1 IEV “तुमको उन सभी आज्ञाओं का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए जो मैं तुम्हें आज दे रहा हूँ। यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम लम्बे समय तक जीवित रहोगे, तुम असंख्य हो जाओगे, और तुम्हारे लोग उस देश पर अधिकार करेंगे जिसे यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों को देने का निष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: You must carefully follow every commandment I am giving you today, so that you may live and multiply, and enter and possess the land that the LORD swore to give your fathers.
2 IEV और यह मत भूलना कि हमारे परमेश्वर ने पिछले चालीस वर्षों में मरुस्थल के माध्यम से यात्रा के दौरान कैसे हमारा नेतृत्व किया था। उन्होंने तुमको कई समस्याओं में डाला, क्योंकि वे तुमको यह अनुभव कराना चाहते थे कि तुमको स्वयं पर नहीं सिर्फ उन्हीं पर भरोसा करने की आवश्यकता है। और उन्होंने तुम्हें परखा क्योंकि वे यह जानना चाहते थे कि तुम क्या करना चाहते हो, क्या तुम उनके आदेशों का पालन करोगे या नहीं। BSB BSB: Remember that these forty years the LORD your God led you all the way in the wilderness, so that He might humble you and test you in order to know what was in your heart, whether or not you would keep His commandments.
3 IEV इसलिए उन्होंने तुमको कठिनाइयों का सामना करवाया। उन्होंने तुमको भूखे रहने की अनुमति दी। फिर उन्होंने तुम्हें मन्ना दिया, स्वर्ग का भोजन जो तुमने और तुम्हारे पूर्वजों ने पहले कभी नहीं खाया था। उन्होंने तुमको यह सिखाने के लिए किया कि लोगों को अपने शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता है, परन्तु उन्हें अपनी आत्माओं के लिए भी भोजन की आवश्यकता है, जो यहोवा की हर बातों पर ध्यान देने से मिलता है। BSB BSB: He humbled you, and in your hunger He gave you manna to eat, which neither you nor your fathers had known, so that you might understand that man does not live on bread alone, but on every word that comes from the mouth of the LORD.
4 IEV उन चालीस वर्षों के दौरान, हमारे कपड़े पुराने नहीं हुए, और न ही हमारे पैर रेगिस्तान में घूमने से सूजे। BSB BSB: Your clothing did not wear out and your feet did not swell during these forty years.
5 IEV यह मत भूलना कि हमारे परमेश्वर यहोवा हमें सुधारते हैं और हमें दण्डित करते हैं, जैसे माता- पिता अपने बच्चों को सुधारते हैं। BSB BSB: So know in your heart that just as a man disciplines his son, so the LORD your God disciplines you.
6 IEV इसलिए हमारे परमेश्वर यहोवा के आदेशों का पालन करो, और अपने जीवन का संचालन उनकी इच्छा के अनुसार करो और उनका सम्मान करो। BSB BSB: Therefore you shall keep the commandments of the LORD your God, walking in His ways and fearing Him.
7 IEV वे तुमको एक अच्छी भूमि में ले जाने वाले हैं, जिसमें पहाड़ी से बहती धाराएँ हैं और घाटियों में से झरने निकलते हैं। BSB BSB: For the LORD your God is bringing you into a good land, a land of brooks and fountains and springs that flow through the valleys and hills;
8 IEV इस भूमि पर गेहूँ और जौ उगते हैं, इस भूमि पर अंजीर के पेड़ और अनार होते हैं, और जैतून के पेड़ और शहद हैं। BSB BSB: a land of wheat, barley, vines, fig trees, and pomegranates; a land of olive oil and honey;
9 IEV यह ऐसी भूमि है जहाँ तुम्हारे लिए बहुत सारा भोजन होगा, जहाँ तुमको कोई भी घटी नहीं होगी, एक ऐसी भूमि जिसकी चट्टानों में कच्चा लोहा है और पहाड़ियों से कच्चा तांबा खोद सकते हो। BSB BSB: a land where you will eat food without scarcity, where you will lack nothing; a land whose rocks are iron and whose hills are ready to be mined for copper.
10 IEV हर दिन तुम तब तक खाओगे, जब तक तुम्हारा पेट भर नहीं जाएगा और तुम हमारे परमेश्वर यहोवा का इस उपजाऊ भूमि के लिए धन्यवाद करोगे जो उन्होंने तुम्हें दी है। BSB BSB: When you eat and are satisfied, you are to bless the LORD your God for the good land that He has given you.
11 IEV परन्तु जब ऐसा होता है, तो सुनिश्चित करो कि आज मैं तुमको परमेश्वर के जो आदेश और नियम और विधियाँ दे रहा हूँ उनका उल्लंघन करके अपने परमेश्वर यहोवा को न भूलना। BSB BSB: Be careful not to forget the LORD your God by failing to keep His commandments and ordinances and statutes, which I am giving you this day.
12 IEV तुम्हारा पेट हर दिन भरा होगा, और तुम अच्छे घर बनाओगे और उनमें रहोगे। परन्तु तुम यहोवा के आदेशों को भूल सकते हो। BSB BSB: Otherwise, when you eat and are satisfied, when you build fine houses in which to dwell,
13 IEV निश्चय ही, जब तुम्हारे मवेशियों और भेड़ों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि होगी, और जब तुमने बड़ी मात्रा में चाँदी और सोने को एकत्र किया होगा, और तुम्हारी सभी अन्य सम्पत्तियों की मात्रा में पर्याप्त वृद्धि होगी, BSB BSB: and when your herds and flocks grow large and your silver and gold increase and all that you have is multiplied,
14 IEV तब यह सुनिश्चित करना कि तुम गर्व न करो और हमारे परमेश्वर यहोवा को भूल न जाओ, जिन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र में दास होने से बचाया और उन्हें वहाँ से निकाल लाए। BSB BSB: then your heart will become proud, and you will forget the LORD your God who brought you out of the land of Egypt, out of the house of slavery.
15 IEV यह मत भूलना कि जब उन्होंने उस विशाल और भयानक रेगिस्तान से यात्रा की, जहाँ विषैले साँप और बिच्छू थे, तब उन्होंने उन लोगों का नेतृत्व किया था। और यह न भूलना कि जहाँ भूमि बहुत सूखी थी और पानी नहीं था, वहाँ उन्होंने मजबूत चट्टान से पानी निकाल दिया था। BSB BSB: He led you through the vast and terrifying wilderness with its venomous snakes and scorpions, a thirsty and waterless land. He brought you water from the rock of flint.
16 IEV यह मत भूलना कि उस रेगिस्तान में उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मन्ना खाने के लिए दिया, ऐसा भोजन जो उन्होंने कभी नहीं खाया था। उन्होंने उन्हें वह इसलिए दिया, क्योंकि वे उन्हें यह अनुभव कराना चाहते थे कि उन लोगों को स्वयं पर नहीं उन पर भरोसा करने की आवश्यकता है। वे उन्हें जाँचना भी चाहते थे कि वे क्या कर सकते हैं, कि जब वे कठिनाइयाँ समाप्त हो जाए, तो उनके लिए सब अच्छा करें। BSB BSB: He fed you in the wilderness with manna that your fathers had not known, in order to humble you and test you, so that in the end He might cause you to prosper.
17 IEV तुम अपने आप में कभी यह न सोचना,‘मैंने इन सभी चीजों को अपनी शक्ति और क्षमता से प्राप्त किया है।’ BSB BSB: You might say in your heart, “The power and strength of my hands have made this wealth for me.”
18 IEV मत भूलना कि ये हमारे परमेश्वर यहोवा हैं जिन्होंने तुम्हें धनवान बनने में सक्षम बनाया है। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे निष्ठापूर्वक उसे पूरा करते हैं जो करने का उन्होंने हमारे पूर्वजों से निष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: But remember that it is the LORD your God who gives you the power to gain wealth, in order to confirm His covenant that He swore to your fathers even to this day.
19 IEV मैं तुमको गम्भीरता से चेतावनी देता हूँ कि यदि तुम हमारे परमेश्वर यहोवा को भूल कर और अन्य देवताओं के पास जाते हो और उन्हें दण्डवत् करना आरम्भ करते हो और उनकी पूजा करते हो, तो परमेश्वर निश्चय ही तुमको नष्ट कर देंगे। BSB BSB: If you ever forget the LORD your God and go after other gods to worship and bow down to them, I testify against you today that you will surely perish.
20 IEV यदि तुम हमारे परमेश्वर यहोवा की आज्ञा का पालन नहीं करते हो, तो वे निश्चय ही तुमको नष्ट कर देंगे जैसे वे लोगों के उन समूहों को नष्ट कर देते हैं जिनसे तुम लड़ते हो। BSB BSB: Like the nations that the LORD has destroyed before you, so you will perish if you do not obey the LORD your God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.