1 IEV इफिसुस के लोगों द्वारा उपद्रव करना बन्द कर देने के बाद, पौलुस ने विश्वासियों को एक साथ बुलाया। उसने उनसे प्रभु यीशु पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया। इसके तुरन्त बाद, उसने उन्हें“नमस्कार” कहा और मकिदुनिया के क्षेत्र में जाने के लिए निकल गया। BSB BSB: When the uproar had ended, Paul sent for the disciples. And after encouraging them, he said goodbye to them and left for Macedonia.
2 IEV जब वह वहाँ पहुँचा, तो उसने उनसे प्रभु यीशु पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया। फिर वह यूनान चला गया। BSB BSB: After traveling through that area and speaking many words of encouragement, he arrived in Greece,
3 IEV वह यूनान में तीन महीने तक रहा। फिर उसने जहाज से सीरिया लौटने की योजना बनाई, परन्तु उसने सुना कि कुछ यहूदी वहाँ उसकी यात्रा में उसे मार डालने की योजना बना रहे थे। इसलिए उसने थल मार्ग से जाने का निर्णय लिया, और फिर से मकिदुनिया होकर गया। BSB BSB: where he stayed three months. And when the Jews formed a plot against him as he was about to sail for Syria, he decided to go back through Macedonia.
4 IEV जो लोग उसके साथ यरूशलेम जाने के लिए यात्रा करने जा रहे थे, वे थे, सोपत्रुस, जो पुरूर्स का पुत्र था और बिरीया शहर से था; अरिस्तर्खुस और सिकुन्दुस, जो थिस्सलुनीके शहर से थे; गयुस, जो दिरबे शहर से था; तीमुथियुस, जो गलातिया के क्षेत्र से था; और तुखिकुस और त्रुफिमुस, जो आसिया के प्रान्त से थे। BSB BSB: Paul was accompanied by Sopater son of Pyrrhus from Berea, Aristarchus and Secundus from Thessalonica, Gaius from Derbe, Timothy, and Tychicus and Trophimus from the province of Asia.
5 IEV ये सात लोग मकिदुनिया से जहाज पर पौलुस और मुझ, लूका, से आगे निकल गए, इसलिए हमसे पहले वे त्रोआस शहर में पहुँच गए और हम दोनों की प्रतीक्षा की। BSB BSB: These men went on ahead and waited for us in Troas.
6 IEV परन्तु पौलुस और मैंने फिलिप्पी शहर तक थल मार्ग द्वारा यात्रा की। यहूदियों के अख़मीरी रोटी वाले पर्व के बाद, हम एक जहाज पर चढ़ गए जो त्रोआस शहर जा रहा था। पाँच दिन के बाद हम त्रोआस में पहुँचे और हमसे आगे जाने वाले अन्य साथियों से मिले। तब हम सब सात दिन तक त्रोआस में रहे। BSB BSB: And after the Feast of Unleavened Bread, we sailed from Philippi, and five days later we rejoined them in Troas, where we stayed seven days.
8 IEV ऊपरी कमरे में जिसमें हम एकत्र हुए थे वहाँ कई तेल के दीपक जल रहे थे। BSB BSB: Now there were many lamps in the upper room where we were gathered.
9 IEV वहाँ यूतुखुस नाम का एक युवक था। वह घर की तीसरी मंजिल पर खुली खिड़की की चौखट पर बैठा था। क्योंकि पौलुस लम्बे समय से बातें कर रहा था, यूतुखुस को नींद आने लगी। अन्त में, वह सो गया। वह खिड़की से भूमि पर गिर गया। कुछ विश्वासी तुरन्त नीचे गए और उसे उठा लिया, परन्तु वह मर गया था। BSB BSB: And a certain young man named Eutychus, seated in the window, was sinking into a deep sleep as Paul talked on and on. When he was sound asleep, he fell from the third story and was picked up dead.
10 IEV पौलुस तुरन्त उतर कर उससे लिपट गया, वह उस युवा व्यक्ति के ऊपर लेट गया और अपने हाथ से उसे पकड़ कर उसे गले लगा लिया। फिर उसने उन लोगों से कहा जो चारों ओर खड़े थे,“चिन्ता न करो, वह फिर से जीवित हो जाएगा!” BSB BSB: But Paul went down, threw himself on the young man, and embraced him. “Do not be alarmed!” he said. “He is still alive!”
11 IEV पौलुस फिर से ऊपर चला गया और उसने भोजन तैयार किया और उसने उसे खाया। बाद में वह विश्वासियों के साथ बातें कर रहा था जब तक कि सूरज उग नहीं गया। फिर वह चला गया। BSB BSB: Then Paul went back upstairs, broke bread, and ate. And after speaking until daybreak, he departed.
12 IEV अन्य लोग उस युवा को घर ले गए, और बहुत शान्ति पाई क्योंकि वह फिर से जीवित था। BSB BSB: And the people were greatly relieved to take the boy home alive.
13 IEV तब हम जहाज पर चढ़ गए। परन्तु पौलुस त्रोआस में हमारे साथ जहाज पर नहीं चढ़ा, क्योंकि वह थल मार्ग द्वारा अति शीघ्र अस्सुस नगर को जाना चाहता था। शेष हम सब जहाज पर चढ़कर अस्सुस के लिए रवाना हुए। BSB BSB: We went on ahead to the ship and sailed to Assos, where we were to take Paul aboard. He had arranged this because he was going there on foot.
14 IEV हम अस्सुस में पौलुस से मिले। वह हमारे साथ जहाज पर चढ़ गया, और हम मितुलेने शहर में जाने के लिए रवाना हुए। BSB BSB: And when he met us at Assos, we took him aboard and went on to Mitylene.
15 IEV एक दिन बाद हम मितुलेने पहुँचे, हम वहाँ से रवाना हुए और खियुस द्वीप के पास एक स्थान पर पहुँचे। उसके एक दिन के बाद, हम सामुस द्वीप के लिए रवाना हुए। अगले दिन हमने सामुस छोड़ दिया और मीलेतुस शहर के लिए रवाना हुए। BSB BSB: Sailing on from there, we arrived the next day opposite Chios. The day after that we arrived at Samos, and on the following day we came to Miletus.
16 IEV मीलेतुस इफिसुस शहर के दक्षिणी कोने में था। पौलुस इफिसुस में नहीं रुकना चाहता था क्योंकि वह आसिया में समय नहीं बिताना चाहता था। यदि संभव होता, तो वह पिन्तेकुस्त के पर्व के समय तक यरूशलेम में पहुँचना चाहता था, और उस पर्व का समय निकट था। BSB BSB: Paul had decided to sail past Ephesus to avoid spending time in the province of Asia, because he was in a hurry to reach Jerusalem, if possible, by the day of Pentecost.
17 IEV जब मीलेतुस में जहाज पहुँचा, तो पौलुस ने एक दूत इफिसुस को भेजा, कि विश्वासियों के समूह के प्राचीन वहाँ आकर उसके साथ बात कर सके। BSB BSB: From Miletus, Paul sent to Ephesus for the elders of the church.
18 IEV जब प्राचीन उसके पास आए, तो पौलुस ने उनसे कहा,“पहले ही दिन से जब मैं यहाँ आसिया के प्रान्त में पहुँचा था, तब से ले कर वहाँ से निकलने के दिन तक, तुम्हें पता है कि मैंने तुम्हारे बीच में उस पूरे समय कैसा व्यवहार किया जब मैं तुम्हारे साथ था। BSB BSB: When they came to him, he said, “You know how I lived the whole time I was with you, from the first day I arrived in the province of Asia.
19 IEV तुम जानते हो कि कैसे मैं प्रभु यीशु की सेवा बहुत नम्रता से कर रहा था और कैसे कभी- कभी मैं रोता था। तुम यह भी जानते हो कि मुझे कैसा दु: ख उठाना पड़ा क्योंकि यहूदी जो विश्वासी नहीं थे, उन्होंने मुझे सदैव हानि पहुँचाने का प्रयास किया। BSB BSB: I served the Lord with great humility and with tears, especially in the trials that came upon me through the plots of the Jews.
20 IEV तुम यह भी जानते हो कि, जब मैंने तुमको परमेश्वर का सन्देश सुनाया था, तो मैंने तुमसे कभी ऐसा कुछ नहीं छिपाया जिससे तुम्हारी सहायता होती। तुम जानते हो कि मैंने तुमको कई लोगों के साथ परमेश्वर का सन्देश सुनाया था और मैं तुम्हारे घर भी गया था और वहाँ तुमको शिक्षा दी थी। BSB BSB: I did not shrink back from declaring anything that was helpful to you as I taught you publicly and from house to house,
21 IEV मैं यहूदियों और गैर- यहूदियों दोनों को चेतावनी देता रहा और उन सबसे कहता था कि उन्हें अपने पापी व्यवहार से दूर हो जाना चाहिए और हमारे प्रभु यीशु पर विश्वास करना चाहिए।” BSB BSB: testifying to Jews and Greeks alike about repentance to God and faith in our Lord Jesus Christ.
22 IEV “और अब मैं यरूशलेम जा रहा हूँ, क्योंकि पवित्र- आत्मा ने मुझे स्पष्ट रूप से दिखाया है कि मुझे वहाँ जाना चाहिए, और मुझे उनका आज्ञापालन करना है। मुझे नहीं पता कि वहाँ मेरे साथ क्या होगा? BSB BSB: And now, compelled by the Spirit, I am going to Jerusalem, not knowing what will happen to me there.
23 IEV परन्तु मुझे पता है कि हर एक शहर में जहाँ मैंने भ्रमण किया है, पवित्र- आत्मा ने मुझे बताया है कि यरूशलेम में लोग मुझे बन्दीगृह में डाल देंगे और मुझे पीड़ा पहुँचाएँगे। BSB BSB: I only know that in town after town the Holy Spirit warns me that chains and afflictions await me.
24 IEV परन्तु यदि लोग मुझे मार भी डालते हैं तो मुझे चिन्ता नहीं है, यदि पहले मैं उस कार्य को पूरा करने में सक्षम हूँ जो प्रभु यीशु ने मुझे करने को कहा था। उन्होंने मुझे लोगों को यह सुसमाचार देने के लिए बुलाया कि परमेश्वर हमको अपने कार्य के द्वारा बचाते हैं, जिसके हम योग्य नहीं हैं। BSB BSB: But I consider my life of no value to me, if only I may finish my course and complete the ministry I have received from the Lord Jesus—the ministry of testifying to the good news of God’s grace.
25 IEV मैंने तुमको यह सन्देश दिया है कि परमेश्वर कैसे स्वयं को राजा के रूप में प्रकट करेंगे। परन्तु अब मुझे पता है कि आज यह अंतिम बार है जब तुम साथी विश्वासी मुझे देखोगे। BSB BSB: Now I know that none of you among whom I have preached the kingdom will see my face again.
26 IEV तो मैं यह चाहता हूँ कि तुम सब यह समझो कि यदि किसी ने मुझे प्रचार करते सुना है और वह यीशु पर विश्वास किए बिना मर जाता है, यह मेरी गलती नहीं है, BSB BSB: Therefore I testify to you this day that I am innocent of the blood of all men.
27 IEV क्योंकि मैंने तुमको वह सब बातें बताईं है जिसकी परमेश्वर ने हमारे लिए योजना बनाई है। BSB BSB: For I did not shrink back from declaring to you the whole will of God.
28 IEV तुम अगुओं को परमेश्वर के सन्देश पर विश्वास करते रहना और उनका पालन भी करते रहना है। तुमको उन सब विश्वासियों की सहायता भी करनी चाहिए जिन्हें पवित्र- आत्मा ने तुम्हें सौंपा है कि तुम उनकी देखभाल करो। चरवाहे के समान अपनी भेड़ों की रखवाली कर और प्रभु के विश्वासियों के समूह की रखवाली कर। परमेश्वर ने क्रूस पर अपने पुत्र के शरीर से बहने वाले लहू से उन्हें मोल लिया है। BSB BSB: Keep watch over yourselves and the entire flock of which the Holy Spirit has made you overseers. Be shepherds of the church of God, which He purchased with His own blood.
29 IEV मैं भलि- भाँति जानता हूँ कि मेरे जाने के बाद, जो लोग झूठी शिक्षाएँ देते हैं वे तुम्हारे बीच में आ जाएँगे और विश्वासियों को बहुत हानि पहुँचाएँगे। वे भयंकर भेड़ियों के समान होंगे जो भेड़ को मारते हैं। BSB BSB: I know that after my departure, savage wolves will come in among you and will not spare the flock.
30 IEV यहाँ तक कि तुम्हारे अपने अगुओं के समूह में कुछ ऐसे लोग होंगे जो विश्वासियों को गलत बातें सिखाने के द्वारा उनसे झूठ बोलेंगे। वे उन सन्देशों को सिखाएँगे जिससे कि कुछ लोग उन पर विश्वास करेंगे और उनके अनुयाई बन जाएँगे। BSB BSB: Even from your own number, men will rise up and distort the truth to draw away disciples after them.
31 IEV तो सावधान रहो कि तुम में से कोई भी हमारे प्रभु यीशु के विषय में सच्चे सन्देश पर विश्वास करने से न चुके! स्मरण रखो कि तीन वर्ष तक दिन और रात, मैंने तुम्हें इस सन्देश के विषय में सिखाया और तुमको परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य होने के लिए आँसुओं के साथ चेतावनी दी।” BSB BSB: Therefore be alert and remember that for three years I never stopped warning each of you night and day with tears.
32 IEV “अब जब मैं तुम्हें छोड़ कर जाता हूँ मैं परमेश्वर से तुम्हारी सुरक्षा करने के लिए प्रार्थना करता हूँ और इस सन्देश पर तुम्हारे विश्वास को स्थिर रखने के लिए प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर हमको अपने कार्य के द्वारा बचाते हैं, जिसके हम योग्य नहीं हैं। यदि तुम उस सन्देश पर विश्वास करते रहो जो मैंने तुमको बताया, तो तुम दृढ़ हो जाओगे, और परमेश्वर तुम्हें सदा के लिए वह अच्छी वस्तुएँ देंगे जो उन्होंने उन सबको देने की प्रतिज्ञा कि है जो उनके लोग हैं। BSB BSB: And now I commit you to God and to the word of His grace, which can build you up and give you an inheritance among all who are sanctified.
33 IEV अपने विषय में कहूँ तो, मैंने कभी भी किसी के पैसे या अच्छे कपड़ों को नहीं चाहा था। BSB BSB: I have not coveted anyone’s silver or gold or clothing.
34 IEV तुम स्वयं जानते हो कि मैंने अपनी और अपने मित्रों की आवश्यकता के लिए पैसा कमाने के लिए अपने हाथों से कार्य किया है। BSB BSB: You yourselves know that these hands of mine have ministered to my own needs and those of my companions.
35 IEV इन सब कार्यों में जो मैंने किए, मैंने तुमको दिखाया कि हमें कठोर परिश्रम करके पैसा कमाना चाहिए कि आवश्यकता में पड़े लोगों को देने के लिए तुम्हारे पास पर्याप्त पैसे हो। हमें यह स्मरण रखना चाहिए कि हमारे प्रभु यीशु ने स्वयं कहा था,‘एक व्यक्ति अधिक प्रसन्न तब होता है जब वह दूसरों को देता है, अपेक्षा इसके कि जब वह उनसे लेता है।’ BSB BSB: In everything, I showed you that by this kind of hard work we must help the weak, remembering the words of the Lord Jesus Himself: ‘It is more blessed to give than to receive.’”
36 IEV जब पौलुस बोलना समाप्त कर चुका, तो उसने उन सबके साथ घुटने टेक कर प्रार्थना की। BSB BSB: When Paul had said this, he knelt down with all of them and prayed.
37 IEV वे सब बहुत रोए, और उन्होंने पौलुस को गले लगाया और उसे चूमा। BSB BSB: They all wept openly as they embraced Paul and kissed him.
38 IEV वे बहुत उदास थे क्योंकि उसने कहा था कि वे उसे फिर कभी नहीं देखेंगे। तब वे सब उसके साथ जहाज तक गए। BSB BSB: They were especially grieved by his statement that they would never see his face again. Then they accompanied him to the ship.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.