1 IEV मैंने उन सभी पीड़ाओं के विषय में, जिन्हें पृथ्वी पर लोगों के अनुभव के लिए बनाया गया है थोड़ा और सोचा। मैंने उन लोगों के आँसुओं के विषय में सोचा जो पीड़ित थे और जिनके पास उन्हें सांत्वना देने के लिए कोई नहीं था। जो लोग उन्हें पीड़ा देते हैं उनके पास शक्ति हैं, और पीड़ितों को सांत्वना देने में कोई भी समर्थ नहीं है। BSB BSB: Again I looked, and I considered all the oppression taking place under the sun. I saw the tears of the oppressed, and they had no comforter; the power lay in the hands of their oppressors, and there was no comforter.
2 IEV इसलिए मैंने सोचा कि जो लोग पहले से ही मर चुके हैं वे उनसे अधिक भाग्यशाली हैं जो अभी भी जीवित हैं। BSB BSB: So I admired the dead, who had already died, above the living, who are still alive.
3 IEV और जो लोग अभी तक पैदा नहीं हुए हैं वे उन दो प्रकार के लोगों की तुलना में और भी अधिक भाग्यशाली हैं, क्योंकि जो अभी पैदा नहीं हुए, उन्होंने धरती पर होने वाले बुरे कार्यों को नहीं देखा हैं। BSB BSB: But better than both is he who has not yet existed, who has not seen the evil that is done under the sun.
4 IEV मैंने उस सारे कठिन परिश्रम के विषय में भी सोचा जो लोग करते हैं और वो बातें जिनमें वे सफलता पाने में समर्थ हैं। और मैंने इस विषय में सोचा कि कैसे कोई जो कठिन परिश्रम करता है और वह कभी- कभी अपने पड़ोसी को ईर्ष्या दिलाता है। मैंने निर्णय लिया कि यह भी कुछ ऐसा है जिसका कोई उपयोग नहीं है। यह हवा को नियंत्रित करने का प्रयास करने के समान है। BSB BSB: I saw that all labor and success spring from a man’s envy of his neighbor. This too is futile and a pursuit of the wind.
5 IEV मूर्ख लोग कार्य करने से मना करते हैं। वे अपने हाथों को बाँधे आलसी होकर बैठते हैं और कार्य नहीं करते हैं। इस प्रकार वे स्वयं को नाश कर देते हैं। BSB BSB: The fool folds his hands and consumes his own flesh.
6 IEV कुछ कहते हैं,“चुप चाप कार्य करके थोड़ा सा पैसा कमा कर संतुष्ट होना उत्सुकता से कार्य करके बहुत सारा पैसा कमाने का प्रयास करने से उत्तम है, यह भी हवा को नियंत्रित करने का प्रयास के समान व्यर्थ है।” BSB BSB: Better one handful with tranquility than two handfuls with toil and pursuit of the wind.
7 IEV मैंने पृथ्वी पर होने वाली एक और बात के विषय में सोचा जो व्यर्थ लगती है। BSB BSB: Again, I saw futility under the sun.
8 IEV ऐसे लोग भी हैं जो अकेले रहते हैं; उनके पास परिवार नहीं है और न ही उनके साथ रहने वाले बच्चे या कोई भाई या बहन हैं। हर दिन वे बिना रुके कठिन परिश्रम करते हैं; वे बहुत पैसा कमाते हैं, परन्तु वे उन वस्तुओं से कभी संतुष्ट नहीं होते हैं जिन्हें वे प्राप्त करते हैं। वे स्वयं से पूछते हैं,“मैं इतना परिश्रम क्यों कर रहा हूँ; मैं वास्तव में किसकी सहायता कर रहा हूँ? मैं उन कार्यों को क्यों नहीं करता जो करना मुझे पसन्द है? जो मैं कर रहा हूँ वह व्यर्थ लगता है।” यह बहुत बुरा है। BSB BSB: There is a man all alone, without even a son or brother. And though there is no end to his labor, his eyes are still not content with his wealth: “For whom do I toil and bereave my soul of enjoyment?” This too is futile—a miserable task.
9 IEV किसी और का तुम्हारे साथ कार्य करने के लिए होना हर समय अकेले रहने से उत्तम है। यदि तुम्हारा कोई मित्र है, तो वह तुम्हारा कार्य करने में तुम्हारी सहायता कर सकता है। BSB BSB: Two are better than one, because they have a good return for their labor.
10 IEV यदि तुम गिर जाते हो, तो वह तुम्हें फिर से उठने में सहायता कर सकता है। यदि तुम अकेले रहते समय गिर जाते हो, तो तुमको कष्ट होगा, क्योंकि खड़े होने में तुम्हारी सहायता करने के लिए कोई भी नहीं है। BSB BSB: For if one falls down, his companion can lift him up; but pity the one who falls without another to help him up!
11 IEV इसी प्रकार, यदि दो लोग एक साथ सोते हैं, वे एक दूसरे को गर्म रखने में सहायता कर सकते हैं। परन्तु जो अकेला सोता है वह निश्चय ही गर्म नहीं होगा। BSB BSB: Again, if two lie down together, they will keep warm; but how can one keep warm alone?
12 IEV कोई भी जो अकेला है, किसी अन्य व्यक्ति द्वारा सरलता से घात किया और पराजित किया जा सकता है, परन्तु दो लोग एक दूसरे की सहायता कर सकते हैं और उसका विरोध कर सकते हैं जो उन पर आक्रमण करता है। तीन लोग स्वयं को और भी सरलता से बचा सकते हैं, जैसे तीन डोरियों से बनी रस्सी, को दो डोरियों से बनी रस्सी की तुलना में तोड़ना कठिन होता है। BSB BSB: And though one may be overpowered, two can resist. Moreover, a cord of three strands is not quickly broken.
13 IEV एक युवा जो गरीब है परन्तु बुद्धिमान है, एक मूर्ख वृद्ध राजा से उत्तम व्यक्ति है, जिसे जब लोग अच्छी सलाह देने का प्रयास करते हैं तो वह ध्यान देने से मना कर देता है। BSB BSB: Better is a poor but wise youth than an old but foolish king who no longer knows how to take a warning.
14 IEV एक ऐसे युवा के लिए सफल होना और किसी दिन उसका राजा बन जाना संभव है, भले ही उसके माता- पिता गरीब थे या भले ही वह अतीत में बन्दिगृह में था। BSB BSB: For the youth has come from the prison to the kingship, though he was born poor in his own kingdom.
15 IEV परन्तु फिर कोई अन्य युवा व्यक्ति राजा बन जाता है, और प्रत्येक उसका समर्थन करना आरम्भ कर देते हैं। BSB BSB: I saw that all who lived and walked under the sun followed this second one, the youth who succeeded the king.
16 IEV लोगों की बड़ी भीड़ उसके चारों ओर एकत्र होती है। परन्तु कुछ वर्षों बाद, वे उससे भी थक जाएँगे। इसलिए यह सब हवा को नियंत्रित करने का प्रयास करने के समान मूर्खतापूर्ण है। BSB BSB: There is no limit to all the people who were before them. Yet the successor will not be celebrated by those who come even later. This too is futile and a pursuit of the wind.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.