1 IEV “हे आकाश के सभी लोगों, तुम सब सुनो, और तुम सभी जो पृथ्वी पर हो, मेरी बातों को सुनो। BSB BSB: Give ear, O heavens, and I will speak; hear, O earth, the words of my mouth.
2 IEV मैं चाहता हूँ कि मेरा गीत तुम्हारी सहायता कर सके जैसे वर्षा तुम्हारी सहायता करती है, या सुबह में भूमि पर ओस के समान, या छोटे पौधों पर एक धीमी वर्षा के समान, घास पर वर्षा की बौछार के समान। BSB BSB: Let my teaching fall like rain and my speech settle like dew, like gentle rain on new grass, like showers on tender plants.
3 IEV मैं यहोवा की स्तुति करूँगा। और तुम सभी लोगों को भी प्रशंसा करनी चाहिए कि हमारे परमेश्वर कितने महान है। BSB BSB: For I will proclaim the name of the LORD. Ascribe greatness to our God!
4 IEV वे एक चट्टान के समान है जिस पर हम संरक्षित हैं; जो कुछ वे करते हैं वह बिलकुल सही और पूरी तरह से न्यायसंगत है। वे सदा वही करते हैं जो करने के लिए कहते हैं; वे कभी भी गलत नहीं करते हैं। BSB BSB: He is the Rock, His work is perfect; all His ways are just. A God of faithfulness without injustice, righteous and upright is He.
5 IEV परन्तु तुम इस्राएली लोग उनके प्रति बहुत विश्वासघाती रहे हो; तुम्हारे पापों के कारण, अब तुम उनकी संतान होने के योग्य नहीं रहे। तुम बहुत दुष्ट और धोखेबाज हो। BSB BSB: His people have acted corruptly toward Him; the blemish on them is not that of His children, but of a perverse and crooked generation.
6 IEV हे मूर्ख और निर्बुद्धि लोगों, किस रीति से यहोवा ने तुम्हारे लिए जो कुछ किया है, उसका भुगतान करोगे? वे तुम्हारे पिता हैं; उन्होंने तुम्हें बनाया; उन्होंने तुम्हें एक राष्ट्र बना दिया। BSB BSB: Is this how you repay the LORD, O foolish and senseless people? Is He not your Father and Creator? Has He not made you and established you?
7 IEV पूर्व काल के विषय में सोचो; विचार करो कि तुम्हारे पूर्वजों के साथ क्या हुआ था। अपने माता- पिता से पूछो, और वे तुमको सूचित करेंगे; बुजुर्ग लोगों से पूछो, और वे तुमको बताएँगे। BSB BSB: Remember the days of old; consider the years long past. Ask your father, and he will tell you, your elders, and they will inform you.
8 IEV परमेश्वर ने, जो किसी अन्य देवता से बड़े हैं, बहुत पहले लोगों को समूहों में बाँटा, उन्होंने जातियों को अपनी भूमि सौंपी। उन्होंने निर्धारित किया कि प्रत्येक समूह को कहाँ रहना चाहिए और उन्होंने प्रत्येक समूह के लिए उनके ही अगुवे दिए। BSB BSB: When the Most High gave the nations their inheritance, when He divided the sons of man, He set the boundaries of the peoples according to the number of the sons of God.
9 IEV परन्तु यहोवा ने निर्णय किया कि हम उनके लोग होंगे; उन्होंने हम याकूब के वंशियों को चुना कि हम उनके भाग हों। BSB BSB: But the LORD’s portion is His people, Jacob His allotted inheritance.
10 IEV उन्होंने हमारे पूर्वजों को देखा जब वे मरुस्थल में थे, उस भूमि पर भटक रहे थे जो सुनसान थी। उन्होंने उनकी सुरक्षा की और उनका ध्यान रखा, जैसे प्रत्येक व्यक्ति अपनी आँखों की अच्छी देखभाल करता है। BSB BSB: He found him in a desert land, in a barren, howling wilderness; He surrounded him, He instructed him, He guarded him as the apple of His eye.
11 IEV यहोवा ने अपने लोगों की रक्षा की जैसे उकाब अपने बच्चों को उड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है और उनके ऊपर मण्डराता है, अपने पंख फैला कर उन्हें उठा लेता है जब वे गिरने लगते हैं। BSB BSB: As an eagle stirs up its nest and hovers over its young, He spread His wings to catch them and carried them on His pinions.
12 IEV केवल यहोवा ही ने उनका नेतृत्व किया; किसी अन्य विदेशी देवता ने उनकी सहायता नहीं की। BSB BSB: The LORD alone led him, and no foreign god was with him.
13 IEV उस देश में प्रवेश करने के बाद जो यहोवा ने उन्हें देने की प्रतिज्ञा की थी, यहोवा ने उन्हें पहाड़ी देश पर शासन करने में सक्षम बनाया; उन्होंने खेतों में उपजाई हूई फसलों को खाया। उन्हें चट्टानों में शहद मिला, और उनके जैतून के पेड़ पथरीले मैदान में भी बढ़े। BSB BSB: He made him ride on the heights of the land and fed him the produce of the field. He nourished him with honey from the rock and oil from the flinty crag,
14 IEV गायों ने उन्हें बहुत सारा दही दिया; बकरियों ने उन्हें बहुत दूध दिया, उनके भेड़ और मवेशी हष्ट- पुष्ट थे, उनके पास गेहूँ की बहुत अच्छी फसल थी, और उन्होंने अपने अँगूरों से स्वादिष्ट दाखरस बनाया। BSB BSB: with curds from the herd and milk from the flock, with the fat of lambs, with rams from Bashan, and goats, with the choicest grains of wheat. From the juice of the finest grapes you drank the wine.
15 IEV इस्राएली लोग धनवान और समृद्ध हो गए, फिर उन्होंने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया; उन्होंने उन्हें त्याग दिया, जिन्होंने उन्हें बनाया था, जो शक्तिशाली रूप से उन्हें बचाते हैं। BSB BSB: But Jeshurun grew fat and kicked—becoming fat, bloated, and gorged. He abandoned the God who made him and scorned the Rock of his salvation.
16 IEV यहोवा ने उन्हें त्याग दिया क्योंकि उन्होंने अन्य देवताओं की पूजा करनी आरम्भ कर दी। घृणित मूर्तियों की पूजा करने के कारण, वह क्रोधित हो गए। BSB BSB: They provoked His jealousy with foreign gods; they enraged Him with abominations.
17 IEV उन्होंने उन देवताओं को बलि चढ़ाई जो वास्तव में दुष्ट- आत्मा थे, ऐसे देवता जिन्हें उनके पूर्वज कभी नहीं जानते थे; उन्होंने उन देवताओं को बलि चढ़ाया जिन्हें उन्होंने हाल ही में पाया था, ऐसे देवता जिनका तुम्हारे पूर्वजों ने कभी सम्मान नहीं किया था। BSB BSB: They sacrificed to demons, not to God, to gods they had not known, to newly arrived gods, which your fathers did not fear.
18 IEV वे सच्चे परमेश्वर को भूल गए, जो उनकी रक्षा करते हैं, जिन्होंने उन्हें बनाया और उन्हें जीवन दिया। BSB BSB: You ignored the Rock who brought you forth; you forgot the God who gave you birth.
19 IEV जब यहोवा ने देखा कि उन्होंने उन्हें त्याग दिया है, तो वे क्रोधित हो गए, इसलिए उन्होंने इस्राएली लोगों का तिरस्कार कर दिया जो उसके पुत्रों और पुत्रियों के समान थे। BSB BSB: When the LORD saw this, He rejected them, provoked to anger by His sons and daughters.
20 IEV उन्होंने कहा,‘वे बहुत दुष्ट और बहुत अविश्वासी हैं, इसलिए मैं अब उनकी सहायता नहीं करूँगा, और फिर मैं देखता हूँ कि उनके साथ क्या होता है। BSB BSB: He said: “I will hide My face from them; I will see what will be their end. For they are a perverse generation—children of unfaithfulness.
21 IEV क्योंकि वे अब मूर्तियों की पूजा करते हैं, जो वास्तव में देवता नहीं हैं, उन्होंने मुझे ईर्षालु पति के समान बनने के लिए प्रेरित किया है क्योंकि मैं चाहता हूँ कि वे केवल मेरी ही आराधना करें। तो अब, उन्हें क्रोधित करने के लिए, मैं अयोग्य और मूर्ख लोगों के देश की सेना को उन पर आक्रमण करने के लिए भेजूँगा। BSB BSB: They have provoked My jealousy by that which is not God; they have enraged Me with their worthless idols. So I will make them jealous by those who are not a people; I will make them angry by a nation without understanding.
22 IEV मैं बहुत क्रोधित हो जाऊँगा, और मैं उन्हें नष्ट कर दूँगा एक आग के समान जो सभी स्थानों को जला देती है, यहाँ तक कि मृतक लोक को भी; वह आग पृथ्वी और पृथ्वी पर जो कुछ भी उगता है उसे नष्ट कर देगी, और यह पर्वतों के नीचे की सभी चीजों को जला देगी। BSB BSB: For a fire has been kindled by My anger, and it burns to the depths of Sheol; it consumes the earth and its produce, and scorches the foundations of the mountains.
23 IEV मैं उन पर विपत्तियों का ढेर डालूँगा; वे ऐसा अनुभव करेंगे जैसे कि मैं उन पर अपने सभी तीर चला रहा हूँ। BSB BSB: I will heap disasters upon them; I will spend My arrows against them.
24 IEV वे भूखे होने और तेज ज्वर होने के कारण और अन्य भयानक बीमारियों के कारण मर जाएँगे; मैं उन पर आक्रमण करने के लिए जंगली पशुओं को भेजूँगा, और उन्हें काटने के लिए विषैले साँप भेजूँगा। BSB BSB: They will be wasted from hunger and ravaged by pestilence and bitter plague; I will send the fangs of wild beasts against them, with the venom of vipers that slither in the dust.
25 IEV उनके घरों के बाहर, उनके दुश्मन उन्हें तलवार से मार देंगे, और उनके घरों में, उनके दुश्मन उनके डर का कारण बनेंगे। उनके दुश्मन युवकों और युवतियों को मार देंगे, और वे दूध पीते बच्चे और भूरे बाल वाले वृद्ध लोगों को मार देंगे। BSB BSB: Outside, the sword will take their children, and inside, terror will strike the young man and the young woman, the infant and the gray-haired man.
26 IEV मैं केवल उन्हें दूर देशों में तितर- बितर करना चाहता था कि कोई भी उन्हें कभी स्मरण न करे। BSB BSB: I would have said that I would cut them to pieces and blot out their memory from mankind,
27 IEV परन्तु यदि मैंने ऐसा किया, तो उनके दुश्मन गलत रीति से घमण्ड करेंगे कि उन्होंने ही मेरे लोगों से छुटकारा पा लिया था; वे कहेंगे,“हम ही ने उन्हें होरिया है; यहोवा ने यह सब नहीं किया है।” BSB BSB: if I had not dreaded the taunt of the enemy, lest their adversaries misunderstand and say: ‘Our own hand has prevailed; it was not the LORD who did all this.’”
28 IEV तुम इस्राएली ऐसे लोगों के राष्ट्र हो जिनके पास कुछ ज्ञान नहीं है। तुम में से कोई भी बुद्धिमान नहीं है। BSB BSB: Israel is a nation devoid of counsel, with no understanding among them.
29 IEV यदि तुम बुद्धिमान होते, तो तुम समझ जाते कि तुमको दण्ड क्यों दिया जाएगा; तुमको पता चलता कि तुम्हारे साथ क्या होने जा रहा था। BSB BSB: If only they were wise, they would understand it; they would comprehend their fate.
30 IEV तुमको पता चलता कि क्यों तुम्हारे हजारों सैनिक केवल एक दुश्मन सैनिक से पराजित होंगे, और क्यों तुम्हारे दो दुश्मन दस हजार इस्राएली सैनिकों का पीछा करके उन्हें भगा देंगे। तुमको एहसास होगा कि यह तभी होगा जब परमेश्वर ने, जिन्होंने सदा तुमको बचाया था, तुमको तुम्हारे शत्रुओं के हाथों में डाल दिया है, तुमको एहसास होगा कि यहोवा ने तुम्हें त्याग दिया है। BSB BSB: How could one man pursue a thousand, or two put ten thousand to flight, unless their Rock had sold them, unless the LORD had given them up?
31 IEV तुम्हारे शत्रु जानते हैं कि उनके देवता यहोवा, हमारे परमेश्वर के समान शक्तिशाली नहीं हैं, उनके देवताओं ने हम इस्राएलियों को पराजित नहीं किया है। BSB BSB: For their rock is not like our Rock, even our enemies concede.
32 IEV तुम्हारे शत्रु सदोम और गमोरा के नगरों के खण्डहर के पास लगाई गई दाखलता के समान हैं; उन दाखलताओं के अँगूर कड़वे और विषैले होते हैं। BSB BSB: But their vine is from the vine of Sodom and from the fields of Gomorrah. Their grapes are poisonous; their clusters are bitter.
33 IEV उन अँगूरों से बना दाखरस साँप के विष के समान है। BSB BSB: Their wine is the venom of serpents, the deadly poison of cobras.
34 IEV यहोवा कहते हैं,‘मैं जानता हूँ कि मैंने इस्राएलियों और उनके शत्रुओं के साथ क्या करने की योजना बनाई है, और मैंने उन योजनाओं को सुरक्षित रखा है जैसे कोई अपनी मूल्यवान सम्पत्ति को सुरक्षित रखता है। BSB BSB: “Have I not stored up these things, sealed up within My vaults?
35 IEV जो उन्होंने मेरे लोगों के साथ किया है, उसके लिए उन शत्रुओं मैं बदला लूँगा, उन्हें दण्ड देने के सही समय पर मैं ही बदला लूँगा; वे शीघ्र ही विपत्तियों का अनुभव करेंगे, और मैं उन्हें शीघ्र ही दण्ड दूँगा।’ BSB BSB: Vengeance is Mine; I will repay. In due time their foot will slip; for their day of disaster is near, and their doom is coming quickly.”
36 IEV जब वे देखेंगे कि तुम असहाय हो, और तुम्हारे यहाँ दास या स्वतंत्र दोनों में बहुत कम लोग ही जीवित बचे हैं, तब यहोवा कहेंगे कि तुम जो उनके लोग हो वास्तव में निर्दोष हो, और वे उनके प्रति दया के कार्य करेंगे जो उनकी सेवा करेंगे। BSB BSB: For the LORD will vindicate His people and have compassion on His servants when He sees that their strength is gone and no one remains, slave or free.
37 IEV तब यहोवा तुमसे पूछेंगे,‘वे देवता कहाँ हैं जिनके विषय में तुमने सोचा था कि वे तुम्हारी रक्षा करेंगे? BSB BSB: He will say: “Where are their gods, the rock in which they took refuge,
38 IEV तुमने उन देवताओं को अपने बलिदान के पशुओं के सर्वोत्तम भाग दिए थे, और तुमने उनके पीने के लिए दाखरस डाला। कि वे उठें और तुम्हारी सहायता करें; उन्हें ही तुम्हारी रक्षा करनी चाहिए! BSB BSB: which ate the fat of their sacrifices and drank the wine of their drink offerings? Let them rise up and help you; let them give you shelter!
39 IEV परन्तु अब तुम जान लोगे कि मैं, केवल मैं ही परमेश्वर हूँ; कोई अन्य देवता नहीं है जो वास्तविक परमेश्वर है। मैं वह हूँ जो लोगों को मार सकता है और जो लोगों को जीवन भी दे सकता है; मैं लोगों को घायल कर सकता हूँ, और मैं लोगों को स्वस्थ कर सकता हूँ, और कोई ऐसा नहीं है जो मुझे उन चीजों को करने से रोक सकता है। BSB BSB: See now that I am He; there is no God besides Me. I bring death and I give life; I wound and I heal, and there is no one who can deliver from My hand.
40 IEV मैं स्वर्ग की ओर अपना हाथ उठा कर गम्भीरता से घोषणा करता हूँ कि जैसे यह निश्चित है कि मैं सदा जीवित हूँ, वैसे ही यह निश्चित है कि मैं कार्य करूँगा। BSB BSB: For I lift up My hand to heaven and declare: As surely as I live forever,
41 IEV जब मैं अपनी तलवार को तेज करता हूँ और लोगों को दण्ड देने के लिए तैयार होता हूँ, मैं अपने शत्रुओं से बदला ले लूँगा, और मैं उन लोगों से बदला लूँगा जो मुझसे घृणा करते हैं। BSB BSB: when I sharpen My flashing sword, and My hand grasps it in judgment, I will take vengeance on My adversaries and repay those who hate Me.
42 IEV मैं अपने सभी शत्रुओं को तलवार से मार डालूँगा; ऐसा होगा जैसे मेरे तीर उनके खून से सने हुए हैं। मैं उन सभी को मार दूँगा जिन्हें मैं पकड़ता हूँ और उनके सिर काट डालूँगा।’ BSB BSB: I will make My arrows drunk with blood, while My sword devours flesh—the blood of the slain and captives, the heads of the enemy leaders.”
43 IEV हे सभी जातियों के लोगों, तुम्हें यहोवा के लोगों की प्रशंसा करनी चाहिए, क्योंकि यहोवा उन लोगों से बदला लेते हैं जो उनकी सेवा करने वाले लोगों को मार देते हैं, और वह अपने लोगों की भूमि को शुद्ध करते हैं जो उनके पापों के कारण अशुद्ध हो गई है।” BSB BSB: Rejoice, O heavens, with Him, and let all God’s angels worship Him. Rejoice, O nations, with His people; for He will avenge the blood of His children. He will take vengeance on His adversaries and repay those who hate Him; He will cleanse His land and His people.
44 IEV यहोशू और मूसा ने यह गीत गाया, जबकि इस्राएली लोग सुन रहे थे। BSB BSB: Then Moses came with Joshua son of Nun and recited all the words of this song in the hearing of the people.
45 IEV तब उन्होंने उनके लिए इस गीत को गाना समाप्त किया। BSB BSB: When Moses had finished reciting all these words to all Israel,
46 IEV मूसा ने कहा,“इन सभी आज्ञाओं को कभी न भूलें जिन्हें मैं आज तुम्हें दे रहा हूँ। इन नियमों को अपने बच्चों को सिखाओ, कि वे उनका निष्ठापूर्वक पालन करें। BSB BSB: he said to them, “Take to heart all the words I have solemnly declared to you this day, so that you may command your children to carefully follow all the words of this law.
47 IEV ये निर्देश बहुत महत्वपूर्ण हैं। यदि तुम उनका पालन करते हो, तो तुम उस देश में लम्बे समय तक जीवित रहोगे जिसे तुम यरदन नदी को पार करके अधिकार करने वाले हो।” BSB BSB: For they are not idle words to you, because they are your life, and by them you will live long in the land that you are crossing the Jordan to possess.”
48 IEV उसी दिन, यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: On that same day the LORD said to Moses,
49 IEV “यरीहो के पार मोआब के क्षेत्र में अबारीम पर्वत पर जाओ। नबो पहाड़ी पर चढ़ो और कनान को देखने के लिए पश्चिम की ओर देखो, जो देश मैं इस्राएलियों को देने जा रहा हूँ। BSB BSB: “Go up into the Abarim Range to Mount Nebo, in the land of Moab across from Jericho, and view the land of Canaan, which I am giving to the Israelites as their own possession.
50 IEV तुम उस पर्वत पर मर जाओगे, जैसे तुम्हारा बड़ा भाई हारून होर पर्वत पर मर गया था। BSB BSB: And there on the mountain that you climb, you will die and be gathered to your people, just as your brother Aaron died on Mount Hor and was gathered to his people.
51 IEV तुम इसलिए मरोगे क्योंकि तुम दोनों ने इस्राएलियों की उपस्थिति में मेरी आज्ञा को नहीं माना, जब तुम सब सीन के जंगल में कादेश के पास मरीबा के झरनों के पास थे। इस्राएली लोगों की उपस्थिति में तुमने मेरा आदर और सम्मान नहीं किया जिसके मैं योग्य हूँ क्योंकि मैं परमेश्वर हूँ। BSB BSB: For at the waters of Meribah-kadesh in the Wilderness of Zin, both of you broke faith with Me among the Israelites by failing to treat Me as holy in their presence.
52 IEV जब तुम उस पर्वत पर होगे जहाँ मैंने तुम्हें जाने के लिए कहा था, तब तुम उस देश को अपने सामने दूर से देखोगे जिसे मैं इस्राएली लोगों को देने जा रहा हूँ, परन्तु तुम उसमें प्रवेश नहीं करोगे।” BSB BSB: Although you shall see from a distance the land that I am giving the Israelites, you shall not enter it.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.