1 IEV यहोवा ने मुझसे यह कहा: BSB BSB: Then the word of the LORD came to me, saying,
2 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, सोर के विषय में एक अंतिम संस्कार गीत गा। BSB BSB: “Now you, son of man, take up a lament for Tyre.
3 IEV सोर शहर समुद्र के किनारे एक द्वीप पर है, और उनके व्यापारियों ने उन जातियों के साथ व्यापार किया जो कई समुद्र तटों के निकट में रहती हैं। यहोवा परमेश्वर यही कहते हैं जो उन्हें बताना तेरे लिए आवश्यक है: तुम सोर के लोगों ने कहा कि तुम्हारा शहर बहुत सुन्दर है। BSB BSB: Tell Tyre, who dwells at the gateway to the sea, merchant of the peoples on many coasts, that this is what the Lord GOD says: You have said, O Tyre, ‘I am perfect in beauty.’
4 IEV तुमने उसे नियंत्रित किया जो लोग मोल लेते और बेचते थे– वे लोग जो समुद्र के पास रहते थे। वे लोग जो तुम्हारे शहर का निर्माण करते हैं, वे इसे बहुत सुन्दर बनाते हैं। BSB BSB: Your borders are in the heart of the seas; your builders perfected your beauty.
5 IEV तुम और तुम्हारा शहर एक विशाल जहाज के समान था जिसे तुमने हेर्मोन पर्वत पर उगने वाले सनोवर के पेड़ों से बनाया था। तब तुमने जहाज के लिए एक मस्तूल बनाने को लबानोन से देवदार की लकड़ी ली। BSB BSB: They constructed all your planking with cypress from Senir. They took a cedar from Lebanon to make a mast for you.
6 IEV तुमने बाशान के क्षेत्र से बांज के पेड़ से चप्पू बनाए। तुमने साइप्रस द्वीप से सनोवर की लकड़ी से जहाज की छत बनाई है, और तुमने जहाज की छत को हाथी दाँत से ढाँक दिया। BSB BSB: Of oaks from Bashan they made your oars; of wood from the coasts of Cyprus they made your deck, inlaid with ivory.
7 IEV तुमने मिस्र से बढ़िया कढ़ाई वाले सनी के कपड़े से पालियाँ बनाईं; वे पालियाँ झण्डों के समान थीं जिसे लोग बहुत दूर से देख सकते थे। BSB BSB: Of embroidered fine linen from Egypt they made your sail, which served as your banner. Of blue and purple from the coasts of Elishah they made your awning.
8 IEV सीदोन और अर्वद के नगरों में से लोगों ने तुम्हारे चप्पुओं को चलाया; जो जहाज चलाते थे वे सोर से अनुभवी नाविक थे। BSB BSB: The men of Sidon and Arvad were your oarsmen. Your men of skill, O Tyre, were there as your captains.
9 IEV गबल के अनुभवी कारीगर जहाज पर थे। उन्होंने तुम्हारे जहाजों की सीवनों को सन भर कर बन्द किया। कई देशों के नाविक अपने जहाजों में तुम्हारे पास सामान मोल लेने और बेचने के लिए आए थे। BSB BSB: The elders of Gebal were aboard as shipwrights, repairing your leaks. All the ships of the sea and their sailors came alongside to barter for your merchandise.
10 IEV जो लोग फारस, लूद और पूत के दूर के देश से आए थे वे तुम्हारी सेना में सैनिक थे। उन्होंने अपनी ढालों को और टोपों को तुम्हारे शहर की दीवारों पर लटका दिया; इसके कारण से कई लोगों ने तुम्हारे शहर की प्रशंसा की। BSB BSB: Men of Persia, Lydia, and Put served as warriors in your army. They hung their shields and helmets on your walls; they gave you splendor.
11 IEV अर्वद और हेलेक के नगरों के लोग तुम्हारे नगर की दीवारों पर पहरेदार थे; गम्मद शहर से पुरुष तुम्हारे गुम्मटों में थे। उन्होंने भी अपनी ढालों को तुम्हारी दीवारों पर लटका दिया; उन्होंने भी तुम्हारे शहर को बहुत सुन्दर बना दिया। BSB BSB: Men of Arvad and Helech manned your walls all around, and the men of Gammad were in your towers. They hung their shields around your walls; they perfected your beauty.
12 IEV तुम्हारे पास व्यापार करने की कई वस्तुओं के कारण, तर्शीश के लोगों ने उन व्यापारियों को भेजा जो चाँदी, लोहा, टीन लाए और तुम्हारे पास जो वस्तुएँ थीं उनका व्यापार करने लगे। BSB BSB: Tarshish was your merchant because of your great wealth of goods; they exchanged silver, iron, tin, and lead for your wares.
13 IEV यूनान, तूबल और मेशेक के व्यापारी दासों और पीतल से बनी वस्तुओं को तुम्हारे साथ व्यापार करने के लिए लाए, उन वस्तुओं से जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: Javan, Tubal, and Meshech were your merchants. They exchanged slaves and bronze utensils for your merchandise.
14 IEV तोगर्मा से पुरुषों ने कार्य करने वाले घोड़ों, युद्ध के घोड़ों और खच्चरों को ला कर उन वस्तुओं का व्यापार किया, जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: The men of Beth-togarmah exchanged horses, war horses, and mules for your wares.
15 IEV व्यापारी रुदुस द्वीप से तुम्हारे पास आए थे। समुद्र के पास के कई देशों के लोग तुम्हारे साथ व्यापार किया करते थे; वे हाथी दाँत और मूल्यवान काले आबनूस लकड़ी को तेरे साथ व्यापार करने के लिए लाए, उन वस्तुओं से जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: The men of Dedan were your clients; many coastlands were your market; they paid you with ivory tusks and ebony.
16 IEV क्योंकि तुम्हारे पास बेचने के लिए बहुत वस्तुएँ थीं, अराम देश के लोग तुम्हारे पास मूल्यवान फीरोजा पत्थर, बैंगनी कपड़े, कढ़ाई वाले कपड़े, बढ़िया सनी के कपड़े और मूँगे और माणिक से बने गहने लाए थे। BSB BSB: Aram was your customer because of your many products; they exchanged turquoise, purple, embroidered work, fine linen, coral, and rubies for your wares.
17 IEV यहूदा और इस्राएल के लोग अम्मोन के मिन्नीत शहर से गेहूँ, अंजीर, शहद, जैतून का तेल, और मलहम को तुम्हारी वस्तुओं के बदले में व्यापार करने के लिए लाए। BSB BSB: Judah and the land of Israel traded with you; they exchanged wheat from Minnith, cakes and honey, oil and balm for your merchandise.
18 IEV क्योंकि तुम्हारे पास बेचने के लिए बहुत सारी वस्तुएँ थीं, दमिश्क शहर के लोग हेलबोन शहर से दाखमधु और विष के क्षेत्र से सफेद ऊन उन बहुत वस्तुओं से व्यापार करने के लिए लाए, जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: Because of your many products and your great wealth of goods, Damascus traded with you wine from Helbon, wool from Zahar,
19 IEV दान के गोत्र के लोग और उज्जल के यूनानी पुरुष लोहे, मसाले, तज और यदि के बीजों से बने वस्तुओं को उन वस्तुओं के बदले व्यापार करने के लिए लाए, जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: and casks of wine from Izal for your wares. Wrought iron, cassia, and sweet cane were exchanged for your merchandise.
20 IEV दक्षिणी एदोम के ददान से व्यापारी आए थे जो काठी कंबल ला रहे थे उन वस्तुओं के बदले में व्यापार करने के लिए, जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: Dedan was your merchant in saddlecloths for riding.
21 IEV अरब के पुरुष और केदार के सब शासकों ने व्यापारियों को मेम्नों और मेढ़ों और बकरों के साथ उन वस्तुओं के बदले में व्यापार करने के लिए भेजा, जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: Arabia and all the princes of Kedar were your customers, trading in lambs, rams, and goats.
22 IEV अरब के शेबा और रामा के व्यापारी बहुत अच्छे मसाले और नगीने और सोना उन वस्तुओं के बदले में लाए, जो तुम्हारे पास थीं। BSB BSB: The merchants of Sheba and Raamah traded with you; for your wares they exchanged gold, the finest of all spices, and precious stones.
23 IEV मेसोपोटामिया के हारान, कन्ने, एदेन, शेबा, अश्शूर और कलमद से पुरुष उनके सामान के साथ आए थे। BSB BSB: Haran, Canneh, and Eden traded with you, and so did the merchants of Sheba, Asshur, and Chilmad.
24 IEV वे तुम्हारे साथ व्यापार करने के लिए सुन्दर वस्तुएँ लाए: नीले कपड़े, कढ़ाई वाले कपड़े, और कई रंगों वाला गलीचा जिसे लपेट कर रस्सी से बाँधा गया था। BSB BSB: In your marketplace they traded with you fine garments of blue, embroidered work, and multicolored rugs with cords tightly twisted and knotted.
25 IEV तर्शीश के मालवाहक जहाजों ने उन सब वस्तुओं को उठाया जो तुमने बेची थीं; तुम्हारे द्वीप के गोदाम उन सब वस्तुओं से भरे हुए थे और तुमको बहुत सम्मान मिला। BSB BSB: The ships of Tarshish carried your merchandise. And you were filled with heavy cargo in the heart of the sea.
26 IEV जो लोग तुम्हारे जहाजों को चलाते हैं वे माल से भरे जहाजों को विशाल समुद्रों में ले गए। परन्तु अब प्रचण्ड पूर्वी हवा ने उन जहाजों को तोड़ दिया है। BSB BSB: Your oarsmen have brought you onto the high seas, but the east wind will shatter you in the heart of the sea.
27 IEV जहाजों पर जो कुछ भी था सब कुछ खो गया है सारा बहुमूल्य माल और नाविकों और जहाज चालकों में से कई, जहाज के कर्मचारी और व्यापारी और सैनिक। जिस दिन वे जहाज टूटे थे, उनके सारे कर्मचारी समुद्र के तल में डूब गए। BSB BSB: Your wealth, wares, and merchandise, your sailors, captains, and shipwrights, your merchants and all the warriors within you, with all the other people on board, will sink into the heart of the sea on the day of your downfall.
28 IEV तट के निकट के शहरों में रहने वाले लोग थरथरा गए जब उन्होंने सुना कि तुम्हारे जहाज के चालक रोते हैं। BSB BSB: The countryside will shake when your sailors cry out.
29 IEV चप्पू चलाने वाले सब लोग जहाजों को छोड़ देंगे; नाविक और चालक तट पर आएँगे और समुद्र तट पर खड़े होंगे। BSB BSB: All who handle the oars will abandon their ships. The sailors and all the captains of the sea will stand on the shore.
30 IEV जो तुम्हारे साथ घटित हुआ है, उसके कारण वे बड़े जोर से रोएँगे, और वे फूट- फूट कर रोएँगे। वे धूल को अपने सिर पर डालेंगे और राख में चारों ओर लोटेंगे। BSB BSB: They will raise their voices for you and cry out bitterly. They will throw dust on their heads and roll in ashes.
31 IEV वे यह दिखाने के लिए अपने सिरों को मूँड़ेंगे कि तुम्हारे साथ जो हुआ है, उसके कारण वे बहुत दुखी हैं, और वे शोक करने के लिए अपने ऊपर टाट के वस्त्र डालेंगे। वे तुम्हारे लिए बहुत फूट- फूट कर रोएँगे और तुम्हारे लिए शोक करेंगे। BSB BSB: They will shave their heads for you and wrap themselves in sackcloth. They will weep over you with anguish of soul and bitter mourning.
32 IEV तुम्हारे साथ जो हुआ है, जब वे उसके लिए विलाप करेंगे और शोक करेंगे तब वे अंतिम संस्कार के इस दुखद गीत को गाएँगे:‘निश्चय ही सोर जैसे शहर कभी नहीं थे, जो अब चुप है, समुद्र की लहरों से ढँका हुआ है।’ BSB BSB: As they wail and mourn over you, they will take up a lament for you: ‘Who was ever like Tyre, silenced in the middle of the sea?
33 IEV सामान जिनका तुम्हारे व्यापारियों ने व्यापार किया था वे ऐसी वस्तुएँ थीं जो कई देशों के लोगों को प्रसन्न करती थीं। बहुत दूर के स्थानों के राजा धनवान हो गए तुम्हारे साथ मोल लेने और बेचने के कमाए गए पैसे से। BSB BSB: When your wares went out to sea, you satisfied many nations. You enriched the kings of the earth with your abundant wealth and merchandise.
34 IEV परन्तु अब तुम्हारा शहर समुद्र में एक टूटे हुए जहाज के समान है; और इसमें सब कुछ टूटा हुआ है, और यह अब समुद्र के तल में है। तुम्हारा सारा माल और तुम्हारे नाविक समुद्र के तल में डूब गए हैं। BSB BSB: Now you are shattered by the seas in the depths of the waters; your merchandise and the people among you have gone down with you.
35 IEV समुद्र तट के निकट रहने वाले सब लोग चकित हो गए हैं उसके कारण जो तुम्हारे साथ हुआ है। उनके राजा बहुत भयभीत हैं; जब वे देखते हैं तो वे भय से थरथराते हैं। BSB BSB: All the people of the coastlands are appalled over you. Their kings shudder with fear; their faces are contorted.
36 IEV अन्य राष्ट्रों के व्यापारी अपने सिरों को हिलाते हैं क्योंकि जो हुआ है उस पर विश्वास करना कठिन है; अब तुम्हारा शहर लोप हो गया है, और यह अब अस्तित्व में नहीं होगा।” BSB BSB: Those who trade among the nations hiss at you; you have come to a horrible end and will be no more.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.