1 IEV मान लो कि कोई पुरुष कोई स्त्री से विवाह करता है और बाद में वह निर्णय लेता है कि वह उसे नहीं चाहता क्योंकि कुछ अपमानजनक बातें हैं, और वह उसे अपने घर से दूर भेजता है। और मान लो कि वह एक पत्र लिखता है जिसमें वह कहता है कि वह उसे त्याग रहा है, और वह उसे त्याग पत्र दे कर उसे अपने घर से भेजता है BSB BSB: If a man marries a woman, but she becomes displeasing to him because he finds some indecency in her, he may write her a certificate of divorce, hand it to her, and send her away from his house.
2 IEV मान लो कि वह चली जाती है। तब उसे किसी अन्य पुरुष से विवाह करने की अनुमति है। BSB BSB: If, after leaving his house, she goes and becomes another man’s wife,
3 IEV मान लो कि उस पुरुष ने भी बाद में यह निर्णय किया कि वह उसे पसन्द नहीं करता है, और वह एक त्याग पत्र लिखता है जिसमें वह कहता है कि वह उसे त्याग रहा है, और वह उसे अपने घर से दूर भेजता है। या मान लो कि दूसरा पति मर जाता है। BSB BSB: and the second man hates her, writes her a certificate of divorce, hands it to her, and sends her away from his house, or if he dies,
4 IEV यदि इनमें से कोई भी बातें होती है, तो उसके पहले पति को फिर से उससे विवाह नहीं करना चाहिए। उसे यह समझना चाहिए कि वह यहोवा के लिए अस्वीकार्य हो गई है। यदि वह उससे विवाह कर लेता है तो यहोवा इसे घृणित बात मानेंगे। उस देश में जो हमारे परमेश्वर यहोवा तुम्हें दे रहे हैं, उसमें तुमको ऐसा करके पाप नहीं करना चाहिए। BSB BSB: then the husband who divorced her first may not remarry her after she has been defiled, for that is an abomination to the LORD. You must not bring sin upon the land that the LORD your God is giving you as an inheritance.
5 IEV जब कोई व्यक्ति विवाह कर लेता है, तो उसे सेना में एक सैनिक बनने की या सरकार के लिए कोई अन्य कार्य करने की आवश्यकता नहीं है। विवाहित होने के एक वर्ष तक उसे इस तरह के कार्य से छूट दी जानी चाहिए। उसे घर पर रहना चाहिए और उस वर्ष अपनी पत्नी को आनन्दित करना चाहिए। BSB BSB: If a man is newly married, he must not be sent to war or be pressed into any duty. For one year he is free to stay at home and bring joy to the wife he has married.
6 IEV कोई भी जो किसी और को धन उधार देता है उसे उस व्यक्ति से प्रत्याभूति के लिए कुछ देने की माँग करने की अनुमति है कि वह उस धन का भुगतान करेगा जो उसने उधार लिया है, परन्तु उसे उस व्यक्ति से उसकी चक्की का पत्थर नहीं लेना चाहिए क्योंकि चक्की का पत्थर लेना उस व्यक्ति से उसके जीवन लेने जैसा है, चक्की का पत्थर उसके परिवार को जीवित रखने के लिए रोटी पकाने के लिए आटा पीसने के लिए आवश्यक है। BSB BSB: Do not take a pair of millstones or even an upper millstone as security for a debt, because that would be taking one’s livelihood as security.
7 IEV यदि कोई व्यक्ति एक साथी इस्राएली को अपना दास बनाने या उसे किसी और का दास बनाने के लिए बेचने के उद्देश्य से उसका अपहरण कर लेता है, तो तुमको उस व्यक्ति को जिसने ऐसा किया था, मार डालना चाहिए। ऐसा करने से तुम अपने बीच से इस बुराई से छुटकारा पाओगे। BSB BSB: If a man is caught kidnapping one of his Israelite brothers, whether he treats him as a slave or sells him, the kidnapper must die. So you must purge the evil from among you.
8 IEV यदि तुम कुष्ठ रोग से पीड़ित हो, लेवी के गोत्र के याजक जो कुछ भी करने के लिए तुमसे कहें, वह सब कुछ करना सुनिश्चित करो। उन निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करो जिन्हें मैंने उन्हें दिया है। BSB BSB: In cases of infectious skin diseases, be careful to diligently follow everything the Levitical priests instruct you. Be careful to do as I have commanded them.
9 IEV यह मत भूलना कि हमारे परमेश्वर यहोवा ने मिर्याम के साथ क्या किया, जब वह कुष्ठ रोगी बन गई, जब तुम्हारे पूर्वज मिस्र से बाहर आ रहे थे। BSB BSB: Remember what the LORD your God did to Miriam on the journey after you came out of Egypt.
10 IEV जब तुम किसी को कुछ उधार देते हो, तो उसके घर में घुस कर उसका वस्त्र प्रत्याभूति के समान न लेना कि वह जो उसने उधार लिया है उसे वापस कर देगा। BSB BSB: When you lend anything to your neighbor, do not enter his house to collect security.
11 IEV उसके घर के बाहर खड़े रहना, और जिस पुरुष को तुम कुछ उधार दे रहे हो वह तुमको अपना वस्त्र बाहर ला कर देगा। BSB BSB: You are to stand outside while the man to whom you are lending brings the security out to you.
13 IEV जब सूर्यास्त होता है, तब उसे वापस ले जाओ, कि वह सोते समय उसे पहन सके। यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह तुमको आशीष देने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करेगा, और हमारे परमेश्वर यहोवा तुमसे प्रसन्न होंगे। BSB BSB: be sure to return it to him by sunset, so that he may sleep in his own cloak and bless you, and this will be credited to you as righteousness before the LORD your God.
14 IEV किसी भी दास के साथ दुर्व्यवहार न करो जिसे तुमने कार्य पर रखा है, जो गरीब और आवश्यकता में पड़े हैं, चाहे वह तुम्हारे शहर में रहने वाले इस्राएली हों या विदेशी हों। BSB BSB: Do not oppress a hired hand who is poor and needy, whether he is a brother or a foreigner residing in one of your towns.
15 IEV हर दिन, सूर्यास्त से पहले, तुमको उन्हें वह पैसा देना होगा जो उनका वेतन है। वे गरीब हैं और उन्हें अपना वेतन प्राप्त करने की आवश्यकता है। यदि तुम उन्हें तुरन्त भुगतान नहीं करते हो, तो वे तुम्हारे विरुद्ध यहोवा के सामने रोएँगे, और परमेश्वर तुमको इस तरह पाप करने के लिए दण्ड देंगे। BSB BSB: You are to pay his wages each day before sunset, because he is poor and depends on them. Otherwise he may cry out to the LORD against you, and you will be guilty of sin.
16 IEV माता- पिता को उनके बच्चों द्वारा किए गए अपराधों के लिए नहीं मार डाला जाना चाहिए, और बच्चों को उनके माता- पिता द्वारा किए गए अपराधों के लिए नहीं मार डाला जाना चाहिए। लोगों को केवल उन अपराधों के लिए मार डाला जाना चाहिए जिन्हें उन्होंने स्वयं किया है। BSB BSB: Fathers shall not be put to death for their children, nor children for their fathers; each is to die for his own sin.
17 IEV तुमको उन विदेशी लोगों के लिए और अनाथों के लिए जो तुम्हारे बीच रहते हैं, वे सभी कार्य करने हैं जो व्यवस्था बताती है कि उन्हें करने हैं। और यदि तुम विधवा को कुछ उधार देते हो, तो उससे प्रत्याभूति के लिए उसका वस्त्र न लेना कि वह उसे वापस कर देगी। BSB BSB: Do not deny justice to the foreigner or the fatherless, and do not take a widow’s cloak as security.
18 IEV यह मत भूलना कि जब तुम मिस्र में दास थे, तब तुम बड़ी परेशानियों में थे, और हमारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें वहाँ से बचा लिया था। यही कारण है कि मैं तुमको आदेश दे रहा हूँ कि अन्य लोगों की सहायता करना जो परेशानी में हैं। BSB BSB: Remember that you were slaves in Egypt, and the LORD your God redeemed you from that place. Therefore I am commanding you to do this.
19 IEV जब तुम अपनी फसल की कटनी करते हो, यदि तुम भूल गए हो कि तुमने मैदान में एक पूला छोड़ दिया है, तो उसे लेने के लिए वापस मत जाओ। उसे विदेशियों, अनाथों और विधवाओं के लिए छोड़ दो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो यहोवा तुमको जो कुछ भी तुम करते हो, उसमें आशीष देंगे। BSB BSB: If you are harvesting in your field and forget a sheaf there, do not go back to get it. It is to be left for the foreigner, the fatherless, and the widow, so that the LORD your God may bless you in all the work of your hands.
20 IEV और जब तुमने अपने सभी जैतून के पेड़ों से एक बार फलों की कटाई की है, तब शेष जैतून लेने के लिए वापस मत जाओ। BSB BSB: When you beat the olives from your trees, you must not go over the branches again. What remains will be for the foreigner, the fatherless, and the widow.
21 IEV इसी प्रकार, जब तुम अपने दाख के बगीचे से अँगूर उठाते हो, तो अधिक पाने का प्रयास करने के लिए दूसरी बार वहाँ मत जाओ। उन्हें तुम्हारे बीच के विदेशियों, अनाथों और विधवाओं के लिए छोड़ दो। BSB BSB: When you gather the grapes of your vineyard, you must not go over the vines again. What remains will be for the foreigner, the fatherless, and the widow.
22 IEV यह मत भूलना कि जब तुम मिस्र में दास थे, तब यहोवा ने तुम पर दया की थी। यही कारण है कि मैं तुमको उन लोगों के प्रति दयालु होने का आदेश दे रहा हूँ जो आवश्यकता में पड़े हैं।” BSB BSB: Remember that you were slaves in the land of Egypt. Therefore I am commanding you to do this.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.