1 IEV “तब यहोवा ने मुझसे कहा,‘पहले पत्थरों के समान दो पत्थर की पट्टियाँ काट ले। और उन्हें रखने के लिए लकड़ी का एक सन्दूक बना। फिर उन पट्टियों को इस पर्वत पर मेरे पास ऊपर ले आ। BSB BSB: At that time the LORD said to me, “Chisel out two stone tablets like the originals, come up to Me on the mountain, and make an ark of wood.
2 IEV मैं उन पट्टियों पर वही शब्द लिखूँगा जो मैंने पहली पट्टियों पर लिखे थे, जिन्हें तूने तोड़ दिया। फिर तू उन्हें सन्दूक में रख सकता है।’ BSB BSB: And I will write on the tablets the words that were on the first tablets, which you broke; and you are to place them in the ark.”
3 IEV इसलिए मैंने सन्दूक बनाया। मैंने इसे बनाने के लिए बबूल के पेड़ की लकड़ी का उपयोग किया। तब मैंने पत्थर की दो पट्टियों को पहले के समान काट लिया, और मैं पट्टियों को ले कर पर्वत पर चढ़ गया। BSB BSB: So I made an ark of acacia wood, chiseled out two stone tablets like the originals, and went up the mountain with the two tablets in my hands.
4 IEV वहाँ यहोवा ने पट्टियों पर उन्हीं दस आज्ञाओं को लिखा जो उन्होंने पहले पट्टियों पर लिखी थीं। वे वही आज्ञाएँ थी, जो यहोवा ने पर्वत पर आग के बीच से तुम्हारे पूर्वजों को बताई थी, जब वे पर्वत के तल पर इकट्ठे हुए थे। तब यहोवा ने मुझे पट्टियाँ दीं। BSB BSB: And the LORD wrote on the tablets what had been written previously, the Ten Commandments that He had spoken to you on the mountain out of the fire on the day of the assembly. The LORD gave them to me,
5 IEV पट्टियों को ले कर, मैं मुड़ गया और पर्वत से नीचे चला गया। फिर, जैसा उन्होंने आदेश दिया था, मैंने उन्हें उस सन्दूक में रखा जिसे मैंने बनाया था। और वे अभी भी वहाँ हैं।” BSB BSB: and I went back down the mountain and placed the tablets in the ark I had made, as the LORD had commanded me; and there they have remained.
6 IEV (फिर, याकान के लोगों के कुएँ से, इस्राएली लोग मोसेरा गए थे। वहाँ हारून की मृत्यु हो गई और उसे वहाँ दफनाया गया, और उसके पुत्र एलीआजर ने उसका स्थान लिया और महायाजक बन गया। BSB BSB: The Israelites traveled from Beeroth Bene-jaakan to Moserah, where Aaron died and was buried, and Eleazar his son succeeded him as priest.
7 IEV वहाँ से, इस्राएलियों ने गुदगोदा की ओर यात्रा की, और वहाँ से योतबाता तक गए, जहाँ कई धाराएँ थीं। BSB BSB: From there they traveled to Gudgodah, and from Gudgodah to Jotbathah, a land with streams of water.
8 IEV उस समय, यहोवा ने लेवी के गोत्र को उस सन्दूक को ले जाने के लिए, जिसमें दस आज्ञाएँ लिखी हुई पट्टियाँ थीं, और पवित्र- तम्बू में यहोवा की उपस्थिति में खड़े होकर बलिदान चढ़ाने और यहोवा से लोगों को आशीष देने के लिए प्रार्थना करने के लिए चुना। वे अभी भी ऐसा ही कर रहे हैं। BSB BSB: At that time the LORD set apart the tribe of Levi to carry the ark of the covenant of the LORD, to stand before the LORD to serve Him, and to pronounce blessings in His name, as they do to this day.
9 IEV यही कारण है कि लेवी के गोत्र को अन्य गोत्रों के समान कोई भूमि नहीं मिली। उन्हें जो मिला वह यहोवा के याजक होने का सम्मान था, जो यहोवा ने कहा था कि उन्हें करना चाहिए।) BSB BSB: That is why Levi has no portion or inheritance among his brothers; the LORD is his inheritance, as the LORD your God promised him.
10 IEV मूसा ने बातें करना जारी रखा:“मैं चालीस दिन और रात पर्वत पर रहा, जैसा मैंने पहली बार किया था। मैंने यहोवा से प्रार्थना की, और उन्होंने मेरी प्रार्थनाओं का फिर से उत्तर दिया और कहा कि वह तुम्हारे पूर्वजों को नष्ट नहीं करेंगे। BSB BSB: I stayed on the mountain forty days and forty nights, like the first time, and that time the LORD again listened to me and agreed not to destroy you.
11 IEV तब यहोवा ने मुझसे कहा,‘लोगों के आगे चल कर, अपनी यात्रा जारी रख, उस देश पर अधिकार करने के लिए जिसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को देने की निष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा की थी।’” BSB BSB: Then the LORD said to me, “Get up. Continue your journey ahead of the people, that they may enter and possess the land that I swore to their fathers to give them.”
12 IEV “अब, हे इस्राएली लोगों, मैं तुमको बताऊँगा कि हमारे परमेश्वर यहोवा क्या कहते हैं कि तुम्हें करना चाहिए। वे चाहते हैं कि तुम उनकी महिमा करो, उनकी इच्छा के अनुसार अपने जीवन का संचालन करो, उनसे प्रेम करो, और अपनी पूरी इच्छा और अपनी सभी भावनाओं के साथ उनकी सेवा करो, BSB BSB: And now, O Israel, what does the LORD your God ask of you but to fear the LORD your God by walking in all His ways, to love Him, to serve the LORD your God with all your heart and with all your soul,
13 IEV और उनकी सभी आज्ञाओं का पालन करो जो आज मैं तुमको दे रहा हूँ, कि वे तुम्हारी सहायता करें। BSB BSB: and to keep the commandments and statutes of the LORD that I am giving you this day for your own good?
14 IEV यह मत भूलना कि हमारे परमेश्वर यहोवा आकाश और सब कुछ जो उसमें है, उनके स्वामी हैं। वे धरती और उस पर जो कुछ उसमें है उनके भी स्वामी हैं। BSB BSB: Behold, to the LORD your God belong the heavens, even the highest heavens, and the earth and everything in it.
15 IEV यद्यपि वे उन सभी चीजों के स्वामी हैं, फिर भी यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों से प्रेम किया; धरती पर के सभी लोगों के समूह में से उन्होंने हमें और हमारे वंशजों को चुना, और हम अभी भी उनके लोग हैं। BSB BSB: Yet the LORD has set His affection on your fathers and loved them. And He has chosen you, their descendants after them, above all the peoples, even to this day.
17 IEV यहोवा हमारे परमेश्वर सभी देवताओं से बड़े हैं, और वे सभी शासकों से बड़े हैं। वे दूसरों की तुलना में बहुत शक्तिशाली हैं, और वे रिश्वत स्वीकार नहीं करते हैं। BSB BSB: For the LORD your God is God of gods and Lord of lords, the great, mighty, and awesome God, showing no partiality and accepting no bribe.
19 IEV इसलिए तुमको उन विदेशियों से भी प्रेम करना चाहिए, क्योंकि जब तुम मिस्र में रहते थे तब तुम भी विदेशी थे। BSB BSB: So you also must love the foreigner, since you yourselves were foreigners in the land of Egypt.
20 IEV सुनिश्चित करो कि तुम अपने परमेश्वर यहोवा का आदर करो और केवल उनकी आराधना करो। उनके प्रति निष्ठावान रहो, और कहो कि यदि तुम अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा नहीं करते हो, तो वे तुमको दण्ड दें। BSB BSB: You are to fear the LORD your God and serve Him. Hold fast to Him and take your oaths in His name.
21 IEV वे ही हैं जिनकी तुमको प्रशंसा करनी चाहिए। वे हमारे परमेश्वर हैं, और हमने उन महान और भयानक कार्यों को देखा है जो उन्होंने हमारे लिए किए हैं। BSB BSB: He is your praise and He is your God, who has done for you these great and awesome wonders that your eyes have seen.
22 IEV जब हमारे पूर्वज, याकूब और उसका परिवार मिस्र गए, तो वे केवल सत्तर ही थे। परन्तु अब हमारे परमेश्वर यहोवा ने हमें आकाश के तारों के समान असंख्य बना दिया है।” BSB BSB: Your fathers went down to Egypt, seventy in all, and now the LORD your God has made you as numerous as the stars in the sky.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.