1 IEV यहोवा, हमारे परमेश्वर ने मुझे दर्शन में पके हुए फल से भरी टोकरी दिखाई। BSB BSB: This is what the Lord GOD showed me: I saw a basket of summer fruit.
2 IEV उसने मुझसे पूछा,“आमोस, तू क्या देखता है?” मैंने उत्तर दिया,“बहुत पके हुए फल की एक टोकरी।” उन्होंने कहा,“यह संकेत देता है कि यह मेरे इस्राएली लोगों का लगभग अन्त है। मैं उन्हें दण्डित करने के विषय में पुनः अपना मन नहीं बदलूँगा। BSB BSB: “Amos, what do you see?” He asked. “A basket of summer fruit,” I replied. So the LORD said to me, “The end has come for My people Israel; I will no longer spare them.”
3 IEV शीघ्र ही लोग आराधनालय में गीत गाने की अपेक्षा विलाप करेंगे। हर जगह लाशें होंगी, और लोग उन्हें हटाते समय कुछ भी नहीं कह सकेंगे। ये बातें निश्चय ही घटित होंगी क्योंकि मुझ, यहोवा ने यह कहा है!” BSB BSB: “In that day,” declares the Lord GOD, “the songs of the temple will turn to wailing. Many will be the corpses, strewn in silence everywhere!”
4 IEV ऐसा लगता है कि तुम आवश्यकता में पड़े लोगों को कुचल रहे थे, और तुम गरीब लोगों को नष्ट कर देते हो। BSB BSB: Hear this, you who trample the needy, who do away with the poor of the land,
5 IEV तुम आदत से यह कहते हो,“हम चाहते हैं कि नए चँद्रमा का पर्व शीघ्र ही खत्म हो जाए, कि हम अपने अनाज को बेच सकें। हम चाहते हैं कि सब्त शीघ्र ही खत्म हो जाए, कि हम फिर से गेहूँ को बेच सकें। जब हम इसे बेचते हैं, हम इसके लिए एक बड़ी कीमत प्राप्त कर सकते हैं, और हम उन तराजुओं का उपयोग करके लोगों को धोखा दे सकते हैं जो सही वजन नहीं मापते हैं। BSB BSB: asking, “When will the New Moon be over, that we may sell grain? When will the Sabbath end, that we may market wheat? Let us reduce the ephah and increase the shekel; let us cheat with dishonest scales.
6 IEV हम वह गेहूँ बेचेंगे जो अच्छा नहीं है। जो लोग आवश्यकता में पड़े और गरीब हैं और जिनके पास चीजें मोल लेने के लिए पैसा नहीं है, हम उन्हें अपने दास बना लेंगे उन्हें चाँदी के छोटे से अंश से मोल ले कर, जितने में हम जूतियों की एक जोड़ी मोल ले सकते हैं!” BSB BSB: Let us buy the poor with silver and the needy for a pair of sandals, selling even the chaff with the wheat!”
7 IEV यहोवा ने घोषित किया है,“मैं जीवित हूँ, मैं, जिसकी तुमको आराधना करनी चाहिए: मैं गम्भीरता से यह घोषणा करता हूँ कि तुमने जो बुरे कार्य किए हैं, उन्हें मैं नहीं भूलूँगा। BSB BSB: The LORD has sworn by the Pride of Jacob: “I will never forget any of their deeds.
8 IEV उन बुरे कार्यों के कारण, निश्चय ही तुम्हारा देश थरथराएगा, और तुम सब शोक करोगे। ऐसा इस तरह होगा, यह बार- बार बढ़ेगा और घटेगा नील नदी के समान जो पानी से भर जाती है और पानी किनारों से बाहर बहता है और उसके बाद वापस नदी में ही समा जाता है। BSB BSB: Will not the land quake for this, and all its dwellers mourn? All of it will swell like the Nile; it will surge and then subside like the Nile in Egypt.
9 IEV उस समय जब मैं अपने लोगों को दण्डित करता हूँ, मैं सूरज को दोपहर में स्थिर कर दूँगा, और पूरी धरती दिन में अन्धकारमय हो जाएगी। BSB BSB: And in that day, declares the Lord GOD, I will make the sun go down at noon, and I will darken the earth in the daytime.
10 IEV मैं तुम्हारे धार्मिक उत्सवों को तुम्हारे शोक करने का समय बना दूँगा; गीत गाने की अपेक्षा, प्रत्येक व्यक्ति रोएगा। मैं जो करूँगा, उसके परिणामस्वरूप तुम सब खुरदरा मोटा वस्त्र पहनोगे और अपने सिर मुँड़ाओगे यह दिखाने के लिए कि तुम दुखी हो। मैं उस समय को ऐसा बना दूँगा जैसे लोग अपने एकमात्र पुत्र के मरने के बाद शोक करते हैं। उस समय तुम सभी बहुत दुखी होगे।” BSB BSB: I will turn your feasts into mourning and all your songs into lamentation. I will cause everyone to wear sackcloth and every head to be shaved. I will make it like a time of mourning for an only son, and its outcome like a bitter day.
11 IEV और यहोवा हमारे परमेश्वर यह कहते हैं:“शीघ्र ही वैसा समय होगा जब मैं पूरे देश में सब कुछ दुर्लभ कर दूँगा। परन्तु यह ऐसा समय नहीं होगा जब कोई भोजन न हो या पानी न हो; इसकी अपेक्षा यह एक ऐसा समय होगा जब किसी के भी सुनने के लिए मेरे पास कोई सन्देश नहीं होगा। BSB BSB: Behold, the days are coming, declares the Lord GOD, when I will send a famine on the land—not a famine of bread or a thirst for water, but a famine of hearing the words of the LORD.
12 IEV लोग मृत सागर से भूमध्य सागर तक मारे- मारे फिरेंगे, और उत्तर से पूर्व तक भटकेंगे, मुझसे एक सन्देश की खोज करते हुए, परन्तु कोई भी सन्देश नहीं होगा। BSB BSB: People will stagger from sea to sea and roam from north to east, seeking the word of the LORD, but they will not find it.
13 IEV उस समय, यहाँ तक कि सुन्दर स्त्रियाँ और मजबूत युवा पुरुष बेहोश हो जाएँगे क्योंकि वे बहुत प्यासे होंगे। BSB BSB: In that day the lovely young women—the young men as well—will faint from thirst.
14 IEV जो सामरिया के लज्जापूर्ण देवता के नाम का उपयोग करते हुए शपथ लेते हैं, और जो दान के देवता के नाम का उपयोग करके कुछ करने की प्रतिज्ञा करते हैं, और जो बेर्शेबा के देवता के नाम का उपयोग करते हुए शपथ खाते हैं— वे सब मर जाएँगे; वे फिर कभी उठ नहीं पाएँगे।” BSB BSB: Those who swear by the guilt of Samaria and say, ‘As surely as your god lives, O Dan,’ or, ‘As surely as the way of Beersheba lives’—they will fall, never to rise again.”