1 IEV कुछ समय बाद, यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: Then the word of the LORD came to me, saying,
2 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, अम्मोनियों के निवासस्थान की ओर मुड़ जा, और उन भयानक बातों के विषय में भविष्यद्वाणी कर जो उनके साथ होंगी। BSB BSB: “Son of man, set your face against the Ammonites and prophesy against them.
3 IEV उनके विषय में कह,‘यहोवा परमेश्वर, कहते हैं: जब यरूशलेम में मेरा मन्दिर नष्ट हो गया था, और जब इस्राएल का देश उजाड़ हो गया था, और जब यहूदा के लोगों को बाबेल में बन्धुआ कर दिया गया था, तब तुम आनन्दित होकर चिल्लाने लगे थे। BSB BSB: Tell the Ammonites to hear the word of the Lord GOD, for this is what the Lord GOD says: ‘Because you exclaimed, “Aha!” when My sanctuary was profaned, when the land of Israel was laid waste, and when the house of Judah went into exile,
4 IEV इसलिए, मैं पूर्व में रहने वाले लोगों की एक सेना को आने और तुमको जीतने की अनुमति देने जा रहा हूँ। वे तुम्हारे देश में अपने तम्बू स्थापित करेंगे और वहाँ रहेंगे। वे फलों के पेड़ों से फल खाएँगे और तुम्हारे मवेशियों से दूध पीएँगे। BSB BSB: therefore I will indeed give you as a possession to the people of the East. They will set up their camps and pitch their tents among you. They will eat your fruit and drink your milk.
5 IEV मैं तुम्हारी राजधानी रब्बाह को ऊँटों के लिए एक चारागाह बना दूँगा, और अम्मोन के शेष भाग को, जहाँ तुम्हारे लोग अब जीवित हैं, केवल भेड़ों के लिए एक विश्राम स्थान बना दूँगा। तब तुम जानोगे कि जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की मुझ यहोवा परमेश्वर, में शक्ति है। BSB BSB: I will make Rabbah a pasture for camels, and Ammon a resting place for sheep. Then you will know that I am the LORD.’
6 IEV मैं, यहोवा परमेश्वर, यही कहता हूँ: तुमने प्रसन्नता से अपने हाथों से तालियाँ बजाईं और अपने पैरों को पटका, और हँसे क्योंकि तुमने इस्राएल के लोगों को तुच्छ जाना था। BSB BSB: For this is what the Lord GOD says: ‘Because you clapped your hands and stomped your feet and rejoiced over the land of Israel with a heart full of contempt,
7 IEV इसलिए, मैं तुम्हारे विरुद्ध अपनी शक्ति का उपयोग करूँगा, और मैं अन्य राष्ट्रों को तुमको जीतने और तुम्हारी सम्पत्ति के समान तुमको ले जाने में समर्थ करूँगा। मैं तुमको पूरी तरह नष्ट कर दूँगा, और अब तुम राष्ट्रों में से एक नहीं रहोगे। जब ऐसा होता है, तब लोग जान लेंगे कि जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की मुझ यहोवा परमेश्वर, में शक्ति है।” BSB BSB: therefore I will indeed stretch out My hand against you and give you as plunder to the nations. I will cut you off from the peoples and exterminate you from the countries. I will destroy you, and you will know that I am the LORD.’
8 IEV यहोवा परमेश्वर यह भी कहते हैं: अम्मोन के दक्षिण में मोआब के लोग और मोआब के दक्षिण में सेईर के लोगों ने इस्राएल को तुच्छ जाना और कहा,“इस्राएल के लोग अन्य सभी राष्ट्रों के समान महत्वहीन हो गए हैं!” BSB BSB: This is what the Lord GOD says: ‘Because Moab and Seir said, “Look, the house of Judah is like all the other nations,”
9 IEV इस कारण मैं उन नगरों को नष्ट कर दूँगा जो मोआब की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जो मोआब के सर्वोत्तम नगर बेत्यशीमोत, बालमोन और किर्यातैम से आरम्भ होते हैं। BSB BSB: therefore I will indeed expose the flank of Moab beginning with its frontier cities—Beth-jeshimoth, Baal-meon, and Kiriathaim—the glory of the land.
10 IEV मैं मोआब को जीतने और अम्मोन को भी जीतने के लिए पूर्व से लोगों को समर्थ करूँगा। जिसके परिणामस्वरूप, उसी प्रकार से मैं अम्मोन को अन्य राष्ट्रों द्वारा स्मरण नहीं रहने दूँगा, BSB BSB: I will give it along with the Ammonites as a possession to the people of the East, so that the Ammonites will no longer be remembered among the nations.
11 IEV मैं मोआब के लोगों को भी दण्ड दूँगा। जब ऐसा होता है, तो लोग जान लेंगे कि जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की मुझ यहोवा परमेश्वर, में शक्ति है।” BSB BSB: So I will execute judgments on Moab, and they will know that I am the LORD.’
12 IEV यहोवा परमेश्वर यही कहते हैं:“तुम एदोम के लोग यहूदा के लोगों से बदला लेने के दोषी हो। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: ‘Because Edom acted vengefully against the house of Judah, and in so doing incurred grievous guilt,
13 IEV इस कारण मैं, यहोवा परमेश्वर, यही कहता हूँ: मैं एदोम के लोगों के विरुद्ध अपनी शक्ति का उपयोग करूँगा और मैं उनके मनुष्यों और पशुओं से छुटकारा पाऊँगा। मैं मध्य एदोम के तेमान क्षेत्र से दक्षिणी एदोम के ददान क्षेत्र तक की भूमि को नष्ट कर दूँगा, और उनके शत्रु उनके कई लोगों को मार देंगे। BSB BSB: therefore this is what the Lord GOD says: I will stretch out My hand against Edom and cut off from it both man and beast. I will make it a wasteland, and from Teman to Dedan they will fall by the sword.
14 IEV इस्राएली लोग एदोम के लोगों से बदला लेने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग करेंगे। वे एदोम के लोगों को दिखाएँगे कि मैं उनसे क्रोधित हो गया हूँ और मैं उन्हें दण्ड दूँगा। मैं एदोम के लोगों से बदला लूँगा। तब वे जान जाएँगे कि जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की मुझ यहोवा परमेश्वर, में शक्ति है।” BSB BSB: I will take My vengeance on Edom by the hand of My people Israel, and they will deal with Edom according to My anger and wrath. Then they will know My vengeance, declares the Lord GOD.’
15 IEV यहोवा परमेश्वर कहते हैं:“पलिश्ती जाति लम्बे समय से यहूदा के लोगों से बदला लेने के लिए बहुत इच्छुक थी। वे बैर की भावना से यहूदा को नष्ट करना चाहते थे। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: ‘Because the Philistines acted in vengeance, taking vengeance with malice of soul to destroy Judah with ancient hostility,
16 IEV इस कारण मैं, यहोवा परमेश्वर, कहता हूँ: मैं पलिश्ती लोगों के विरुद्ध अपनी शक्ति का उपयोग करने वाला हूँ। मैं करेत के लोगों के समूह से और जो भूमध्य सागर के तट पर रहने वाले लोग हैं उन सबसे छुटकारा पाऊँगा। BSB BSB: therefore this is what the Lord GOD says: Behold, I will stretch out My hand against the Philistines, and I will cut off the Cherethites and destroy the remnant along the coast.
17 IEV मैं उनसे बहुत बड़ा बदला लूँगा और जिस प्रकार मैं उन्हें दण्ड दूँगा, उससे दिखाऊँगा कि मैं उनसे क्रोधित हूँ। और जब मैं उनसे बदला लूँगा, तब वे जान जाएँगे कि जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की मुझ यहोवा परमेश्वर, में शक्ति है।” BSB BSB: I will execute great vengeance against them with furious reproof. Then they will know that I am the LORD, when I lay My vengeance upon them.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.