he competes according to the rules.
6 IEV और जो किसान कड़ा परिश्रम करता है उसे सबसे पहले फसल का भाग मिलना चाहिए। BSB BSB: The hardworking farmer should be the first to partake of the crops.
7 IEV जो मैंने अभी लिखा है उसके विषय में सोच, क्योंकि यदि तू ऐसा करता है तो प्रभु तुझको वह सब कुछ समझने में सक्षम करेंगे जिसे समझने की तुझे आवश्यकता है। BSB BSB: Consider what I am saying, for the Lord will give you insight into all things.
8 IEV जब तू कष्ट उठाता है, तो मसीह यीशु को स्मरण कर जो राजा दाऊद के वंश के थे और जिनको परमेश्वर ने मरे हुओं में से जीवित किया। यही वह सुसमाचार है जिसका मैं प्रचार करता हूँ। BSB BSB: Remember Jesus Christ, raised from the dead, descended from David, as proclaimed by my gospel,
9 IEV इस सुसमाचार के लिए ही मैं दुख उठाता हूँ और एक अपराधी के समान बन्दीगृह में हूँ। परन्तु परमेश्वर का वचन बन्दीगृह में नहीं है। BSB BSB: for which I suffer to the extent of being chained like a criminal. But the word of God cannot be chained!
10 IEV इसलिए मैं अपनी इच्छा से उन सबके लिए जिन्हें परमेश्वर ने चुना है, सारे दुख उठाता हूँ, और मैं ऐसा इसलिए करता हूँ कि मसीह यीशु उन्हें भी बचाएँगे, और वे भी सदा के लिए उनके साथ उस महिमामय स्थान में हों जहाँ वह हैं। BSB BSB: For this reason I endure all things for the sake of the elect, so that they too may obtain the salvation that is in Christ Jesus, with eternal glory.
11 IEV तुम उन शब्दों पर निर्भर कर सकते हो जिन्हें हम कभी- कभी कहते हैं:“यदि हम यीशु के साथ मर चुके हैं, तो हम उनके साथ जीएँगे भी। BSB BSB: This is a trustworthy saying: If we died with Him, we will also live with Him;
12 IEV यदि हम कठिनाइयों को सहते रहें, तो हम उनके साथ राज्य भी करेंगे। परन्तु यदि हम उनका इन्कार करेंगे, तो वह भी हमारा इन्कार करेंगे। BSB BSB: if we endure, we will also reign with Him; if we deny Him, He will also deny us;
13 IEV यदि हम यीशु के विश्वासघाती हैं, तो वह विश्वासयोग्य ही बने रहते हैं; क्योंकि वह स्वयं अपना इन्कार नहीं कर सकते। BSB BSB: if we are faithless, He remains faithful, for He cannot deny Himself.
14 IEV जिन लोगों को तूने मनुष्यों को परमेश्वर का सच सिखाने के लिए नियुक्त किया है; उन्हें इन बातों के विषय में स्मरण दिलाते रह जो मैंने तुझे सिखाई हैं। परमेश्वर के समक्ष उन्हें चेतावनी देना कि वे मूर्खता की बातों पर लड़ाई न करें, क्योंकि ऐसा करने से किसी बात में सहायता नहीं होती और यह बातें सुनने वालों को बिगाड़ सकती हैं। BSB BSB: Remind the believers of these things, charging them before God to avoid quarreling over words, which succeeds only in leading the listeners to ruin.
15 IEV सर्वोत्तम प्रयत्न कर कि परमेश्वर तुझको एक ऐसे सेवक के रूप में स्वीकृति दे जिसे लज्जित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, जो परमेश्वर के वचन को सही- सही सिखाता है, कि हर कोई इस तथ्य पर निर्भर कर सकता है कि वह सच बताता है। BSB BSB: Make every effort to present yourself approved to God, an unashamed workman who accurately handles the word of truth.
16 IEV उन लोगों से दूर रह जो ऐसी बातें करते हैं जिससे परमेश्वर का अपमान होता है, क्योंकि इस प्रकार की बातचीत परमेश्वर का अधिक से अधिक अपमान करती है। BSB BSB: But avoid irreverent, empty chatter, which will only lead to more ungodliness,
17 IEV इस तरह के शब्द एक संक्रामक रोग के समान फैलेंगे। हुमिनयुस और फिलेतुस ऐसे दो उदाहरण हैं जो इस तरह से बात करते हैं। BSB BSB: and the talk of such men will spread like gangrene. Among them are Hymenaeus and Philetus,
18 IEV यह पुरुष सच से भटक गए हैं, वे कहते हैं कि मरे हुओं का पुनरुत्थान पहले ही हो चुका है। इस प्रकार से वे कुछ विश्वासी लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि वे मसीह पर विश्वास करना छोड़ दें। BSB BSB: who have deviated from the truth. They say that the resurrection has already occurred, and they undermine the faith of some.
19 IEV फिर भी, परमेश्वर की सच्चाई अस्तित्व में रहेगी। यह एक इमारत की मजबूत नींव के समान है, जिस पर किसी ने यह शब्द लिखे हैं:“प्रभु उनको जानते हैं जो उनके हैं” और“जो कोई कहता है कि वह प्रभु का है, उसे दुष्ट कर्मों को करना बन्द कर देना चाहिए।” BSB BSB: Nevertheless, God’s firm foundation stands, bearing this seal: “The Lord knows those who are His,” and, “Everyone who calls on the name of the Lord must turn away from iniquity.”
20 IEV एक धनवान व्यक्ति के घर में केवल सोने और चाँदी से बने बर्तन ही नहीं होते हैं, बल्कि लकड़ी और मिट्टी के बने बर्तन भी होते हैं। विशेष अवसरों पर सोने और चाँदी के बर्तनों का उपयोग किया जाता है। परन्तु सामान्य समय में लकड़ी और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग होता है। BSB BSB: A large house contains not only vessels of gold and silver, but also of wood and clay. Some indeed are for honorable use, but others are for common use.
21 IEV इसलिए, जो लोग स्वयं को शुद्ध करते हैं, वे प्रभु के लिए उचित रूप से कार्य करने में सक्षम होंगे। वे किसी भी अच्छे कार्य को करने के लिए तैयार होंगे। वे स्वामी के लिए विशेष कार्य करने के लिए वास्तव में; हर अच्छे कार्य के लिए बहुत उपयोगी होंगे। BSB BSB: So if anyone cleanses himself of what is unfit, he will be a vessel for honor: sanctified, useful to the Master, and prepared for every good work.
22 IEV जिन पापमय कार्यों को युवा व्यक्ति सामान्य तौर पर करना चाहते हैं, उनको करने की इच्छा मत कर। इसकी अपेक्षा, सही कार्य करने का यत्न कर। परमेश्वर पर भरोसा रखने और उससे प्रेम करने का प्रयास कर। शान्ति में रहने का प्रयास कर। जो लोग गम्भीरता से परमेश्वर की आराधना करते हैं, उनके साथ मिलकर रह। BSB BSB: Flee from youthful passions and pursue righteousness, faith, love, and peace, together with those who call on the Lord out of a pure heart.
23 IEV ऐसे किसी व्यक्ति से बात मत कर जो मूर्खता से उन मामलों के विषय में विवाद करना चाहे जो महत्वपूर्ण नहीं हैं। उनके साथ बात मत कर, क्योंकि तू जानता है कि जब ऐसे लोग मूर्ख विषयों की बात करते हैं तो लड़ना आरम्भ कर देते हैं। BSB BSB: But reject foolish and ignorant speculation, for you know that it breeds quarreling.
24 IEV परन्तु जो प्रभु की सेवा करते हैं, उन्हें झगड़ा नहीं करना चाहिए। इसकी अपेक्षा, वे सब लोगों के प्रति दयालु हों, उन्हें परमेश्वर के सच की शिक्षा देने में सक्षम होना चाहिए, और लोगों के साथ धीरज रखना चाहिए। BSB BSB: And a servant of the Lord must not be quarrelsome, but must be kind to everyone, able to teach, and forbearing.
25 IEV अर्थात्, उन्हें उन लोगों को नम्रता से समझाना चाहिए जो उनका विरोध करते हैं। हो सकता है कि परमेश्वर उन्हें पश्चाताप करने और सच्चाई को जानने का अवसर दें। BSB BSB: He must gently reprove those who oppose him, in the hope that God may grant them repentance leading to a knowledge of the truth.
26 IEV इस प्रकार वे उचित रूप से सोच सकते हैं और उन लोगों के समान हो सकते हैं जो शैतान द्वारा बिछाए जाल से बच गए हैं। यह शैतान ही है, जिसने उन्हें धोखा दिया है कि वह उनसे वह सब करवाए जो वह स्वयं करवाना चाहता है। BSB BSB: Then they will come to their senses and escape the snare of the devil, who has taken them captive to his will.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.