1 IEV “याजक, जो लेवी के गोत्र में से हैं, उन्हें इस्राएल में कोई भूमि नहीं मिलेगी। इसकी अपेक्षा, उन्हें कुछ खाना मिलेगा जो लोग वेदी पर जलाए जाने के लिए यहोवा को चढ़ाएँगे और कुछ अन्य बलिदान जो यहोवा को चढ़ाए जाएँगे। BSB BSB: The Levitical priests—indeed the whole tribe of Levi—shall have no portion or inheritance with Israel. They are to eat the food offerings to the LORD; that is their inheritance.
2 IEV उन्हें अन्य गोत्रों के समान कोई भी भूमि नहीं दी जाएगी। उन्हें जो कुछ मिलेगा वह यहोवा के याजक होने का सम्मान है, जो परमेश्वर ने कहा था कि उनको मिलेगा। BSB BSB: Although they have no inheritance among their brothers, the LORD is their inheritance, as He promised them.
3 IEV जब लोग बलि चढ़ाने के लिए बैल या भेड़ लाते हैं, तो उन्हें याजकों को उन पशुओं के कंधे, गाल और पेट का भाग देना होगा। BSB BSB: This shall be the priests’ share from the people who offer a sacrifice, whether a bull or a sheep: the priests are to be given the shoulder, the jowls, and the stomach.
4 IEV तुमको उन्हें फसल की कटनी के अनाज का पहला भाग भी देना है, और तुम्हारे द्वारा बनाए गए दाखरस का पहला भाग, और तुम्हारे द्वारा बनाए गए जैतून के तेल का पहला भाग, और ऊन का पहला भाग जो तुम अपनी भेड़ों से कतरते हो। BSB BSB: You are to give them the firstfruits of your grain, new wine, and oil, and the first wool sheared from your flock.
5 IEV तुम्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि हमारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे सभी गोत्रों से लेवी के गोत्र को चुना है, कि उस गोत्र के लोग सदा उनकी सेवा करने वाले याजक होंगे। BSB BSB: For the LORD your God has chosen Levi and his sons out of all your tribes to stand and minister in His name for all time.
6 IEV यदि लेवी के गोत्र में से कोई भी व्यक्ति जो इस्राएल के नगरों में से एक में रह रहा है, वहाँ से यहोवा के द्वारा चुने हुए आराधना के स्थान पर आना चाहता है, कि वहाँ रहना आरम्भ करे, BSB BSB: Now if a Levite moves from any town of residence throughout Israel and comes in all earnestness to the place the LORD will choose,
7 IEV उसे वहाँ याजक के रूप में यहोवा की सेवा करने की अनुमति है, लेवी के गोत्र के अन्य लोगों के समान जो वहाँ पर सेवा कर रहे हैं। BSB BSB: then he shall serve in the name of the LORD his God like all his fellow Levites who stand there before the LORD.
8 IEV उसे उसी मात्रा में भोजन देना चाहिए जो अन्य याजक प्राप्त करते हैं। उसे वह पैसे रखने की अनुमति है जो उसके सम्बन्धियों को अपनी कुछ सम्पत्ति बेचने से प्राप्त हुए हैं। BSB BSB: They shall eat equal portions, even though he has received money from the sale of his father’s estate.
11 IEV मृत लोगों की आत्माओं से बातें करने का प्रयास न करें। तन्त्र मन्त्र न करें। BSB BSB: casts spells, consults a medium or spiritist, or inquires of the dead.
12 IEV यहोवा उन लोगों से घृणा करते हैं जो उन घृणित कार्यों में से कोई एक भी करते हैं। और जैसे तुम उस भूमि से होकर आगे बढ़ते हो, तो वह उन लोगों के समूह को बाहर निकालेंगे क्योंकि वे ऐसे घृणित कार्य करते हैं। BSB BSB: For whoever does these things is detestable to the LORD. And because of these detestable things, the LORD your God is driving out the nations before you.
13 IEV परन्तु तुम्हें सदा यहोवा के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और ऐसे घृणित कार्यों को करने से बचना चाहिए। BSB BSB: You must be blameless before the LORD your God.
14 IEV जिन समूहों को तुम उस भूमि से निष्कासित करने वाले हो, जिन पर तुम अधिकार करोगे, वे भावी कहने वालों से परामर्श करने वाले लोग है। परन्तु हमारे परमेश्वर यहोवा तुमको ऐसा करने की अनुमति नहीं देते हैं। BSB BSB: Though these nations, which you will dispossess, listen to conjurers and diviners, the LORD your God has not permitted you to do so.
16 IEV जिस दिन तुम्हारे पूर्वजों को सीनै पर्वत के तल पर एकत्र किया गया था, उन्होंने मुझसे विनती की,‘हम नहीं चाहते कि यहोवा हमसे पुनः बातें करें, और हम इस विशाल अग्नि को नहीं देखना चाहते हैं जो पर्वत पर जल रही है!’ तुम्हारे पूर्वजों ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि वे डरते थे कि यदि यहोवा फिर से उनसे बातें करेंगे तो वे लोग मर जाएँगे। BSB BSB: This is what you asked of the LORD your God at Horeb on the day of the assembly, when you said, “Let us not hear the voice of the LORD our God or see this great fire anymore, so that we will not die!”
17 IEV तब यहोवा ने मुझसे कहा,‘उन्होंने जो कहा है वह सच है। BSB BSB: Then the LORD said to me, “They have spoken well.
19 IEV वह मेरे लिए बातें करेगा। और मैं उन सभी को भी दण्ड दूँगा जो उसकी बातें नहीं मानेंगे। BSB BSB: And I will hold accountable anyone who does not listen to My words that the prophet speaks in My name.
22 IEV उत्तर यह है कि भविष्य में क्या होगा, इसके विषय में जब कोई सन्देश बोलता है, जिसके विषय में वह कहता है कि यहोवा द्वारा प्रकट किया गया है, और यदि उसने जो सन्देश दिया है वह पूरा नहीं होता है, तो तुम जान लोगे कि यह सन्देश यहोवा की ओर से नहीं आया था। उस व्यक्ति ने गलत दावा किया है कि उसे यहोवा ने वह सन्देश बताया था। तब तुमको जो वह कहता है उससे डरने की आवश्यकता नहीं है। BSB BSB: When a prophet speaks in the name of the LORD and the message does not come to pass or come true, that is a message the LORD has not spoken. The prophet has spoken presumptuously. Do not be afraid of him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.