1 IEV “यदि तुम हमारे परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार करते हो और निष्ठापूर्वक सब कुछ मानते हो जो आज मैं तुम्हें करने की आज्ञा देता हूँ, तो वह तुमको पृथ्वी पर किसी अन्य देश से महान बनाएँगे। BSB BSB: “Now if you faithfully obey the voice of the LORD your God and are careful to follow all His commandments I am giving you today, the LORD your God will set you high above all the nations of the earth.
2 IEV यदि तुम यहोवा की आज्ञा मानोगे, तो ये सभी आशीष तुम्हारे पास आएँगे। BSB BSB: And all these blessings will come upon you and overtake you, if you will obey the voice of the LORD your God:
3 IEV तुम शहरों में जो कुछ करते हो उस पर वे आशीष देंगे और तुम खेतों में जो कार्य करते हो वे हर उस वस्तु को आशीष देंगे। BSB BSB: You will be blessed in the city and blessed in the country.
4 IEV वे तुमको बहुत से बच्चे दे कर और तुमको भरपूर फसल दे कर और बहुत सारे मवेशी और भेड़ दे कर आशीष देंगे। BSB BSB: The fruit of your womb will be blessed, as well as the produce of your land and the offspring of your livestock—the calves of your herds and the lambs of your flocks.
5 IEV वे रोटी बनाने के लिए तुमको बहुत अनाज दे कर आशीष देंगे। BSB BSB: Your basket and kneading bowl will be blessed.
6 IEV वे तुमको हर जगह आशीष देंगे- जब तुम अपने घरों से बाहर जाते हो और जब तुम अपने घरों में वापस आते हो। BSB BSB: You will be blessed when you come in and blessed when you go out.
7 IEV यहोवा तुमको तुम्हारे शत्रुओं की सेनाओं को हराने में सक्षम करेंगे; वे तुम पर एक दिशा से आक्रमण करेंगे, परन्तु वे सात दिशाओं में भाग जाएँगे। BSB BSB: The LORD will cause the enemies who rise up against you to be defeated before you. They will march out against you in one direction but flee from you in seven.
8 IEV यहोवा तुम्हारे भण्डारों को अनाज से भर कर आशीष देंगे, और वे तुम्हारे सभी कार्यों पर आशीष देंगे; वे तुम्हें उस देश में आशीष देंगे जो वे तुमको दे रहे हैं। BSB BSB: The LORD will decree a blessing on your barns and on everything to which you put your hand; the LORD your God will bless you in the land He is giving you.
9 IEV यदि तुम हमारे परमेश्वर यहोवा के सभी आदेशों का पालन करो और यदि तुम उनकी आज्ञाओं का पालन करके अपना जीवन जीते हो, तो वे तुमको अपना निज भाग और पवित्र प्रजा बनाएँगे, जैसा उन्होंने प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: The LORD will establish you as His holy people, just as He has sworn to you, if you keep the commandments of the LORD your God and walk in His ways.
10 IEV तब पृथ्वी के सभी लोगों के समूह यह अनुभव करेंगे कि तुम यहोवा के हो, और वे तुमसे डरेंगे। BSB BSB: Then all the peoples of the earth will see that you are called by the name of the LORD, and they will stand in awe of you.
11 IEV और यहोवा तुम्हें बहुत समृद्ध करेंगे। उस देश में जिसे देने का परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों से निष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा की थी, वे तुमको कई बच्चे, कई मवेशी और बड़ी मात्रा में फसल देंगे। BSB BSB: The LORD will make you prosper abundantly—in the fruit of your womb, the offspring of your livestock, and the produce of your land—in the land that the LORD swore to your fathers to give you.
12 IEV जिस समय वर्षा की आवश्यकता होती है, यहोवा उसे उस स्थान से भेजेंगे जहाँ उन्होंने उसे आकाश में रखा है, और वे तुम्हारे सारे कार्यों पर आशीष देंगे, जिसके परिणामस्वरूप तुम कई अन्य राष्ट्रों को धन उधार देने में समर्थ होगे, परन्तु तुमको उनसे पैसे उधार लेने की आवश्यकता नहीं होगी। BSB BSB: The LORD will open the heavens, His abundant storehouse, to send rain on your land in season and to bless all the work of your hands. You will lend to many nations, but borrow from none.
13 IEV यदि तुम परमेश्वर के उन सभी आदेशों का निष्ठापूर्वक पालन करो, जो आज मैं तुम्हें दे रहा हूँ, तो यहोवा तुम्हारे देश को अन्य राष्ट्रों से उत्तम बनाएँगे, न कि उनसे कम; तुम सदा समृद्ध होगे और तुम्हें कभी किसी वस्तु की कमी नहीं होगी। BSB BSB: The LORD will make you the head and not the tail; you will only move upward and never downward, if you hear and carefully follow the commandments of the LORD your God, which I am giving you today.
14 IEV यहोवा यह सब तुम्हारे साथ करेंगे यदि तुम उन आज्ञाओं को जो आज मैं दे रहा हूँ, उनका पालन करना बन्द न करो, और यदि तुम कभी भी अन्य देवताओं की पूजा न करो। BSB BSB: Do not turn aside to the right or to the left from any of the words I command you today, and do not go after other gods to serve them.
15 IEV परन्तु यदि जो हमारे परमेश्वर यहोवा तुम्हें करने के लिए कह रहे हैं, तुम वह नहीं करते हो, और यदि तुम आज उनके सभी नियमों और विधियों का निष्ठापूर्वक पालन नहीं करते हो, तो वे तुम पर ये श्राप लाएँगे और वे अपना पूरा बल तुम्हारे विरुद्ध लगाएँगे। BSB BSB: If, however, you do not obey the LORD your God by carefully following all His commandments and statutes I am giving you today, all these curses will come upon you and overtake you:
16 IEV जब तुम शहर में हो तब वे तुमको श्राप देंगे और जब तुम खेत में कार्य कर रहे हो तो वे तुमको श्राप देंगे। BSB BSB: You will be cursed in the city and cursed in the country.
17 IEV वे रोटी बनाने के लिए अधिक अनाज नहीं दे कर तुमको श्राप देंगे। BSB BSB: Your basket and kneading bowl will be cursed.
18 IEV वे तुम्हें केवल कुछ बच्चे दे कर, खराब फसल दे कर, और कम मवेशी और भेड़ दे कर श्राप देंगे। BSB BSB: The fruit of your womb will be cursed, as well as the produce of your land, the calves of your herds, and the lambs of your flocks.
19 IEV वे तुमको हर जगह श्राप देंगे- जब तुम अपने घरों से बाहर जाते हो और जब तुम अपने घरों में वापस आते हो। BSB BSB: You will be cursed when you come in and cursed when you go out.
20 IEV यदि तुम बुरे कार्य करते हो और यहोवा का तिरस्कार करते हो, वे तुमको भ्रमित होने का श्राप देंगे, और जो कुछ तुम करते हो उसमें तुम्हें निराश होना पड़ेगा, जब तक तुम्हारे दुश्मन शीघ्र ही और पूरी तरह से तुमको नष्ट नहीं करते हैं। BSB BSB: The LORD will send curses upon you, confusion and reproof in all to which you put your hand, until you are destroyed and quickly perish because of the wickedness you have committed in forsaking Him.
21 IEV यहोवा तुम पर भयानक बीमारियाँ भेजेंगे, जब तक तुम में से कोई भी उस देश में जीवित नहीं रहेगा, जिसमें तुम प्रवेश करने और अधिकार करने वाले हो। BSB BSB: The LORD will make the plague cling to you until He has exterminated you from the land that you are entering to possess.
22 IEV यहोवा तुम्हें बीमारियों से पीड़ा देंगे जो सूजन के साथ ज्वर से तुम्हारे शरीर को कमजोर करेगा। वहाँ अधिक गर्मी होगी, और वर्षा नहीं होगी। गर्म हवाएँ चलेंगी, और वह तुम्हारे फसलों को सड़ा देंगे। जब तक तुम सब मर न जाओगे तब तक ये सभी चीजें तुम्हारे साथ होती रहेंगी। BSB BSB: The LORD will strike you with wasting disease, with fever and inflammation, with scorching heat and drought, and with blight and mildew; these will pursue you until you perish.
23 IEV आकाश से वर्षा नहीं होगी, परिणामस्वरूप भूमि लोहे के समान कठोर हो जाएगी। BSB BSB: The sky over your head will be bronze, and the earth beneath you iron.
24 IEV वर्षा भेजने की अपेक्षा, यहोवा तुम्हारे देश में तेज हवाएँ भेजेंगे और धूल उड़ाएँगे जब तक तुम्हारी भूमि नाश न हो जाए। BSB BSB: The LORD will turn the rain of your land into dust and powder; it will descend on you from the sky until you are destroyed.
25 IEV यहोवा तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हें पराजित करने में सक्षम बनाएँगे; तुम्हारे सैनिक उन पर एक दिशा से आक्रमण करेंगे, परन्तु सात दिशाओं में भाग जाएँगे, और जब अन्य राष्ट्रों के लोग देखेंगे कि तुम्हारे साथ क्या हो रहा है, तो वे कहेंगे कि यह भयानक है। BSB BSB: The LORD will cause you to be defeated before your enemies. You will march out against them in one direction but flee from them in seven. You will be an object of horror to all the kingdoms of the earth.
26 IEV तुम मरोगे, और पक्षी और जंगली पशु आएँगे और तुम्हारी लाश खाएँगे, और उन्हें भगाने के लिए कोई भी नहीं होगा। BSB BSB: Your corpses will be food for all the birds of the air and beasts of the earth, with no one to scare them away.
27 IEV यहोवा तुम्हारी त्वचा पर फोड़े उगाएँगे, जैसे उन्होंने मिस्र के लोगों पर कई वर्ष पहले किया था। फोड़ों और खुले घावों के कारण तुम्हारी त्वचा में खुजली होगी, परन्तु उन बीमारियों को ठीक करने की कोई दवा नहीं होगी। BSB BSB: The LORD will afflict you with the boils of Egypt, with tumors and scabs and itch from which you cannot be cured.
28 IEV यहोवा तुम में से कुछ को पागल करेंगे; वे तुम में से कुछ को अंधा बनाएँगे, और वे तुम्हारे कुछ लोगों के मन को भ्रमित कर देंगे। BSB BSB: The LORD will afflict you with madness, blindness, and confusion of mind,
29 IEV क्योंकि तुम यह देखने में सक्षम नहीं होगे कि तुम कहाँ जा रहे हैं, इसलिए दोपहर में तुम अपने हाथों से टटोलते फिरोगे, जैसे लोग अँधेरे में करते हैं। जो कुछ भी तुम करते हो उसमें तुम समृद्ध नहीं होगे। तुम निरन्तर पीड़ित होगे और लूटे जाओगे, और तुम्हारी सहायता करने के लिए कोई भी नहीं होगा। BSB BSB: and at noon you will grope about like a blind man in the darkness. You will not prosper in your ways. Day after day you will be oppressed and plundered, with no one to save you.
30 IEV तुम में से कुछ पुरुष एक युवा स्त्री से शादी करना चाहेंगे, परन्तु कोई और जबरन उसके साथ सोएगा। तुम घरों का निर्माण करोगे, परन्तु तुम उनमें कभी नहीं रहोगे। तुम अँगूर लगाओगे, परन्तु तुम उन अँगूरों को नहीं खा सकोगे; कोई और उन्हें खाएगा। BSB BSB: You will be pledged in marriage to a woman, but another man will violate her. You will build a house but will not live in it. You will plant a vineyard but will not enjoy its fruit.
31 IEV तुम्हारी आँखों के सामने तुम्हारे दुश्मन तुम्हारे मवेशियों को मार देंगे, और तुमको खाने के लिए कुछ भी माँस नहीं मिलेगा। तुम्हारी आँखों के सामने वे तुम्हारे गधे को खींच कर ले जाएँगे, और वे वापस नहीं देंगे। वे तुम्हारी भेड़ें ले लेंगे; और उन्हें बचाने में तुम्हारी सहायता करने के लिए कोई भी नहीं होगा। BSB BSB: Your ox will be slaughtered before your eyes, but you will not eat any of it. Your donkey will be taken away and not returned to you. Your flock will be given to your enemies, and no one will save you.
32 IEV तुम्हारी आँखों के सामने तुम्हारे पुत्रों और पुत्रियों को विदेशी अपने दास दासी बनाने के लिए ले जाएँगे। हर दिन तुम अपने बच्चों के वापस लौटने की राह देखोगे, परन्तु तुम व्यर्थ में प्रतीक्षा करोगे। BSB BSB: Your sons and daughters will be given to another nation, while your eyes grow weary looking for them day after day, with no power in your hand.
33 IEV एक विदेशी राष्ट्र के लोग उन सभी फसलों को ले लेंगे जिनका उत्पादन करने के लिए तुमने बहुत परिश्रम किया था, और वे निरन्तर तुम्हारे साथ कठोर और क्रूर रीति से व्यवहार करेंगे। BSB BSB: A people you do not know will eat the produce of your land and of all your toil. All your days you will be oppressed and crushed.
34 IEV परिणाम यह होगा कि तुम जो भयानक चीजें देखते हो, वे तुमको पागल बना देंगी। BSB BSB: You will be driven mad by the sights you see.
35 IEV यहोवा तुम्हारे पैरों को पीड़ा दायक फोड़े से ढकेंगे जो ठीक नहीं हो सकता है, और तुम्हारे पैरों के तल से ले कर सिर के शीर्ष तक फोड़े होंगे। BSB BSB: The LORD will afflict you with painful, incurable boils on your knees and thighs, from the soles of your feet to the top of your head.
36 IEV यहोवा तुम्हारे राजा और बाकी सभी लोगों को दूसरे देश में ले जाएँगे, जहाँ तुम और तुम्हारे पूर्वज कभी नहीं रहें है, और वहाँ तुम लकड़ी या पत्थर से बने देवताओं की पूजा करोगे और उनकी सेवा करोगे। BSB BSB: The LORD will bring you and the king you appoint to a nation neither you nor your fathers have known, and there you will worship other gods—gods of wood and stone.
37 IEV जब आस- पास के देशों के लोग देखेंगे कि तुम्हारे साथ क्या हुआ है, तो वे चौंक जाएँगे; जहाँ कहीं यहोवा तुम्हें पहुँचाएँगे वहाँ वे तुम्हें ताना मारेंगे और हर जगह तुम्हारा मजाक उड़ाएँगे। BSB BSB: You will become an object of horror, scorn, and ridicule among all the nations to which the LORD will drive you.
38 IEV तुम अपने खेतों में बहुत सारे बीज लगाओगे, परन्तु तुम केवल एक छोटी फसल काटोगे, क्योंकि टिड्डियाँ फसल खा जाएँगी। BSB BSB: You will sow much seed in the field but harvest little, because the locusts will consume it.
39 IEV तुम अँगूर लगाओगे और उनका ध्यान रखोगे, परन्तु तुम्हें दाखमधु बनाने के लिए कोई अँगूर नहीं मिलेगा, क्योंकि कीड़े दाखलताओं को खा जाएँगे। BSB BSB: You will plant and cultivate vineyards, but will neither drink the wine nor gather the grapes, because worms will eat them.
40 IEV जैतून के पेड़ तुम्हारी भूमि में हर जगह उगेंगे, परन्तु तुमको अपनी त्वचा पर लगाने के लिए जैतून का तेल नहीं मिलेगा क्योंकि जैतून पकने से पहले भूमि पर गिर जाएँगे। BSB BSB: You will have olive trees throughout your territory but will never anoint yourself with oil, because the olives will drop off.
41 IEV तुम्हारे पुत्र और पुत्रियाँ होंगे, परन्तु वे तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे, क्योंकि वे उन्हें पकड़ कर ले जाए जाएँगे। BSB BSB: You will father sons and daughters, but they will not remain yours, because they will go into captivity.
42 IEV टिड्डियों के झुण्ड तुम्हारी फसलें और सभी पेड़ों की पत्तियों को खाएँगे। BSB BSB: Swarms of locusts will consume all your trees and the produce of your land.
43 IEV जो तुम्हारी भूमि में रहते हैं वे अधिक शक्तिशाली बनते जाएँगे, और तुम कम शक्तिशाली होते जाओगे। BSB BSB: The foreigner living among you will rise higher and higher above you, while you sink down lower and lower.
44 IEV उनके पास तुमको उधार देने के लिए धन होगा, परन्तु तुम्हारे पास उनको उधार देने के लिए कोई पैसे नहीं होंगे। वे तुमसे श्रेष्ठ होंगे, और तुम उनसे नीचे होगे। BSB BSB: He will lend to you, but you will not lend to him. He will be the head, and you will be the tail.
45 IEV यदि तुम ऐसा नहीं करते हो जो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुमको करने के लिए कहा था, और उनके द्वारा दिए गए सभी नियमों और विधियों का पालन नहीं करते हो, तो ये सभी विपत्तियाँ तुम्हारे साथ होंगी और जब तक तुम नष्ट नहीं हो जाते, तब तक तुम्हारे साथ रहेंगी। BSB BSB: All these curses will come upon you. They will pursue you and overtake you until you are destroyed, since you did not obey the LORD your God and keep the commandments and statutes He gave you.
46 IEV ये विपत्तियाँ तुमको और तुम्हारे वंशजों को सदा यह चेतावनी देंगी कि उन लोगों के साथ क्या होता है जो यहोवा की आज्ञा को नहीं मानते हैं। BSB BSB: These curses will be a sign and a wonder upon you and your descendants forever.
47 IEV क्योंकि यहोवा ने तुमको अनेक रीति से भरपूर आशीष दी है, इसलिए तुमको बहुत प्रसन्नता से उनकी सेवा करनी चाहिए, परन्तु तुमने ऐसा नहीं किया। BSB BSB: Because you did not serve the LORD your God with joy and gladness of heart in all your abundance,
48 IEV इसलिए, तुम उन शत्रुओं के लिए कार्य करोगे जिन्हें यहोवा तुम पर आक्रमण करने के लिए भेजेंगे। तुम भूखे और प्यासे होगे; तुम्हारे पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होंगे; और आवश्यकता की चीजों की कमी होगी। और यहोवा तुम्हारे दास बनने और कठोर परिश्रम करने का कारण बनेंगे, जब तक कि वे तुम्हें नष्ट न कर दें। BSB BSB: you will serve your enemies the LORD will send against you in famine, thirst, nakedness, and destitution. He will place an iron yoke on your neck until He has destroyed you.
49 IEV यहोवा तुम्हारे विरुद्ध दूर देश से सेना लाएँगे, जिसके सैनिक ऐसी भाषा बोलते हैं जिसे तुम समझते नहीं हो। वे शीघ्र ही उकाब के समान तुम पर झपट्टा मारेंगे। BSB BSB: The LORD will bring a nation from afar, from the ends of the earth, to swoop down upon you like an eagle—a nation whose language you will not understand,
50 IEV वे देखने में भयानक होंगे। वे किसी के प्रति दया से कार्य नहीं करेंगे, यहाँ तक कि छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों से भी नहीं। BSB BSB: a ruthless nation with no respect for the old and no pity for the young.
51 IEV वे तुम्हारे पशुओं को मार डालेंगे और खाएँगे, और वे तुम्हारी फसल खाएँगे, और तुम भूखे रहोगे। वे तुम्हारे लिए कोई अनाज या दाखरस या जैतून का तेल या मवेशी या भेड़ नहीं छोड़ेंगे; और तुम सभी भूख से मर जाओगे। BSB BSB: They will eat the offspring of your livestock and the produce of your land until you are destroyed. They will leave you no grain or new wine or oil, no calves of your herds or lambs of your flocks, until they have caused you to perish.
52 IEV इस देश के नगरों को, जो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा तुम्हें देने वाले हैं, उन्हें तुम्हारे शत्रु घेर लेंगे, और वे तुम्हारे नगरों के चारों ओर की ऊँची और मजबूत दीवारों को तोड़ देंगे, जिन दीवारों पर तुम अपनी रक्षा के लिए भरोसा करते हो। BSB BSB: They will besiege all the cities throughout your land, until the high and fortified walls in which you trust have fallen. They will besiege all your cities throughout the land that the LORD your God has given you.
53 IEV जब तुम्हारे दुश्मन तुम्हारे नगरों को घेर लेंगे, तो तुम बहुत भूखे होंगे, जिसके परिणामस्वरूप तुम यहोवा के द्वारा दिए अपने पुत्रों और पुत्रियों का माँस खाओगे। BSB BSB: Then you will eat the fruit of your womb, the flesh of the sons and daughters whom the LORD your God has given you, in the siege and distress that your enemy will inflict on you.
54 IEV जब तुम्हारे दुश्मन तुम्हारे नगरों को घेर लेंगे, तो तुम में से सबसे नम्र और संवेदनशील व्यक्ति भी भोजन को बड़ी उग्रता से चाहेगा, जिसका परिणाम यह होगा कि वे अपने बच्चों को मार देंगे और उनका माँस खाएँगे, क्योंकि उनके पास खाने के लिए और कुछ नहीं होगा। वे इसे अपने भाई या पत्नी जिन्हें वे बहुत प्रेम करते हैं या उनके किसी भी अन्य बच्चे के साथ जो अभी भी जीवित हैं, उनके साथ भी साझा नहीं करेंगे। BSB BSB: The most gentle and refined man among you will begrudge his brother, the wife he embraces, and the rest of his children who have survived,
56 IEV यहाँ तक कि तुम में से सबसे अधिक सभ्य और दयालु स्त्रियाँ, जो बहुत समृद्ध हैं जिसके कारण उन्हें कभी भी कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, वे भी यही कार्य करेंगी। जब तुम्हारे शत्रुओं ने तुम्हारे नगरों को घेर लिया होगा, तो वे स्त्रियाँ बहुत भूखी होंगी, जिसके परिणामस्वरूप वे बच्चे को जन्म देने के बाद, चुपके से बच्चे को मार डालेंगी और उसका माँस खाएँगी और गर्भनाल भी खाएँगी। और वे इसे अपने पति जिनसे वे बहुत प्रेम करती हैं या अपने किसी अन्य बच्चे के साथ इसे साझा नहीं करेंगी। BSB BSB: The most gentle and refined woman among you, so gentle and refined she would not venture to set the sole of her foot on the ground, will begrudge the husband she embraces and her son and daughter
58 IEV यदि तुम उन सभी कानूनों का निष्ठापूर्वक पालन नहीं करते हो जिन्हें मैं लिख रहा हूँ, और यदि तुम में हमारे गौरवशाली परमेश्वर के लिए अत्याधिक सम्मान नहीं है, BSB BSB: If you are not careful to observe all the words of this law which are written in this book, that you may fear this glorious and awesome name—the LORD your God—
59 IEV तो वह तुम पर और तुम्हारे वंशजों पर अत्याधिक दुख और पीड़ा भेज कर दण्ड देंगे जो कई वर्षों तक रहेंगे। BSB BSB: He will bring upon you and your descendants extraordinary disasters, severe and lasting plagues, and terrible and chronic sicknesses.
60 IEV वह तुम पर वैसी पीड़ा लाएँगे जिन्हें उन्होंने मिस्र के लोगों पर भेजा था, और तुम कभी भी स्वस्थ नहीं होगे। BSB BSB: He will afflict you again with all the diseases you dreaded in Egypt, and they will cling to you.
61 IEV वह तुम पर अन्य व्याधियाँ और बीमारियों को भी भेजेंगे जिनके विषय में मैंने इन नियमों में बातें नहीं की है, जब तक तुम सभी मर न जाओ। BSB BSB: The LORD will also bring upon you every sickness and plague not recorded in this Book of the Law, until you are destroyed.
62 IEV तुम आकाश के तारों के समान असंख्य हो गए हो, परन्तु यदि तुम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा न मानोगे, तो तुम में से केवल कुछ ही जीवित रहेंगे। BSB BSB: You who were as numerous as the stars in the sky will be left few in number, because you would not obey the voice of the LORD your God.
63 IEV यहोवा तुम्हारा भला करने और तुमको असंख्य बनाने में बहुत प्रसन्न थे, परन्तु अब वे तुमको नाश करने और तुमसे छुटकारा पाने में भी प्रसन्न होंगे। जो इन विपत्तियों से नहीं मरते हैं वे इस भूमि से जिस पर तुम शीघ्र ही अधिकार करने के लिए प्रवेश करने जा रहे हो, हटाए जाएँगे। BSB BSB: Just as it pleased the LORD to make you prosper and multiply, so also it will please Him to annihilate you and destroy you. And you will be uprooted from the land you are entering to possess.
64 IEV यहोवा तुम्हें धरती पर कई लोगों के समूह में तितर- बितर करेंगे, और उन स्थानों पर तुम लकड़ी या पत्थर से बने अन्य देवताओं की पूजा करोगे, जिन देवताओं को तुम और तुम्हारे पूर्वज कभी नहीं जानते थे। BSB BSB: Then the LORD will scatter you among all the nations, from one end of the earth to the other, and there you will worship other gods, gods of wood and stone, which neither you nor your fathers have known.
65 IEV उन क्षेत्रों में तुमको कोई शान्ति नहीं मिलेगी। तुम निराश होगे और निरुत्साहित होगे। BSB BSB: Among those nations you will find no repose, not even a resting place for the sole of your foot. There the LORD will give you a trembling heart, failing eyes, and a despairing soul.
66 IEV तुम सदा डरोगे कि तुम्हारे दुश्मन तुमको मार देंगे। तुम्हें पूरे दिन और पूरी रात बहुत भय होगा। BSB BSB: So your life will hang in doubt before you, and you will be afraid night and day, never certain of survival.
67 IEV क्योंकि तुम बहुत डरोगे और तुम भयानक चीजों को देख कर बहुत परेशान होगे, तुम हर सुबह कहोगे‘ऐसा हो कि शाम हो जाए!’ और हर शाम तुम कहोगे‘ऐसा हो कि सुबह ही हो जाए!’ BSB BSB: In the morning you will say, ‘If only it were evening!’ and in the evening you will say, ‘If only it were morning!’—because of the dread in your hearts of the terrifying sights you will see.
68 IEV यहोवा तुम में से कुछ को जहाजों में वापस मिस्र में भेज देंगे, भले ही उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि तुमको वहाँ पुनः जाने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। मिस्र में तुम भोजन के लिए अपने शत्रुओं के दास बनने के लिए स्वयं को बेचने का प्रयास करोगे, परन्तु कोई भी तुमको मोल नहीं लेगा।” BSB BSB: The LORD will return you to Egypt in ships by a route that I said you should never see again. There you will sell yourselves to your enemies as male and female slaves, but no one will buy you.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.