1 IEV यदि तुम एक इस्राएली के बैल या भेड़ को भटकता हुआ देखो, तो ऐसा न करो जैसे तुमने उसे नहीं देखा। उसे वापस उसके स्वामी के पास ले जाओ। BSB BSB: If you see your brother’s ox or sheep straying, you must not ignore it; be sure to return it to your brother.
2 IEV परन्तु यदि स्वामी तुम्हारे पास नहीं रहता, या यदि तुम नहीं जानते कि वह कौन है, तो पशु को अपने घर ले जाओ। वह तब तक तुम्हारे पास रहे जब तक उसका स्वामी नहीं आ जाता। इसके बाद तुमको वह पशु स्वामी को देना होगा। BSB BSB: If your brother does not live near you, or if you do not know who he is, you are to take the animal home to remain with you until your brother comes seeking it; then you can return it to him.
3 IEV तुमको ऐसा ही कार्य करना चाहिए यदि तुम किसी गधे को, या कपड़े के एक टुकड़े, या कुछ और जो खो गया हो, देखते हो। तब जो तुम कर सकते हो उसे करने से मना न करो। इस मामले के विषय में कुछ भी न जानने का ढोंग न करो। BSB BSB: And you shall do the same for his donkey, his cloak, or anything your brother has lost and you have found. You must not ignore it.
4 IEV और यदि तुम किसी साथी इस्राएली के गधे या गाय को देखते हो जो सड़क पर गिर गया है, तो ऐसा न करो जैसे कि तुमने उसे नहीं देखा। पशु को उठाने में स्वामी की सहायता करो कि वह अपने पैरों पर फिर से खड़ा हो सके। BSB BSB: If you see your brother’s donkey or ox fallen on the road, you must not ignore it; you must help him lift it up.
5 IEV स्त्रियों को पुरुषों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, और पुरुषों को स्त्रियों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यहोवा हमारे परमेश्वर उन लोगों से घृणा करते हैं जो इस तरह के कार्य करते हैं। BSB BSB: A woman must not wear men’s clothing, and a man must not wear women’s clothing, for whoever does these things is detestable to the LORD your God.
6 IEV यदि तुमको एक पेड़ या भूमि पर पक्षी का घोंसला मिलता है, और माता पक्षी अपने अंडों पर या अपने बच्चों के साथ घोंसले में बैठी है, तो माता पक्षी को न मारें। BSB BSB: If you come across a bird’s nest with chicks or eggs, either in a tree or on the ground along the road, and the mother is sitting on the chicks or eggs, you must not take the mother along with the young.
7 IEV तुमको पक्षी के बच्चों को लेने की अनुमति है, परन्तु तुमको माता पक्षी को उड़ जाने देना चाहिए। ऐसा करने से तुम्हारा भला होगा और तुम लम्बे समय तक जीवित रहोगे। BSB BSB: You may take the young, but be sure to let the mother go, so that it may be well with you and that you may prolong your days.
8 IEV यदि तुम नया घर बनाते हो, तो तुमको छत के चारों ओर एक घेरा बनाना होगा। कि यदि कोई व्यक्ति छत से गिरता है और मर जाता है, तो तुम उनकी मृत्यु के दोषी नहीं होगे। BSB BSB: If you build a new house, you are to construct a railing around your roof, so that you do not bring bloodguilt on your house if someone falls from it.
9 IEV उस क्षेत्र में कोई भी फसल न लगाएँ जहाँ तुम्हारी अँगूर की बारी हैं। यदि तुम ऐसा करते हो, तो यहोवा के शरणस्थान से याजक खेत की फसल और अँगूर की फसल दोनों को जब्त करेंगे। BSB BSB: Do not plant your vineyard with two types of seed; if you do, the entire harvest will be defiled—both the crop you plant and the fruit of your vineyard.
10 IEV अपने खेतों को जोतने के लिए एक बैल और एक गधे को एक साथ न बाँधो। BSB BSB: Do not plow with an ox and a donkey yoked together.
11 IEV उन वस्त्रों को न पहनो जो ऊन और सनी को एक साथ बुन कर बनाते हैं। BSB BSB: Do not wear clothes of wool and linen woven together.
12 IEV धागे को एक साथ मोड़ कर झालर बनाओ और अपने ओढ़ने के चारों ओर की कोर पर उन्हें सिलो। BSB BSB: You are to make tassels on the four corners of the cloak you wear.
13 IEV मान लो कि एक पुरुष एक युवा स्त्री से विवाह करता है और उसके साथ सोता है और बाद में निर्णय करता है कि वह उसे अब पसन्द नहीं करता है, BSB BSB: Suppose a man marries a woman, has relations with her, and comes to hate her,
14 IEV और मान लो कि वह उसके विषय में झूठी बातें कहता है, और दावा करता है कि जब उसने उससे विवाह किया था तो वह कुँवारी नहीं थी। BSB BSB: and he then accuses her of shameful conduct and gives her a bad name, saying, “I married this woman and had relations with her, but I discovered she was not a virgin.”
15 IEV यदि ऐसा होता है, तो युवा स्त्री के माता- पिता को उस चादर को ले जा कर जो बिस्तर पर थी जब उस पुरुष और उनकी पुत्री का विवाह हुआ था, जिस पर अभी भी खून है, और इसे शहर के बुजुर्गों को शहर के द्वार पर दिखाना है। BSB BSB: Then the young woman’s father and mother shall bring the proof of her virginity to the city elders at the gate
16 IEV तब युवा स्त्री के पिता को बुजुर्गों से कहना चाहिए,‘मैंने अपनी पुत्री को इस व्यक्ति को उसकी पत्नी होने के लिए दिया। परन्तु अब वह कहता है कि वह अब उसे पसन्द नहीं करता है। BSB BSB: and say to the elders, “I gave my daughter in marriage to this man, but he has come to hate her.
17 IEV और उसने झूठ बोला है कि जब उसने उससे विवाह किया था तब वह कुँवारी नहीं थी। परन्तु देखो! यह सिद्ध करता है कि मेरी पुत्री एक कुँवारी थी! चादर पर लगे खून को देखो, जिस पर वे विवाह की रात को सोए थे!’ और वह बुजुर्गों को चादर दिखाएगा। BSB BSB: And now he has accused her of shameful conduct, saying, ‘I discovered that your daughter was not a virgin.’ But here is the proof of her virginity.” And they shall spread out the cloth before the city elders.
18 IEV तब उस नगर के बुजुर्गों को उस पुरुष को ले जाना चाहिए और उसे चाबुक लगाने चाहिए। BSB BSB: Then the elders of that city shall take the man and punish him.
19 IEV उन्हें उस पुरुष से चाँदी के एक सौ टुकड़े का जुर्माना भरने को कहना चाहिए और युवा स्त्री के पिता को वह पैसे दे, क्योंकि उस पुरुष ने इस्राएल की एक युवा स्त्री को कलंकित किया है। इसके अतिरिक्त, उस स्त्री को उसके साथ रहना जारी रखना चाहिए; क्योंकि वह उसकी पत्नी है। उसे अपने बाकी के जीवन के दौरान उस स्त्री को तलाक देने की अनुमति नहीं है। BSB BSB: They are also to fine him a hundred shekels of silver and give them to the young woman’s father, because this man has given a virgin of Israel a bad name. And she shall remain his wife; he must not divorce her as long as he lives.
20 IEV परन्तु यदि पुरुष ने जो कहा वह सच है, और यह सिद्ध करने के लिए कुछ भी नहीं है कि जब वह उससे विवाह कर रही थी तो वह कुँवारी थी, BSB BSB: If, however, this accusation is true, and no proof of the young woman’s virginity can be found,
21 IEV तो उन्हें उस युवा स्त्री को अपने पिता के घर के द्वार पर ले जाना चाहिए। तब उस शहर के लोगों को उस पर पत्थर मार कर उसे मार डालना चाहिए। उन्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि उस स्त्री ने इस्राएल में ऐसा कार्य किया है जो बहुत ही अपमानजनक है, किसी पुरुष के साथ सो कर जब वह अपने पिता के घर में रह रही थी। उसे इस तरह से मार कर, तुम इस दुष्ट कार्य से छुटकारा पाओगे। BSB BSB: she shall be brought to the door of her father’s house, and there the men of her city will stone her to death. For she has committed an outrage in Israel by being promiscuous in her father’s house. So you must purge the evil from among you.
22 IEV यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी के साथ सोते समय पकड़ा जाता है, तो दोनों को मार देना चाहिए। ऐसा करके, तुम इस्राएल से इस दुष्ट कार्य से छुटकारा पाओगे। BSB BSB: If a man is found lying with another man’s wife, both the man who slept with her and the woman must die. You must purge the evil from Israel.
23 IEV मान लो कि किसी शहर में एक पुरुष एक युवा स्त्री को देखता है जिसे किसी अन्य व्यक्ति से विवाह करने की प्रतिज्ञा की गई है, और वह उसके साथ सोते समय पकड़ा जाता है। BSB BSB: If there is a virgin pledged in marriage to a man, and another man encounters her in the city and sleeps with her,
24 IEV तुमको उन दोनों को उस शहर के द्वार पर ले जाना चाहिए, जहाँ शहर के अगुवे महत्वपूर्ण मामलों का निर्णय करते हैं। वहाँ तुमको उन दोनों को पत्थर मार कर मार डालना चाहिए। तुमको युवा स्त्री को मार डालना चाहिए क्योंकि वह उस शहर में रहने के अपेक्षा सहायता के लिए नहीं चिल्लाई। और व्यक्ति को मार डालना चाहिए क्योंकि वह किसी ऐसी स्त्री के साथ सो गया था जिसने पहले ही विवाह करने की प्रतिज्ञा की थी। ऐसा करके, तुम अपने बीच के इस दुष्ट कार्य से छुटकारा पाओगे। BSB BSB: you must take both of them out to the gate of that city and stone them to death—the young woman because she did not cry out in the city, and the man because he has violated his neighbor’s wife. So you must purge the evil from among you.
25 IEV परन्तु मान लो कि एक खुले ग्रामीण क्षेत्रों में एक व्यक्ति एक युवा स्त्री से मिलता है जिसकी विवाह करने के लिए मंगनी हो गई है, और वह उसे साथ सोने के लिए विवश करता है। यदि ऐसा होता है, तो केवल उस व्यक्ति को मार डालना चाहिए। BSB BSB: But if the man encounters a betrothed woman in the open country, and he overpowers her and lies with her, only the man who has done this must die.
26 IEV तुमको युवा स्त्री को दण्ड नहीं देना चाहिए, क्योंकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए उसे मार डाला जाए। यह मामला ऐसा है जब एक व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति पर आक्रमण करता है और उसे मारता है, BSB BSB: Do nothing to the young woman, because she has committed no sin worthy of death. This case is just like one in which a man attacks his neighbor and murders him.
27 IEV क्योंकि जिस व्यक्ति ने उसे उसके साथ सोने के लिए विवश किया, उसने उसे तब देखा जब वह खुले ग्रामीण क्षेत्र में थी, और भले ही उसने सहायता के लिए बुलाया, वहाँ कोई भी नहीं था जो उसे बचा सके। BSB BSB: When he found her in the field, the betrothed woman cried out, but there was no one to save her.
28 IEV यदि कोई व्यक्ति एक युवा स्त्री को साथ सोने के लिए विवश करता है, जिसके विवाह करने के लिए मंगनी नहीं हुई है, और ऐसा करते समय यदि कोई उसे देखता है, BSB BSB: If a man encounters a virgin who is not pledged in marriage, and he seizes her and lies with her, and they are discovered,
29 IEV तो उस पुरुष को युवा स्त्री के पिता को चाँदी के पचास टुकड़े का भुगतान करना होगा, और उसे उस स्त्री से विवाह, क्योंकि उसने उसके साथ सोने के लिए उस स्त्री को विवश करके उसे लज्जित किया। उसे अपने शेष जीवन के दौरान उस स्त्री को तलाक देने की अनुमति नहीं है। BSB BSB: then the man who lay with her must pay the young woman’s father fifty shekels of silver, and she must become his wife because he has violated her. He must not divorce her as long as he lives.
30 IEV एक व्यक्ति को अपने पिता की पत्नियों के साथ सोने से अपने पिता से सम्बन्धित कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए। BSB BSB: A man is not to marry his father’s wife, so that he will not dishonor his father’s marriage bed.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.