1 IEV उसके बाद, पौलुस एथेंस शहर छोड़ कर कुरिन्थुस शहर चला गया। BSB BSB: After this, Paul left Athens and went to Corinth.
2 IEV वहाँ वह एक यहूदी व्यक्ति से मिला जिसका नाम अक्विला था, जो पुन्तुस क्षेत्र से था। अक्विला और उसकी पत्नी प्रिस्किल्ला थोड़े समय पहले ही इतालिया के रोम शहर से आए थे। वे रोम छोड़ कर आ गए क्योंकि रोमी राजा क्लौदियुस ने आदेश दिया था कि सभी यहूदियों को रोम छोड़ देना चाहिए। BSB BSB: There he found a Jew named Aquila, a native of Pontus, who had recently come from Italy with his wife Priscilla because Claudius had ordered all the Jews to leave Rome. Paul went to visit them,
3 IEV अक्विला और प्रिस्किल्ला पैसे कमाने के लिए तम्बू बनाते थे। पौलुस भी तम्बू बनाता था, इसलिए वह उनके साथ रहा, और उन्होंने एक साथ कार्य किया। BSB BSB: and he stayed and worked with them because they were tentmakers by trade, just as he was.
4 IEV हर एक सब्त के दिन, पौलुस यहूदियों के सभा स्थल में जाता था, जहाँ उसने यहूदियों और गैर- यहूदियों दोनों से बातें की। उसने उन्हें यीशु के विषय में सिखाया। BSB BSB: Every Sabbath he reasoned in the synagogue, trying to persuade Jews and Greeks alike.
5 IEV जब सीलास और तीमुथियुस मकिदुनिया के क्षेत्र से आए, पौलुस पवित्र- आत्मा की प्रेरणा से सशक्त होकर यहूदियों को यह बताने लगा कि यीशु ही मसीह हैं। BSB BSB: And when Silas and Timothy came down from Macedonia, Paul devoted himself fully to the word, testifying to the Jews that Jesus is the Christ.
6 IEV परन्तु यहूदी पौलुस के विरुद्ध हो गए और उसके विषय में बुरी बातें कहना आरम्भ कर दिया। इसलिए उसने अपने कपड़ों से धूल को झाड़ दिया और उसने उनसे कहा,“यदि परमेश्वर तुम्हें दण्ड दें, तो यह तुम्हारी करनी हो, मेरी नहीं! अब से मैं उन लोगों से बात करूँगा जो यहूदी नहीं हैं!” BSB BSB: But when they opposed and insulted him, he shook out his garments and told them, “Your blood be on your own heads! I am innocent of it. From now on I will go to the Gentiles.”
7 IEV इसलिए पौलुस यहूदी सभा स्थल छोड़ कर उस घर में गया जो उसके पास में था, और वहाँ प्रचार किया। घर का स्वामी तीतुस यूस्तुस नामक एक गैर- यहूदी व्यक्ति था जो परमेश्वर की आराधना करता था। BSB BSB: So Paul left the synagogue and went next door to the house of Titus Justus, a worshiper of God.
8 IEV उसके बाद, यहूदी सभा स्थल के शासक, जिसका नाम क्रिस्पुस था, और उसके सारे परिवार ने प्रभु पर विश्वास किया। कुरिन्थुस के कई अन्य लोगों ने क्रिस्पुस और उसके परिवार के विषय में सुना और उन्होंने भी यीशु पर विश्वास किया और बपतिस्मा लिया। BSB BSB: Crispus, the synagogue leader, and his whole household believed in the Lord. And many of the Corinthians who heard the message believed and were baptized.
9 IEV एक रात पौलुस ने एक दर्शन देखा जिसमें प्रभु यीशु ने उससे कहा,“उन लोगों से मत डर, जो तेरे विरुद्ध हैं, परन्तु तू मेरे विषय में बताता रह, BSB BSB: One night the Lord spoke to Paul in a vision: “Do not be afraid; keep on speaking; do not be silent.
10 IEV क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ, और कोई तेरी हानि न करेगा; क्योंकि इस नगर में मेरे बहुत से लोग हैं।” BSB BSB: For I am with you and no one will lay a hand on you, because I have many people in this city.”
11 IEV इसलिए पौलुस लोगों को परमेश्वर का सन्देश सुनाते हुए डेढ़ वर्ष तक कुरिन्थुस में रहा। BSB BSB: So Paul stayed for a year and a half, teaching the word of God among the Corinthians.
13 IEV उन्होंने यह कहा,“यह व्यक्ति लोगों को परमेश्वर की आराधना करने के ऐसी बातें सिखा रहा है जो हमारे यहूदी नियमों के विरुद्ध जाते हैं।” BSB BSB: “This man is persuading the people to worship God in ways contrary to the law,” they said.
14 IEV जब पौलुस बात करने ही वाला था, गल्लियो ने यहूदियों से कहा,“यदि इस व्यक्ति ने हमारे रोमी कानूनों को तोड़ा होता, तो मैं सुनता कि तुम यहूदी मुझसे क्या कहना चाहते हो। BSB BSB: But just as Paul was about to speak, Gallio told the Jews, “If this matter involved a wrongdoing or vicious crime, O Jews, it would be reasonable for me to hear your complaint.
15 IEV परन्तु, तुम शब्दों और नामों और अपने स्वयं के यहूदी नियमों के विषय में बात कर रहे हो, इसलिए तुम स्वयं ही इस विषय में उससे बात करो। मैं इन बातों का न्याय नहीं करूँगा!” BSB BSB: But since it is a dispute about words and names and your own law, settle it yourselves. I refuse to be a judge of such things.”
16 IEV गल्लियो ने यह कहने के बाद, यहूदी अगुओं को अदालत से निकलवा दिया। BSB BSB: And he drove them away from the judgment seat.
17 IEV तब लोगों ने यहूदियों के अगुवे सोस्थिनेस को पकड़ लिया। उन्होंने न्यायधीश के आसन के सामने ही उसे पीटा। परन्तु गल्लियो ने इसके विषय में कुछ नहीं किया। BSB BSB: At this, the crowd seized Sosthenes the synagogue leader and beat him in front of the judgment seat. But none of this was of concern to Gallio.
18 IEV पौलुस कई दिनों तक कुरिन्थुस के विश्वासियों के साथ रहा। फिर वह प्रिस्किल्ला और अक्विला के साथ एक जहाज पर सीरिया के प्रान्त के लिए रवाना हुआ। उसने किंख्रिया में अपने बाल कटवा दिए क्योंकि उसने एक प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: Paul remained in Corinth for quite some time before saying goodbye to the brothers. He had his head shaved in Cenchrea to keep a vow he had made, and then he sailed for Syria, accompanied by Priscilla and Aquila.
19 IEV वे इफिसुस नगर में पहुँचे, और प्रिस्किल्ला और अक्विला वहाँ रहे। पौलुस ने स्वयं यहूदियों के सभा स्थल में प्रवेश किया और यहूदियों से यीशु के विषय में बात की। BSB BSB: When they reached Ephesus, Paul left Priscilla and Aquila. He himself went into the synagogue there and reasoned with the Jews.
20 IEV उन्होंने उससे और अधिक रुकने के लिए कहा, परन्तु वह रुकने के लिए सहमत नहीं हुआ। BSB BSB: When they asked him to stay for a while longer, he declined.
21 IEV परन्तु जब वह जाने लगा, उसने उनसे कहा,“यदि परमेश्वर चाहे तो मैं वापस आऊँगा।” फिर वह जहाज पर चढ़ गया और इफिसुस से दूर चला गया। BSB BSB: But as he left, he said, “I will come back to you if God is willing.” And he set sail from Ephesus.
22 IEV जब जहाज कैसरिया शहर में आया, तो पौलुस उतर गया। वह यरूशलेम गया और वहाँ विश्वासियों को नमस्कार किया। फिर वह सीरिया के क्षेत्र में अन्ताकिया शहर चला गया। BSB BSB: When Paul had landed at Caesarea, he went up and greeted the church at Jerusalem. Then he went down to Antioch.
23 IEV पौलुस ने वहाँ विश्वासियों के साथ कुछ दिन बिताए। फिर उसने अन्ताकिया को छोड़ दिया और गलातिया और फ्रूगिया के क्षेत्रों के कई शहरों में गया। BSB BSB: After Paul had spent some time in Antioch, he traveled from place to place throughout the region of Galatia and Phrygia, strengthening all the disciples.
24 IEV उस समय पौलुस गलातिया और फ्रूगिया से होकर जा रहा था, तो अपुल्लोस नाम का एक यहूदी इफिसुस में आया। वह सिकन्दरिया शहर से था और शास्त्रों के विषय में बहुत अच्छी रीति से बातें करता था। BSB BSB: Meanwhile a Jew named Apollos, a native of Alexandria, came to Ephesus. He was an eloquent man, well versed in the Scriptures.
25 IEV अन्य विश्वासियों ने अपुल्लोस को सिखाया था कि प्रभु यीशु लोगों से चाहते हैं की कैसा जीवन जीएँ, और उसने बड़े उत्साह से उन बातों को लोगों को सिखाया। परन्तु, वह यीशु के विषय में सब कुछ नहीं सिखा रहा था, क्योंकि वह केवल यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के बपतिस्मा के विषय में जानता था। BSB BSB: He had been instructed in the way of the Lord and was fervent in spirit. He spoke and taught accurately about Jesus, though he knew only the baptism of John.
27 IEV जब अपुल्लोस ने निर्णय लिया कि वह अखाया क्षेत्र में जाएगा, तो इफिसुस के विश्वासियों ने अखाया में विश्वासियों को एक पत्र लिखा कि वे अपुल्लोस का स्वागत करें। उसके वहाँ पहुँचने के बाद, उसने उन लोगों की सहायता की जिन्हें परमेश्वर ने यीशु पर विश्वास करने में सक्षम किया था। BSB BSB: When Apollos resolved to cross over to Achaia, the brothers encouraged him and wrote to the disciples there to welcome him. On his arrival, he was a great help to those who by grace had believed.
28 IEV अपुल्लोस यहूदियों के अगुओं के साथ बहुत शक्तिशाली रूप से वाद- विवाद कर रहा था, जबकि कई अन्य लोग सुन रहे थे। शास्त्रों से पढ़ कर, उसने उन्हें दिखाया कि यीशु ही मसीह हैं। BSB BSB: For he powerfully refuted the Jews in public debate, proving from the Scriptures that Jesus is the Christ.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.