1 IEV मेरे सम्मुख याजकीय सेवा करने के लिए हारून और उसके पुत्रों का अभिषेक इस प्रकार करनाः एक निर्दोष बछड़ा और दो निर्दोष मेढ़े लेना। BSB BSB: “Now this is what you are to do to consecrate Aaron and his sons to serve Me as priests: Take a young bull and two rams without blemish,
2 IEV अख़मीरी मैदे से तीन प्रकार की रोटियाँ बनाना। कुछ रोटियों में जैतून का तेल कहीं न हो, कुछ रोटियों के आटे में जैतून का तेल मिला हो, कुछ पापड़ पका कर उन पर जैतून का तेल लगाना। BSB BSB: along with unleavened bread, unleavened cakes mixed with oil, and unleavened wafers anointed with oil. Make them out of fine wheat flour,
3 IEV इन रोटियों को एक टोकरी में रख कर बैल और दो मेढ़े चढ़ाते समय मेरे पास ले आना। BSB BSB: put them in a basket, and present them in the basket, along with the bull and the two rams.
4 IEV हारून और उसके पुत्रों को पवित्र- तम्बू के द्वार पर ला कर जल से स्नान कराना। BSB BSB: Then present Aaron and his sons at the entrance to the Tent of Meeting and wash them with water.
5 IEV तब हारून को याजक के विशेष वस्त्र धारण करवाना— लम्बी बाँह का अंगरखा, पवित्र सीना- बन्द के नीचे पहनने के लिए बागा, पवित्र सीना- बन्द, पवित्र एपोद और काढ़ा हुआ पट्टा। BSB BSB: Take the garments and clothe Aaron with the tunic, the robe of the ephod, the ephod itself, and the breastplate. Fasten the ephod on him with its woven waistband.
6 IEV उसके सिर पर पगड़ी पहनाना और पगड़ी पर वह सोने का पट्टा बाँधना जिस पर लिखा हो,“यहोवा को समर्पित।” BSB BSB: Put the turban on his head and attach the holy diadem to the turban.
7 IEV तब तेल ले कर अभिषेक करते हुए उसके सिर पर उण्डेलना। BSB BSB: Then take the anointing oil and anoint him by pouring it on his head.
8 IEV तब उसके पुत्रों को लम्बी बाँह का अंगरखा पहनाना। BSB BSB: Present his sons as well and clothe them with tunics.
9 IEV उनके कमर पर पट्टे डालना और उनके सिर पर टोपियाँ पहनाना, उन्हें इसी विधि से याजक होने के लिए समर्पित करना। हारून और उसके वंशजों के पुत्र सदैव मेरे लिए याजकीय सेवा करते रहें। BSB BSB: Wrap the sashes around Aaron and his sons and tie headbands on them. The priesthood shall be theirs by a permanent statute. In this way you are to ordain Aaron and his sons.
10 IEV तब पवित्र- तम्बू के द्वार पर बछड़ा ले कर आना और हारून और उसके पुत्रों से कहना कि वे अब बछड़े के सिर पर हाथ रखें। BSB BSB: You are to present the bull at the front of the Tent of Meeting, and Aaron and his sons are to lay their hands on its head.
11 IEV और उसी स्थिति में पवित्र- तम्बू के द्वार पर बछड़े का गला काटना और उसका रक्त एक पात्र में ले लेना। BSB BSB: And you shall slaughter the bull before the LORD at the entrance to the Tent of Meeting.
12 IEV अपनी उँगली से कुछ रक्त ले कर वेदी पर बने सींगों पर लगाना। शेष रक्त को वेदी के नीचे डाल देना। BSB BSB: Take some of the blood of the bull and put it on the horns of the altar with your finger; then pour out the rest of the blood at the base of the altar.
13 IEV बछड़े के भीतर की सारी चर्बी, कलेजे की झिल्ली, चर्बी समेत दोनों गुर्दे ले कर‘मेरे लिए वेदी पर होम- बलि करके जलाना।’ BSB BSB: Take all the fat that covers the entrails and the lobe of the liver, and both kidneys with the fat on them, and burn them on the altar.
14 IEV परन्तु बछड़े का माँस, खाल और अंतड़ियाँ छावनी के बाहर आग में जला देना। यह तुम्हारे पाप के लिए बलि होगी। BSB BSB: But burn the flesh of the bull and its hide and dung outside the camp; it is a sin offering.
15 IEV तब मेढ़ों में से एक को चुनकर हारून और उसके पुत्रों से कहना कि उसके सिर पर हाथ रखें। BSB BSB: Take one of the rams, and Aaron and his sons shall lay their hands on its head.
16 IEV मेढ़े को गला काट कर मारना। उसका कुछ रक्त ले कर वेदी के चारों सिरों पर छिड़कना। BSB BSB: You are to slaughter the ram, take its blood, and splatter it on all sides of the altar.
17 IEV तब उस मेढ़े के टुकड़े करके उसकी अंतड़ियों और पैरों को धोकर उसके टुकड़ों और सिर के ऊपर रखना। BSB BSB: Cut the ram into pieces, wash the entrails and legs, and place them with its head and other pieces.
18 IEV तब सब कुछ वेदी पर पूरी तरह से जलाना। यह मुझ यहोवा के लिए होम- बलि होगी और इसकी सुगन्ध मुझे प्रसन्न करेगी। BSB BSB: Then burn the entire ram on the altar; it is a burnt offering to the LORD, a pleasing aroma, a food offering to the LORD.
19 IEV अब दूसरे मेढ़े को ले कर हारून और उसके पुत्रों से कहना कि उसके सिर पर हाथ रखें। BSB BSB: Take the second ram, and Aaron and his sons are to lay their hands on its head.
20 IEV मेढ़े को गला काट कर मारना, उसका रक्त एक पात्र में लेना। उसमें से कुछ रक्त हारून और उसके पुत्रों के दाहिने कान के भाग पर और उनके दाहिने हाथों के अंगूठों पर और दाहिने पैरों के अंगूठों पर लगाना। शेष रक्त वेदी के चारों ओर डाल देना। BSB BSB: Slaughter the ram, take some of its blood, and put it on the right earlobes of Aaron and his sons, on the thumbs of their right hands, and on the big toes of their right feet. Splatter the remaining blood on all sides of the altar.
21 IEV वेदी पर से कुछ रक्त ले कर अभिषेक के तेल में मिला के हारून और उसके पुत्रों के वस्त्रों पर छिड़क देना। ऐसा करके तू उन्हें और उनके वस्त्रों को मेरे लिए समर्पित कर देगा। BSB BSB: And take some of the blood on the altar and some of the anointing oil and sprinkle it on Aaron and his garments, as well as on his sons and their garments. Then he and his garments will be consecrated, as well as his sons and their garments.
22 IEV तब मेढ़े की चर्बी उसकी पूँछ के चारों ओर की चर्बी और भीतर की चर्बी, कलेजे की झिल्ली और चर्बी समेत दोनों गुर्दे और दाहिनी जाँघ को काट कर अलग कर लेना। यह मेढ़ा हारून और उसके पुत्रों को मेरी याजकीय सेवा के लिए समर्पित करेगा। BSB BSB: Take the fat from the ram, the fat tail, the fat covering the entrails, the lobe of the liver, both kidneys with the fat on them, and the right thigh (since this is a ram for ordination),
23 IEV अब टोकरी में से तीनों प्रकार की अख़मीरी रोटियों में से एक- एक रोटी ले कर— एक बिना तेल की, एक तेल युक्त और एक पापड़, BSB BSB: along with one loaf of bread, one cake of bread made with oil, and one wafer from the basket of unleavened bread that is before the LORD.
24 IEV सबको हारून और उसके पुत्रों के हाथों में रखना और उनसे कहना कि उन्हें मेरे लिए समर्पित करने के लिए उठाएँ। BSB BSB: Put all these in the hands of Aaron and his sons and wave them before the LORD as a wave offering.
25 IEV फिर उनके हाथों से ले कर उन्हें वेदी पर रखी अन्य भेंटों के साथ जला देना। वह मेरे लिए हवन होगा और इसकी सुगन्ध मुझे प्रसन्न करेगी। BSB BSB: Then take them from their hands and burn them on the altar atop the burnt offering as a pleasing aroma before the LORD; it is a food offering to the LORD.
26 IEV अब दूसरे मेढ़े का सीना ले कर विशेष भेंट के रूप में मुझ यहोवा के सामने ऊँचा उठाना। परन्तु पशु- बलि का यह भाग तेरे लिए होगा। BSB BSB: Take the breast of the ram of Aaron’s ordination and wave it before the LORD as a wave offering, and it will be your portion.
27 IEV मेढ़े का वह सीना जिसे तूने मेरे सामने विशेष भेंट के रूप में ऊँचा उठाया था उसे अलग कर देना और मेढ़े के पुट्ठे भी जिन्हें मुझे अर्पित किया गया था अलग कर लेना। हारून और उसके पुत्रों को मेरे लिए याजक होने के लिए समर्पित करने के लिए बलि के मेढ़े के ये दोनों भाग को मेरे लिए अर्पित कर देना। BSB BSB: Consecrate for Aaron and his sons the breast of the wave offering that is waved and the thigh of the heave offering that is lifted up from the ram of ordination.
28 IEV भविष्य में जब- जब इस्राएली मेल- बलि चढ़ाएँगे तो ये सीना और पुट्ठे हारून और उसके वंशजों के पुत्रों के होंगे। BSB BSB: This will belong to Aaron and his sons as a regular portion from the Israelites, for it is the heave offering the Israelites will make to the LORD from their peace offerings.
29 IEV हारून के मरने के बाद उसके विशेष वस्त्र उसके पुत्रों के होंगे कि वे याजकीय सेवा के लिए समर्पित किए जाने पर धारण करें। BSB BSB: The holy garments that belong to Aaron will belong to his sons after him, so they can be anointed and ordained in them.
30 IEV हारून का जो पुत्र उसके बाद अगला महायाजक होगा, वह सात दिन तक उन वस्त्रों को पहनेगा, जब वह पवित्र- तम्बू के पवित्रस्थान में सेवा करने आएगा। BSB BSB: The son who succeeds him as priest and enters the Tent of Meeting to minister in the Holy Place must wear them for seven days.
31 IEV अब जो मेढ़ा हारून और उसके पुत्रों को समर्पित करने के लिए बलि किया गया था, उसका माँस आँगन में पकाया जाए। BSB BSB: You are to take the ram of ordination and boil its flesh in a holy place.
32 IEV तब हारून और उसके पुत्र उस टोकरी में रखी हुई रोटियों के साथ पवित्र- तम्बू के द्वार पर खाएँ। BSB BSB: At the entrance to the Tent of Meeting, Aaron and his sons are to eat the meat of the ram and the bread that is in the basket.
33 IEV उन्हें तुम्हारे पापों को ढाँपने के लिए वे उस बलि का माँस खाएँगे, जिस बलि के द्वारा वे इस सेवा के लिए समर्पित किए गए थे। केवल उन्हें ही इस माँस को खाने की अनुमति है। जो याजक नहीं है उन्हें इस माँस को खाने की अनुमति नहीं है क्योंकि यह केवल याजकों के लिए अलग किया गया है। BSB BSB: They must eat those things by which atonement was made for their ordination and consecration. But no outsider may eat them, because these things are sacred.
34 IEV यदि उस रात वह माँस और रोटी खा कर समाप्त नहीं की गई तो अगले दिन उसे खाने की अनुमति नहीं है। उसे पूरी तरह से जला दिया जाए क्योंकि वह पवित्र है। BSB BSB: And if any of the meat of ordination or any bread is left until the morning, you are to burn up the remainder. It must not be eaten, because it is sacred.
35 IEV तुम्हें हारून और उसके पुत्रों को मेरी सेवा में समर्पित करते समय सात दिन तक इस संस्कार को करना है जिसकी आज्ञा मैंने तुम्हें दी है। BSB BSB: This is what you are to do for Aaron and his sons based on all that I have commanded you, taking seven days to ordain them.
36 IEV उन सात दिनों में प्रतिदिन तुम एक बछड़ा मुझे चढ़ाओगे कि मैं तुम्हारे पाप क्षमा करूँ। तुम मेरी दृष्टि में वेदी को शुद्ध करने के लिए भी भेंट चढ़ाओगे। जैतून के तेल से वेदी का अभिषेक करके उसे शुद्ध करना। BSB BSB: Sacrifice a bull as a sin offering each day for atonement. Purify the altar by making atonement for it, and anoint it to consecrate it.
37 IEV सात दिन तक प्रतिदिन ऐसा ही करना तब वेदी परम- पवित्र होगी और उसका स्पर्श करने वाली वस्तु भी पवित्र हो जाएगी। BSB BSB: For seven days you shall make atonement for the altar and consecrate it. Then the altar will become most holy; whatever touches the altar will be holy.
38 IEV तुम मेम्नों की बलि भी चढ़ाना और वेदी पर उन्हें होम- बलि करना। उन सातों दिनों में प्रतिदिन दो मेम्ने बलि करना। BSB BSB: This is what you are to offer regularly on the altar, each day: two lambs that are a year old.
39 IEV एक मेम्ना सुबह और एक संध्या के समय बलि करना। BSB BSB: Offer one lamb in the morning and the other at twilight.
40 IEV पहले मेम्ने के साथ 1. 82 किलोग्राम मैदा जो एक लीटर जैतून के उत्तम तेल में गुँधा हुआ हो और एक लीटर दाखमधु भी चढ़ाना। BSB BSB: With the first lamb offer a tenth of an ephah of fine flour, mixed with a quarter hin of oil from pressed olives, and a drink offering of a quarter hin of wine.
41 IEV संध्या समय जब दूसरा मेम्ना चढ़ाया जाए तब भी उतना ही मैदा, जैतून का तेल और दाखरस चढ़ाना जैसा सुबह मेम्ना चढ़ाते समय किया था। यह मुझ यहोवा के लिए भेंट होगी और इसकी सुगन्ध मुझे प्रसन्न करेगी। BSB BSB: And offer the second lamb at twilight with the same grain offering and drink offering as in the morning, as a pleasing aroma, a food offering to the LORD.
42 IEV तुम और तुम्हारे वंशज मुझ यहोवा के लिए पीढ़ियों तक ऐसा ही करेंगे। यह सब तुम पवित्र- तम्बू के द्वार पर चढ़ाओगे। वहीं मैं तुम्हारे साथ भेंट करके बातें करूँगा। BSB BSB: For the generations to come, this burnt offering shall be made regularly at the entrance to the Tent of Meeting before the LORD, where I will meet you to speak with you.
43 IEV वहीं मैं इस्राएलियों से भेंट करूँगा और मेरी उपस्थिति का तेज उस स्थान को पवित्र बनाएगा। BSB BSB: I will also meet with the Israelites there, and that place will be consecrated by My glory.
44 IEV मैं पवित्र- तम्बू और वेदी को समर्पित करूँगा। मैं हारून और उसके पुत्रों को भी मेरी सेवा के लिए याजक के रूप में समर्पित करूँगा। BSB BSB: So I will consecrate the Tent of Meeting and the altar, and I will consecrate Aaron and his sons to serve Me as priests.
45 IEV मैं इस्राएलियों के बीच निवास करके उनका परमेश्वर होऊँगा। BSB BSB: Then I will dwell among the Israelites and be their God.
46 IEV वे जान लेंगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूँ जो उन्हें मिस्र देश से इसलिए निकाल लाए हैं कि मैं उनके बीच निवास करूँ। मैं उनका परमेश्वर यहोवा हूँ जिसकी वे आराधना करते है।” BSB BSB: And they will know that I am the LORD their God, who brought them out of the land of Egypt so that I might dwell among them. I am the LORD their God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.