1 IEV जब अधिकारी ने निर्णय लिया कि हमें इतालिया के लिए जाना चाहिए, तो उसने पौलुस और कुछ अन्य बन्दियों को सेना के प्रधान के नियंत्रण में रखा, जिसका नाम यूलियुस था जो राजा के सैन्य- दल का सूबेदार था। BSB BSB: When it was decided that we would sail for Italy, Paul and some other prisoners were handed over to a centurion named Julius, who belonged to the Imperial Regiment.
2 IEV हम आसिया में अद्रमुत्तियुम शहर से एक जहाज पर चढ़ गए। यह जहाज आसिया के तटीय स्थानों के लिए समुद्री यात्रा पर जाने वाला था। मकिदुनिया के थिस्सलुनीके से अरिस्तर्खुस, हमारे साथ चला। BSB BSB: We boarded an Adramyttian ship about to sail for ports along the coast of Asia, and we put out to sea. Aristarchus, a Macedonian from Thessalonica, was with us.
3 IEV अगले दिन हम सीदोन पहुँचे। यूलियुस ने पौलुस के साथ अच्छा व्यवहार किया और उसे जा कर अपने मित्रों से मिलने की अनुमति दी, कि वे उसकी सेवा करें। BSB BSB: The next day we landed at Sidon, and Julius treated Paul with consideration, allowing him to visit his friends and receive their care.
4 IEV तब जहाज वहाँ से रवाना होने के लिए तैयार हो गया। हम साइप्रस के तट के किनारे से होकर चले गए, जो हवा से बचा हुआ था, क्योंकि हवा हमारे विरुद्ध थी। BSB BSB: After putting out from there, we sailed to the lee of Cyprus because the winds were against us.
5 IEV उसके बाद, हम किलिकिया और पंफूलिया के तट के निकट से समुद्र पार कर गए। जहाज मूरा शहर में पहुँचा, जो लूसिया प्रान्त में है। हम वहाँ जहाज से उतर गए। BSB BSB: And when we had sailed across the open sea off the coast of Cilicia and Pamphylia, we came to Myra in Lycia.
6 IEV मूरा में, यूलियुस को एक जहाज मिला जो कि सिकन्दरिया से आया था और शीघ्र ही इतालिया जाने के लिए समुद्री यात्रा पर होगा। इसलिए उसने उस जहाज पर हमारे जाने की व्यवस्था की, और हम चल दिए। BSB BSB: There the centurion found an Alexandrian ship sailing for Italy and put us on board.
7 IEV हम कई दिनों तक धीरे- धीरे चलते हुए कनिदुस शहर के पास आए, परन्तु हमें वहाँ कठिनाई हुई, उसके बाद, हवा बहुत प्रचण्ड हो गई थी और हवा ने जहाज को सीधे पश्चिम की ओर आगे बढ़ने नहीं दिया। अतः हम क्रेते द्वीप के किनारे से होकर आगे बढ़े, जहाँ हवा का बहाव धीरे था, और हम सलमोने के पास पहुँचे, जो पानी से लगा हुआ भूमि का एक टुकड़ा था। BSB BSB: After sailing slowly for many days, we arrived off Cnidus. When the wind impeded us, we sailed to the lee of Crete, opposite Salmone.
8 IEV हम क्रेते के किनारे से होकर धीरे- धीरे आगे बढ़ते गए और हम लसया शहर के पास एक स्थान पर पहुँचे, जिसे शुभलंगरबारी कहा जाता था। BSB BSB: After we had moved along the coast with difficulty, we came to a place called Fair Havens, near the town of Lasea.
9 IEV बहुत समय बीत चुका था, और अब यह समुद्री यात्रा करने के लिए खतरनाक हो गया था, क्योंकि यहूदियों का उपवास के दिन पहले ही निकल चुके थे और समुद्र बहुत तूफानी हो जाएगा। इसलिए पौलुस ने जहाज पर उपस्थित लोगों से कहा, BSB BSB: By now much time had passed, and the voyage had already become dangerous because it was after the Fast. So Paul advised them,
10 IEV “हे सज्जनों, मैं देख रहा हूँ कि यदि हम अब समुद्री यात्रा पर जाते हैं, तो यह हमारे लिए बहुत विनाशकारी और हानिकारक होगा, न केवल माल और जहाज का, बल्कि हमारे जीवन का भी।” BSB BSB: “Men, I can see that our voyage will be filled with disaster and great loss, not only to ship and cargo, but to our own lives as well.”
11 IEV परन्तु रोमी प्रधान ने पौलुस पर विश्वास नहीं किया। इसकी अपेक्षा, उसने जहाज चलाने वालों का और जहाज के स्वामी की बातों पर विश्वास किया, और उन्होंने जो कुछ भी सुझाव दिया उसने वही करने का निर्णय लिया। BSB BSB: But contrary to Paul’s advice, the centurion was persuaded by the pilot and by the owner of the ship.
12 IEV वह बन्दरगाह सर्दियों में रुकने के लिए एक उचित स्थान नहीं था, इसलिए अधिकांश नाविकों ने वहाँ से समुद्र में जाने का सुझाव दिया। उन्हें आशा थी कि वे फीनिक्स तक पहुँच सकते हैं और वहाँ सर्दियाँ बिता सकते हैं। फीनिक्स क्रेते में एक शहर है। वहाँ पर दक्षिण- पश्चिम और उत्तर- पश्चिम दोनों ओर से हवाएँ चलती थीं। BSB BSB: Since the harbor was unsuitable to winter in, the majority decided to sail on, hoping that somehow they could reach Phoenix to winter there. Phoenix was a harbor in Crete facing both southwest and northwest.
13 IEV क्योंकि वहाँ दक्षिण से चलने वाली केवल एक धीमी हवा थी, जहाज के चालक दल ने सोचा कि जैसे वे चाहते थे, वे वैसे यात्रा कर सकते थे। इसलिए उन्होंने समुद्र में से लंगर ऊपर उठा दिए, और जहाज क्रेते द्वीप के तट के एकदम किनारे- किनारे होकर आगे रवाना हुआ। BSB BSB: When a gentle south wind began to blow, they thought they had their opportunity. So they weighed anchor and sailed along, hugging the coast of Crete.
14 IEV परन्तु, थोड़े समय के बाद, किनारे से एक तूफानी हवा चली। यह उत्तर की ओर के द्वीप में से आई थी और जहाज से आकर टकराई। उस हवा को यूरकुलीन कहा जाता है,“पूर्वोत्तर हवा।” BSB BSB: But it was not long before a cyclone called the Northeaster swept down across the island.
15 IEV यह हवा जहाज के सामने की ओर से बहुत ही तीव्रता से चली, और हम इसके विरुद्ध आगे नहीं जा पाए। तो नाविकों ने जहाज को हवा की दिशा में चलने दिया। BSB BSB: Unable to head into the wind, the ship was caught up. So we gave way and let ourselves be driven along.
16 IEV फिर जहाज कौदा नाम के एक छोटे से द्वीप के किनारे से होकर चलता गया। हम जहाज में जीवन रक्षक नौका को कठिनाई के साथ बाँध कर सुरक्षित करने में सक्षम हुए। BSB BSB: Passing to the lee of a small island called Cauda, we barely managed to secure the lifeboat.
17 IEV नाविकों द्वारा जीवन रक्षक नौका को जहाज पर उठाए जाने के बाद, उन्होंने जहाज को दृढ़ता प्रदान करने के लिए रस्सियों को जहाज के नीचे से ले कर बाँध दिया। नाविकों को डर था कि हम सुरतिस के रेत पर टिक कर फँस न जाएँ, इसलिए उन्होंने लंगर को नीचे किया और इस प्रकार हम हवा के साथ बहते चले गए। हवा और लहरें जहाज को निरन्तर धक्के मारती रही, इसलिए अगले दिन नाविकों ने जहाज पर से सामान फेंकना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: After hoisting it up, the crew used ropes to undergird the ship. And fearing that they would run aground on the sandbars of Syrtis, they lowered the sea anchor and were driven along.
19 IEV तूफान के तीसरे दिन, नाविकों ने जहाज को हल्का करने के लिए अधिकांश पाल, रस्सियों और डण्डों को फेंक दिया। उन्होंने यह अपने हाथों से किया था। BSB BSB: On the third day, they threw the ship’s tackle overboard with their own hands.
20 IEV हवा कई दिनों तक बहुत तीव्रता से चलती रही, और आकाश काले बादलों से दिन- रात भरा हुआ था इस कारण हम सूरज या तारों को देख न सके। हमने आशा खो दी थी कि हम जीवित बचेंगे। BSB BSB: When neither sun nor stars appeared for many days and the great storm continued to batter us, we abandoned all hope of being saved.
21 IEV जहाज पर हम में से किसी ने भी कई दिनों तक कुछ खाया नहीं था। फिर एक दिन, पौलुस हमारे सामने खड़ा हो गया और कहा,“मित्रों, तुमको मेरी बात सुननी चाहिए थी जब मैंने कहा था कि हमें क्रेते से निकल कर समुद्री यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। BSB BSB: After the men had gone a long time without food, Paul stood up among them and said, “Men, you should have followed my advice not to sail from Crete. Then you would have averted this disaster and loss.
22 IEV परन्तु अब, मैं तुमसे आग्रह करता हूँ, मत डरो, क्योंकि हम में से कोई भी नहीं मरेगा। तूफान जहाज को नष्ट कर देगा, परन्तु हमें नहीं। BSB BSB: But now I urge you to keep up your courage, because you will not experience any loss of life, but only of the ship.
23 IEV मुझे यह पता है, क्योंकि कल रात परमेश्वर ने, जिनका मैं हूँ और जिनकी मैं सेवा करता हूँ, एक स्वर्गदूत भेजा जो आकर मेरे पास खड़ा हो गया। BSB BSB: For just last night an angel of the God to whom I belong and whom I serve stood beside me
24 IEV स्वर्गदूत ने मुझसे कहा,‘पौलुस, डर मत। तुझे रोम जाना है और वहाँ राजा के सामने खड़ा होना है कि वह तेरा न्याय कर सके। मैं तुझे यह बताना चाहता हूँ कि परमेश्वर ने तुझे और इन सब लोगों को जो तेरे साथ जहाज पर यात्रा कर रहे हैं जीवित रखना स्वीकार किया है।’ BSB BSB: and said, ‘Do not be afraid, Paul; you must stand before Caesar. And look, God has granted you the lives of all who sail with you.’
25 IEV इसलिए, मेरे मित्रों, आनन्द करो, क्योंकि मुझे विश्वास है कि परमेश्वर ऐसा ही करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे स्वर्गदूत ने मुझसे कहा है। BSB BSB: So take courage, men, for I believe God that it will happen just as He told me.
26 IEV जहाज किसी द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा, परन्तु हम वहाँ किनारे पर चले जाएँगे।” BSB BSB: However, we must run aground on some island.”
27 IEV तूफान के आरम्भ होने के बाद के चौदहवीं रात थी और जहाज अब भी अद्रिया समुद्र में चला जा रहा था। आधी रात के लगभग, नाविकों ने सोचा कि जहाज भूमि के निकट जा रहा है। BSB BSB: On the fourteenth night we were still being driven across the Adriatic Sea. About midnight the sailors sensed they were approaching land.
28 IEV इसलिए उन्होंने पानी की गहराई को मापने के लिए एक रस्सी को नीचे किया। जब उन्होंने रस्सी को बाहर निकला और माप कर देखा कि पानी चालीस मीटर गहरा था। थोड़ी देर बाद, उन्होंने फिर से मापा और तीस मीटर पाया। BSB BSB: They took soundings and found that the water was twenty fathoms deep. Going a little farther, they took another set of soundings that read fifteen fathoms.
29 IEV उन्हें डर था कि जहाज कुछ चट्टानों में जा सकता है, इसलिए उन्होंने जहाज के पीछे की ओर से चार लंगरों को फेंक दिया। तब उन्होंने प्रार्थना की कि शीघ्र ही भोर हो जाए कि वे देख सकें कि जहाज कहाँ जा रहा था। BSB BSB: Fearing that we would run aground on the rocks, they dropped four anchors from the stern and prayed for daybreak.
30 IEV कुछ नाविक जहाज से बच कर भागने की योजना बना रहे थे, इसलिए उन्होंने समुद्र में जीवन रक्षक नौका को उतार दिया, कि किसी को भी मालूम न हो कि उन्होंने क्या करने की योजना बनाई थी, उन्होंने ऐसा ढोंग किया कि वे जहाज के आगे से कुछ लंगरों को नीचे करना चाहते हैं। BSB BSB: Meanwhile, the sailors attempted to escape from the ship. Pretending to lower anchors from the bow, they let the lifeboat down into the sea.
31 IEV परन्तु पौलुस ने सेना के प्रधान और सैनिकों से कहा,“यदि नाविक जहाज में नहीं रहते हैं, तो तुम्हारे जीवित रहने की कोई आशा नहीं है।” BSB BSB: But Paul said to the centurion and the soldiers, “Unless these men remain with the ship, you cannot be saved.”
32 IEV तो सैनिकों ने रस्सियों को काट दिया और जीवन रक्षक नौका को पानी में गिर जाने दिया। BSB BSB: So the soldiers cut the ropes to the lifeboat and set it adrift.
33 IEV भोर होने के ठीक पहले, पौलुस ने जहाज पर उपस्थित सबसे भोजन खा लेने का आग्रह किया। उसने कहा,“पिछले चौदह दिनों से तुम प्रतीक्षा कर रहे हो और देख रहे हो और तुमने कुछ भी नहीं खाया। BSB BSB: Right up to daybreak, Paul kept urging them all to eat: “Today is your fourteenth day in constant suspense, without taking any food.
34 IEV तो, अब मैं तुमसे कुछ खा लेने के लिए आग्रह करता हूँ। तुमको जीवित रहने के लिए ऐसा करना चाहिए। तुम्हारे सिरों का एक भी बाल नष्ट नहीं होगा।” BSB BSB: So for your own preservation, I urge you to eat something, because not a single hair of your head will be lost.”
35 IEV पौलुस ने यह कहने के बाद, जब सभी देख रहे थे, तो उसने रोटी ली और इसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। फिर उसने रोटी तोड़ी और उसमें से कुछ खाने लगा। BSB BSB: After he had said this, Paul took bread and gave thanks to God in front of them all. Then he broke it and began to eat.
36 IEV तब वे सब प्रसन्न हो गए और खाना खाया। BSB BSB: They were all encouraged and took some food themselves.
37 IEV कुल मिलाकर हम जहाज पर 276 जन थे। BSB BSB: In all, there were 276 of us on board.
38 IEV जब सब ने भरपूर खा लिया तो उन्होंने जहाज को हल्का करने के लिए गेहूँ को समुद्र में फेंक दिया। BSB BSB: After the men had eaten their fill, they lightened the ship by throwing the grain into the sea.
39 IEV भोर में हम भूमि देख सकते थे, परन्तु नाविकों को नहीं पता था कि हम कहाँ थे। वे पानी के किनारे पर एक खाड़ी और रेत के एक विस्तृत क्षेत्र को देख सकते थे। उन्होंने जहाज को समुद्र तट पर चलाने का प्रयास करने का निर्णय लिया। BSB BSB: When daylight came, they did not recognize the land, but they sighted a bay with a sandy beach, where they decided to run the ship aground if they could.
40 IEV इसलिए उन्होंने लंगरों को खोल दिया और उन्हें समुद्र में गिरा दिया। उसी समय, उन्होंने पतवारों को बाँधने वाली रस्सियों को खोल दिया, और उन्होंने आगे की पाल को उठाया कि हवा उस पर लग कर उसे चला सके। वे जहाज को किनारे की ओर बढ़ा रही थी। BSB BSB: Cutting away the anchors, they left them in the sea as they loosened the ropes that held the rudders. Then they hoisted the foresail to the wind and made for the beach.
41 IEV परन्तु जहाज अशान्त जल में चला गया और किनारे की रेत पर जो लहरों के नीचे थी फँस गया। जहाज के सामने का भाग वहाँ फँस गया और हिल नहीं सका, और बड़ी लहरें जहाज के पीछे के भाग पर लगने लगीं, जिससे कि जहाज टूटना आरम्भ हो गया। BSB BSB: But the ship struck a sandbar and ran aground. The bow stuck fast and would not move, and the stern was being broken up by the pounding of the waves.
42 IEV सैनिकों के मन में यह था कि सभी बन्दियों को मार डालना चाहिए कि उनमें से कोई भी तैर कर पार न हो जाए कि बच कर भाग सके। BSB BSB: The soldiers planned to kill the prisoners so none of them could swim to freedom.
43 IEV परन्तु सेना का प्रधान पौलुस को बचाना चाहता था, इसलिए उसने सैनिकों को ऐसा करने से रोक दिया। इसके अतिरिक्त, उसने आज्ञा दी कि तैरने वाले हर व्यक्ति को पानी में कूदना चाहिए और तैर कर किनारे तक जाना चाहिए। BSB BSB: But the centurion, wanting to spare Paul’s life, thwarted their plan. He commanded those who could swim to jump overboard first and get to land.
44 IEV फिर उसने जहाज से दूसरे लोगों को तख्तों या अन्य टुकड़ों को पकड़ कर किनारे पर जाने के लिए कहा। उसने जो कहा वह हमने किया, और इस प्रकार हम सभी सुरक्षित रूप से भूमि पर पहुँच गए। BSB BSB: The rest were to follow on planks and various parts of the ship. In this way everyone was brought safely to land.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.