1 IEV तब मैंने स्वयं से कहा,“ठीक है, जो कुछ भी मुझे आनन्द देता है, मैं उसे करने का प्रयास करूँगा। मैं जाँचूँगा कि जो कुछ मुझे आनन्द देता है, उसे करना क्या वास्तव में मुझे प्रसन्न करता है।” परन्तु मुझे पता चला कि ऐसा करना भी व्यर्थ था। BSB BSB: I said to myself, “Come now, I will test you with pleasure; enjoy what is good!” But it proved to be futile.
2 IEV इसलिए मैंने स्वयं से कहा,“हर समय हँसना मूर्खतापूर्ण है, और जो मुझे आनन्द देता है उसे निरन्तर करने से भी कोई स्थायी लाभ नहीं मिलता।” BSB BSB: I said of laughter, “It is folly,” and of pleasure, “What does it accomplish?”
3 IEV इसलिए, इसके विषय में बहुत सोचने के बाद, मैंने बहुत सारा दाखरस पी कर स्वयं को प्रसन्न करने का निर्णय किया। जबकि मैं अभी भी बुद्धिमान होने का प्रयास कर रहा था, परन्तु मैंने मूर्खता का कार्य किया। मैंने यह जानने का प्रयास किया कि लोग थोड़े समय पृथ्वी पर जीवित रहने के समय आनन्दित होने के लिए क्या कर सकते हैं। BSB BSB: I sought to cheer my body with wine and to embrace folly—my mind still guiding me with wisdom—until I could see what was worthwhile for men to do under heaven during the few days of their lives.
4 IEV मैंने बड़े- बड़े कार्य किए। मैंने अपने लिए घर बनवाए और दाख की बारियाँ लगवाईं। BSB BSB: I expanded my pursuits. I built houses and planted vineyards for myself.
5 IEV मैंने बगीचे और उद्यान बनवाए। तब मैंने बगीचे में कई प्रकार के फलों के पेड़ लगवाए। BSB BSB: I made gardens and parks for myself, where I planted all kinds of fruit trees.
6 IEV मैंने फलों के पेड़ों की सिंचाई के लिए पानी को एकत्र करने के लिए पानी के कुण्ड बनाए। BSB BSB: I built reservoirs to water my groves of flourishing trees.
7 IEV मैंने पुरुष और सभी सेवकों को मोल लिया। जिनके बच्चे जो बाद में मेरे सेवक बनने वाले थे, मेरे महल में पैदा हुए। यरूशलेम के पिछले किसी भी राजा की तुलना में मेरे पास अधिक पशुधन भी था। BSB BSB: I acquired menservants and maidservants, and servants were born in my house. I also owned more herds and flocks than anyone in Jerusalem before me,
8 IEV मैंने राजाओं और प्रान्तों के शासकों के खजाने से प्राप्त चाँदी और सोना बड़ी मात्रा में एकत्र किया। मेरे पास ऐसे पुरुष और स्त्रियाँ थीं, जो मेरे लिए गाते थे, और मेरी कई पत्नियाँ और रखैलें थीं, जिन्हें प्राप्त करने में संसार भर के पुरुषों को आनन्द आता। BSB BSB: and I accumulated for myself silver and gold and the treasure of kings and provinces. I gathered to myself male and female singers, and the delights of the sons of men—many concubines.
9 IEV इसलिए मैंने यरूशलेम में मुझसे पहले शासन करने वाले किसी भी राजा की तुलना में अधिक शक्ति और धन प्राप्त किया, और मैंने अपने ज्ञान को मेरा मार्गदर्शन करते रहने की अनुमति दी। BSB BSB: So I became great and surpassed all in Jerusalem who had preceded me; and my wisdom remained with me.
10 IEV मुझे वह सब कुछ मिला जो मैंने देखा और जो मैं चाहता था। मैंने वह सब किया जो मैंने सोचा था कि वह मुझे आनन्दित होने में समर्थ बनाएगा। जिन कार्यों का मैंने आनन्द लिया वे मेरे कठिन परिश्रम के एक प्रतिफल के समान थे। BSB BSB: Anything my eyes desired, I did not deny myself. I refused my heart no pleasure. For my heart took delight in all my work, and this was the reward for all my labor.
11 IEV परन्तु फिर मैंने उस सारे कठिन परिश्रम के विषय में सोचा जो मैंने उन सभी चीजों को प्राप्त करने के लिए की थी। मैंने देखा कि मेरे किसी भी कार्य ने मुझे कोई स्थायी लाभ नहीं दिया। यह सब हवा को नियंत्रित करने का प्रयास करने के समान था। BSB BSB: Yet when I considered all the works that my hands had accomplished and what I had toiled to achieve, I found everything to be futile, a pursuit of the wind; there was nothing to be gained under the sun.
12 IEV तब मैंने बुद्धिमान होने के विषय में और मूर्ख होने के विषय में भी सोचना आरम्भ कर दिया। मैंने स्वयं से कहा,“मुझे निश्चय ही नहीं लगता कि कोई भी मुझसे उत्तम कुछ भी करने में समर्थ होगा।” BSB BSB: Then I turned to consider wisdom and madness and folly; for what more can the king’s successor do than what has already been accomplished?
13 IEV और मैंने सोचा,“निश्चय ही मूर्ख होने की अपेक्षा बुद्धिमान होना उत्तम है, जैसे प्रकाश अँधेरे से उत्तम है, BSB BSB: And I saw that wisdom exceeds folly, just as light exceeds darkness:
14 IEV क्योंकि बुद्धिमान लोग दिन के प्रकाश में चलते हैं और देख सकते हैं कि वे कहाँ जा रहे हैं, परन्तु मूर्ख लोग अँधेरे में चलते हैं और नहीं देख सकते कि वे कहाँ जा रहे हैं।” मुझे यह भी अनुभव हुआ कि बुद्धिमान लोग और मूर्ख लोग अंततः मर जाते हैं। BSB BSB: The wise man has eyes in his head, but the fool walks in darkness. Yet I also came to realize that one fate overcomes them both.
15 IEV इसलिए मैंने स्वयं से कहा,“मैं बहुत बुद्धिमान हूँ, परन्तु मैं अपने जीवन के अन्त में मूर्खों के समान ही मर जाऊँगा। अतः मुझे बहुत बुद्धिमान होने से क्या लाभ हुआ? मुझे समझ में नहीं आता कि लोग बुद्धिमान होने को मूल्यवान क्यों मानते हैं। BSB BSB: So I said to myself, “The fate of the fool will also befall me. What then have I gained by being wise?” And I said to myself that this too is futile.
16 IEV बुद्धिमान और मूर्ख लोग सब मर जाते हैं। और हमारे मरने के बाद, हम सब अंततः भुला दिए जाएँगे।” BSB BSB: For there is no lasting remembrance of the wise, just as with the fool, seeing that both will be forgotten in the days to come. Alas, the wise man will die just like the fool!
17 IEV इसलिए मुझे जीवित होने से घृणा हुई, क्योंकि यहाँ धरती पर हम जो भी कार्य करते हैं, वह मुझे व्यथित करता है। जैसे हवा को नियंत्रित करने का प्रयास करना व्यर्थ है, वैसे ही यह सब व्यर्थ लग रहा था। BSB BSB: So I hated life, because the work that is done under the sun was grievous to me. For everything is futile and a pursuit of the wind.
18 IEV मैंने धरती पर की गई अपने सारे कठिन परिश्रम से भी घृणा करना आरम्भ कर दिया, क्योंकि जब मैं मर जाऊँगा, तो जो कुछ मैंने प्राप्त किया है, वह मेरे उत्तराधिकारी का हो जाएगा। BSB BSB: I hated all for which I had toiled under the sun, because I must leave it to the man who comes after me.
19 IEV और कौन जानता है कि वह व्यक्ति बुद्धिमान या मूर्ख होगा? परन्तु यदि वह मूर्ख भी हो तब भी वह उन सभी चीजों को प्राप्त करेगा जिनको मैंने कठिन परिश्रम और बुद्धिमानी से प्राप्त किया था। BSB BSB: And who knows whether that man will be wise or foolish? Yet he will take over all the labor at which I have worked skillfully under the sun. This too is futile.
20 IEV मैंने मेरे द्वारा इस संसार में किये गए कठिन परिश्रम के विषय में सोचा। यह व्यर्थ लग रहा था, और मैं उदास हो गया। BSB BSB: So my heart began to despair over all the labor that I had done under the sun.
21 IEV कुछ लोग जो उन्होंने सीखा है उसका उपयोग करके बुद्धिमानी से और कुशलतापूर्वक कार्य करते हैं। परन्तु जब वे मर जाते हैं, तो वे सब कुछ छोड़ जाते हैं, और कोई ऐसा उन चीजों को प्राप्त करता है, जिसने उसके लिए कार्य ही नहीं किया है। यह तथ्य भी मूर्खतापूर्ण लग रहा था जो मेरे निराश होने का कारण बना। BSB BSB: When there is a man who has labored with wisdom, knowledge, and skill, and he must give his portion to a man who has not worked for it, this too is futile and a great evil.
22 IEV इसलिए लोग जो कुछ भी करते हैं उसके लिए उनका परिश्रम करना भी व्यर्थ है। BSB BSB: For what does a man get for all the toil and striving with which he labors under the sun?
23 IEV प्रत्येक दिन जो कार्य वे करते हैं, वह उनके दर्द का अनुभव करने और चिन्तित होने का कारण बनता है। और रात के समय उनका मन विश्राम कर पाता हैं। इससे यह पता चलता है कि सब कुछ कितना अस्थाई है। BSB BSB: Indeed, all his days are filled with grief, and his task is sorrowful; even at night, his mind does not rest. This too is futile.
24 IEV इसलिए मैंने निर्णय किया कि हम सबसे अच्छा कार्य यह कर सकते हैं कि जो हम खाते और पीते हैं, और हम जो कार्य करते हैं, उसका आनन्द लें। मुझे मालूम हुआ कि यही वे बातें हैं जो परमेश्वर हमारे लिए चाहते हैं। BSB BSB: Nothing is better for a man than to eat and drink and enjoy his work. I have also seen that this is from the hand of God.
25 IEV कोई भी ऐसा नहीं है जो उन चीजों का आनन्द ले सकता है यदि परमेश्वर यह चीजें उन्हें न दें। BSB BSB: For apart from Him, who can eat and who can find enjoyment?
26 IEV परमेश्वर उन लोगों को जो उन्हें प्रसन्न करते हैं बुद्धिमान होने, कई बातों को जानने और कई कार्यों का आनन्द लेने के लिए समर्थ बनाते हैं। परन्तु यदि पापी लोग कठिन परिश्रम करते हैं और धनवान बन जाते हैं, तो परमेश्वर उनके पैसे उनसे ले सकते हैं और उसे प्रसन्न करने वालों को दे सकते हैं। हालाँकि, इसका कारण भी कुछ ऐसा है जिन्हें समझना मेरे लिए कठिन है। उनका इतना परिश्रम करना व्यर्थ लगता है; यह हवा को नियंत्रित करने का प्रयास करने के समान है। BSB BSB: To the man who is pleasing in His sight, He gives wisdom and knowledge and joy, but to the sinner He assigns the task of gathering and accumulating that which he will hand over to one who pleases God. This too is futile and a pursuit of the wind.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.