2 IEV जब वह पी रहा था, तो उसने आज्ञा दी कि उसके सेवक वह सोने और चाँदी के प्याले उसके पास ले कर आएँ जो उसके पिता नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के आराधनालय से लिए थे। उसने ऐसा किया कि वह और उसके अधिकारी, उसकी पत्नियाँ, और उसकी रखैलियाँ उनसे पी सकें। BSB BSB: Under the influence of the wine, Belshazzar gave orders to bring in the gold and silver vessels that Nebuchadnezzar his father had taken from the temple in Jerusalem, so that the king could drink from them, along with his nobles, his wives, and his concubines.
3 IEV तब उसके सेवक वह सभी सोने के पात्र ले कर आए जो यरूशलेम के आराधनालय से लिए गए थे। तब राजा और उसके अधिकारियों और उसकी पत्नियों और उसकी रखैलियों ने उन पात्रों से दाखरस पिया। BSB BSB: Thus they brought in the gold vessels that had been taken from the temple, the house of God in Jerusalem, and the king drank from them, along with his nobles, his wives, and his concubines.
4 IEV उन्होंने दाखरस पिया और अपनी मूर्तियों की उपासना की- ये मूर्तियाँ जो सोने और चाँदी, पीतल, लोहे, लकड़ी और पत्थर से बनी थीं। BSB BSB: As they drank the wine, they praised their gods of gold and silver, bronze and iron, wood and stone.
5 IEV अचानक उन्होंने दीपक के पास से एक व्यक्ति के हाथ और ऊँगलियों को देखा। वह हाथ महल की दीवार पर लिख रहा था। जब वह लिख रहा था तब राजा ने हाथ को देखा। BSB BSB: At that moment the fingers of a human hand appeared and wrote on the plaster of the wall, near the lampstand in the royal palace. As the king watched the hand that was writing,
6 IEV वह बहुत भयभीत हो गया, और उसका चेहरा पीला पड़ गया। उसके घुटने हिलना आरम्भ हो गए और उसके पैर बहुत निर्बल हो गए और उसे सहारा नहीं दे सके। BSB BSB: his face grew pale and his thoughts so alarmed him that his hips gave way and his knees knocked together.
7 IEV तब वह बाबेल में रहने वाले बुद्धिमान पुरुषों, ज्योतिषियों और जिन्होंने मरे हुओं से बात करने का दावा किया था उन सबको लाने के लिए अपने सेवकों पर चिल्लाया। उसने कहा,“मैं तुम में से किसी को भी महान सम्मान दूँगा जो इस लेख को पढ़ सकता है और मुझे बता सकता है कि इसका क्या अर्थ है। मैं उस व्यक्ति को वैसा बैंगनी वस्त्र दूँगा जैसा मैं पहनता हूँ क्योंकि मैं राजा हूँ और मैं उसकी गर्दन के चारों ओर सोने की कंठमाला डालूँगा। मैं उसे अपने राज्य में तीसरा सबसे शक्तिशाली शासक बना दूँगा।” BSB BSB: The king called out for the enchanters, astrologers, and diviners to be brought in, and he said to these wise men of Babylon, “Whoever reads this inscription and tells me its interpretation will be clothed in purple and have a gold chain placed around his neck, and he will be made the third highest ruler in the kingdom.”
8 IEV परन्तु जब वे सभी बुद्धिमान पुरुष भीतर आए, तो उनमें से कोई भी उस लेख को पढ़ नहीं सका या उसे बता नहीं सका कि उसका क्या अर्थ है। BSB BSB: So all the king’s wise men came in, but they could not read the inscription or interpret it for him.
9 IEV इसलिए राजा बेलशस्सर और अधिक डर गया। उसका चेहरा बदल गया था और वह अलग दिखता था। उसके किसी भी अधिकारी को पता नहीं था कि वे उसकी सहायता कैसे कर सकते हैं। BSB BSB: Then King Belshazzar became even more terrified, his face grew even more pale, and his nobles were bewildered.
10 IEV रानी उस स्थान पर आई जहाँ वे खा रहे थे। उसने सुना था कि राजा ने क्या कहा था और उसके कुलीन लोगों को यह नहीं पता था कि उसकी सहायता कैसे करें। उसने कहा,“हे राजा, तू सदा जीवित रहे! इस विषय में परेशान मत हो या इससे तेरा मुँह न बदले। BSB BSB: Hearing the outcry of the king and his nobles, the queen entered the banquet hall. “O king, may you live forever!” she said. “Do not let your thoughts terrify you, or your face grow pale.
11 IEV तेरे साम्राज्य में एक पुरुष है जिसमें पवित्र देवताओं का आत्मा है। जब नबूकदनेस्सर शासन कर रहा था, तो उसने पाया कि इस व्यक्ति ने कई बातों को समझा था और वह देवताओं के समान बुद्धिमान था। नबूकदनेस्सर ने उसे जादूगरों का, उनका जो मरे हुओं से बात करते थे, बुद्धिमान पुरुषों का और ज्योतिषियों का प्रधान नियुक्त किया था। BSB BSB: There is a man in your kingdom who has the spirit of the holy gods in him. In the days of your father he was found to have insight, intelligence, and wisdom like that of the gods. Your father, King Nebuchadnezzar, appointed him chief of the magicians, enchanters, astrologers, and diviners. Your own father, the king,
12 IEV उसका नाम दानिय्येल है, परन्तु राजा ने उसे बेलतशस्सर नाम दिया था। वह एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। वह बहुत बुद्धिमान है और कई छिपी हुई बातें समझता है। वह स्वप्नों के अर्थ बताने, पहेलियों की व्याख्या करने और उन समस्याओं को हल करने में सक्षम हैं जिसे कुछ ही लोग हल कर सकते हैं। उसे यहाँ बुला और वह तुझे बताएगा कि इस लेख का क्या अर्थ है।” BSB BSB: did this because Daniel, the one he named Belteshazzar, was found to have an extraordinary spirit, as well as knowledge, understanding, and the ability to interpret dreams, explain riddles, and solve difficult problems. Summon Daniel, therefore, and he will give you the interpretation.”
13 IEV तब वे गए और दानिय्येल को ले कर आए। राजा ने उससे पूछा,“तू वह प्रसिद्ध दानिय्येल है, क्या तू नहीं है?– उनमें से एक जिनको मेरा पिता यहूदा से यहाँ लाया था। BSB BSB: So Daniel was brought before the king, who asked him, “Are you Daniel, one of the exiles my father the king brought from Judah?
14 IEV मैंने सुना है कि देवताओं की आत्मा तुझ में है और यह कि तू कई बातों को समझता है और उत्तम ज्ञान रखता है। BSB BSB: I have heard that the spirit of the gods is in you, and that you have insight, intelligence, and extraordinary wisdom.
15 IEV वहाँ ऐसे लोग थे जो अपने ज्ञान के लिए जाने जाते थे और जो मरे हुओं के साथ बात करते थे, और उन्होंने इस दीवार के लेख को पढ़ने का और मुझे यह बताने का प्रयास किया कि इसका क्या अर्थ है, परन्तु वे ऐसा नहीं कर सके। BSB BSB: Now the wise men and enchanters were brought before me to read this inscription and interpret it for me, but they could not give its interpretation.
16 IEV किसी ने मुझे बताया कि तू समझा सकता है कि स्वप्नों का अर्थ क्या है और यह कि तू बातों को समझने योग्य बना सकता है जिसे दूसरे नहीं जान सकते हैं। यदि तू इन शब्दों को पढ़ सकता है और मुझे बता सकता है कि उनका क्या अर्थ है, तो मैं तुझको वैसा बैंगनी वस्त्र दूँगा जैसा मैं पहनता हूँ क्योंकि मैं राजा हूँ, और मैं तेरी गर्दन के चारों ओर एक सोने की कंठमाला डालूँगा, और राज्य में मैं तुझे तीसरा सबसे शक्तिशाली शासक बना दूँगा।” BSB BSB: But I have heard about you, that you are able to give interpretations and solve difficult problems. Therefore, if you can read this inscription and give me its interpretation, you will be clothed in purple and have a gold chain placed around your neck, and you will be made the third highest ruler in the kingdom.”
17 IEV दानिय्येल ने राजा से कहा,“मैं तेरे उपहार नहीं चाहता हूँ। उन्हें अपने लिए रख और किसी अन्य व्यक्ति को पुरस्कार दे। दीवार पर जो लिखा है उसे मैं तेरे लिए पढ़ूँगा, परन्तु इसलिए नहीं कि तू मुझे कोई पुरस्कार देगा। BSB BSB: In response, Daniel said to the king, “You may keep your gifts for yourself and give your rewards to someone else. Nevertheless, I will read the inscription for the king and interpret it for him.
18 IEV हे महाराज, सर्वोच्च परमेश्वर ने नबूकदनेस्सर को, जो मनुष्य तुमसे पहले राजा था, महान शासक बना दिया। उसे बहुत प्रतिष्ठित और सम्मानित किया गया था। BSB BSB: As for you, O king, the Most High God gave your father Nebuchadnezzar sovereignty and greatness, glory and honor.
19 IEV क्योंकि परमेश्वर ने उसे बहुत महान बनाया, हर कोई- हर देश, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन सी भाषा बोलते थे- उससे डर गया था, और जो वह कर सकता था उससे वे सब थरथराए। उसने उन लोगों को मार डाला जिन्हें मारने का उसने आदेश दिया और उसने उन लोगों को जीवित रखा जिन्हें उसने जीवित रहने का आदेश दिया। उसने उन लोगों को सम्मानित किया जिन्हें उसने सम्मानित होने के लिए चुना, और उसने उन लोगों को अपमानित किया जिन्हें वह विनम्र करना चाहता था। BSB BSB: Because of the greatness that He bestowed on him, the people of every nation and language trembled in fear before him. He killed whom he wished and kept alive whom he wished; he exalted whom he wished and humbled whom he wished.
20 IEV परन्तु जब वह बहुत घमण्डी और हठीला हो गया, तब वह शासन करने में असमर्थ हो गया। BSB BSB: But when his heart became arrogant and his spirit was hardened with pride, he was deposed from his royal throne, and his glory was taken from him.
21 IEV उसे मनुष्यों से दूर जाना पड़ा क्योंकि उसने अपनी बुद्धि खो दी थी। परमेश्वर ने उसकी बुद्धि पशुओं के समान कर दी थी। वह जंगली गधों के बीच रहता था। उसने बैल के समान घास खाई, और आकाश से ओस ने हर सुबह उसके शरीर को गीला किया। वह तब तक ऐसा रहा जब तक कि उसने नहीं जाना कि सर्वोच्च परमेश्वर ही एकमात्र ऐसे हैं जो इस संसार के साम्राज्यों पर शासन करते हैं और यह कि वह उन राज्यों पर शासन करने के लिए जिस किसी को भी चुनते हैं, उसे नियुक्त करते हैं। BSB BSB: He was driven away from mankind, and his mind was like that of a beast. He lived with the wild donkeys and ate grass like an ox, and his body was drenched with the dew of heaven until he acknowledged that the Most High God rules over the kingdom of mankind, setting over it whom He wishes.
22 IEV अब, हे बेलशस्सर, तू अपने पिता के स्थान पर राजा बन गया है। तू इन सभी बातों को जानता था, परन्तु तूने स्वयं को विनम्र नहीं किया है। BSB BSB: But you his son, O Belshazzar, have not humbled your heart, even though you knew all this.
23 IEV तूने स्वयं को प्रभु के ऊपर रखा है जो स्वर्ग में शासन करते हैं। तूने यरूशलेम में परमेश्वर के भवन से आए प्याले मँगवाए कि तू उन्हें दाखरस पीने के लिए उपयोग कर सके। तू और तेरे अधिकारी और तेरी पत्नियाँ और तेरी रखैलियाँ इन पात्रों से दाखरस पी रहे हैं और अपने देवताओं की बढ़ाई कर रहे हैं- सोने, चाँदी, पीतल, लोहे, लकड़ी और पत्थर के देवताओं की। वे देवता नहीं देख सकते हैं, वे नहीं सुन सकते हैं, और वे कुछ भी नहीं जानते हैं! परन्तु तुमने परमेश्वर को सम्मानित नहीं किया है, वे जो तुमको साँस देते हैं और जो तुम्हारे साथ होने वाली हर बात को नियंत्रित करते हैं। BSB BSB: Instead, you have exalted yourself against the Lord of heaven. The vessels from His house were brought to you, and as you drank wine from them with your nobles, wives, and concubines, you praised your gods of silver and gold, bronze and iron, wood and stone, which cannot see or hear or understand. But you have failed to glorify the God who holds in His hand your very breath and all your ways.
24 IEV इसलिए परमेश्वर ने दीवार पर तुम्हारे लिए एक सन्देश लिखने के लिए यह हाथ भेजा। BSB BSB: Therefore He sent the hand that wrote the inscription.
25 IEV यह वह सन्देश है जो लिखा है: मने, मने, तकेल और ऊपर्सीन। BSB BSB: Now this is the inscription that was written: MENE, MENE, TEKEL, PARSIN.
26 IEV उन शब्दों का अर्थ यह है:‘मने’ का अर्थ है‘गिना हुआ।’ इसका अर्थ है कि परमेश्वर उन दिनों की गिनती कर रहे हैं जिनमें तू शासन करेगा और उन्होंने निर्णय लिया है कि तू अब आगे शासन नहीं करेगा। BSB BSB: And this is the interpretation of the message: MENE means that God has numbered the days of your reign and brought it to an end.
27 IEV ‘मने’ का अर्थ है‘भार’। परमेश्वर ने एक पैमाने पर तुझे वजन दिया है, और तू उस वजन का नहीं है जितना तुझे होना चाहिए। BSB BSB: TEKEL means that you have been weighed on the scales and found deficient.
28 IEV ‘पेरेस का अर्थ है‘विभाजित।’ परमेश्वर ने तेरे राज्य को विभाजित कर दिया है। मादी लोगों द्वारा और फारस के लोगों द्वारा इस पर शासन किया जाएगा।” BSB BSB: PERES means that your kingdom has been divided and given over to the Medes and Persians.”
31 IEV मादी राजा दारा बाबेल का राजा बना जब वह बासठ वर्ष का था। BSB BSB: and Darius the Mede received the kingdom at the age of sixty-two.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.